जिला प्रशासन बेगूसराय (@DM_Begusarai) header
जिला प्रशासन बेगूसराय (@DM_Begusarai) profile picture

Official twitter account of District Administration Begusarai

Begusarai, India
Joined May 2020
बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने NIC के वीसी रूम से भाग लिया।
3
353
बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने NIC वीसी रूम से भाग लिया ।
1
1
9
423
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं नियमित निगरानी के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। IPRD Bihar #begusarai #cmsamrat
1
1
8
509
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, परिमार्जन, अतिक्रमण, रास्ता, आधार कार्ड, पेंशन एवं थाना से संबंधित मामले प्रमुख रहे। @IPRDBihar #begusarai
1
7
470
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आज सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के स्टॉक रजिस्टर की जांच कर दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया।
1
2
10
679
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण संबंधी प्रपत्रों का संग्रहण किया जा रहा है। कार्यों की नियमित निगरानी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है।
1
5
716
सदर अस्पताल, बेगूसराय में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगा , इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
1
2
548
‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन के अवसर पर बेगूसराय में 401.07 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 1,102 लाभुकों को पक्के आवास की चाभी सौंपी गई।
2
2
7
659
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वैशाली से ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन के अवसर पर बेगूसराय जिले में 401.07 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। IPRD Bihar #begusarai
1
6
676
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में असंतोषजनक प्रगति पर बीडीओ, तेघड़ा एवं बखरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। IPRD Bihar
1
1
6
615
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष ने चकिया के समीप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। IPRD Bihar #begusarai #cmsamrat
5
574
जिला प्रशासन बेगूसराय retweeted
📡#Live: जन्दाहा-राजापाकर, महुआ इंडस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स, वैशाली में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन (नीतीश सेतु) पुल के उद्घाटन एवं अन्य विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी । #PMNarendramodi #CMSamrat #samratchoudhary #Nitishsetu #Vaishali #BiharInfrastructure @narendramodi @samrat4bjp @nitin_gadkari @officecmbihar @VijayKChy nitter.cf/i/broadcasts/2nQqQAvgz…
2
29
4
22
4,200
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए,जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। @IPRDBihar
4
6
648
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई। द्वितीय अपील के तहत कुल 19 मामलों की सुनवाई की गई, जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
1
5
487
कायाकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिसने आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों सहित अन्य सरकारी संरचनाओं का जीर्णोद्धार कर उन्हें बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
1
1
4
474
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की रिक्तियों के आलोक में नियुक्ति हेतु तैयार औपबंधिक मेधा सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
4
516
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रथम एवं द्वितीय विशेष अभियान दिवस क्रमशः 21-22 नवंबर एवं 05-06 दिसंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। IPRD Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #begusarai
2
398
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
5
1
1
7
909
माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे के मद्देनजर आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय सहित संबंधित पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ से भाग लिया।
8
582
प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा ने बेगूसराय के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद कारगिल विजय सभा भवन में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
2
5
457