Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) header
Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) profile picture

This is the official X account of Governor Chhattisgarh. This twitter account is run by the Governor’s Secretariat.

Raipur, India
Joined September 2018
Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)Photo by Governor Chhattisgarh (@GovernorCG)
लोकभवन रायपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था।
1
1
5
453
राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
19
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये हम सभी, संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ायें और देश में शांति, उन्नति और सामाजिक समरसता को सुनिश्चित करें।
2
2
5
284
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों एवं देश की रक्षार्थ शहीद हुए भारत मां के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए इस हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। उनके बलिदान को शत्-शत् नमन।
1
7
313
25 नवम्बर / उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी का जन्मदिन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी को जन्म दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु मंगलकामनाएं।
2
1
1
12
420
समस्त प्रदेशवासियों को आस्था व प्रकाश के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
1
13
363
धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले, सिख सम्प्रदाय के नौवें गुरु, गुरु श्री तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन
2
8
273
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में सरगुजा के सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सौजन्य भेंट की।
4
319
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग, छत्तीसगढ़ के सचिव, श्री एस. भारती दासन ने सौजन्य भेंट की।
1
1
9
424
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के प्रोफेसर और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा ने सौजन्य भेंट की।
1
4
264
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कम्प्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
4
319
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषयक प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
1
277
उन्होंने कहा कि केवल चर्चा करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि कार्यशाला में तय किए गए सुझावों और उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
1
16
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, राज्य महिला आयोग की सभी सदस्य, पुलिस, न्यायपालिका तथा महिला एवं बाल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
15
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु हों। आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और राष्ट्रहित के कार्य निरंतर सुदृढ़ होते रहें।
4
1
10
316
कर्तव्य, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के भाव प्रबल करने वाले एवं देश प्रेम की भावना को जगाने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
3
2
6
460
भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन ने अपनी अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा, जिज्ञासा और अनुसंधान के प्रति समर्पण से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ाया।
2
332
छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव भी उपस्थित रहे।
3
2
10
495
छत्तीसगढ़ की वास्तविक शक्ति यहां के मेहनतकश किसान, प्रतिभाशाली युवा, महिलाएं और कुशल शिल्पकार हैं। युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है।
1
1
48
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, श्री गुरु खुशवंत साहेब,श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
1
41