BASF (@BASFOriginal) header
BASF (@BASFOriginal) profile picture

This is an official twitter account of Bhim Army Students' Federation (BASF).

New Delhi, India
Joined September 2019
Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)
मंडल कमीशन लागू करके पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी का मार्ग प्रशस्त करने वाले, अपने कार्यकाल में बाबा साहेब अंबेडकर और नेल्सन मंडेला जैसे महानायकों को भारत रत्न से विभूषित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र आदरांजलि। जय भीम, जय मंडल। जय भारत।
22
109
4
452
16,038
मेरठ के आबूलेन जैसे व्यस्त बाजार में एक युवती का मदद के लिए चीखना, इसके बावजूद उसके साथ सरेराह मारपीट करना और सरेआम जबरन उठाकर होटल में ले जाना बेहद शर्मनाक, दुस्साहसिक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं का सुरक्षित न होना प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़िता को न्याय और सुरक्षा मिलना सुनिश्चित हो।
316
1,054
56
3,447
154,684
BASF retweeted
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक साझा रैली की. इस महारैली में ओवैसी और चंद्रशेखर के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. #Owaisi #ChandrasekharAzad #UPElections2027 #ABPNews
5
92
1
384
10,419
बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, लखनऊ से सीधा प्रसारण (LIVE) nitter.cf/i/broadcasts/2MEopkmLK…
36
285
12
946
37,152
संविधान दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर, हम अपने देश के लोकतंत्र के स्तंभ, भारतीय संविधान, के निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को सादर नमन करते हैं। यह दिन न केवल हमें हमारे अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। भारतीय संविधान न केवल एक विधिक दस्तावेज है, बल्कि यह हमारे देश की विविधता, एकता, और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, और न्याय के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, इस दिन हम संकल्प लें कि अपने संविधान में निहित आदर्शों को न केवल पढ़ें, बल्कि अपने आचरण में उतारें। तभी हम अपने देश को सशक्त, समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज बना पाएंगे। संविधान हमारा मार्गदर्शक है, उसके मूल्यों का सम्मान हमारा धर्म। जय भीम! जय संविधान! जय भारत!
78
367
16
1,648
23,452
बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, लखनऊ से सीधा प्रसारण (LIVE) nitter.cf/i/broadcasts/2MEopkmLK…
30
407
14
1,655
29,951
आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण को लेकर बार-बार नाम बदलने की मांग करना शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है। 22 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए आगरा के वीर सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हुए थे। 26 नवंबर 2023 को आगरा पहुंचकर मैंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया था और वीर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। नगर निगम की स्वीकृति के बाद रमाडा चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक रखा जा चुका है और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। ऐसे में दोबारा नाम बदलने की मांग करना और अलग-अलग नामों की दावेदारी करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का बलिदान किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल की सीमाओं में बंधा नहीं है। उनका सम्मान पूरे देश और समाज का सम्मान है। शहीदों के सम्मान को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और नामकरण की खींचतान का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए पहले से स्वीकृत नामकरण का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर और सर्वोपरि होना चाहिए। कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहें! जय भीम! जय भारत! @OfficeOfDMAgra @AgraNagarNigam
24
176
4
889
36,219
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रस्तावित औद्योगिक शहरों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में आरक्षण एवं विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा। @UPGovt @CMOfficeUP
74
230
7
814
34,434
जाकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
50
222
3
828
21,535
स्मृतिशेष दयाराम पासी जी को विनम्र आदरांजलि! श्रद्धेय दयाराम पासी जी चायल विधानसभा क्षेत्र, जनपद कौशांबी से वर्ष 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। उनका जीवन बहुजन आंदोलन और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। बहुजन मिशन के कठिन दौर में भी दयाराम पासी जी ने मिशन से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जीवनभर अपने विचारों, सिद्धांतों और मिशन के प्रति निष्ठा बनाए रखी। आज उनकी अंतिम यात्रा भी उनकी इच्छा और विचारों के अनुरूप नीले झंडे के साथ निकाली गई। यह उनके जीवनभर के संघर्ष, समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे समर्पित मिशनरी योद्धा को विनम्र आदरांजलि। उनके संघर्ष, विचार और मिशन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। जय भीम! 🙏
23
192
4
963
27,411
भाजपा के ट्रिपल इंजन वाले सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराने, भर्ती के नाम पर मोटी रकम मांगने, कम वेतन देने और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाए रखने के मामले बेहद गंभीर हैं। सफाई कर्मचारियों ने निजी ठेका कंपनी पर कर्मचारियों से 12 से 13 घंटे काम कराने और नई भर्ती के नाम पर 1 से डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों पर कम वेतन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी जायज मांगें उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यह श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान का हनन है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता और उनके श्रम के शोषण को उजागर करती है। हम सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई न की जाए। सफाई कर्मचारियों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के शोषण से मुक्त कर स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कर बैकलॉग पूरा किया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन, बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए कैशलेस इलाज तथा अन्य सभी कर्मचारी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर आधुनिक मशीनों से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिया जाएगा। सफाईकर्मियों का सम्मान, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता है। @UPGovt @NagarVikas_UP @aksharmaBharat @SSahart #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
3
17
41
1,121
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी। परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई। केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं। @mygovindia @RajGovOfficial @RajCMO @CMOGuj #JusticeForTagaramMeghwal #तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
48
486
11
1,683
51,535
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है। 23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि: 1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। 2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए। 5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए। 7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। @MohanMOdisha
32
280
3
1,014
22,496
दिल्ली ➡️दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की प्रेसवार्ता कल ➡️बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर प्रेसवार्ता ➡️26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन स्वराज महारैली ➡️संविधान दिवस के अवसर पर महारैली आयोजित ➡️लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजन ➡️19 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस #AzadSamajParty #BahujanSwaraj #LucknowNews
1
24
167
5,838
परम पूज्य बाबा साहेब ने अपने चार बच्चों की कुर्बानी के बाद भी हमारे अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमें मतदान के अधिकार की राह दिखाई। 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँचें। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और त्रुटियाँ ठीक कराने का अवसर है। विशेष अभियान दिवस 21, 22, 28 और 29 नवंबर को हैं। परम पूज्य बाबा साहेब के संघर्षों से मिले वोट के अधिकार को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अपना वोट बचाएँ, अपना अधिकार बचाएँ! जय भीम! जय संविधान! #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027
8
54
1
148
3,611
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
15
186
3
633
20,865
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
26
142
2
468
16,877
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
41
334
10
834
41,825
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
35
240
6
975
20,392