Madan Dilawar (@madandilawar) header
Madan Dilawar (@madandilawar) profile picture

मंत्री - शिक्षा ( विद्यालयी / संस्कृत ) एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार। विधायक रामगंज मंडी (कोटा)

Kota ,Rajasthan
Joined January 2014
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, युवाओं के प्रेरणास्रोत और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप युग - युग जिए। @narendramodi @BJP4Rajasthan #followers #Everyone #narendramodiji
600
111
23
516
214,138
Madan Dilawar retweeted
मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान! #मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
3
32
33
1,479
कोटा स्थित नवनिर्मित आराधना धाम में आयोजित भव्य श्री जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्यलाभ की अनुभूति हुई। इस मंगलमय आयोजन में जैन धर्म की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा, अहिंसा, संयम, तप और आत्मशुद्धि के संदेश को सजीव रूप में अनुभव करने का सुअवसर मिला। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए जनमानस को धर्म एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर प्रेरित करते हैं। इस भव्य आयोजन से जुड़े सभी संतों, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं साधुवाद।
8
5
14
1,543
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में जब झाँसी की धरती पर अंग्रेजी सेना का संकट मंडरा रहा था, तब अदम्य साहस और अद्भुत वीरता की प्रतीक झलकारी बाई जी ने रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका त्याग, समर्पण और शौर्य भारतीय नारी शक्ति की अमर पहचान है। ऐसी वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
8
3
11
1,465
कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। इस दुःखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु श्रीरामजी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। ॐ शांति!
14
4
9
3,627
मारवाड़ की आन, बान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वीर दुर्गादास राठौड़ जी का शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका अदम्य साहस राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
6
3
20
1,433
Madan Dilawar retweeted
"सशक्त किसान, समृद्ध राजस्थान" किसानों के हितों के लिए समर्पित भाजपा सरकार! #मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
31
56
1
78
3,325
Madan Dilawar retweeted
"स्वस्थ राजस्थान, खुशहाल राजस्थान" भाजपा सरकार में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार! #मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
277
48
5
79
5,418
Madan Dilawar retweeted
आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की नई रफ्तार, विकसित भारत का मजबूत आधार! 🇮🇳 2014 में महज 248 किमी से शुरू हुआ भारत का मेट्रो नेटवर्क 2026 में बढ़कर 1,170 किमी हो गया है। इस ऐतिहासिक विस्तार के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है। यह बदलाव सिर्फ कनेक्टिविटी का नहीं, बल्कि आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। 🚇
3
20
24
1,960
कोटा नवाचार और तकनीक के नए युग की ओर एक सार्थक कदम… आज कोटा में NEEV Innovation Lab का शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं STEM शिक्षा के माध्यम से आधुनिक तकनीकी कौशल और नवाचार की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगी। मेरा विश्वास है कि ऐसे नवाचार केंद्र विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि भविष्य का नवाचारकर्ता और सृजनकर्ता बनाएँगे तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देंगे।
16
2
18
2,455
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान; यही है लोकतंत्र की सच्ची पहचान।
34
3
3
40
4,229
मातृभूमि की रक्षा का संकल्प जब हृदय में हो, तो संख्या और संसाधनों की कमी भी साहस के आगे छोटी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही अदम्य शौर्य दिखाया था परमवीर चक्र विजेता वीर योद्धा मेजर जदुनाथ सिंह जी ने। 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में नौशेरा की रक्षा करते हुए उन्होंने अद्भुत वीरता, नेतृत्व और अदम्य साहस का परिचय दिया। ऐसे अमर बलिदानी वीर जदुनाथ सिंह जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। उनका शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
4
3
7
1,588
जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, तब राजस्थान की धरती से एक ऐसी निर्भीक आवाज उठी, जिसने अंग्रेजी सत्ता की नींव को चुनौती दे दी। यह आवाज थी महान क्रांतिकारी, कवि और राष्ट्रभक्त केसरी सिंह बारहठ जी की। उनकी ओजस्वी लेखनी ने स्वाभिमान, स्वतंत्रता और मातृभूमि के सम्मान का ऐसा संदेश दिया, जो आज भी जनमानस में गूंजता है। ऐसे महान क्रांतिधर्मी राष्ट्रभक्त केसरी सिंह बारहठ जी की जयंती पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
1
1
2
1,223
जिस वैज्ञानिक ने प्रकाश की किरणों में छिपे प्रकृति के रहस्य को पहचाना और भारत को विज्ञान के विश्व मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाया, ऐसे महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। ‘रमन प्रभाव’ के माध्यम से उन्होंने विज्ञान जगत को नई दिशा दी और अपनी अद्भुत प्रतिभा, जिज्ञासा एवं साधना से सिद्ध किया कि भारतीय मेधा किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ने की सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
12
5
15
1,497
जनविश्वास से मिला दायित्व, जनसेवा से संवरेगा गाँव… विकास की नई यात्रा का शुभारंभ।
32
5
4
64
11,152
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। माँ का स्नेह, आशीर्वाद और वात्सल्य जीवन की सबसे अनमोल पूँजी है। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीरामजी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
2
1
6
2,489
Madan Dilawar retweeted
धारा 370 के खात्मे से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर तक खेल के नियम बदल चुके हैं। ⚔️ अब आतंकी चाहे कितनी भी मजबूत दीवारों या सरहदों के पीछे छुप लें, हमारे सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने सीधा उनके मर्म स्थान पर चोट करना सीख लिया है। दुनिया का कोई भी कोना अब आतंकियों सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा, पाताल से भी खींचकर उनकी हर हरकत का हिसाब होगा। 🇮🇳🎯
5
25
1
37
3,511
Madan Dilawar retweeted
हर गरीब का सपना, पक्का घर हो अपना! 🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण भारत में लाखों परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है। यह योजना न केवल सुरक्षित आवास प्रदान करती है, बल्कि लाभार्थियों में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत करती है।
12
23
39
3,637
Madan Dilawar retweeted
सुपोषित बचपन, स्वस्थ मातृत्व और सशक्त समाज के निर्माण से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इसी लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी डबल इंजन सरकार पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर बच्चे के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
40
66
3
104
9,459
रामगंजमंडी आज नवसृजित ग्राम पंचायत भोलू में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मनीषा किराड़ जी एवं उपसरपंच के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी को नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर लोकतंत्र की सुंदर एवं गौरवशाली परंपरा का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला, जहाँ चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
6
1
10
2,080