मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित जनपदों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ लोक आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव तथा 16 नवंबर को प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख घाटों, नदियों, तालाबों एवं जलाशयों का पूर्व निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जलस्तर एवं गहराई का आकलन कर संवेदनशील स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रशिक्षित गोताखोर, नावें और जल पुलिस की तैनाती की जाए।
उन्होंने प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने भीड़ प्रबंधन एवं सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात कार्ययोजना बनाने, आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू करने और पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छठ महापर्व पर दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जी ने घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय पूजा समितियों, सिविल डिफेंस, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों का सहयोग लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद अमरोहा के धनौरा विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राजीव तरारा जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@RajeevTararabjp
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद सीतापुर के सिधौली विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मनीष रावत जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@manishrawatmla
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद सीतापुर के मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव जी ने शिष्टाचार भेंट की।
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद गोरखपुर के बांसगांव विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@DrVimleshPaswan
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद हरदोई के बिलग्राम-मल्लावां विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री आशीष कुमार सिंह 'आशू' जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@AshishSingh_BJP
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद संत कबीर नगर के मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@Anil4Bharat
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में बरेली लोक सभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी एवं जनपद बरेली के नवाबगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. एम.पी. आर्य जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@CPSGangwarBJP
@MPAryaBJP
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री वागीश पाठक जी ने शिष्टाचार भेंट की।
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद मथुरा के गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मेघश्याम सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@MLA_Meghshyam
CM Office, GoUP retweeted
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी से शिष्टाचार भेंट की।
@Satishmahanaup
परंपरा की विरासत, संस्कृति का गौरव, भारत की पहचान!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'धरोहर' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लुप्तप्राय वाद्ययंत्रों का वादन कर रहे बच्चों की प्रस्तुतियां इस विश्वास को और मजबूत करती हैं कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। आज भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने के साथ-साथ अपनी हजारों वर्षों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से विश्व को आकर्षित कर रहा है।
हमारा प्रयास होना चाहिए कि जैसे हमने One District One Product और One District One Cuisine की पहल की है, वैसे ही One District One Art के कार्यक्रम को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
CM Office, GoUP retweeted
असम के काजीरंगा में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
भारतीय कला परंपरा की सबसे बड़ी विशेषता गुरु-शिष्य परंपरा रही है। गुरु अपने शिष्य को केवल सुर, ताल, भाव या अभिनय की तकनीक ही नहीं सिखाता, बल्कि उसे जीवन का अनुशासन, धैर्य और साधना का संस्कार भी देता है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
जब हम लोक कलाओं की बात करते हैं, तो उत्तर प्रदेश इस मामले में अत्यंत समृद्ध रहा है। खासतौर पर ब्रज की रासलीला और संकीर्तन, अवध की रामलीला, पूर्वांचल का हमारा बिरहा, कजरी और सोहर तथा बुंदेलखंड का आल्हा और राई। ये केवल लोक कलाएं नहीं हैं, बल्कि हमारे समाज की सामूहिक स्मृतियों की समृद्ध विरासत हैं, जो हमारे सामने उपस्थित हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
हमने एक ओर Expressways, Airports, औद्योगिक गलियारों, Data Centres और ICT के माध्यम से 21वीं सदी के आधुनिक उत्तर प्रदेश के निर्माण को प्राथमिकता दी है, तो दूसरी ओर काशी, अयोध्या, मथुरा और ब्रज क्षेत्र के उन सांस्कृतिक केंद्रों का पुनर्स्थापन भी किया है, जहां हमारी संस्कृति बसती थी। इन केंद्रों को सांस्कृतिक पुनर्जागरण की चेतना के केंद्र के रूप में विकसित किया है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी























