SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial) header
SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial) profile picture

This is the official Twitter Handle of Dept. of Urban Administration & Development, Govt. of CG. RTs does not imply endorsement.

Raipur, India
Joined August 2016
Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)Photo by SUDA Chhattisgarh (@UrbanCGOfficial)
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, सपनों के साकार होने की एक खूबसूरत कहानी है। धमतरी के दरीपारा की पार्वती यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुरक्षित और सम्मानजनक आवास की नई उम्मीद जगाई। आज उनका पक्का घर उनके परिवार के बेहतर भविष्य और खुशहाल जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री आवास योजना हर परिवार का सपना, अपने पक्के घर का सपना। #PMAY #UbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #HousingForAll #ArunSao
1
1
2
152
पीएम स्वनिधि योजना को लेकर कई लोगों के मन में गलतफहमियां हैं। क्या आप भी मानते हैं कि इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी संपत्ति या गारंटी की जरूरत होती है? जानिए इस मिथक के पीछे की सच्चाई! पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के ऋण, 7% ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक का लाभ मिलता है। सही जानकारी अपनाएं और योजना का लाभ उठाएं। #PM_SVANidhi #UrbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #ArunSao
1
93
आपका अपना घर, आपके परिवार का सुरक्षित भविष्य! प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत EWS परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। क्या आप इस योजना से जुड़े आय संबंधी प्रावधानों से परिचित हैं? अपनी जानकारी को जांचे और सही जवाब देकर बताएं कि आप कितने जागरूक हैं। #PMAY #UrbanDevelopment #QUIZ #HousingForAll #ArunSao
47
योजनाओं के समन्वय से बना जनकल्याण का नया मॉडल, पीएम स्वनिधि और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के साथ मिलकर तैयार ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को इनोवेशन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान मिला है। इस अनूठी पहल की देशभर में सराहना हुई है। नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा SUDA के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। इस उपलब्धि के साथ पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की सुविधा एक ही मंच पर उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के नवाचार को राष्ट्रीय पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ के जनकल्याणकारी प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। #PM_SVANidhi #UrbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #ArunSao
1
2
83
क्या आप जानते हैं कि विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है? स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में आपकी भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। आइए, इस क्विज़ में हिस्सा लें और अपनी जानकारी को परखें। सही विकल्प चुनें और कमेंट में अपना जवाब बताएं! 👇 #WorldToiletDay #QUIZ #SwacchBharatMission #SwacchChhattisgarh #ArunSao
106
स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को सुंदर बनाने तक सीमित नहीं है, यह स्वस्थ जीवन का भी आधार है। घर और आसपास नियमित साफ-सफाई रखना, कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय सही डस्टबिन में डालना और बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें बीमारियों से बचाव और स्वच्छ समाज के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती हैं। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें। #SwacchChhattisgarh #UrbanChhattisgarh #MeraSheherMeriZimmedari #ArunSao
1
3
137
पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को देश और प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। यह सफलता पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। #PM_SVANidhi #UrbanChhattisgarh #ArunSao
1
124
प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की शुरुआत हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से होती है। बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखना और प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार सोच को दर्शाता है। स्वच्छता की जिम्मेदारी व्यवहार में दिखे, तभी बदलाव नजर आए। #SwacchBharatMission #SwacchChhattisgarh #SayNoToSingleUsePlastic #ArunSao
92
हर परिवार को पक्की छत, सम्मान और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक और सार्थक कदम प्रधानमंत्री आवास योजना के ‘मोर मकान-मोर आस’ किराएदारी घटक के अंतर्गत 18 नवंबर 2026 को नगर पालिक निगम रिसाली में लॉटरी पद्धति से 39 हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए। इनमें लक्ष्मी नगर में 4 और प्रदीप्ति नगर में 35 हितग्राहियों को आवास मिला। एक वरिष्ठ नागरिक हितग्राही को भूतल पर आवास आवंटित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय श्री ललित चंद्राकर जी दुर्ग ग्रामीण, माननीय महापौर मैडम, नेता प्रतिपक्ष, मंडल अध्यक्ष रिसाली, महापौर परिषद सदस्य, जन प्रतिनिधि, आयुक्त मैडम, नोडल अधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया है। #PMAY #UrbanDevelopment #HousingForAll #UrbanChhattisgarh #ArunSao
91
स्वच्छ शहर की पहचान केवल साफ सड़कों से नहीं, बल्कि उन हाथों के सम्मान से भी होती है जो हर दिन इसे स्वच्छ बनाने में जुटे रहते हैं। सफाईमित्रों का परिश्रम और समर्पण शहरी स्वच्छता की मजबूत नींव है। उनके योगदान को सम्मान देना और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। #SwacchBharatMission #SwacchChhattisgarh #ArunSao
3
107
कभी दुकान के लिए सामान खरीदने में पैसों की कमी आ जाए तो कारोबार थमने लगता है। ऐसे समय में पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं को ऋण सुविधा के जरिए आर्थिक सहारा देती है। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए योजना की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं। #PM_SVANidhi #UrbanChhattisgarh #ArunSao
1
99
SUDA Chhattisgarh retweeted
On #WorldToiletDay2026, Chhattisgarh inaugurated 18 Aspirational Toilets across cities, incl. Raipur, Balrampur, Amleshwar, Kondagaon and Shivrinarayan, at key public locations. Raipur also launched a Public Toilet Monitoring App for real-time monitoring of CT/PTs. #SwachhBharat
7
35
50
1,170
पीएम स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करती है। इस योजना के तहत समय पर या तय समय से पहले ऋण चुकाने पर अगली किस्त का लाभ लेने की पात्रता मिलती है। साथ ही, ब्याज पर 7% वार्षिक सब्सिडी का भी प्रावधान है। अगर आप भी अपना छोटा कारोबार चलाते हैं, तो योजना की जानकारी जरूर लें और इसका लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। #PM_SVANidhi #UrbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #ArunSao
1
98
छोटे व्यापारियों के सपनों को नई उड़ान देने और उनकी मेहनत को आगे बढ़ाने में पीएम स्वनिधि योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे वे अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आइए, छोटे व्यापारियों के सपनों को साकार करने और उनके व्यापार को नई रफ्तार देने में सहभागी बनें। #PM_SVANidhi #UrbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #ArunSao
60
पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय परचम, पीएम स्वनिधि में मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पांच पुरस्कार प्राप्त हुए। पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किए। स्वनिधि से स्वावलंबन तक छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, राष्ट्रीय स्तर पर पांच पुरस्कार भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में छत्तीसगढ़ को फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में प्रथम तथा इनोवेशन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, संचालक श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी व राज्य नोडल अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया । वहीं, प्रदेश के तीन नगरीय निकायों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की। एक लाख से दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में बिलासपुर नगर पालिक निगम को द्वितीय स्थान मिला। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के भारसाधक मंत्री श्री अरुण साव एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा सहित बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने पुरस्कार ग्रहण किए। एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली नगर पालिका परिषद ने पूरे भारत देश में प्रथम और दंतेवाड़ा नगर पालिका परिषद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के भारसाधक मंत्री श्री अरुण साव एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा सहित बड़े बचेली की ओर से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राजू जायसवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी.टी.एम. कृष्णा राव तथा नगर पालिका दंतेवाड़ा की ओर से अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरुण कुमार ध्रुव ने उक्त पुरस्कार ग्रहण किया । उक्त समारोह में उप मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी, नगर निगम बिलासपुर के अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार एवं समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रेणुका पिंगले, राज्य शहरी विकास अभिकरण के राज्य मिशन प्रबंधक श्री विवेक कुमार शुक्ला एवं विशेषज्ञ श्री पिंटू घोष, नगर पालिका बड़े बचेली के उप अभियंता श्री संतोष कुमार नेगी व स्वनिधि प्रभारी श्री विष्णु मंडावी तथा नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा के सहायक प्रोग्रामर श्री अनोज कुमार यादव एवं लेखपाल श्री मनोज गुप्ता उपस्थित थे। पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि राष्ट्रीय मंच पर दर्ज कराई। #PM_SVANidhi #UrbanChhattisgarh #PMSVANidiSammanAwards2026 #ArunSao
1
98
हर छोटे कारोबार के पीछे बड़े सपने और मेहनत की एक कहानी होती है। पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण की सुविधा देकर उनके कारोबार को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है। #UrbanDevelopment #UrbanChhattisgarh #PM_SVANidhi #ArunSao
71
कई बार कारोबार के लिए अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड स्ट्रीट वेंडर्स के लिए मददगार साबित हो सकता है। इस योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 तक की क्रेडिट सुविधा मिल सकती है, जिससे वे अपने रोजमर्रा के कारोबार की जरूरतें पूरी कर सकें। अगर आप भी रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना व्यवसाय चलाते हैं, तो योजना की जानकारी जरूर लें और पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं। #PM_SVANidhi #urbandevelopment #urbanchhattisgarh #arunsao
1
110
बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय पीएम स्वनिधि सम्मेलन में पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने वाली पहल को व्यापक मीडिया कवरेज मिला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने पथ विक्रेताओं से सीधे संवाद कर उनकी उपलब्धियों, अनुभवों और चुनौतियों को जाना। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों को मिल रहा आर्थिक संबल और उनके जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव मीडिया की सुर्खियों में रहे। यह सम्मेलन न केवल पथ विक्रेताओं के आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का उत्सव बना, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुआ। #PM_SVANidhi #UrbanChhattisgarh #UrbanDevelopment #ArunSao
56