DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa) header
DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa) profile picture

Official Twitter Handle of Deputy Commissioner of West Singhbhum district, Chaibasa, Jharkhand - Manish Kumar (IAS)

Chaibasa, India
Joined February 2017
Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)Photo by DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa)
DC West Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पर Krishna Kanti Motion Pictures (KKMP) की प्रतिनिधि एवं Muniya Foundation से जुड़ी शिखा शुक्ला ने झारखंड में महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों पर आधारित नए प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था फिल्मों और सामाजिक पहलों के माध्यम से महिला विकास, महिला सशक्तीकरण और समाज के अनछुए मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है। झारखंड में नए प्रोजेक्ट्स के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने और अनकही कहानियों को मंच देने की उनकी पहल सराहनीय है। 📍 गोवा
14
16
1,023
DC West Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर सजे इस पवेलियन में झारखंड की जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क और पारंपरिक हस्तशिल्प की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध परंपराओं और विविध सांस्कृतिक पहचान से परिपूर्ण झारखंड हमारे देश की शान है। दिल्ली से झारखंड की कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को जोहार! 📍 न्यू दिल्ली
14
14
1,119
DC West Singhbhum retweeted
दिल्ली की धरती से झारखंड की माटी को जोहार! ❤️ अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और अपनी पहचान के साथ झारखंड की खुशबू अब दिल्ली में भी बिखर रही है। जोहार झारखंड! जोहार दिल्ली! @HemantSorenJMM
1
16
14
1,150
DC West Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत से लोगों को आकर्षित कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर सजे इस पवेलियन में झारखंड की जनजातीय परंपराओं, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की मनमोहक झलक देखने को मिल रही है। आइए, भारत मंडपम में झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा और विकास की विविधता को करीब से जानें! 📍 न्यू दिल्ली @HemantSorenJMM
15
17
1,121
DC West Singhbhum retweeted
IITF2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड के कलाकार अपनी शानदार लोकनृत्य प्रस्तुतियों से खूब धूम मचा रहे हैं। मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक नृत्य के जरिए कलाकार झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोककला की अनूठी छटा बिखेर रहे हैं। दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की सांस्कृतिक पहचान! @HemantSorenJMM
17
19
1,061
DC West Singhbhum retweeted
प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक कला के जरिए झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को कैनवास पर जीवंत कर रहे हैं हमारे कलाकार। कच्ची हल्दी, पत्तों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार इस अनूठी पेंटिंग में आदिवासी जीवन, लोकनृत्य, परंपराओं और रामायण जैसी कथाओं की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। नई दिल्ली में झारखंड की यह पारंपरिक कला राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों के अद्भुत हुनर को नई पहचान दे रही है। @HemantSorenJMM
4
18
20
1,179
DC West Singhbhum retweeted
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में झारखंड अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। 'विकास भी, विरासत भी' की भावना के साथ झारखंड के विभिन्न विभाग राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, विकास की उपलब्धियों और असीम संभावनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पधारने वाले सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका स्नेह और सहभागिता हमारे लिए अनमोल है। आइए, जानें झारखंड की विरासत और देखें विकास की नई उड़ान!
1
18
19
1,596
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व तथा कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार! @JharkhandCMO @prdjharkhand @PRDChaibasa @ChaibasaPolice
1
5
433
बुल-मात हेवाबागी-पे, जीवि जोड़वे-पे! @JharkhandCMO @prdjharkhand @PRDChaibasa @CkpSdm82125
1
4
652
DC West Singhbhum retweeted
From Traditional Sarees to Technological Innovations – Jharkhand Shines at IITF 2026! ✨ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 का झारखंड पलाश पवेलियन राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक तकनीकी नवाचारों की विविधता को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में झारखंड की पारंपरिक विरासत को आधुनिक विकास और नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी है। ग्रामीण महिलाओं के हुनर से तैयार खूबसूरत सिल्क साड़ियों से लेकर तकनीकी उत्पादों तक, झारखंड का पवेलियन आत्मनिर्भर और विकसित झारखंड की शानदार तस्वीर पेश कर रहा है। 📍 न्यू दिल्ली
25
31
1,827
DC West Singhbhum retweeted
जमशेदपुर की मिट्टी से निकली प्रतिभा अब भारतीय सिनेमा में रचने जा रही है नया इतिहास! जमशेदपुर निवासी और BIT Mesra से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले फिल्ममेकर सौरव रॉय चौधरी ने भारत की पहली एनीमे फीचर फिल्म बनाने की अपनी पहल साझा की। जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की कहानी पर आधारित यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गोवा में आयोजित Film Bazaar के झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पवेलियन में उन्होंने झारखंड से अपने जुड़ाव और राज्य के लिए कुछ खास करने के अपने संकल्प को साझा किया। झारखंड की प्रतिभा, कहानियां और रचनात्मकता अब राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान बनाने को तैयार हैं। 📍 गोवा
1
22
30
1,859
DC West Singhbhum retweeted
फिल्मकार एवं FTII, पुणे के प्रोफेसर सिद्धार्थ शास्ता ने गोवा में आयोजित Film Bazaar के झारखंड पवेलियन का दौरा किया और राज्य की फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग के लिए दी जा रही सुविधाओं, सब्सिडी और प्रोत्साहन को फिल्मकारों के लिए बेहतरीन अवसर बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में खूबसूरत लोकेशंस, समृद्ध स्थानीय संस्कृति और अनकही कहानियों का खजाना है। सरकार के प्रयासों से यहां की प्रतिभाओं और स्थानीय फिल्मकारों को प्रशिक्षण एवं सहयोग मिले, तो झारखंड की कहानियां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बना सकती हैं। झारखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। 📍 गोवा
21
26
1,578
DC West Singhbhum retweeted
कोकून से खूबसूरत सिल्क साड़ियों तक, गोड्डा की गौरी कुमारी के हुनर को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में मिल रहा है नया मंच और नई पहचान! मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका को बढ़ावा देने वाली नीतियों से ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को उद्यम में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 के झारखंड पलाश पवेलियन (हॉल नंबर 1) में गोड्डा की गौरी कुमारी पहली बार अपनी हस्तनिर्मित सिल्क साड़ियों के साथ पहुंची हैं। शिव आजीविका सखी मंडल से जुड़ी गौरी अपने परिवार के साथ कोकून से रेशम का धागा बनाने से लेकर बुनाई, रंगाई और हाथों से पेंटिंग तक का काम करती हैं। उनकी ₹5,000 से ₹8,000 तक की साड़ियों की बिक्री से अब तक ₹35,000 से अधिक की आय हो चुकी है। हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों से झारखंड की ग्रामीण महिलाएं अब हुनर के साथ आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की नई पहचान बना रही हैं। 📍 न्यू दिल्ली
1
25
33
2,886
DC West Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्री प्रवीण मोसारे ने झारखंड की खूबसूरती और राज्य की फिल्म पॉलिसी की सराहना की। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने झारखंड के खूंटी और घाटशिला में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की थी। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित प्रवीण मोसारे ने जल्द ही यहां एक फीचर फिल्म बनाने की इच्छा जताई। झारखंड की हरी-भरी वादियां अब देशभर के फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
1
20
28
1,836
DC West Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान का आकर्षण बन रहा है। यहां झारखंड के कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मांदर की थाप पर शानदार प्रस्तुतियों से दिल्ली में धूम मचा रहे हैं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को झारखंड की जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू करा रही हैं। ‘विकास और विरासत’ की जीवंत झलक के साथ दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की संस्कृति। 📍 नई दिल्ली
26
29
1,848
DC West Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे मुंबई स्थित Mountain River Films के CEO श्री चंद्रा के. झा ने झारखंड से अपने जुड़ाव और यहां की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और माइक्रो ड्रामा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। चीन के हांगझोऊ में उनका AI प्रोडक्शन सेटअप भी संचालित है। उन्होंने अपनी जड़ों की ओर लौटने, झारखंड के लोगों से जुड़ने और फिल्म एवं AI के क्षेत्र में अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करने की इच्छा जताई। झारखंड की प्रतिभा और संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में ऐसे सहयोग का स्वागत है। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
25
34
1,692
DC West Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के स्टॉल पर मुंबई की सेट एवं इंटीरियर डिजाइनर पुट्टी ने झारखंड के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, पहाड़ियों और शांत वातावरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड पहुंचने के बाद ऐसा महसूस होता है मानो किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। यहां की खूबसूरती और सुकून मन को तरोताजा कर देते हैं और वापस लौटने का मन नहीं करता। झारखंड आइए, इसकी खूबसूरती को खुद महसूस कीजिए! 📍गोवा
30
41
2,794
DC West Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के स्टॉल पर रांची में जन्मे और मुंबई में कार्यरत डॉक्यूमेंट्री निर्देशक मृगांक ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों, हरियाली, जनजातीय संस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक कलाओं की सराहना की। उन्होंने झारखंड की अनछुई और अनकही कहानियों पर एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री बनाने तथा भविष्य में इस दिशा में सहयोग करने की इच्छा जताई। झारखंड की समृद्ध विरासत और अनूठी पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। 📍 गोवा
26
29
1,698
DC West Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और विकास की कहानी बयां कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस पवेलियन में जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। आइए, झारखंड की कला, संस्कृति और संभावनाओं से रूबरू हों। @HemantSorenJMM
🤖 Made with AI
32
41
1,927
DC West Singhbhum retweeted
गोवा में आयोजित 57वें International Film Festival of India (IFFI) में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) के माध्यम से झारखंड की फिल्म नीति, सब्सिडी और खूबसूरत लोकेशन्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस दौरान लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज झा जी से मुलाकात हुई। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं की सराहना की। झारखंड की प्रतिभा, कहानियों और खूबसूरत लोकेशन्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत से जोड़ने की दिशा में यह एक सुखद पहल है। @HemantSorenJMM
26
32
2,337