CDO HATHRAS (@CDOHathras) header
CDO HATHRAS (@CDOHathras) profile picture

Official Twitter handle of the Chief Development Officer, Hathras, Uttar Pradesh.

Hathras, India
Joined April 2023
सवा लाख शिशुओं को पिलाई पोलियो खुराक| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
1
523
मतदाता सूची में नाम जोड़ने से पहले करें भौतिक सत्यापन| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
2
4
947
विधान सभा चुनाव 2027 के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
1
2
469
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
1
1
964
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अर्हता तिथि **01 जनवरी, 2027** के आधार पर *विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027* के अंतर्गत विशेष कैम्प दिवस 22 नवम्बर 2026 को मतदेय स्थलों पर BLOs और सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत ऐसे पात्र नागरिक, जिन्होंने 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु प्राप्त कर ली है अथवा 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, लेकिन उनका नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे **फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करा सकते हैं।** उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में अभी 02 विशेष कैम्प दिवस *, 28 एवं 29 नवंबर, 2026** को आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष कैम्प दिवसों पर सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ड्राफ्ट मतदाता सूची सहित अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांच सकते हैं और आवश्यकतानुसार आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए प्रारूप-6, अपात्र अथवा मृतक मतदाता का नाम विलोपित कराने के लिए प्रारूप-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं पहली बार मतदाता बनने के लिए पात्र नागरिकों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अतः सभी नागरिक विशेष कैम्प दिवसों का लाभ उठाते हुए अपने परिवार एवं आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित मतदाता हेल्प डेस्क, टोल फ्री नंबर **1950** तथा डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेन्टर (DCC)के दूरभाष नंबर **05722-297083** पर संपर्क किया जा सकता है। @ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
1
6
1,858
हाथरस के कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम बिलार में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं एवं एक बच्चे की असामयिक मृत्यु तथा 6 लोगों के घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला चिकित्सालय, हाथरस पहुंचकर मृतकों के पार्थिव शरीरों को देखा तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #SikandraRao #Bilaar #RoadAccident #जिला_प्रशासन_हाथरस
1
2
3
2,075
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और सेक्टर मजिस्ट्रेट और ज़ोनल मजिस्ट्रेट गण द्वारा अर्हता तिथि 01/01/2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के तहत विशेष कैम्प दिवस 22 नवम्बर का निरीक्षण किया गया और BLOs के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। सभी BLOs को ASDD सूची का सर्वे, पंचायत और विधानसभा की वोटर लिस्ट का तुलनात्मक अध्ययन कर सभी पात्र मतदाता जो अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, के फॉर्म 6 भरने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अभी 02 विशेष कैम्प दिवस 28 नवंबर और 29 नवंबर शेष हैं। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
1
2
4
597
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक 22 नवम्बर 2026 को अर्हता तिथि 01/ 01/2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के अंतर्गत विशेष कैम्प दिवस के अवसर पर जनपद हाथरस के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर BLOs के कार्य का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी BLOs को प्राप्त हो रहे फॉर्म 6/7/8 को शत प्रतिशत आज ही डिजिटाइज करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के सभी सम्मानित निवासियों से अपील है कि ऐसे पात्र मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करा सकते हैं। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
1
2
845
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी @sppatel69 की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने में मास्टर ट्रेनरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, EVM-VVPAT संचालन, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों के भरने, मतदान सामग्री के प्रबंधन तथा आकस्मिक परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान कार्मिक अपने दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की भली-भांति जानकारी रखे, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके। @ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @sppatel69 #Hathras #Election2027 #SVEEP #deohathras
1
6
741
एमडीएम की गुणवत्ता मिली खराब तो होगी कार्यवाही| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
1
1
1,087
समाधान दिवस में 29 शिकायतें आई, महज तीन का निस्तारण| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
1
421
जिलाधिकारी ने ईवीएम पर खुद मतदान कर परखी कार्यप्रणाली| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
1
1
307
घर घर जाकर मृत मतदाताओं का किया जाएगा सत्यापन| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
1
3
409
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ तहसील हाथरस में की जनसुनवाई जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद एवं अन्य प्रकरणों में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। तहसील हाथरस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए गए। @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @dm_hathras @Uppolice #Hathras #सम्पूर्ण_समाधान_दिवस #जनसुनवाई #GoodGovernance #dmhathras
4
10
1,044
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 417 जोड़ों का विवाह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के 417 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इनमें 40 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। मा0 विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद एवं सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि योजनांतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल एक लाख रुपये की व्यवस्था की गई है, जिसमें वधू के खाते में 64 हजार रुपये की अनुदान राशि, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान में सहभागिता करने तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम, नशामुक्ति एवं स्वगणना अभियान के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @dm_hathras @cdo_hathras @Uppolice #Hathras #मुख्यमंत्री_सामूहिक_विवाह_योजना #BetiBachaoBetiPadhao #स्वगणना #MissionShakti #dmhathras
3
5
489
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विशेष कैंप का किया निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवम्बर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सेठ पी0सी0 बागला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और ASD मतदाताओं का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। आगामी विशेष कैंप: 22, 28 एवं 29 नवम्बर 2026 जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा आवश्यकतानुसार फॉर्म-6, 7 एवं 8 जमा करें। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi @Deo_Hathras @sppatel69 #Hathras #ECISVEEP #Election2027 #SSR2027 #निर्वाचन2027 #dmhathras #deohathras
2
5
1,062
अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयोजित विशेष कैम्प दिवस पर जनपद हाथरस के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की उपस्थिति जांची गई तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों का जायजा लिया गया। @ECISVEEP @ceoup @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @sppatel69 #Hathras #ElectionCommission #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #निर्वाचन2027 #FreeAndFairElections
2
5
528
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस परिसर स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट (EVM & VVPAT) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने स्वयं ईवीएम पर मतदान कर लाइव डेमो के माध्यम से मशीन की कार्यप्रणाली को परखा तथा आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं एवं आमजन को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया जाए तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट सहित जनपद की सभी चारों तहसीलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक स्वयं मतदान कर ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। @ECISVEEP @ceoup @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @dm_hathras @Uppolice #Hathras #ElectionCommission #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #निर्वाचन2027 #FreeAndFairElections
2
7
575
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकवार लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए एसबीआई, पीएनबी एवं केनरा बैंक सहित विभिन्न बैंकों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को एक सप्ताह के भीतर ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त उद्योग को लंबित एवं स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा लाभार्थियों से निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने अथवा ऋण आवेदन लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @dm_hathras #Hathras #स्वरोजगार_योजना #रोजगार_सृजन #आत्मनिर्भरउत्तरप्रदेश #GoodGovernance
1
419
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, वित्तीय पारदर्शिता तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत क्रय प्रक्रिया में वित्तीय नियमों का पालन, पत्रावलियों का व्यवस्थित रखरखाव एवं ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित जांच, रसोइयों एवं कर्मचारियों के मानदेय का समय से भुगतान तथा निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा विभागीय कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ChiefSecyUP @dm_hathras #Hathras #Education #BasicEducation #GoodGovernance #DMHathras
1
440