
#Police~Official Twitter account of Deputy Commissioner of Police (City) Commissionerate Ghaziabad. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7.
Ghaziabad, India
Joined December 2022
- Tweets6.6K
- Following157
- Followers5.1K
- Likes2.6K
Every drop matters -
थाना बिसंडा की सिंहपुर चौकी में तैनात आरक्षी अनमोल गौतम ने पीलिया से पीड़ित 03 वर्षीय बच्ची की मदद के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। बच्ची रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में उपचाराधीन थी, जहां उसे रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।
बच्ची के पिता की परेशानी को समझते हुए आरक्षी तत्काल उनके साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान कर बच्ची के उपचार में सहयोग किया। इस सराहनीय पहल से परिवार को राहत मिली और परिजनों ने @bandapolice का हृदय से आभार व्यक्त किया।
खाकी सिर्फ सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त मानवता और संवेदनशीलता के साथ खड़े रहने का नाम भी है।
#UPPolice
DCP CITY COMMISSIONERATE GHAZIABAD retweeted
आज दिनांक 04.11.2026 को पुलिस कार्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात द्वारा श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस एवं फायर इकाइयाँ पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी एवं त्वरित रूप से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं मानवबल सदैव तैयार रखें। उन्होंने संवेदनशील स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
@Uppolice
सतर्क पुलिस—सुरक्षित त्योहार।
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
▪️व्यस्त बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंटेलिजेंट पेट्रोलिंग की व्यवस्था।
▪️बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध असलहों एवं संगठित अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी निगरानी।
▪️यूपी-112 द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ-साथ निरंतर भ्रमण।
▪️सुचारु यातायात हेतु ट्रैफिक ड्यूटी का पुनर्गठन एवं प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
▪️पटाखों की दुकानों एवं भंडारण स्थलों की सघन जांच तथा लाइसेंस एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन।
▪️अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखते हुए त्वरित अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
▪️भैया दूज पर महिला सुरक्षा हेतु सार्वजनिक आवागमन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत आपराधिक घटनाओं के खुलासे के साथ-साथ संगठित गिरोहों के नेटवर्क, अंतर-जनपदीय कनेक्शन, अवैध असलहों एवं मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तक पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही तथा एसटीएफ एवं अन्य जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
#UPPolice #SafeFestivals
#IntelligentPatrolling #PublicSafety
“रिश्ता वर्दी का, साथ जीवनभर का।”
आज लखनऊ में आयोजित पी.पी.एस. (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर नियमित संवाद स्थापित करने तथा अन्य सभी मांगों के यथोचित समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री कमलेश्वर नाथ, पूर्व पुलिस महानिदेशकगण श्री विलास मणि त्रिपाठी, श्री ए.के. जैन एवं श्री रामेश्वर दयाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. श्री के.एस. इमैन्यूअल, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार मिश्रा एवं श्री आर.के. चतुर्वेदी, पुलिस महानिदेशक के जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर श्री नवीन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके कल्याण, समस्याओं के समाधान तथा अनुभवों के उपयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #UPPCares
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @sonbhadrapolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की बिना वैध परमिट के खनिज संपदा के अवैध परिवहन से अर्जित लगभग ₹83 लाख/- मूल्य की चल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
“वर्दी की शान, ख़ाकी के वीरों के नाम”
उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं डीजीपी श्राजीव कृष्ण ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उनके परिजनों से भेंट की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। शहीदों की शौर्यगाथा हमारी विरासत है, उनका बलिदान जनसेवा का हमारा संकल्प।
#UPPolice #SmritiDiwas
अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर पीड़ित के बैंक खाते से स्थानांतरित कराई गई ₹1,82,750/- की संपूर्ण धनराशि @sonbhadrapolice के थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई साइबर ठगी की ₹1,05,997/- की धनराशि @bulandshahrpol थाना सिकन्द्राबाद की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 01 अभियुक्त को @agrapolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से वसूली गई ₹14,71,000/- की धनराशि बरामद की गई है।
अभियुक्त द्वारा उधार की धनराशि वापस माँगने पर पीड़ित को नकदी से भरा बैग पकड़े जाने का भय दिखाकर पुलिस अधिकारियों के नाम पर अवैध रूप से धन वसूली की जाती थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @bhadohipolice द्वारा 102 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹17.34 लाख बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस द्वारा कुल 914 गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1 करोड़ 55 लाख 20 हजार है।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 09 अभियुक्तों को @balliapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹2,19,000/- नकद व 03 ताश की गड्डी बरामद की गई हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 08 मिनट में।
गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 18.10.2026 को प्रातःकाल 02:07 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @ghaziabadpolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 08 मिनट में थाना लिंक रोड पुलिस टीम युवक के घर पहुँची और परिजनों को उसके द्वारा की गयी पोस्ट की जानकारी देते हुए युवक के कमरे में पहुंचे, पुलिस टीम ने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लटका देखा। युवक मोबाइल देखते हुए बड़बड़ा रहा था और तनावग्रस्त प्रतीत हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर समझाया और शांत कराया।
स्थिति सामान्य होने पर युवक की काउंसलिंग की गई तो ज्ञात हुआ कि वह टेलर की दुकान पर काम करता है, लेकिन घर का खर्च पूरा न कर पाने के कारण आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा था, जिसके चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए।
पुलिस कर्मियों द्वारा की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 10 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,071 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
“Miles Away, But Never Beyond Reach”
When Japanese-American citizen Victor T. Suzuki lost his iPhone in Lucknow, swift action & location-tracing efforts of the Kaiserbagh Police cyber team helped recover it and bring a smile back to his face.
A lost phone, a timely response & a reason to trust. @lkopolice is committed to helping every citizen & visitor feel safe.
Visiting India & lost your phone? Reach out to us immediately.
#LucknowPolice #UPPolice #PublicService #CyberSafety
🤖 Made with AI
मिशन शक्ति 6.0 — संवेदनशीलता, सुरक्षा और स्वावलंबन की ओर सशक्त पहल!
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर्स के सहयोग, उपचार एवं पुनर्वास हेतु पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश के 19 जनपदों से आईं एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने अपने अनुभवों एवं चुनौतियों को साझा किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के दौरान चिकित्सा उपचार, पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा, विधिक सहायता, मुआवजा, सुरक्षित आवास एवं आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सर्वाइवर्स को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत WCSO द्वारा प्रत्येक सर्वाइवर के प्रकरण में व्यक्तिगत स्तर पर अनुवर्ती कार्रवाई तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी ।
#MissionShakti6 #MissionShakti #WomenEmpowerment #UPPolice
“जब साँसों पर बन आई, खाकी ने ज़िंदगी बचाने की जंग जिताई”
कानपुर के कल्याणपुर में रोड पर अचानक चक्कर आने से एक बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद, ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल ऋषभ कुमार ने बिना वक्त गँवाए CPR दिया और उन्हें CHC पहुँचाया। होश में आने पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मुसीबत की घड़ी में खाकी बनी उम्मीद, कर्तव्य के साथ निभाई इंसानियत की ज़िम्मेदारी।
#KanpurTrafficPolice #UPPolice #CPR #KhakiForLife #जनसेवा
🤖 Made with AI
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के ₹25-25 हजार के 02 पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,34,500/- नकद बरामद किये गए हैं।
उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 06 अभियुक्तों को दिनांक 20.09.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
कूटरचित तरीके से जाली सिगरेट एवं सिगरेट पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाले 01 अभियुक्त को @jhansipolice द्वारा गिरफ्तार कर गोदाम एवं फैक्ट्री से कच्चा माल, नकली माल, पैकेजिंग सामग्री, मशीनरी तथा अन्य सामग्री (अनुमानित मूल्य लगभग ₹2 करोड़/-) बरामद किया गया है।
अभियुक्त द्वारा स्वयं के ब्रांड ‘रॉयल स्कोर्ट’ एवं ‘डिफेंडर’ के नाम से सिगरेट का कारोबार किया जाता था। इसी की आड़ में अभियुक्त पिछले लगभग 03 माह से ‘गोल्ड फ्लेक’ एवं ‘विल्स’ ब्रांड की नकली सिगरेट का निर्माण कर रहा था।
बरामद समस्त सामग्री को नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट, झांसी द्वारा विधिवत जब्त कर गोदाम एवं संचालित फैक्ट्री को सीलबंद कर सुरक्षित किया गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @meerutpolice द्वारा चोरी के 08 दो पहिया एवं घटना में प्रयुक्त 02 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें कैंट क्षेत्र के पुराने खंडहरों में छिपा देते थे। बाद में अवसर मिलने पर चोरी के वाहनों अथवा उनके पार्ट्स को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 02 विदेशी तस्करों को #ANTF यूनिट आगरा व @noidapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 920 ग्राम अवैध एमडीएमए (MDMA), 02 मोबाइल फोन व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF


























