
Official handle of Chief Minister's Office, Rajasthan. मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान का आधिकारिक अकाउंट Managed by @DoITCRaj
Jaipur, India
Joined October 2016
- Tweets24.2K
- Following15
- Followers2.8M
- Likes526
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया, मत्था टेका और प्रदेशवासियों से श्री गुरु नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान, जयपुर महापौर, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष, मुख्य ग्रंथी सहित, गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में, सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उनके कल्याण और आर्थिक संबल के लिए, निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) में, सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग करवाए जाने पर, सिरोही जिले की पांच तहसीलें आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। अधिसूचना जारी होने के पश्चात इन अभावग्रस्त तहसीलों में एसडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार, कृषि आदान-अनुदान वितरण एवं अन्य राहत गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध उत्पादन एवं नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार, सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 से अक्टूबर 2026 तक, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एनडीपीएस एक्ट के तहत, 18 हजार 497 प्रकरण दर्ज कर, 27 हजार 473 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 2 हजार 445 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और अवैध कारोबार में, प्रयुक्त 13 हजार 620 वाहन जब्त किए गए हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
सिख धर्म के संस्थापक, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उन्होंने, अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से मानवता को प्रेम, भाईचारे, सेवा और समानता का संदेश दिया। उनके आदर्श एवं शिक्षाएँ, सदैव समाज को सद्भाव और मानव कल्याण की राह दिखाती रहेंगी।
#GuruNanakDevJi
देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर, सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! आस्था के दीपों से आलोकित यह मंगलमय अवसर, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे। भगवान श्री विष्णु एवं माँ गंगा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विदेशों से प्राचीन धरोहरों की वापसी से लेकर, आस्थाधामों के विकास तक, राष्ट्रीय चेतना के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
स्वागत समिति के सदस्य, लोकमंथन 2026 के माध्यम से ‘हम भारत के लोग’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में, सक्रिय भूमिका निभाएँ।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान की धरती, वीरता और बलिदान के साथ-साथ कला, साहित्य, संगीत, अध्यात्म, लोकजीवन और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम धरा है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री जी के ‘विकास भी, विरासत भी‘ के मूल मंत्र के साथ, राज्य सरकार ने भी शेखावाटी की 660 से अधिक हवेलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
हमारी सरकार ने माउण्ट आबू का नाम आबूराज किया है। वहीं, वेद विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने और गौ संरक्षण के लिए, गौशालाओं को करीब 4 हजार करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने, देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के लिए कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और सेवा तीर्थ जैसे, महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
लोकमंथन का मूल भाव, राष्ट्र प्रथम के विचार को केंद्र में रखते हुए, हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
हमारी संस्कृति में, जीवन का प्रत्येक पक्ष परंपरा, अनुशासन और विशेष भाव से जुड़ा हुआ है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
भारतीय संस्कृति में, प्रत्येक मांगलिक एवं धार्मिक आयोजन के पीछे, विशेष उद्देश्य और सामाजिक संदेश निहित होता है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
बदलते सामाजिक परिवेश में, अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को संरक्षित करना, आवश्यक हो गया है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
लोकमंथन, भारत की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की परंपराओं का उत्सव है तथा राजस्थान की धरा पर इसका आयोजन, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
देवउठनी एकादशी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक मंगलकामनाएँ! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आगामी 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने जा रहे, लोकमंथन-2026 के सफल आयोजन के लिए, जवाहर कला केंद्र में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, भूमि पूजन किया। इस अवसर पर, उन्होंने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर, आयोजन की सफलता की कामना की।
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जवाहर कला केन्द्र में, लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, लोकमंथन का मूल भाव राष्ट्र प्रथम के विचार को केंद्र में रखते हुए, हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान विरासत को आगे बढ़ाना है। इस आयोजन के माध्यम से, राष्ट्रीय चेतना और परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही, आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत और संस्कारों से परिचित करवाया जा सकेगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने लोकमंथन-2026 के आयोजन स्थल पर, विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। उल्लेखनीय है कि ‘हम भारत के लोग’ थीम पर आधारित लोकमंथन-2026 का आयोजन, जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 4 से 6 दिसंबर तक किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार सहित, संत-महंत एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp
@KumariDiya
@Shivkumar_vibha
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से मुलाकात के दौरान, प्रदेश के जल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रगतिरत विभिन्न जल परियोजनाओं, पेयजल उपलब्धता तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से, जल के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
@CRPaatil
@BhajanlalBjp
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान































