आज आरबीआई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (SLCC) की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की। अनियमित जमा योजनाओं, अवैध वित्तीय गतिविधियों एवं साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 'सचेत' पोर्टल पर समयबद्ध कार्रवाई तथा आर्थिक अपराधों में प्रभावी जांच एवं अभियोजन सुनिश्चित करने को कहा।
1
3
288
आज जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर फॉर्म भरा। जनगणना देश की विकास योजनाओं व भविष्य की नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे भी स्वगणना में भाग लेकर इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान दें।
आज मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण, किसानों के साथ संवाद एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
धान एवं मोटे अनाज की खरीद के लिए सभी क्रय केंद्र क्रियाशील रखने, किसानों को 48 घंटे में भुगतान तथा उर्वरक केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा। चीनी मिलों का संचालन नवंबर अंत तक शुरू कराने के निर्देश दिए।
आज प्रदेश के 18 मंडलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 96.97% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 58 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि की सराहना की।
विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर प्रभावी नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
आज सहायक आचार्य परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा 19 एवं 20 नवंबर को आगरा, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर एवं वाराणसी में दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें 1,27,571 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा, कार्मिकों का प्रशिक्षण, लाइव स्ट्रीमिंग एवं बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
आज तिलक हॉल में ‘Making an Impact by Daring to Do Differently’ विषयक पैनल डिस्कशन में प्रशासनिक नवाचार, सकारात्मक सोच और नई कार्यशैली पर विचार साझा किए। श्री जे.एस. दीपक की पुस्तक ‘I Dared to Dial Differently’ को लोकसेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी बताया।
आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की 42वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक की अध्यक्षता की। संस्थान के विस्तार हेतु शहीद पथ परिसर के निकट 16,603.34 वर्गमीटर भूमि क्रय करने और 350 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
संस्थान में HPB सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा विकसित करने तथा न्यूक्लियर मेडिसिन एवं फॉरेंसिक मेडिसिन विभागों में विशेषज्ञ पदों के सृजन को स्वीकृति दी। इससे सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ होंगी।
2
15
949
आज प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार एवं पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के संबंध में राज्य स्तरीय समिति की बैठक की। लंबित आवेदनों पर संबंधित विभागों को शीघ्र अनुमति एवं अनापत्ति जारी करने के निर्देश दिए।
हाईराइज भवनों, सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन्स एवं शासकीय कॉलोनियों में एलपीजी के स्थान पर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। RWA एवं भवन स्वामियों के साथ बैठक कर पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।














