#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
रेस्क्यू के बाद भी साथ है ख़ाकी! आजमगढ़ के शम्भूपुर में हुई दर्दनाक घटना में अपने माता-पिता और भाई को खो चुकी दो मासूम बच्चियों के लिए आजमगढ़ पुलिस परिवार आगे आया है। एडीजी वाराणसी जोन श्री नवीन अरोड़ा एवं डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 8 घंटे तक चले संवेदनशील ऑपरेशन को एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ कुशल रणनीति, धैर्य और साहस के साथ अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में दोनों बच्चियों को सकुशल बचाया गया। एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने एक अत्यंत सराहनीय पहल करते हुए अपना एक माह का वेतन बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए देने की घोषणा की है। उनके इस प्रयास में जनपद के समस्त पुलिसकर्मी भी अपना एक दिन का वेतन देंगे। यह राशि बच्चियों के नाम FD में जमा कराई जाएगी। पुलिस परिवार उनकी शिक्षा, पालन-पोषण और आवश्यक मनोवैज्ञानिक सहयोग भी सुनिश्चित करेगा। घटना में जान गंवाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के परिवारों को भी पात्रतानुसार सरकारी सहायता दिलाने की पहल की गई है। डीजीपी यूपी श्री राजीव कृष्ण ने पुलिस के कुशल ऑपरेशन और मानवीय पहल की सराहना की है। रेस्क्यू के बाद अब प्रयास है कि दोनों बच्चियों को एक सुरक्षित भविष्य और आगे बढ़ने का संबल मिल सके। #UPPolice #UPPCares #BeyondTheCallOfDuty
37
199
4
449
37,549
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा महिला संबंधी अपराध में आरोपी अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं @sonbhadrapolice, @gondapolice, @hamirpurpolice, @kannaujpolice व @bulandshahrpol द्वारा आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष के कारावास तथा अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
1
29
37
3,387
अपराध का अंत, सबूतों के संग— #UPATS द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा0 न्यायालय ए.टी.एस. द्वारा भारतीय जाली मुद्रा के सप्लायर, सदर अली को 06 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹60 हजार/- के जुर्माने से दण्डित किया गया है। एटीएस द्वारा दिनांक 01.11.2020 को अभियुक्त तहसीन खान व वसीम खान को ₹5.97 लाख पाकिस्तानी/बांग्लादेशी आयातित भारतीय जाली मुद्रा के साथ जनपद आगरा से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को भारतीय जाली मुद्रा की सप्लाई अभियुक्त सदर अली द्वारा की जाती थी, जिसे दिनांक 24.03.2021 को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को दिनांक 20.07.2026 को 06-06 वर्ष के कठोर कारावास व ₹1.20 लाख/- के अर्थदंड से दण्डित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP
1
27
41
9,259
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अवैध शस्त्र का निर्माण करने वाले 04 अभियुक्तों को @bareillypolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 14 अवैध शस्त्र एवं शस्त्र बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। अभियुक्त अवैध तमंचे बनाने एवं पुराने तमंचों की मरम्मत का कार्य करते थे तथा तैयार असलहों को उचित दाम पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। इनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी अवैध शस्त्रों की बिक्री की जाती थी। अभियुक्तों का नेटवर्क बदायूं, एटा एवं कासगंज सहित अन्य जनपदों तक फैला हुआ था, जहां वे अवैध शस्त्रों की आपूर्ति करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
6
52
1
72
26,944
🚦 जाम की समय रहते पहचान, तेज कार्रवाई! लखनऊ यातायात पुलिस की अभिनव डिजिटल पहल के तहत Traffic Congestion Monitoring Platform से 56 चिह्नित स्थानों पर यातायात की स्वचालित निगरानी की जा रही है। 📍 बढ़ते विलम्ब पर नियंत्रण कक्ष को दृश्य एवं ध्वनि अलर्ट मिलेगा, जिससे समय रहते यातायात प्रबंधन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। 🔹 प्लेटफॉर्म का बीटा परीक्षण जारी है। 🔹 मौजूदा यातायात निगरानी व्यवस्था भी साथ-साथ संचालित रहेगी। सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात संचालन हेतु तकनीक का प्रभावी उपयोग। #LucknowTraffic #TrafficManagement #TrafficUpdate #SmartTraffic
3
5
832
🚦#TrafficAdvisory । यातायात डायवर्जन सर्वसम्बंधित को सूचित किया जाता है, कि दिनांक 01.10.2026 को लोकभवन में वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके दृष्टिगत समय प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात/ डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगाः-📷#LucknowTraffic
6
7
5,186
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— ED/CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक को जांच एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर ₹48 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 सदस्यों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार किया है। फर्जी फर्म एवं बैंक खातों के माध्यम से देशभर में धनराशि ट्रांसफर किए जाने तथा विभिन्न राज्यों में दर्ज 04 साइबर अपराध शिकायतों में लगभग ₹1.42 करोड़ की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
4
53
1
74
11,890
➡️अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.09.2026 को थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्रांतर्गत एक बच्ची द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर थाना मुहम्मदाबाद पुलिस मय टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । ➡️मौके से प्राप्त सुसाइड नोट के अवलोकन से अनस नाम के एक व्यक्ति एवं उसके परिजनों का उल्लेख है जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है, मौके पर मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 👉प्रकरण के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर की बाइट । @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice
2
1
9
1,349
लगातार तीसरी बार मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड; हॉल नंबर-4 में उमड़ी भीड़ बनी आकर्षण का केंद्र dainik.bhaskar.com/KesfjyBsP… #UPInternationalTradeShow #UPPolice #UttarPradesh
2
44
54
10,140
UP POLICE retweeted
72 घंटे में चार्जशीट, 104 दिन में सज़ा. उत्तरप्रदेश पुलिस की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऑपरेशन कन्विक्शन में प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित बालिका और परिवार को न्याय दिलाया गया । उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट- @Uppolice
4
10
706