लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी में आज जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
1
48
भारत निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#ECI #ElectionAwareness
5
Dhamtari retweeted
जनता की बात, मुख्यमंत्री के साथ, हर समस्या का समाधान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। हर फरियादी को राहत दिलाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#CM_Jandarshan #Jandarshan #जनदर्शन_2026 #VishnuBhaiya #ViksitChhattisgarh #Sushasansarkar
संवेदनशीलता के साथ संवाद, तत्परता से समाधान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना। हर आवेदन पर संवेदनशील पहल और त्वरित निराकरण के निर्देश, जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
35
जनदर्शन से मजबूत हो रहा जनविश्वास
समाधान का सशक्त मंच बना मुख्यमंत्री निवास
जनदर्शन
📍 मुख्यमंत्री निवास, रायपुर
9
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर ग्राम बोड़रा में आयोजित उन्नत वत्स प्रदर्शनी एवं पशुपालक कृषक गोष्ठी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन, नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया।
#राष्ट्रीय_दुग्ध_दिवस #पशुपालन #किसान_समृद्धि #दुग्ध_उत्पादन #Dhamtari
38
संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत), धमतरी के तत्वावधान में बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के सेमिनार हॉल में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
1
60
इस दौरान अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से युवाओं को संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया।
1
9
साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प पर संवाद किया गया।
#MYBharat #ViksitBharat2047 #SamvidhanDiwas #Dhamtari #YuvaSanvad
6
भारतीय सेना में भर्ती का सपना है, तो तैयारी परखने का मौका न चूकें! 🇮🇳
29 नवंबर को धमतरी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती की फाइनल रिहर्सल में शामिल होकर अपनी शारीरिक दक्षता और तैयारी को परखें।
📍 प्रातः 6 बजे | इंडोर स्टेडियम, धमतरी
#IndianArmy #FinalRehearsal #Dhamtari
🤖 Made with AI
38
संवाद से समाधान - सुशासन की पहचान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।
📍मुख्यमंत्री निवास, रायपुर
#CM_Jandarshan #Jandarshan #जनदर्शन_2026 #VishnuBhaiya #ViksitChhattisgarh
24
RT @DPRChhattisgarh: छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्योगों के लिए अनुमति प्रक्रिया सरल करने की पहल की है…
Dhamtari retweeted
समीक्षा बैठक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
📍मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर-अटल नगर
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Dhamtari retweeted
State Creator and Influencer Award 2026
📍Hotel Babylon International, Raipur
#StateCreatorAndInfluencerAward2026 #DigitalCreators #Chhattisgarh
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा मिशन, उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना, रोजगारपरक शिक्षा, इंटर्नशिप नीति, रिक्त पदों पर भर्ती, डिजिटल नवाचार तथा महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अधोसंरचना विकास की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि, प्रदेश के 30 महाविद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इंटर्नशिप नीति-2026 के तहत 1.40 लाख स्नातक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से जोड़ने की तैयारी है। साथ ही, शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है तथा 362 सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #HigherEducation #NationalEducationPolicy #EmploymentOpportunities #DigitalEducation #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
Dhamtari retweeted
नई उम्मीदें, नया जोश, युवाओं में उत्साह अपार,
साथ मिलकर लिखेंगे, छत्तीसगढ़ के विकास का नया इतिहास
State Creator and Influencer Award 2026
📍Hotel Babylon International, Raipur
#StateCreatorAndInfluencerAward2026 #DigitalCreators #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Dhamtari retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग जनकल्याण और राज्य के विकास में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में प्रस्तावित साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलेरी, ऑन एयर विज्ञान पार्क, सहित विभिन्न पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों और आधुनिक तकनीकों को सरल, रोचक एवं अनुभवात्मक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलित विज्ञान जागरूकता बस के संचालन पर भी चर्चा हुई।
#Chhattisgarh #ScienceAndTechnology #ReviewMeeting #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh


























