Archish retweeted
मेरे जीवन में जो कुछ मायने रखेगा
वो होगा तुम्हारा मेरे साथ ठहरना…
कितनी दूरी तय कर पाएंगे हम साथ में!
ये तो ना तुम्हें मालूम है और ना ही मुझे!
____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
उसकी स्मृति में गुज़ारा जाता है आधे से ज़्यादा जीवन!
बहुत अधिक समय कहाँ बिता पाता है कोई
अपने पसंदीदा शख़्स के साथ।
_____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
जिन परिस्थितियों में तुमने मेरा हाथ थामा है,
सच कहूं!
हमने प्रेमिल सपनों से कही अधिक;
एक दूसरे के जीवन की सच्चाई और हकीकत को अपनाया है।
_____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
जब तुम्हारी तरफ़ देखते हुए
ये आँखें नम हो जाए तो समझना...
आखिरी चौखट थी तुम्हें याद करते रहना...
जो आज इन आंसुओं ने लांघ दी।
___________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
तुम मेरे लिए,मेरे साथ बने रहते हो सदा एकसे;
कह कर अच्छा बुरा तुमको
अंतत: मैं ही उदास हो जाती हूँ!!
_________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
जीत और हार का तो विषय ही नहीं है,
मैं भले ही कितनी भी लड़ाइयां लड़ लू तुम से…
मगर इस बीच,
अपने लिए सहारा चाहूंगी तो; केवल और केवल तुम से!
________________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
कितना कम कहते है हम...
इसका अर्थ है प्रिय!
बहुत समझते है हम एक दूसरे को।
_________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
अंततः हम ढूंढ ही लेते है
जीने हेतु..अपने हिस्से के दुःख!
- आर्चिश🌷
@Archish__
Archish retweeted
प्रेम में उतनी ही अनभिज्ञता होनी चाहिए कि एक क्षण गुज़रे तो दूसरे ही क्षण तुम व्याकुल हो उठो!
अपने प्रेमी के भीतर की उस व्यथा,वेदना को
जानने के लिए जिसे वो;
केवल और केवल तुम्हारे सम्मुख कह सकता है…!!
#आर्चिश_
Archish retweeted
आर्चिश, आपकी लिखी पंक्तियों की तरह आपका जीवन भी खूबसूरत एहसासों से भरा रहे।
आपकी कलम यूँ ही दिलों को छूती रहे और हर दिन नई खुशियाँ लेकर आए।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ! 🌸🎂✨
@Archish__ ❣️
Archish retweeted
खेद है !
मैं तुम्हारा सब कुछ होने के उपरांत भी…
संभाल कर रखने योग्य शख़्स न हो पाया।
#आर्चिश_
Archish retweeted
बहुत ख़ूबसूरत सोचा जा सकता है जैसे कि तुम्हारा और मेरा घर हमारा संसार…! मगर
बहुत ख़ूबसूरत कहा नहीं जा सकता जैसे कि तुम्हारे प्रति मेरा उमड़ता स्नेह एवम् असीम प्रेम।
#आर्चिश_
Archish retweeted
अभी ज़रा समय लगेगा...
प्रेम के साथ आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ना तुम
प्रिय!
बहुत वक़्त के बाद लगने लगता है कोई अपना सा।
______________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
लगभग लगभग बताया जा सकता है
उससे दूर रहते हुए भी कि कितना प्रेम है!
किंतु बिना हृदय से लगाए
कहां कोई दर्शा पाता है कि कितने याद आए तुम...!!
_____________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
और न जाने मेरी कितनी बातें कितने सवाल!
तुम्हारी तरफ़ से चुप्पी पाकर...अपना अस्तित्व खो देते है!
इन दिनों तुम उतना भी नहीं कहते जितना वाक्य होता है।
________________
#आर्चिश_
Archish retweeted
वो इंतज़ार के दिन!
प्रार्थनाओं में कटते है...
फिर प्रेम में
आस और उम्मीद का सूरज कभी नहीं ढलता।
#आर्चिश_
























