
@DMNawadai
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India App Store
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
Official Twitter account of the District Administration, Nawada
Nawada, Bihar, India
Joined February 2020
- Tweets15.7K
- Following75
- Followers11.2K
- Likes3.7K
District Magistrate, Nawada retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्य सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिहार मंत्रिपरिषद द्वारा पारित प्रस्तावों तथा पिछले 12 वर्षों में बिहार के विकास में केंद्र सरकार के योगदान की जानकारी साझा की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार ने आवास, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रेल, हवाई संपर्क, ऊर्जा, उद्योग एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 55 लाख और शहरी क्षेत्रों में लगभग 1.98 लाख आवासों का निर्माण पूरा हुआ।
#samratChoudhary
#CMsamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
नवरात्र के तृतीय दिन साहस और शौर्य की प्रतीक माँ चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। माँ दुर्गा का यह स्वरूप हमें निर्भय होकर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
माँ चंद्रघंटा सभी के जीवन में सुख, शांति और शक्ति का संचार करें।
#Navshakti
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्य की सभी पंचायतों में छह माह तक विशेष खेल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
#Navshakti
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के बैंक खातों में अनुग्रह अनुदान के रूप में ₹112.14 करोड़ की राशि अंतरित की गई। प्रत्येक परिवार को ₹7,000 की सहायता प्रदान की गई है।
#BiharFloodRelief
#CMSamrat
#SamratChoudhary
📡#Live: मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यकम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी।
#CMSamratChoudhary
#CMSamrat
#SamratChoudhary
#StateLevelCooperation
#DevelopmentTogether
#BiharProgress
@samrat4bjp
@officecmbihar nitter.cf/i/broadcasts/1mxPaZgQO…
District Magistrate, Nawada retweeted
📡#Live: मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यकम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी।
#CMSamratChoudhary
#CMSamrat
#SamratChoudhary
#StateLevelCooperation
#DevelopmentTogether
#BiharProgress
@samrat4bjp
@officecmbihar nitter.cf/i/broadcasts/1mxPaZgQO…
District Magistrate, Nawada retweeted
बिहार की बेटियों के सपनों को मिल रहे नए पंख!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में नए डिग्री कॉलेज, मॉडल स्कूल और महिला विश्वविद्यालय की पहल से बेटियों के लिए शिक्षा के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। ‘पुलिस दीदी’ उनकी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही हैं।
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
बेटियों की सुरक्षा और आत्मविश्वास को नई मजबूती दे रही ‘पुलिस दीदी’!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा शुरू की गई ‘पुलिस दीदी’ पहल के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है। ‘पुलिस दीदी’ एक बड़ी बहन की तरह छात्राओं को सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर रही हैं।
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
बेटियों की सुरक्षा और आत्मविश्वास को नई मजबूती दे रही ‘पुलिस दीदी’!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा शुरू की गई ‘पुलिस दीदी’ पहल के माध्यम से छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की जा रही है। ‘पुलिस दीदी’ एक बड़ी बहन की तरह छात्राओं को सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान कर रही हैं।
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
#samratchoudhary
#CMsamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
#samratchoudhary
#CMsamrat
अब स्कूल आने-जाने में कोई डर नहीं लगता, क्योंकि साथ हैं हमारी ‘पुलिस दीदी’!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की इस पहल से हमें एक बड़ी बहन की तरह सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। ‘पुलिस दीदी’ के आने से हम सभी छात्राएं अब खुद को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और निडर महसूस कर रही हैं!
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
अब स्कूल आने-जाने में कोई डर नहीं लगता, क्योंकि साथ हैं हमारी ‘पुलिस दीदी’!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की इस पहल से हमें एक बड़ी बहन की तरह सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। ‘पुलिस दीदी’ के आने से हम सभी छात्राएं अब खुद को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और निडर महसूस कर रही हैं!
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
प्रेस विज्ञप्ति
संख्या:-801
2.
सिविल सर्जन को धर्मशीला मोड़, भगत सिंह चौक, समाहरणालय परिसर, सद्भावना चौक, प्रजातंत्र चौक एवं रजौली बस स्टैंड पर आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों के साथ चिकित्सकों तथा चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला पदाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक को ब्रेथ एनालाइजर के साथ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि नशे की हालत में आने वाले व्यक्तियों की जांच की जा सके। जांच में नशे की हालत में पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया की निगरानी के साथ-साथ ड्रोन एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने सभी पूजा समितियों को अपने-अपने स्वयंसेवकों को पहचान-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पूजा पंडालों में तैनात स्वयंसेवकों की पहचान आसानी से की जा सके। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी पूजा समितियों को प्रत्येक पूजा पंडाल में दो प्रवेश द्वार एवं दो निकास द्वार की व्यवस्था करने, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, आयोजकों एवं संबंधित पदाधिकारियों की सूची पूजा पंडाल में प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
बैठक में सहायक समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवादा सदर, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष जुड़े हुए थे।
1/2
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 801
दिनांक :- 12.10.2026
*दुर्गा पूजा (दशहरा)-2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक, समाहरणालय परिसर में स्थापित होगा खोया-पाया नियंत्रण कक्ष*
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को दुर्गा पूजा (दशहरा)-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने तथा जबरन चंदा वसूली पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऐसे स्थलों को चिह्नित करने को कहा, जहां जबरन चंदा वसूली की शिकायतें प्राप्त होती हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अग्निशमन सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपातकालीन परिस्थितियों में आग से बचाव एवं त्वरित नियंत्रण के लिए सभी पूजा समितियों को पर्याप्त मात्रा में पानी एवं बालू की व्यवस्था रखने को कहा गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार विशेष दृश्यता संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को नो-एंट्री व्यवस्था एवं प्रतिबंधित वाहनों के परिचालन पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
*जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा मेले के दौरान काफी भीड़ होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बच्चों एवं वृद्धजनों के अपने परिजनों से बिछड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों एवं वृद्धजनों की जेब में पूरा पता तथा मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें। जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिन्हें अभिभावक अपने बच्चों एवं वृद्धजनों की जेब में रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, समाहरणालय परिसर में खोया-पाया नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, ताकि बिछड़े हुए बच्चों एवं वृद्धजनों को उनके परिजनों से मिलाने में सहायता मिल सके।*
उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सादे वस्त्रों में पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए। साथ ही, ऊंचे स्थानों एवं भवनों की छतों से भी निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी पूजा पंडाल में राजनीतिक नारे, प्रतीक चिह्न, कार्टून अथवा राजनीतिक संदेश प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा पाए जाने पर संबंधित पूजा समिति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा जातिसूचक एवं अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
प्रतिमा विसर्जन के संबंध में जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद को कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन केवल चिह्नित कृत्रिम तालाबों में ही किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारियों को विसर्जन जुलूस के मार्ग का समय रहते भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस में डीजे एवं अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक पूजा पंडाल में आपातकालीन प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत को झूलते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
1/2
@IPRDBihar
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 800
दिनांक :- 12.10.2026
*15 अक्टूबर 2026 को एकदिवसीय रोजगार कैम्प का होगा आयोजन*
*10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर*
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 15.10.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में ब्लिंकिट/जोमैटो हाइपरप्योर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पीकर एवं पैकर के 60 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। वेतन ₹14,600 से ₹19,000 के साथ ईपीएफ एवं ईएसआईसी देय होगा। अन्य सुविधाओं के रूप में हॉस्टल निःशुल्क है। उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम एवं फरुखनगर हैं। गुरुग्राम एवं फरुखनगर के लिए अभ्यर्थी को हॉस्टल चार्ज ₹2,000 देना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी रोजगार सेतु पोर्टल, बिहार एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे रोजगार सेतु पोर्टल, बिहार एवं एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधाप्रदाता की भूमिका में होगा।
@IPRDBihar @ravidinkar #samratchoudhary
#cmsamrat
समाहरणालय, नवादा
(जन-सम्पर्क शाखा)
*प्रेस विज्ञप्ति*
संख्या :- 799
दिनांक :- 12.10.2026
*अभियान बसेरा के तहत आवेदन प्राप्ति काउंटरों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश*
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा अभियान बसेरा के तहत पात्र वासभूमिहीन व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने हेतु हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने काउंटरों पर आवेदन जमा करने आ रहे आवेदकों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को काउंटरों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, नवादा की ओर से अभियान बसेरा के तहत पात्र वासभूमिहीन आवेदकों से अपील की गई है कि वे आवेदन जमा करने के लिए हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों के अतिरिक्त अपने संबंधित अंचल स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर, नवादा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@IPRDBihar @ravidinkar
#cmsamrat #SamratChoudhary
District Magistrate, Nawada retweeted
बाढ़ पीड़ित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का संबोधन।
#CMSamrat
#SamratChoudhary
#FloodRelief
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की ‘पुलिस दीदी’ पहल छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और निर्भयता का भाव मजबूत कर रही है।
इस पहल से छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा और आगे बढ़ने का नया साहस मिल रहा है।
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
District Magistrate, Nawada retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की ‘पुलिस दीदी’ पहल छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और निर्भयता का भाव मजबूत कर रही है।
इस पहल से छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा और आगे बढ़ने का नया साहस मिल रहा है।
#Navshakti
#PoliceDidi
#DurgaPooja2026
#NariShaktiBiharKiPragati
#samratchoudhary
#CMSamrat
🤖 Made with AI













