Dholpur Police (@DholpurPolice) header
Dholpur Police (@DholpurPolice) profile picture

Official handle of Dholpur Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Joined January 2017
Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)Photo by Dholpur Police (@DholpurPolice)
"आख़िर मेहनत कभी बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" परिस्थितियां कितनी भी विकट क्यों न हो लेकिन हमें उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए| जब रीट लेवल-2 गणित विज्ञान का परिणाम आया और रेखाराम मेघवाल का चयन हुआ तब वह तपती धूप में सीमेंट का ट्रक खाली कर रहा थे
140
876
47
6,307
259,613
"सुरक्षा भी, सम्मान भी और सहयोग भी… मतदान केंद्र पर हर मतदाता की सुविधा और गरिमा का ख्याल रखना धौलपुर पुलिस की प्राथमिकता।" धौलपुर पुलिस जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। @PoliceRajasthan @RajCMO @DIPRRajasthan
1
2
194
🚔 पंचायतीराज चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 200 मीटर के दायरे में नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवा रही धौलपुर पुलिस 🗳️ आज हो रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट एवं मुस्तैद है।
2
266
🙏 ॥ भावभीनी श्रद्धांजलि ॥ 🙏 धौलपुर पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति। सरमथुरा पुलिस थाने में पदस्थापित हैड कांस्टेबल श्री भगवान स्वरूप मीणा का आज रात्रि ड्यूटी के दौरान हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
1
209
🇮🇳 पंचायतीराज चुनाव-2026 | 14 नवंबर | मतदान दिवस गांव के विकास की दिशा तय करने का दिन है आज... आपका एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है!
120
Dholpur Police retweeted
लोकतंत्र की आवाज़ को निर्भीक बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है। पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस प्रतिबद्ध है। *सुरक्षित पत्रकारिता, सशक्त लोकतंत्र।* #RajasthanPolice #JournalistsSafety #EndImpunity #PressFreedom
3
33
2
61
3,949
Dholpur Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 02.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
17
38
3,789
Dholpur Police retweeted
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में राजस्थान पुलिस का एक और महत्वपूर्ण कदम! आज पुलिस मुख्यालय, जयपुर के प्रांगण में 'Mission LiFE' (Lifestyle for Environment) के तहत पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ ली गई। दिनांक 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे "BRICS Sustainable Lifestyle Week" के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में महानिदेशक (Law & order), राजस्थान पुलिस श्री संजय अग्रवाल जी सहित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त अन्य अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिकों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने दैनिक जीवन में प्रकृति के अनुकूल आदतों को अपनाने, ऊर्जा व जल की बचत करने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। आइए, हम सब भी मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और एक सुरक्षित व हरित भविष्य की नींव रखें। #MissionLiFE #Lifestyleforenvironment #BRICSSustainableLifestyleWeek #Rajasthanpolice #Environmentprotection
2
21
53
4,065
Dholpur Police retweeted
अनुसंधान, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल: 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित राजस्थान पुलिस के 7 अधिकारी! राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अत्यंत जटिल, गंभीर अपराधों के अनुसंधान (Scientific Investigation) में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस 2026) के अवसर पर घोषित प्रतिष्ठित 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' (अनुसंधान श्रेणी) की सूची में राजस्थान पुलिस के 6 आईपीएस (IPS) और 1 आरपीएस (RPS) अधिकारी का चयन हुआ है। इन अधिकारियों ने Layered Voice Analysis, DNA Evidence, Cyber Intelligence और अंतरराज्यीय नेटवर्किंग के जरिए ऐसे पेचीदा और गंभीर मामलों को सुलझाया, जो मिसाल बन चुके हैं। प्रमुख उपलब्धियां एवं सम्मानित अधिकारी: * IPS डॉ. अजेय सिंह राठौड़: किशनगढ़ में 7 दिन पुराने डी-कंपोज शव और लेयर्ड वॉयस तकनीक से टॉर्चर का वीडियो निकाल कर मात्र 24 घंटे में हत्यारे दंपति को गिरफ्तार किया। * IPS अनुष्ठा कालिया: भारत-पाक सीमा (खाजूवाला) पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 5 विदेशी पिस्टल व 325 कारतूस बरामद कर अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया। * IPS कांबले शरण गोपीनाथ: नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर ₹100 करोड़ से अधिक की ठगी के 4 हजार से ज्यादा मामलों में 17 आरोपियों व बैंक अधिकारियों को जेल भेजा। * IPS मनीष कुमार: 'दृश्यम' फिल्म देखकर वृद्धा की हत्या कर शव जलाने और साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को कंकाल की डीएनए जांच से बेनकाब कर सलाखों के पीछे पहुँचाया। * IPS जतिन जैन: नागौर में पॉक्सो/गैंगरेप के गंभीर मामले में मात्र 7 दिन में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया। * IPS रोशन मीणा: टोंक में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या व लूट के अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को चाबियों की पहचान से सुलझाया। * RPS प्रेम कुमार (DSP): 'ऑपरेशन शटर डाउन' के तहत 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सिंडिकेट के 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजस्थान पुलिस अपने सभी अधिकारियों और जवानों की इस बेमिसाल कार्यशैली, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व महसूस करती है। सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आमजन का विश्वास ही हमारी ताकत। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें। #RajasthanPolice #GroundZeroSuccessStories #Medals #CrimeInvestigaton #Saferajasthan
14
50
4
241
20,792
Dholpur Police retweeted
सड़क पर आपकी थोड़ी-सी समझदारी, किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि हमारी मानवीय जिम्मेदारी भी है। सायरन सुनते ही सतर्क हों, सुरक्षित तरीके से अपने वाहन को किनारे करें और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखें। *आपातकालीन सहायता:* - 112 – आपातकालीन हेल्पलाइन - 108 – एम्बुलेंस सेवा याद रखें, आपका कुछ सेकंड का इंतज़ार किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। #RajasthanPolice #TrafficAwareness #GiveWayToAmbulance #RoadSafety
26
1
50
3,287
Dholpur Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 03.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
15
38
3,378
Dholpur Police retweeted
‘दीपावली से पहले, सुरक्षा का संकल्प’ अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की अपील है कि इस त्योहार पर खुशियाँ खूब मनाएँ, लेकिन अपने जश्न में बेज़ुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पटाखे जलाते समय उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखें। तेज़ आवाज़ और धमाकों से बचें, ताकि हमारी खुशियाँ उनके लिए डर की वजह न बनें। *इस दीपावली, खुशियाँ बाँटें, डर नहीं।* #Diwali #RajasthanPolice #FYP #CelebrateResponsibly
2
33
2
54
3,526
Dholpur Police retweeted
जल है तो कल है! BRICS Sustainable Lifestyle Week के तीसरे दिन राजस्थान पुलिस अकादमी में ‘Save Water’ थीम के तहत वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की सफाई की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। जल की हर बूंद अनमोल है। आइए, पानी बचाने को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाएं। #RajasthanPolice #RPABricksWeek #SaveWater #WaterConservation #SustainableLifestyle
20
47
2,791
Dholpur Police retweeted
हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है! चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें। तत्काल मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर Call करें। याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें। #Rajasthanpolice #Kalikaunit #womenssafety #Domesticviolence #1090
3
31
2
53
4,964
Dholpur Police retweeted
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास! बाड़मेर में 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित अनुसंधान और प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास एवं ₹1.75 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया। 🔹 घटना के 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार। 🔹 14 दिन में न्यायालय में चालान पेश। 🔹 केस ऑफिसर स्कीम के तहत महज 3 माह में ट्रायल पूर्ण। राजस्थान पुलिस: आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर #RajasthanPolice #JusticeDelivered #POCSOAct #BarmerPolice
26
63
2
457
31,956
Dholpur Police retweeted
Speedometer की सुई सिर्फ रफ़्तार नहीं, बल्कि आपकी ज़िंदगी और मौत के बीच का फासला भी बताती है! सड़क पर गाड़ी चलाते समय थोड़ी सी जल्दबाजी और Overspeeding न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आपके और आपके परिवार के भविष्य के साथ एक बड़ा जोखिम है। सड़क पर तय की गई Speed Limits सिर्फ नियम नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करती है| गति पर नियंत्रण रखें, ज़िम्मेदारी से Drive करें! सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें। #Roadsafety # Rajasthanpolice#Trafficawareness #Overspeeding #Drivesafe #Speedlimit
1
25
1
44
3,455
Dholpur Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 03.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
15
42
3,170
Dholpur Police retweeted
Digital Extortion, साइबर ठगों द्वारा अश्लील वीडियो या निजी पलों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का एक गंभीर और खतरनाक अपराध है। यदि कोई आपको इस तरह ब्लैकमेल करे, तो बिल्कुल न डरें और भूलकर भी पैसे न दें, क्योंकि फिरौती देने से आपकी मुश्किलें खत्म नहीं होतीं। ठगों के सभी कॉल्स और संदेशों को तुरंत ब्लॉक करें। जांच में मदद के लिए चैट और स्क्रीनशॉट जैसे सबूत सुरक्षित रखें। यदि आपके साथ इस तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
24
2
48
5,543
Dholpur Police retweeted
आपकी सुरक्षा, अब एक Click दूर! किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या खतरे के समय अब घबराने की जरूरत नहीं है। RajCop Citizen App का SOS बटन, 'Need Help' फीचर से मात्र 15 सेकंड में आपकी Live Location सीधे पुलिस तक पहुँचती है जिसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस सहायता आप तक पहुंचाई जाती है। इसके साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित Women Helpline (1090) panic स्थिति में तुरंत मदद प्रदान करने के लिए App पर हमेशा उपलब्ध है। ये सुविधाएँ महिलाओं को अधिक जागरूक, सतर्क और सुरक्षित बनाने के साथ ही जरूरत के समय पुलिस से जुड़ने का आसान माध्यम प्रदान करती हैं। आज ही RajCop Citizen App Download करें और खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। #RajCopCitizenApp #RajasthanPolice #SOS #WomenSafety #EmergencyHelpline
2
25
1
42
2,378
Dholpur Police retweeted
शोर नहीं बल्कि सभी के चेहरों पर मुस्कान के साथ मनायें दीपावली! त्योहार के जश्न में अक्सर हम तेज आतिशबाजी का इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि सामान्य शोर का स्तर लगभग 60 डेसिबल (dB) होता है, जबकि दिवाली पर फोड़े जाने वाले कई पटाखे 120 से 140 डेसिबल (dB) तक का खतरनाक शोर पैदा करते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, 85 dB से अधिक की आवाज इंसानी कानों के लिए बेहद हानिकारक होती है और यह सुनने की क्षमता को हमेशा के लिए प्रभावित कर सकती है। आइए, इस बार तेज आवाज और धमाके वाले पटाखों से दूरी बनाएं और दीपों के इस पर्व को शांति, मिठास और सुरक्षा के साथ मनाएं। इस दीवाली खुशियाँ बाँटें, परेशानियाँ नहीं! #Diwali2026 #Rajasthanpolice #Safediwali #Noisepollution #Earsafety
1
27
1
71
6,306
Dholpur Police retweeted
खाद्य सुरक्षा की शुरुआत टिकाऊ खाद्य प्रणाली से होती है। BRICS Sustainable Lifestyle Week के अंतर्गत 4 नवम्बर को टिकाऊ खाद्य प्रणाली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में, सभी जिलों की पुलिस मेस में मोटे अनाज (मिलेट्स) को शामिल करने एवं पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित और पौष्टिक आहार योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन की बर्बादी रोकना, स्थानीय खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देना और पौष्टिक आहार अपनाना, एक स्वस्थ एवं टिकाऊ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आइए, जिम्मेदार खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। #RajasthanPolice #BRICSSustainableLifestyleWeek #Millets #HealthyDiet #SustainableLifestyle
1
22
37
2,974