Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) header
Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) profile picture

Ex. Deputy Chief Minister, Bihar

Patna
Joined December 2013
Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)Photo by Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
28,752
22,426
3,041
120,368
मोदी जी ने आज ➡️ बिहार में जिस पुल का उद्घाटन किया उसका 1 साल 5 महीने पहले ही उद्घाटन उपरांत ट्रैफ़िक परिचालन हो रहा है। पुल पर डेढ़ साल से प्रतिदिन लाखों वाहनों की आवाजाही हो रही है। ➡️ पुल का नामकरण सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर होना था लेकिन बीजेपी सरकार ने संकीर्ण मानसिकता के कारण ऐसा नहीं होने दिया। ➡️ पुल के निर्णय और निर्माण में मोदी जी का रत्ती भर का भी योगदान नहीं। केंद्र सरकार का एक पैसा भी नहीं लगा। ➡️ फोकट में बिना चवन्नी खर्च किए केवल रिबन काटने और पत्थर की पटिया पर अपना नाम लिखाने के लिए बिहार आ गए। बिहार को दिया कुछ नहीं? ➡️ प्रधानमंत्री बिहार के लिए किसी नई परियोजना की घोषणा नहीं करते; बस पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यों का फीता काटने बिहार आते है।
27
261
5
1,449
37,415
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल की दास्तान! हमने अपना श्रेष्ठ दिया इसलिए बिना कुछ किए आदतन मोदी जी श्रेय लेने आज बिहार आ रहे है।
43
531
12
3,394
70,099
प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है? प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया फिर रिपीट कर दीजिएगा। कीजिएगा ना?
169
1,154
29
6,813
144,148
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, इस प्रॉजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक पैसा भी नहीं दिया गया है। इस पुल का उद्घाटन 1 साल 5 महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किया था। यह पुल पिछले 17 महीनों से चालू है और यहाँ विगत एक साल 5 महीनों में लाखों वाहनों की आवाजाही हो चुकी है। क्या आप इसका दोबारा उद्घाटन इसलिए कर रहे है कि शिलापट्ट पर आपका भी नाम लिखा जा सके, वह भी तब, जब इसमें केंद्र सरकार का कहीं कोई योगदान ही नहीं है? बिहार सरकार के अनुसार, इस पुल का नाम या तो स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर रखा जाना था या फिर दशम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर, क्योंकि यह गुरु महाराज जी की जन्मस्थली के पास ही स्थित है। इसलिए कृपया इस प्रॉजेक्ट का श्रेय लेने की कोशिश न करें और बिना वजह खुद का महिमामंडन करने से बचें क्योंकि इस सेतु के निर्णय और निर्माण में आपका कोई योगदान नहीं है।
136
967
28
4,933
409,240
Respected PM Sir, Not a single paisa from Union Government given for this project. This bridge was inaugurated 1 year 5 months ago by then CM Sh. Nitish Kumar This bridge has been operational for last 17 months. I’ll so it’s beyond understanding of people of Bihar that why you are inaugurating it again? Is it because you wish to have a plaque installed bearing your name, that too without any contribution from central government. So Please refrain from arrogating credit for this endeavour and engaging in unwarranted self-aggrandizement.
331
1,648
64
9,088
1,050,274
दुनिया के सबसे महाझूठे आदमी की पार्टी की झूठ की धज्जियाँ उड़ाती उनकी ही पुलिस। गुंडों की पार्टी का झूठ पुलिस का खंडन
25
278
2
1,555
68,617
तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सहमति थी कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नामकरण इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर किया जाएगा। श्री नीतीश जी जब पूर्णरूपेण अचेत अवस्था में चले गए तब मैंने विधानसभा में “ग़ैर-सरकारी संकल्प” के माध्यम से पुन: यही मांग रखी। सरकार ने उत्तर में कहा कि इस सेतु का नामकरण “गुरु गोविंद सिंह जी” के नाम पर होगा। (सबूत संलग्न) अब इसका नामकरण एक ज़िंदा आदमी के नाम किया गया है जिनकी राजनीति बीजेपी दफ़न कर चुकी है। एक वर्ष दो महीने पूर्व इस पुल का उद्घाटन हो चुका है। एक वर्ष से वाहनों का परिचालन एवं आवागमन शुरू है लेकिन दूसरों के निर्माण कार्यों का बारम्बार फीता काटने के शौक़ीन प्रधानमंत्री फिर इसका उद्घाटन कर फ्री में अपने नाम का शिलापट्ट लगवाना चाहते है। यथार्थ यह है कि इस पुल के निर्णय और निर्माण में केंद्र सरकार का एक फूटी कौड़ी का भी योगदान नहीं, लेकिन मोदी जी को लोकतंत्र की जननी वैशाली और ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती राघोपुर में खड़े होकर कल इस पुल पर फ़ोटो खिंचवानी है। फोटोजीवी!
20
248
3
1,280
72,658
40 करोड़ का सोना लूट लिया दिनदहाड़े, वो भी बिहार के बेतिया में बीजेपी की पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के घर के सामने से लेकिन अब जो भी इसे जंगलराज बोलेगा उसे भाजपाई सरकार द्वारा फाँसी दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री 40 करोड़ के सोना लुटेरों की जाति खोजने में लगे है। ये ज्वेलरी शोरूम भी एनडीए नेता का ही निकला। अगर इतनी बड़ी लूट ग़ैर बीजेपी सरकार में होती तो स्टूडियो में जंगलराज वाले बंदर-बंदरिया, कुत्ते-भालू नाच रहे होते। इतनी बड़ी लूट का सामान्यीकरण करना भी कितना महीन जातिवाद है ना?
92
1,615
18
6,151
157,354
बीजेपी सरकार ने सभी constitutional institutions और bodies को बंधक बना लिया है। बिहार में गंभीर Constitutional Crisis है इसलिए अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। संविधान और लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। कहीं लोक लाज नहीं बची। साहेबगंज के विधायक राजू सिंह की लोअर कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट से दोष सिद्धि होने एवं सजा होने के बाद भी बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता रद्द नहीं की। महीनों का उसको समय दिया गया। अब वह सुप्रीम कोर्ट चले गए। अगर विपक्ष का सदस्य होता तो तुरंत सदस्यता रद्द हो जाती जैसे आजम ख़ान साहब और उनके बेटे की एक घंटे में ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी। दो निर्दलीय MLC जो बीजेपी में शामिल हुए उनकी दल बदल कानून के तहत अविलंब सदस्यता रद्द होनी चाहिए। मंत्री अशोक चौधरी तीन-तीन पद का फायदा ले रहे है, राजभवन भी अपनी आपत्ति दर्ज करा है लेकिन अंधेर नगरी चौपट राजा। #TejashwiYadav #RJD #Bihar
17
179
1
1,155
21,161
बिहार सरकार ने संविधान को फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। 9 महीनों से एक फर्जी मंत्री को सरकार में बैठा रखा है और वह अवैध मंत्री हर प्रकार के अवैधानिक कार्यों में संलिप्त है। लोकभवन ने एक ही व्यक्ति के एक साथ तीन पदों (मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद) पर रहने पर गहरी आपत्ति जताई है। संविधान के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के विपरीत मंत्री की सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति हुई। स्थापित प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों की संचिका को फाड़, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नियुक्ति के अगले दिन ही फर्जी मंत्री प्रॉबेशन पीरियड के दौरान लंबी अवधि की अनिश्चितकालीन छुट्टियों पर चले गए। विश्वविद्यालय के सेवा नियमों के अनुसार वह छुट्टी ले ही नहीं सकते और ना ही अनिश्चितकाल के लिए छुट्टियाँ स्वीकार हो सकती? लाभ के पद के प्रावधानों के अनुसार अविलंब उनकी सदस्यता रद्द कर धोखाधड़ी के मामले में सजा होनी चाहिए। 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' केस में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार वेतन या भत्ता लेना मायने नहीं रखता बल्कि सदन का सदस्य रहते हुए लाभ का दूसरा पद स्वीकार करना ही अवैध है और सदस्यता उसी क्षण समाप्त मानी जाएगी। ऐसे फर्जी मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। चौपट राज के अज्ञानी मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर हर जगह संविधान की अवेहलना की जा रही है। हम इस मामले को लेकर ऊपर तक जाएँगे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #news
35
318
1
1,629
131,671
आज ही के दिन ठीक 𝟔𝟐 वर्ष पूर्व 𝟏𝟗𝟔𝟐 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के चुशूल में 𝟏𝟑 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 𝟏𝟐𝟎 वीर अहीर जवानों ने अदम्य साहस एवं अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने से कई गुणा बड़ी शत्रु सेना के सामने “अंतिम गोली-अंतिम आदमी-अंतिम सांस” तक के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए 𝟏𝟑𝟎𝟎 चीनियों को मार गिराया था। युद्ध इतिहास में अतुलनीय वीरता की गाथा लिखने वाले भारत माँ के ऐसे वीर सपूतों को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि। उन वीर जवानों की याद में चुशूल में रेजांगला वॉर मेमोरियल के “𝐓𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞, 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐀𝐇𝐈𝐑- अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों के पराक्रम, शौर्य, दृढ़ता, शूरता और अदम्य निडरता का गवाह है। #RezangLaDiwas #RezangLaDay #IndianArmy
36
374
7
2,515
31,140
विधान परिषद के माननीय सभापति श्री रामवचन राय जी से मुलाकात कर दो निर्दलीय एमएलसी श्री बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ये दोनों निर्दलीय जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं जो संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के खिलाफ है। बीजेपी संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। तुरंत प्रभाव से इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
28
223
3
2,571
86,538
हमारे कार्यकाल में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के शिलान्यास के वक्त विभागीय मंत्री सह उपमुख्यमंत्री के तौर पर हमारी तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से विस्तृत वार्ता हुई थी कि इस पुल का नामकरण इस क्षेत्र के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ अक्षयवट राय जी के नाम पर किया जाए। यह पुल उनके पैतृक गांव से ही गुज़र रहा है। स्व॰ अक्षयवट राय जी पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी के सबसे विश्वस्त साथी थे। आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की उपस्थिति में श्री नीतीश कुमार जी ने स्व॰ अक्षयवट राय जी के नामकरण की सहमति दी थी कि इस पुल के उद्घाटन के अवसर पर इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” किया जाएगा। 2022 में हमारे उपमुख्यमंत्री बनने पर हमारी पहल पर बाधित निर्माण कार्यों में तेजी संबंधित समीक्षा बैठक में पुन: श्री नीतीश कुमार से विमर्श के दौरान यही निर्णय हुआ था कि इसका नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होगा। मेरी ऐसी अनुभूति है कि अगर श्री नीतीश कुमार जी सचेत अवस्था व होश-हवास में होते तो इस पुल का नामकरण “अक्षयवट सेतू” ही होता।
44
249
9
1,965
70,916
सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! आज अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया। डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार है। एक प्राणी की शक्ति भले क्षीण हो जाए पर उसके ऋण, जीवनकाल में उसके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए। #Chath
19
105
1
907
20,441
आदिवासियों के अधिकारों के लड़ाका, अंग्रेजों की निरंकुशता के विरुद्ध जल, जंगल, जमीन बचाने एवं आदिवासी अस्मिता की अलख जगाने तथा अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने वाले, अदम्य शौर्य व पराक्रम के परिचायक, कम उम्र के महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती अब्बा जननायक परम पूज्य बिरसा मुंडा जी की जयन्ती पर कोटिशः प्रणाम, शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। #BirsaMunda #TejashwiYadav
21
73
508
16,983
लोक आस्था, शुद्धता, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिवस खरना की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! आज छठ पूजा के द्वितीय दिन 'खरना' का विशेष महत्व है। ‘खरना’ के दिन से ही छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है। आज व्रती पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ छठी मैया की आराधना एवं प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं। छठी मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। #RJD #Bihar #TejashwiYadav
21
106
832
19,867