Pinned Tweet
हिंदी के 25 उपन्यासों का मेरा चयन : अवश्य पढ़ना चाहिए।
1 गोदान
2 त्यागपत्र
3 झूठा सच
4 शेखर एक जीवनी
5 मैला आँचल
6 राग दरबारी
7 बूँद और समुद्र
8 आधा गांव
9 गली आगे मुड़ती है
10 काला जल
11 चित्रलेखा
12 मृगनयनी
13 तमस
14 महाभोज
15 कसप
16 झीनी झीनी बीनी चदरिया
17 सूखा बरगद
18 मुझे चांद चाहिए
19 छिन्नमस्ता
20 पाहीघर
21 काशी का अस्सी/उपसंहार
22 सूरज का सातवां घोड़ा
23 सूत्रधार
24 आखिरी कलाम
25 महाब्राह्मण
घूँघट डालकर रोटियां परोसने वाली बात करके @SushantBSinha ने अपने पूर्वाग्रह का ही परिचय दिया है। उनका मंतव्य है कि ऐसी स्त्रियां पिछड़ी हैं और गोदी में बैठकर खाना खिलाने वाली आधुनिक तथा अगड़ी।
यह भारतीय परंपरा का मजाक उड़ाने जैसा है।
खाना बनाते और परोसते समय बाल बांधकर और सहेज कर रखना चाहिए। कभी बाल टूटकर खाने में पड़ जाए तो भोजन अपवित्र हो जाता है। महाभारत में उत्तंक की कहानी में यह प्रसंग है।
सिर पर पल्लू रखना, इस पहलू से भी जुड़ा हुआ है। बाल स्वाभाविक रूप से ढक जाते हैं। अतिरिक्त वस्त्र की आवश्यकता नहीं होती।
बहुत से लोग इसे घूंघट प्रथा के पक्ष में दलील मानेंगे। मैं यह खतरा उठाकर यह कह रहा हूं। भोजन परोसने वाली महिलाएं सबके समक्ष घूंघट नहीं लेतीं। केवल जेठ और श्वसुर के समक्ष ही लेती हैं।
और कोई गोद में बैठकर भी नहीं खिलाता!
बात जोड़ते अथवा घटाते समय सबका ध्यान रखना चाहिए।
राहुल गांधी जिस परिवेश में पले बढ़े और जो देखा वो कह दिया।
वो शायद राजीव गांधी को खोने का दर्द सोनिया गांधी के लिए कितना था ये समझाने के लिए “लैप में बैठकर खाने वाली घटना” बता गए लेकिन अब उसपर जबरदस्ती का बवाल काटा जा रहा है।
पब्लिक को सुनने में पसंद आनेवाली बात बताना है या सच बताना है ये आसान निर्णय नहीं होता। अगर आप सुनना चाहते थे कि सोनिया गांधी घूंघट ओढ़कर राजीव गांधी को रोटियां परोसती थीं तो ये आपकी प्रॉब्लम है। उन्होंने जो देखा कह दिया। जो बताना चाहा बता दिया।
कम से कम रिश्तों को लेकर कही गई बात को लेकर बेवजह की ट्रोलिंग छोड़ देनी चाहिए।
एकदम से विटामिन सी ले कर आया हूं। Pure! एक काटा काटकर देखा, निछान विटामिन गिर रहा! यदि रुचिकर रहा तो भर जाड़ा विटामिन के नाम पर इसी का सेवन चलेगा।
आप इसका नाम जानते हैं? और काम? क्या क्या बनाया जाए इससे??
आपमें से कोई इस स्थान को पहचानता है? मैं पिछले साल 16 नवंबर को यहां था। एकदम किन्नर लोक जैसा, मनभावन और सम्मोहित कर लेने वाला स्थान। इसी देश में है।
सही स्थान का नाम बताने वाले सज्जन को पारितोषिक में सोनिया गांधी जी की पुस्तक Belonging A Journey of Love उपहार में दी जाएगी!
#challangeoftheday
मैं एम एन श्रीनिवास को पढ़ रहा था। संस्कृतिकरण पर उनका काम अकादमिक महत्व का है। उसमें उन्होंने जीवन शैली पर बात की है। इस जीवन शैली में है कि सांस्कृतिक रूप से दुर्बल लोग, सक्षम लोगों की आदतें अपनाते हैं। शाकाहार एक ऐसी ही आदत है जो सक्षम लोगों से जुड़ी हुई है।
यहां सक्षमता का आशय बौद्धिक दृष्टि से सम्पन्न होने से है। शारीरिक दृष्टि से सबल होने का आशय सक्षम होना नहीं होता। एक पहलवान बलवान हो सकता है लेकिन वह अपने स्वामी का आदेश मानता है।
जीवन शैली में बदलाव में यह आदतें बहुत महत्व रखती हैं। प्रातःकाल उठना, स्नान, ध्यान, योगासन, प्राणायाम और अभ्यास एक बेहतरीन आदत है। शाकाहार, स्वच्छता और स्वावलंबी जीवन एक विशेष जीवन शैली से आता है।
जब मैं शाकाहार अपनाने के लिए जोर देता हूं अथवा तर्क देता हूं तो मैं चाहता हूं कि यह आपकी जीवन शैली का अभिन्न अंग बन जाए। शाकाहार आपको मानसिक रूप से श्रेष्ठ बनाता है। वह श्रेष्ठता का बोध ले आता है। वह पवित्रता का बोधक है। आप सामान्य से सामान्य व्यक्ति से मिलें। यदि उसने मांसाहार किया है तो वह मंदिर जाने से परहेज करेगा। पूजा घर से दूर रहेगा। भगवान के यहां किसी की हत्या करके कैसे जाया जा सकता है। यह माना कि आपने हत्या नहीं की है लेकिन आप उसमें भागीदार हैं क्योंकि वह आपके प्रयोजन से हुई है। यही बोध आपको रोकता है।
मैं फिर से कहता हूं कि शाकाहार आपको बौद्धिक दृष्टि से विचारशील बनाता है। शारीरिक बल बौद्धिक बल के आगे कुछ नहीं। विश्वामित्र तब राजा थे, जब वह पहली बार वशिष्ठ के आश्रम में गए। वहां नंदिनी गाय के लिए संघर्ष हुआ। विश्वामित्र सेना समेत पराजित हुए, ब्रह्म तप से युक्त एक ऋषि से। तब उन्होंने राजपाट त्याग दिया और वह ब्रह्मर्षि बनने चले गए।
शाकाहार आपको मानसिक और बौद्धिक बल देता है। यही बल आपको सांस्कृतिक दृष्टि से शक्तिशाली बनाता है।
#खान_पान
डॉ रमाकान्त राय retweeted
बहुत धन्यावाद सर,
आपकी तरफ से यह प्रशंसा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इसे लिखने में जो मेहनत लगी है, यह पढ़ कर सफल हो गई 🙏🙏
Replying to @jagdish
यह एक शानदार पुस्तक है, इस लिहाज से कि हम शेयर बाजार की बारीकियों को समझें। एक शुरुआत करने वाले के लिए। किसी ने ट्रेडिंग की है और उसे मोटी जानकारी है तो वह लाभ उठा सकता है कुछ उपयोगी पहलू जानकर। यह किताब संकेत करती है कि आप जो काम करने जा रहे हैं,उसके बारे में जान लें।
सबसे रोचक है कि चिंटू के प्रश्न और उसे मिलने वाला उत्तर चित्रात्मक शैली में, कार्टून की तरह आए हैं। यह बेसिक ज्ञान प्रदान करने की शैली है। हालांकि कुछ लोग आहत हो सकते हैं कि एक स्मार्ट निवेशक को बच्चे जैसा दिखाया गया है लेकिन सच्चाई यही है कि सीखने की ललक जहां तेज होती है, वह बाल्यावस्था ही है।
मैं जगदीश भाटिया जी को एक हेल्थ आइकन के रूप में जानता था। फिर नो प्लास्टिक शॉप से। और अब यह किताब उनकी एक विशेष पहचान है।
हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई जगदीश सर।
डॉ रमाकान्त राय retweeted
हा मुझे याद है। दीपावली अंक आता था।
अब दीपावली पर पत्रिकाओं के विशेषांक नहीं आते। इस साल तो इंडिया टुडे का वार्षिकांक भी नहीं आया। मुझे एक साल प्रभात खबर का दीपावली अंक मिल गया था। बंगाल में बंगला भाषा के साथ साथ हिंदी अखबार और पत्रिकाएं भी दीपावली अंक निकालती थीं। दैनिक भास्कर का दीपावली अंक भी चर्चा में रहता था।
अब नहीं आती पुलिन पर प्रियतमा..
आज कन्द मूल का दिन है।
मैं जब भी कन्ना (शकरकंद, सुथनी ) आदि देखता हूं तो मुझे भगवान श्रीराम की कथा के वन यात्रा के प्रसंग की याद आ जाती है। वनवास करते हुए वह कंद मूल ही खाने को प्राथमिकता दी गई। फल और फूल जहरीले हो सकते हैं लेकिन कंद मूल नहीं। वह शबरी जिन्होंने भगवान को बेर खिलाए थे, इस बात की पुष्टि करते हुए ही कि यह जहरीले नहीं हैं।
मैं शकरकंद देखकर एकदम सम्मोहित हो जाता हूं। अगले सप्ताह जो देवोत्थान एकादशी आ रही है, वह सभी हिंदुओं की एकादशी है। उस दिन सब व्रत रहते हैं। उस व्रत का आहार यही कंद मूल है।
हमने इसे पकाने का तरीका निकाला है। श्रीमती जी को यह आता है। कंद को कुकर में स्टफ किया गया है। इसे उबाला नहीं गया है। कुकर के तली में सरसों तेल की एक परत बनाई गई है। वह परतआधा चम्मच तेल से हो जाती है। फिर एक सूती वस्त्र को भिगोकर ढक दिया गया है। यह पक गया है और हम इसे ही आज ग्रहण करेंगे।
मुझे उम्मीद है कि यह बहुत स्वादिष्ट उतरेगा और आगामी दिनों में यह एकाधिक बार लिया जाएगा।
#खान_पान
अब दीपावली पर पत्रिकाओं के विशेषांक नहीं आते। इस साल तो इंडिया टुडे का वार्षिकांक भी नहीं आया। मुझे एक साल प्रभात खबर का दीपावली अंक मिल गया था। बंगाल में बंगला भाषा के साथ साथ हिंदी अखबार और पत्रिकाएं भी दीपावली अंक निकालती थीं। दैनिक भास्कर का दीपावली अंक भी चर्चा में रहता था।
अब नहीं आती पुलिन पर प्रियतमा..
हेलो @grok!
सचिन पाजी की बचपन वाली फोटो को क्रिकेट किट पहना दो।
लालू चोर हैं, इसलिए जेल में नहीं हैं। वह बिहार में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए अपने बेटों में फूट डलवा सकते हैं। अपने योग्य और ज्येष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव को घर से निष्कासित कर देते हैं।
डॉ रमाकान्त राय retweeted
कुछ ही घंटों में 50 ऑर्डर पूरे हो गए 🙏🙏
बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि मेरी शेयर बाज़ार पर पहली पुस्तक ईबुक्स फॉर्मेट में प्रकाशित हूई है। 24 घंटे के लिए यह केवल ₹99 में मिल रही है। जिसे भी शेयर बाज़ार की जानकारी लेने की चाहत हो वे इसे अवश्य पढ़ें। आशा है कि आपको यह पुस्तक बहुत पसंद आएगी 🙏
poonjibazar.com/product/how-…
डॉ रमाकान्त राय retweeted
बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि मेरी शेयर बाज़ार पर पहली पुस्तक ईबुक्स फॉर्मेट में प्रकाशित हूई है। 24 घंटे के लिए यह केवल ₹99 में मिल रही है। जिसे भी शेयर बाज़ार की जानकारी लेने की चाहत हो वे इसे अवश्य पढ़ें। आशा है कि आपको यह पुस्तक बहुत पसंद आएगी 🙏
poonjibazar.com/product/how-…





















