When craftsmanship defies imagination
A perfectly carved stone rope, complete with knots and rings. Hoysala architecture is pure brilliance.
Lost Temples™ retweeted
आज दिनांक 15 नवम्बर 2026 को द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा से वापस आ रही मेरठ से आईं श्रद्धालु तनु ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी यह यात्रा अत्यंत सुखद और अविस्मरणीय रही, जहां उन्हें सांयकालीन आरती और सुबह के समय दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि मार्ग में ऊपर की ओर बहुत अच्छी बर्फबारी देखने को मिली, हालांकि अधिक जोखिम होने के कारण वे बूढ़ा मध्यमहेश्वर तक नहीं जा सकीं। आगामी यात्रा के लिए सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पैदल ट्रैकिंग मार्ग को थोड़ा और सुगम बनाया जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने इस बात की सराहना भी की कि यहां का मार्ग अभी भी अपने प्राकृतिक स्वरूप में सुरक्षित है, जो इसे अन्य धामों से अलग और बेहद खास बनाता है। इसके अतिरिक्त, तनु ने स्थानीय निवासियों के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग व्यवसायिक लालच से दूर रहकर श्रद्धालुओं को पूरा सहयोग देते हैं और अत्यन्त आत्मीयता के साथ दर्शन करवाते हैं।
बताते चलें कि मध्यमहेश्वर धाम के कपाट कल दिनांक 16 नवम्बर 2026 को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।







