पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
गंगा तट से लेकर गाँव-देहात के हर घर-आँगन तक दीपों की यह पावन आभा हमारे अन्नदाता किसानों, कामगारों और सर्वसमाज के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही हमारी कामना है।
#KartikPurnima #DevDeepawali
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कौशांबी से कन्नौज जा रहे स्कूली बच्चों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
राष्ट्रीय लोक दल परिवार इस हृदयविदारक हादसे में दिवंगत हुए मासूम बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें तथा घायल बच्चों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति।
समता, सद्भाव और मानव सेवा के प्रतीक, सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 'प्रकाश पर्व' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
ऊँच-नीच और भेदभाव से मुक्त एक न्यायपूर्ण व भाईचारे से परिपूर्ण समाज की स्थापना का उनका संदेश राष्ट्रीय लोक दल परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।
#GuruNanakJayanti
आप किसी एक वर्ग को अलग क्यों मान रहे हैं? मुसलमान भी तो इसी देश के नागरिक हैं और उनका भी हक़ है। जहाँ तक टिकट देने की बात है, मेरी निगाह में इस पर कोई पाबंदी नहीं है। मैं चीज़ों को उस चश्मे से देखता ही नहीं हूँ। मैं तो जीतने की क्षमता को मुख्य आधार मानूँगा और ज़मीन पर की गई मेहनत को देखूँगा।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
मेरी कोशिश है कि देश का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना और समाज की एकता न बिगड़े, यह बात हमारे प्रदेश की सरकार ने भी करके दिखाई है कि अब कहीं कोई गड़बड़ या उपद्रव नहीं होता।
जो व्यक्ति एक बार चुनाव में वोट करता है, वह कुछ मुद्दों और विश्वास के साथ करता है। मेरे लिए हर एक मतदाता ने अपना आशीर्वाद दिया है और मैं हर मतदाता के सम्मान के लिए खड़ा हूँ। मैंने अपने कार्यकर्ताओं को भी यही निर्देश दिए हैं कि आपको उनकी रक्षा करनी है, उनके मुद्दे उठाने हैं और उनके लिए रात-दिन एक करना है। इसी भावना के साथ हम दोबारा लोगों के बीच जाएँगे और मुझे पूरा विश्वास है कि मतदाताओं का आशीर्वाद हमें इस बार भी मिलेगा।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को 'भारत रत्न' दिया है, जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और जिसके वे वास्तव में हकदार थे। ऐसे में यदि हमने उस दल के साथ हाथ मिलाया है और उनके साथ रास्ता साझा किया है, तो इसमें किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
जब उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया कि जो समाज पिछड़ा या गिरा हुआ था, उसे समाजवादी पार्टी ने राजनीति की ABCD सिखाई है, तो क्या बुरा नहीं लगेगा? मैं पूछता हूँ कि वे किस समाज की बात कर रहे हैं? यदि वे मेरे दल के अध्यक्ष होते, तो मैं ज़रा भी देर न लगाता और तुरंत कार्रवाई करता। सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में ऐसे बयान नहीं दिए जाते हैं।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है, इसलिए यहाँ के नौजवानों को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार में रहते हुए हमने कौशल विकास और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो प्रयास किए हैं, तथा ज़मीनी स्तर पर जनता के मुद्दों के लिए हमारे कार्यकर्ता जो कोशिशें कर रहे हैं, लोग उन्हें देखकर मतदान करें।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
टिकट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है और हमारा संवाद निरंतर चल रहा है। मैं कोई ऐसा बयान नहीं देता, जिससे आपको लगे कि मैं असहज हूँ। यदि मैं ऐसा महसूस कर रहा होता या करूँगा, तो आपको पता चल जाएगा और वह बात जगज़ाहिर हो जाएगी। मेरे मन में यदि कोई ऐसी बात हो, तो मैं उसे ज़्यादा देर दिल में नहीं रखता हूँ। वह बात बयान के रूप में सामने आ ही जाती है।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
हर पार्टी चाहती है कि वह अपना विस्तार करे और उसके ज़्यादा से ज़्यादा प्रतिनिधि चुनकर आएँ। कार्यकर्ताओं को यह विश्वास हो कि दल में मेहनत करने के फलस्वरूप उन्हें अवसर मिल रहा है। मेरे दल के लोग काफ़ी अनुशासित हैं और मेरी बात मान लेते हैं। वे अपनी बात सही ढंग से रखते हैं, कभी-कभी आकर लड़ भी लेते हैं, लेकिन जब एक बार फ़ैसला हो जाता है, तो उसे पूरी तरह निभाते हैं।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
NDA में चौधरी चरण सिंह जी की भूमिका सब लोग जानते हैं। चौधरी अजित सिंह जी ने भी काम किया। मैं अपना पहला चुनाव मथुरा से लड़ा था, तो NDA के प्लेटफॉर्म पर लड़ा था। इतना ही नहीं, एक परस्पर सम्मान एक-दूसरे का leaders ने भी किया है और कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और हर स्तर पर सरकार हमारे मुद्दों को भी बहुत गंभीरता से लेती है।
- माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी
📍कैफ खान के घर से
किसान समाज पर टिप्पणी करने वालों को एक बात याद रखनी चाहिए…
जब भी किसान-कमेरे समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा का सवाल उठेगा, माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी सर्वप्रथम पूरी दृढ़ता और बुलंद आवाज के साथ खड़े मिलेंगे।
किसी भी समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं, उसके स्वाभिमान के लिए चौधरी साहब सदैव प्रतिबद्ध हैं!
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत हमारे युवा कैडेट्स देश की सुरक्षा, एकता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
#NCCDay
दुःख की घड़ी और कठिन समय में भी हमारे बीच उपस्थित होकर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनके इस समर्पण के लिए मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।
हुनर जब मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ता है, तो सफलता की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है!
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में ‘मेडल फॉर एक्सीलेंस’ हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के युवा कैफ खान से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर कैफ खान के 110 वर्षीय दादाजी से भी आत्मीय भेंट की तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों को कैफ की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार पेंटिंग ट्रेड में वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले कैफ खान की सफलता केवल एक पदक की कहानी नहीं, बल्कि देश के युवाओं के हुनर, आत्मविश्वास और असीम संभावनाओं की मिसाल है।
कैफ खान जैसे युवा साबित कर रहे हैं कि भारत का हुनर दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को अपने कौशल को निखारने, बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।









