Pinned Tweet
कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः।
गोजिद् भूयासमश्वजिद् धनञ्जयो हिरण्यगर्भ।
(अथर्ववेद ७.५२.२८)😊🙏
रणभूमि में अदम्य पराक्रम, अडिग धैर्य और राष्ट्र के प्रति अनन्य निष्ठा का परिचय देकर शत्रु सेना के सम्मुख दुर्जेय चुनौती बनकर खड़ी होने वाली धैर्य-दीप्त महाशक्ति झलकारी बाई जी की जयंती पर जयशील-स्त्रीत्व को आकाशभर प्रणाम🙏🏻
साहित्य आजतक 2026 में हर दिन की शुरुआत होगी संगीतमय ‘अपने-अपने राम’ के साथ... 🎶🙏
Dr Kumar Vishvas के साथ लगातार 3 दिन, राम, कविता और संगीत से सजे इस खास कार्यक्रम का आगाज
साहित्य के सितारों का महाकुंभ | जहां शब्दों का जादू होगा... शायरी की महफिल सजेगी , और संगीत का सरगम होगा... ऐसी अदब की खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बनें...
📍 स्थान: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली
📷 तारीख: 27, 28 और 29 नवंबर 2026
अपना रजिस्ट्रेशन आज ही करें: aajtak.in/sahitya
#SahityaAajTak26 | #Promo | @DrKumarVishwas
पूज्यपाद भगवान आद्य शंकराचार्य जी, जिन्होंने समस्त भारत को सनातन धर्म की चेतना से जोड़ा, जो विरक्त संन्यासियों की पूरी परंपरा के सर्वाधिक मान्य, वरेण्य एवं पूज्य व्यक्तित्व हैं, वे भी अपनी आदरणीय मां के लौकिक शरीर के शांत होने पर संन्यासी होते हुए भी अपने गांव आए थे और अपने पुत्र धर्म का पालन किया था। राज धर्म का पालन करने वाले उत्तर प्रदेश के संन्यासी मुखिया ने भी उसी परंपरा को निभाते हुए अपने लौकिक शरीर को संसार के लिए प्रकट करने वाली पूज्य मां को कंधा देकर अपना पुत्रधर्म निभाया है।
भगवा वस्त्र धारण कर जीवन को सेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित कर देने वाले योगी आदित्यनाथ जी के जीवन में कल की रात निश्चित ही बहुत भारी रही होगी। माँ को अंतिम विदाई देना, उन्हें कंधा देना और अश्रुपूरित नेत्रों से जीवन के इस अटल सत्य को स्वीकार करना किसी भी पुत्र के लिए अत्यंत कठिन क्षण होता है। लेकिन माँ कभी दिवंगत नहीं होतीं। वे अपनी संतान के संस्कारों में, उसके व्यक्तित्व में, उसके संकल्पों में और उसके प्रत्येक सत्कर्म में सदैव जीवित रहती हैं।
योगी जी के भगवा वस्त्रों में तपस्या का जो तेज है, उनके व्यक्तित्व में जो दृढ़ता है और जनसेवा के प्रति जो अटूट समर्पण है, उसमें भी एक माँ के संस्कारों की छाया है।
माँ की स्मृतियाँ जीवन भर संबल बनकर साथ चलती हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 🙏
चातुर्मास के विराम उपरांत मंगलमय मांगलिक वेलाओं के पुनः प्रारंभ की प्रतीक देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि प्रत्येक गृह-आँगन में वैभव, सौहार्द और उल्लास का चिरस्थायी वास हो। सभी के जीवन में शुभता का संचार हो और मंगलमय अभिलाषाएँ फलीभूत हों। 🙏🏻🌸
#tulsi #tulsivivah #tulsimata #tulsipuja
रानी लक्ष्मीबाई सेनानियों की तरह लड़ीं 🚩
#RaniLakshmiBai
अंग्रेज़ी हुकूमत के अहंकार को रणभूमि में चूर-चूर करने वाली, अदम्य शौर्य, अद्वितीय रणकौशल और अप्रतिहत स्वाभिमान की साक्षात प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर शतशः नमन।
जिनके पराक्रम ने पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ी मातृभूमि के लिए प्रतिरोध का प्रखर घोष किया, ऐसी वीरांगना का यश भारतीय इतिहास के पृष्ठों पर चिरकाल तक देदीप्यमान रहेगा। 🙏🏻
#RaniLakshmiBai
Jai Hind🫡🇮🇳 Jai Hind Ki Sena❤️
OP ZANGALPURA, Kulgam
A Joint Operation based on the specific int of JKP was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and @crpf_srinagar early morning in general area Zangalpura, Kulgam.
During the operation, terrorist took refuge in a mosque. Security forces displayed exemplary restraint during conduct of operations ensuring the sanctity of the religious place and neutralised the terrorist with precision by forcing him to move out of the mosque premises.
Operation is in progress.
#Kashmir
@adgpi
@NorthernComd_IA
@PRODefSrinagar
मातृभूमि की पराधीनता की बेड़ियाँ तोड़ने हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अदम्य क्रांतिवीर बटुकेश्वर दत्त जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध उनका निर्भीक प्रतिरोध, अगाध राष्ट्रनिष्ठा और असाधारण आत्मोत्सर्ग भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में चिरस्मरणीय रहेंगे। उनका त्यागमय जीवन भावी पीढ़ियों के लिए साहस और राष्ट्रप्रेम का शाश्वत प्रतिमान है। 🙏🏻
#BatukeshwarDutt
😀❤️🙏
Replying to @DrKumarVishwas
@DrKumarVishwas thankyou for the experience of beauty in the lyrics…
Thats 2 rooms of 2 ten year old boys and a 15 year old girl .. thankyou for changing what the ask Alexa to play #siyaram #ramayana 🙏🙏
O Ragho. 🕉️
Full video song out now.
BookMyShow - in.bookmyshow.com/movies/nat…
bit.ly/ORagho_
District - link.district.in/DSTRKT/phra…
@worldoframayana @malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @HansZimmer @arrahman @DrKumarVishwas @TanviDhirajMaru @hemaksh_Kalsi @iamsunnydeol @arungovil12 @shiamakofficial @raviedubey @indirakrishna1 #SonalJha @LaraDutta @Rakulpreet @kapoorkkunal #ShobanaDanseuse @vivekoberoi @Ajinkyad @AnupamPKher @MsKajalAggarwal @adinathkothare @malikfeb #NitishSharma @harishuthaman @ActorShishir #SaurabhSachdeva #RiyaKapoor @soniabalani9 #SurabhiDas @ChadhaSheeba @chetan_hansraj @IMAX @dneg @PrimeFocusIndia #MonsterMindCreations @TSeries @SonyPictures @Dharma_Distr @ThinkStudiosInd #AVAProductions @E4Emovies @SVC_official
❤️🙏
O Ragho Video song out now and this is what we want to hear from a devotional movie.
@DrKumarVishwas ji, I felt very peaceful after listening to this song written by you.
#Ramayana
#RamayanaMovie
#SaiPallavi
#Yash
चंदा-तारा, सरयू की धारा,
पुकारे…राम राघौ ❤️
वे रघुनंदन, कौशल्या-नंदन,
दुलारे…राम राघौ ❤️🙏
@malhotra_namit @WorldOfRamayana
youtu.be/bZSOfStwBnM?si=JNni…
आज़ादी के महायज्ञ में औपनिवेशिक दमन का निर्भीक प्रतिकार करने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र का सादर नमन। उनकी अदम्य जिजीविषा और अप्रतिहत राष्ट्रचेतना युगों तक प्रेरणापुंज बनी रहेगी। 🙏🏻
#lalalajpatrai
नोएडा में ‘अपने-अपने राम’ की इस तीन दिवसीय भावयात्रा को समाहार दिवस तक अपने असीम स्नेह, अटूट विश्वास और अनन्य समर्पण से सींचने वाले समस्त रामभक्तों का सादर अभिनंदन एवं हृदय की गहराइयों से आभार।
व्यावसायिक एवं व्यापारिक व्यस्तताओं से भरे जीवन से अपने समय को निकालकर उसका निवेश भगवान राघवेन्द्र सरकार के गुणगान, उनके चरित्र के श्रवण और रामत्व की अनुभूति के लिए करना वस्तुतः श्रीराम की विशेष अनुकंपा का ही प्रतिफल है। भाव, रस, संगीत और नृत्य के अद्भुत समन्वय से सजी इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा को अपनी सहभागिता, ऊर्जा और प्रेम से अविस्मरणीय बनाने वाले प्रत्येक रामभक्त का आकाशभर आभार! 🙏
वेशभूषा: @AbsolutoTDS
आज स्वर्ग से इंद्रदेव ने रंग बिखेरा है इतना ❤️
#Peelepanne #Memories
Presented by: @ClarksVaranasi
Powered by: Homeful Style & BetterBet





















