POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) header
POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) profile picture

#Police ~ Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE, AGRA| Pls do not report crime here. Not monitored 24*7. Dial 112 in case of Emergency.

Agra Uttar Pradesh India
Joined May 2013
Vardi | अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि | बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दिनांक 22 जनवरी 2025 को शहीद हुए UP STF के इंस्पेक्टर स्व0 सुनील कुमार के अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु उत्तर प्रदेश की फिल्म वर्दी, जिसे तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित और अमित साध द्वारा अभिनय किया गया है। A UP Police Short Film | #V... youtu.be/ccwx9uMlcis?si=Po4K…
4
7
11
4,524
दिनांक 30.10.2026 को लखनऊ निवासी एक युवक ने थाना मलपुरा के धनौली पुलिस बूथ पर सूचना दी गई कि मैं (PET) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 देने हेतु आगरा में अपने परीक्षा केन्द्र जा रहा था तभी जल्दबाजी में मेरा बैग ऑटो में ही छूट गया है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सामान रखा है। सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की सहायता से ऑटो को खोजकर बैग सकुशल बरामद किया गया एवं सत्यापन के उपरांत बैग युवक के सुपुर्द किया गया। अपना बैग एवं आवश्यक सामान सुरक्षित वापस पाकर युवक ने आगरा पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। #UPPCares #UPPolice
1
1
392
सेवा एवं समर्पण के प्रति उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान ! गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्री सतीश कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध, थाना हरीपर्वत को प्रदत्त ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से आज दिनांक 30.10.2026 को पुलिस आयुक्त, आगरा श्री दीपक कुमार द्वारा उनकी वर्दी पर पदक लगाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का प्रतीक है। #UPPolice
5
7
744
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट। #UPPolice #UPATS
10
118
1
184
22,267
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
“One little banana heist. One big lesson in doing the right” Mom made sure the stolen goods went back where they belonged. Turns out, some lessons in honesty need no words! In real life, if something is stolen, don’t stay silent. Report the theft. Reach out to the police. #DoTheRightThing #UPPolice #PublicAwareness
57
191
12
1,107
58,424
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
.@DCPEastAgra श्री अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में #थाना_जैतपुर पुलिस टीम द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। #PoliceCommissionerateAgra #UPPolice #FootPetroling
4
3
81
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
खोया सामान लौटाया, लौटाई मुस्कान! जापान से आगरा भ्रमण पर आए बुजुर्ग विदेशी पर्यटकों की सिकंदरा स्थित अकबर का मकबरा घूमने के दौरान टैक्सी छूट गई, जिसमें उनका कीमती सामान एवं आवश्यक लगेज रखा था। भाषा संबंधी कठिनाई के कारण पर्यटक अपनी समस्या भी ठीक से बता पाने में असमर्थ थे। थाना सिकंदरा पुलिस ने धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी परेशानी समझी और त्वरित कार्यवाही करते हुए टैक्सी की तलाश की। पुलिस टीम ने टैक्सी सहित उसमें रखा समस्त सामान सकुशल बरामद कर पर्यटकों को सौंप दिया। अपना सामान वापस पाकर दोनों पर्यटकों ने @agrapolice के सहयोग एवं मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। #UPPolice #UPPCares #TouristSafety
2
28
36
7,389
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
Tomorrow, 31 October — India celebrates Rashtriya Ekta Diwas, the 151st birth anniversary of #SardarPatel, the Iron Man who unified 560+ princely states into one nation. Watch the grand National Unity Parade live from Ekta Nagar, Gujarat. National Unity Day 🇮🇳 #EktaDiwas
11
8
482
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आज दिनांक 30.10.2026 को #DCP_Traffic श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में @Agratraffic टीम द्वारा NH-19 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें। @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice
1
4
2
209
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आज दिनांक 30.10.2026 को #DCP_Traffic श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में @Agratraffic द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड रडार के माध्यम से ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें। @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice
2
136
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
“सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-6.0' अभियान के तहत #थाना_पिढ़ौरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर जागरूक किया गया। #MissionShaktiUPP #MissionShakti6 #UPPOLICE
4
1
68
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
थाना सदर बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा रास्ते से आती-जाती महिलाओं/बालिकाओं को देखकर अपशब्दों व गानों का उपयोग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। #MissionShaktiUPP #MissionShakti6
2
1
165
पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आगरा पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.10.2026 को जापान से आगरा घूमने आये आए दो बुजुर्ग महिला विदेशी पर्यटकों की टैक्सी छूट जाने एवं उसमें रखा कीमती सामान गुम होने पर पर्यटकों द्वारा थाना सिकंदरा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा धैर्य एवं मानवता का परिचय देते हुए पर्यटकों से संवाद किया और त्वरित कार्यवाही करते हुए टैक्सी को खोजकर पर्यटकों सामान सकुशल बरामद कर उनके सुपुर्द किया। पुलिस की इस तत्पर एवं मानवीय कार्यवाही से विदेशी पर्यटकों ने राहत की सांस ली तथा आगरा पुलिस के सहयोग एवं संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। #UPPolice #UPPCares
3
6
725
आज दिनांक 30.10.2026 को अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित कार्यालय में पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के साथ आगामी यातायात माह-2026 (नवंबर माह) एवं त्योहारों के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान सड़क सुरक्षा के 5E मानकों के अनुरूप व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान संचालित करने, दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने तथा ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं बिना हेलमेट/सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान एवं पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आमजन के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी समान रूप से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #UPPolice
1
3
7
949
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आज दिनांक 30.10.2026 को #DCP_Traffic श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में @Agratraffic द्वारा रूनकता NH-19 पर स्पीड रडार के माध्यम से ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें। @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice
1
238
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-6' अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से संवाद कर, उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112, 1930 व UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि विषय में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। #MissionShakti6 #MissionShaktiUPP #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #UPPolice
5
4
583
🚨 OTP साझा किया, तो बैंक खाता खाली हो सकता है! साइबर ठगों से रहें सतर्क, अपना OTP व निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। 🔒 आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। 📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायें। #UPPolice #CyberSecurityAwareness
9
7
614
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
आज दिनांक 30.10.2026 को #DCP_Traffic श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के निर्देशन में @Agratraffic टीम द्वारा विक्टोरिया पार्क तिराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। @uptrafficpolice @agrapolice
1
1
180
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
#DCPCityAgra द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए। #UPPolice @agrapolice
1
2
637
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर, श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा (PET) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा–2026 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आगरा कॉलेज लॉ फैकल्टी थाना नाई की मंडी, एम डी जैन इंटर कॉलेज थाना हरीपर्वत,इंडियन ऐरा, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल थाना ताजगंज व नगर निगम इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice @CPAgra_
5
4
793
POLICE COMMISSIONERATE AGRA retweeted
ऑपरेशन सेफ स्पीड—उत्तर प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की पहल पर यातायात निदेशालय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री ए. सतीश गणेश के निर्देशन में ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि कम करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 26 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग की गई। चिन्हित स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की गई। दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान किए गए तथा ₹1,38,32,500/- की जुर्माना राशि दर्ज की गई। अभियान का उद्देश्य ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने के साथ वाहन चालकों में गति सीमा के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। याद रखें, एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। #OperationSafeSpeed #RoadSafety #UPPolice
5
149
1
168
11,902