UPSRTC (@UPSRTCHQ) header
UPSRTC (@UPSRTCHQ) profile picture

Official Twitter handle of Uttar Pradesh State Road Transport Corporation.

Lucknow, India
Joined July 2014
Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)
संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं उसके आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुख्यालय, लखनऊ के प्रांगण में शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित मूलभूत आदर्शों एवं मूल्यों, यथा- न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के महत्व से अवगत कराया गया। समारोह का उद्देश्य संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा की भावना को संवर्धित करने के साथ-साथ एक ज़िम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं जनहित के प्रति समर्पित कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। जय हिन्द! जय संविधान! #ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #UPSRTC #UttarPradesh #IndianConstitution
1
16
1,113
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए परिवहन निगम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध है। आइए, पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्यशैली एवं जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएँ तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बनें। UPSRTC: स्वच्छ एवं हरित परिवहन की ओर बढ़ते कदम। #WorldEnvironmentDay #EnvironmentProtection #GreenTransport #SustainableDevelopment #UPSRTC #UPRoadways #EVBus
7
945
UPSRTC हरदोई बस स्टेशन: यात्री सुविधा एवं सुगम सेवाओं का केंद्र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित हरदोई बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु बसों की समय-सारणी का प्रदर्शन, प्रतीक्षालय तथा टिकट काउंटर की व्यवस्था उपलब्ध है। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बस स्टेशन तथा सहायता केंद्र के माध्यम से यात्रियों को सुगम, सरल एवं सुविधाजनक यात्रा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुगम यात्रा, सुविधाजनक सेवाएँ: UPSRTC के साथ। #UPSRTC #HardoiBusStation #UPRoadways
2
2
26
3,371
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार करें तथा आस्था, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हों। UPSRTC – हर पड़ाव पर आपके साथ। #KartikPurnima #DevDeepawali #UPSRTC #UPRoadways
3
4
32
1,446
सत्य, सेवा एवं सद्भावना के दिव्य संदेश से मानवता को प्रेरित करने वाले प्रथम सिख गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (गुरु पर्व) के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु नानक देव जी के उपदेश हमें समानता, प्रेम, करुणा एवं मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। UPSRTC – सेवा, सद्भाव और सम्मान के साथ। #GuruNanakJayanti #guruparv #GuruNanakDevJi #UPSRTC #UPRoadways
2
1
11
997
डिजिटल भुगतान के साथ आसान टिकट सुविधा! उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की सुविधा हेतु UPI QR कोड के माध्यम से टिकट भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यात्री QR कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रा के दौरान भुगतान प्रक्रिया को त्वरित एवं सुविधाजनक बनाती है। UPSRTC – कैशलेस भुगतान के साथ सुगम यात्रा। #UPSRTC #UPRoadways #DigitalIndia #UPI
8
19
91
13,628
दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर 06 से 17 नवम्बर, 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से 02 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिली। 17 नवम्बर को एक ही दिन में 31.27 लाख से अधिक यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की। पर्व की खुशियाँ, परिवहन निगम के साथ। #UPSRTC #UPRoadways #UttarPradesh
5
2
28
4,337
सुरक्षित यात्रा, सभी की जिम्मेदारी! उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों से अनुरोध करता है कि बस यात्रा के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। टिकट लेकर अपनी सीट पर बैठें, आरक्षित सीटों का सम्मान करें, निर्धारित स्टॉपेज का उपयोग करें तथा बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं बच्चों की विशेष सहायता करें। आपकी सतर्कता और सहयोग से यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है। सावधानी के साथ सुरक्षित सफर। #UPSRTC #UPRoadways
6
5
45
3,111
14000 से अधिक बसों का विशाल बेड़ा, जनसुविधा को समर्पित सेवा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती राज्यों में शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर परिवहन सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम | आपका अपना साथी #UPSRTC #UttarPradesh #PublicTransport
10
4
49
5,938
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। सायंकालीन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य की यह परंपरा सूर्य उपासना, जल एवं प्रकृति के प्रति सम्मान तथा सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। आस्था के घाट तक, आपका अपना साथी। #UPSRTC #ChhathPuja #UttarPradesh
2
3
25
1,816
दीपावली पर्व के अवसर पर 06 दिनों में 01 करोड़ से अधिक यात्रियों ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा की। छठ पर्व के दृष्टिगत माननीय परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश, श्री @dayashankar4bjp जी ने 13 से 17 नवम्बर, 2026 तक अतिरिक्त बसों के संचालन एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ एवं कानपुर सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, निर्धारित औसत दैनिक किलोमीटर के मानक के अनुरूप संचालन करने वाले चालकों एवं परिचालकों को ₹400 प्रतिदिन की दर से विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। छठ पर्व पर सुगम एवं सुरक्षित यात्रा, परिवहन निगम के साथ। #UPSRTC #UPRoadways #ChhathPuja
3
6
39
4,016
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा। महिलाओं के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की दिशा में जनकल्याणकारी पहल। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम | सम्मान का सफ़र, मातृशक्ति के साथ #UPSRTC #FreeBusTravel #UttarPradesh
6
25
102
29,077
भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं पारस्परिक विश्वास के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर आप सभी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व हर घर में सुख, सौहार्द एवं आत्मीयता का संचार करे। स्नेह के पर्व पर, अपनों तक पहुँचने का सुगम माध्यम। #BhaiDooj #UPSRTC #UttarPradesh
3
2
65
6,004
उत्तर प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजना "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना" के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की पात्र महिलाएँ UPSRTC की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। पहचान हेतु आधार अथवा मतदाता पहचान-पत्र मान्य है। यह सुविधा साधारण बसों में उपलब्ध है। महिलाओं के सम्मान में, सुगम यात्रा की एक पहल। #LokmataAhilyabaiMatruShaktiYatra #UPSRTC #UttarPradesh
9
30
151
21,480
दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। दीपों की यह ज्योति हर घर में उल्लास और उजाला फैलाए। यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा upsrtc.up.gov.in पर जाएँ। दीप जलें खुशियों के, सफ़र हो रोशन अपनों के संग। #Diwali #HappyDiwali #UPSRTC
3
2
31
3,574
धनतेरस के पावन पर्व पर आप सभी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन धन, स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा upsrtc.up.gov.in पर जाएँ। #Dhanteras #HappyDhanteras #UPSRTC
3
3
26
2,247
अवध बस स्टेशन, लखनऊ परिवहन निगम के यात्रियों हेतु समर्पित इस बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, बसों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने वाला डिजिटल सूचना पटल तथा क्रमांकित प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं, जहाँ से विभिन्न मार्गों के लिए बसों का सुचारु संचालन किया जाता है। हर यात्री के लिए, सुविधा के साथ #UPSRTC #AwadhBusStation #Lucknow #SafeTravel
1
2
24
4,116
दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम, सुलभ एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की एक महत्वपूर्ण पहल। दिव्यांगजन यात्री अपना UDID कार्ड प्रस्तुत करें तथा परिचालक द्वारा ETIM मशीन से QR कोड स्कैन कराकर सत्यापन के उपरांत नियमानुसार निःशुल्क टिकट प्राप्त करें। दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु UPSRTC प्रतिबद्ध है। #UPSRTC #Divyangjan #AccessibleTransport
6
37
187
28,741
परिवहन सेवाओं के उन्नयन हेतु तकनीकी एवं नीतिगत पहलों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न। दिनांक 29 अक्टूबर 2026 की सायंकाल, @UPSRTCHQ के सभागार में, माननीय परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @dayashankar4bjp जी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव (परिवहन) एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री प्रभु एन. सिंह, प्रबंध निदेशक; परिवहन आयुक्त; विशेष सचिव एवं अपर प्रबंध निदेशक सहित विभाग एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ, सुगम एवं नागरिक-अनुकूल बनाने हेतु उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। #UPSRTC #UPTransport #TransportModernisation #UttarPradesh
7
12
3,662
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक संचालन समीक्षा बैठक आज दिनांक 27.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, आय प्रति बस प्रतिदिन तथा ईंधन औसत में वृद्धि हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। #UPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC
11
2
17
13,271