“हमारा देश संविधान से चलेगा, मन विधान से नहीं चलेगा।”
- श्री अखिलेश यादव जी
#PDA_का_प्रणपत्र
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 26.11.2026
समाजवादी पार्टी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 27 का संकल्प पीडीए प्रणपत्र नाम से जन-मन का मेनिफेस्टो 2027 जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए के लोग अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर किसानों, युवाओं, नौजवानों, महिलाओं, कर्मचारियों सभी वर्गों के लिए किये गये अपने वादों को पूरा करेगी। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के युवाओं एवं युवतियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करेगी। सभी पात्र युवाओं की सुरक्षित नौकरी की व्यवस्था की जाएगी। सभी सरकारी पदों में समयबद्ध तरीके से रिक्तियां पारदर्शी तरीके से भरना सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसी भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली विकसित करेंगे कि पेपर लीक समस्या ही न उत्पन्न होने पाए। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी और मंत्री व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। सरकारी रिक्तियों का वार्षिक कैलेंडर बनाया जाएगा और सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित की जाएंगी। समाजवादी पार्टी सरकार प्रत्येक ग्रेजुएट छात्र को रोजगार अथवा नौकरी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है जब तक ग्रेजुवेट को नौकरी अथवा रोजगार नहीं दिला पाते हैं तब तक उनको प्रतिमाह 5 हजार रू0 पोषण भत्ता देना सुनिश्चित करेंगे। हम पांच सालों में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराएंगे। शहरों के युवकों को रोजगार के शहरी रोजगार अधिनियम लाया जाएगा। बड़े शहरों में छात्र एवं छात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाये जाएंगे। वर्तमान सरकार द्वारा बंद किये गये 26 हजार बंद किये गये प्राथमिक विद्यालयों को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। 12वीं पास छात्र एवं छात्राओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पुनः लागू की जाएगी। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। शिक्षा में जीएसडीपी का 6 फीसदी धनराशि व्यय किया जाएगा। अन्य एडेड स्कूलों के लिए सरकार द्वारा 5 हजार रू0 विशेष अनुदान दिया जाएगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार जातिगत जनगणना प्रदेश में शुरू करेगी, जिससे अलग-अलग जातियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति की जानकारी हो पाये और उनके अनुरूप उत्थान की योजना विकसित की जा सके। बुजुर्ग महिला कारीगरों को 40 हजार रू0 सालाना पेंशन दी जाएगी। पीडीए, महिलाओं और गरीबों के लिए प्रदेश भर में समाजवादी कैंटीन खोली जाएगी जिसमें 5 रू0 की थाली उपलब्ध करायी जाएगी। सभी सरकारी ठेकों और लाभार्थी योजनाओं में गरीब एवं शोषित व्यक्तियों को उनकी आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। अनुसूचित जाति जनजाति के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। सरकारी सेवाओं में बैक लॉक पदो को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। आरक्षण को प्रभावी रूप से संविधान के अनुरूप लागू किया जाएगा। दलित उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप फण्ड बनाया जाएगा। 50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित एवं पीडीए के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में सभी 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारन्टी सुनिश्चित करेगी। किसानों की ऋणमाफी करने की योजना तात्कालिक प्रभाव से लागू करेंगे। समाजवादी सरकार 15 हजार करोड़ रू0 का कारपस फण्ड बनाकर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में सुनिश्चित करेगी। सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाएगी। सरकारी अस्पतालों में पीडीए और गरीब लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। सभी 18 मण्डलों में सुपर स्पेसलिटी हॉस्पिटल स्थापित किये जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 5 सुपर स्पेसलिटी हॉस्पिटल स्थापित किये जाएंगे। 108, 102 एम्बूलेंस नेटवर्क को उन्नत लाईव सपोर्ट सिस्टम के साथ पुनर्जीवित और सुदृढ़ किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले नागरिकों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंशोरेंस उपलब्ध कराया जाएगा। सभी जिला अस्पतालों का उच्चीकरण किया जाएगा।
facebook.com/share/1ABsrNwhS…
“एक तरफ वो लोग है जो प्रेम दया अपनापन के सकारात्मक भाव से पीडीए के 95 प्रतिशत, दूसरी तरफ संविधान विरोधी 5 प्रतिशत जो धनबल और छल बल से भरे हुए।”
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
“हर पीड़ित, दु:खी, अपमानित के लिए संविधान ढाल बनकर खड़ा रहा, इसलिए हम दोहराते हैं, देश संविधान से चलेगा मन विधान से नहीं चलेगा।”
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"आमतौर पर सरकारें बाजार और मॉल्स नहीं बनाते लेकिन जब जरूरत थी मल्टी नेशनल कंपनी आ रही थी उस समय सरकार की तरफ से देश का अच्छा मॉल कहीं बना तो वो प्लासियो मॉल।”
-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"वो जानते है वो जा रहे इसलिए उनकी भाषा बदल गई, संविधान दिवस पर आप सबको बधाई देना चाहता हूं।”
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी





























