Durg (@DurgDist) header
Durg (@DurgDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Durg District. Follow for updates, news and information.

Durg
Joined September 2016
Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)Photo by Durg (@DurgDist)
छत्तीसगढ़ में बढ़ते निवेश, उद्योगों के विस्तार और राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। — श्री अरुण साव उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 📍 आई.टी.आई. मैदान, खुर्सीपार, भिलाई, दुर्ग #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg @vishnudsai @ArunSao3 @DurgDist
3
3
654
“प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों के खातों में अब तक 33 किस्तों में ₹21,350 करोड़ की राशि अंतरित की जा चुकी है।” -- श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #Chhattisgarh #StateLevelWorkshop #HumanTraffickingAwareness #DomesticViolenceAwareness @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @RaipurDistrict
7
5
726
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में बस्तर की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य किए जा रहे हैं। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला बस्तर आज नक्सलमुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बस्तर की नई पहचान शांति, सुंदरता और विकास से जुड़ रही है। _ श्री केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍 राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोण्डागांव #ViksitBharat #ViksitChhattisgarh #Bastar #SushasanSarkar #GoodGovernance #VishnudeoSain #विकसित_भारत #सुशासन_सरकार @vishnudsai @KedarKashyapBJP @KondagaonDist
6
4
746
आज का वैभवशाली छत्तीसगढ़ हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम, संघर्ष और उनके देखे सपनों का परिणाम है। उन्हीं सपनों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं, गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कई योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है। ___ श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोण्डागांव #ViksitChhattisgarh #सुशासन_सरकार #GoodGovernance #Sushasan_Sarkar #Bastar #Kondagaon #WomenEmpowerment #FarmersFirst #YouthEmpowerment @vishnudsai @ShyamBihariBjp @KondagaonDist
8
4
591
बस्तर को विकसित और समृद्ध आदिवासी संभाग बनाने के लिए व्यापक रोडमैप पर काम हो रहा है। स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशिक्षण सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर योजना से 34 लाख लोगों को लाभ मिला है। वहीं, इंद्रावती नदी की दो सिंचाई परियोजनाओं से 80 हजार एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा। __ श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन 📍 राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोण्डागांव #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #GoodGovernance #Kondagaon #सुशासन_सरकार #Development @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @KondagaonDist
8
6
692
सुशासन और अभिसरण विभाग के माध्यम से सभी विभागों में फाइलों का डिजिटलीकरण हो रहा है और पारदर्शिता स्थापित हो रही है। सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के माध्यम से हर नागरिक तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। इसी उद्देश्य से हमने राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। - श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोंडागांव #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #SahastrabahuArjunJayanti #GoodGovernance #DigitalGovernance #Kondagaon #Chhattisgarh
11
8
1,653
बस्तर क्षेत्र चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद से ग्रसित रहा। इस क्षेत्र में विकास नहीं पहुंच पाता था, लेकिन डबल इंजन सरकार में यहां विकास ने तेज रफ्तार पकड़ी है। 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने की तिथि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने तय की थी। आज छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। - श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री , छ्त्तीसगढ़ 📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोंडागांव #SahastrabahuArjunJayanti #NaxalismFreeChhattisgarh #BastarDevelopment #NaxalFreeBharat #Chhattisgarh #Kondagaon
10
6
1,503
बस्तर क्षेत्र को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। इसके लिए रोडमैप बनाकर काम किया जा रहा है। अब यहां जितने सुरक्षा कैंप खाली होते जा रहे हैं, वहां सेवा डेरा केंद्र बनाए जा रहे हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना के तहत गांव-गांव जाकर 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। - श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छ्त्तीसगढ़ 📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम धनोरा, कोंडागांव #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #SahastrabahuArjunJayanti #NaxalismFreeChhattisgarh #BastarDevelopment #Chhattisgarh #Kondagaon
13
9
1,761
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े अत्यंत संवेदनशील विषय हैं। इन विषयों पर विचार-विमर्श के लिए न्यायपालिका, पुलिस, विश्वविद्यालयों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक संगठनों के अनुभवी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना सराहनीय पहल है। कार्यशाला में प्राप्त सुझाव महिला सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में उपयोगी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं। महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 उपलब्ध हैं। साथ ही, त्वरित कार्रवाई के लिए महिला थानों की संख्या बढ़ाई गई है तथा पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #Chhattisgarh #HumanTraffickingPrevention #EndDomesticViolence #WomenSafety #ProtectWomenAndGirls #HumanRights #GenderJustice
10
6
377
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें…
5
10
16
3,006
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता 📍राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा PRSU, रायपुर #VishnuBhaiya #SushasanSarkar #Chhattisgarh #WomenSafety #WomenEmpowerment #SakhiOneStopCentre #StateLevelWorkshop #HumanTraffickingAwareness #DomesticViolenceAwareness
4
7
9
1,552
राष्ट्रीय पैरा तैराकी में छत्तीसगढ़ का परचम, जीते 6 पदक भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से शानदार उपलब्धि हासिल की है। खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। उन्होंने 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में रिकॉर्ड प्रदर्शन भी किया। वहीं जन्तराम पनिका ने 2 कांस्य और मोहनी मरावी ने 1 कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। उनकी यह सफलता प्रदेश की अन्य दिव्यांग खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सुशासन सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #ParaSwimming #SportsExcellence #GPM @YASMinistry @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @SportsywCg
10
12
923
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा, PRSU, रायपुर nitter.cf/i/broadcasts/2vyYYbPKz…
11
9
1,469
उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग और Google for Education के बीच हुए एमओयू से प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-सक्षम बनाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में रायपुर जिले के 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों एवं अधिकारियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और शिक्षण प्रभावशीलता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। सुशासन सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था ज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के समन्वय से नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और युवाओं के लिए भविष्य के बेहतर अवसर तैयार हों। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #HigherEducation #AIinEducation #DigitalEducation #VishnuDeoSai @vishnudsai @tankramvermabjp @RaipurDistrict
9
9
1,859
हर बूंद का संरक्षण, गांव-गांव समृद्धि का संवर्धन ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के तहत प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं। 15 हजार+ आजीविका डबरियों का निर्माण पूरा हो चुका है, 20 हजार से ज्यादा डबरियों का निर्माण जारी है और ‘नवा तरिया–आय के जरिया’ पहल के तहत 500 नए तालाब बनाए जा रहे हैं। इन प्रयासों से भूजल स्तर बढ़ाने, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुधारने, पशुधन को जल सुविधा देने और ग्रामीणों की आजीविका मजबूत करने में मदद मिलेगी। सुशासन सरकार में जल संरक्षण से जलसमृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों की राह हो रही प्रशस्त। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #MorGaonMorPani #JalSanrakshan #Chhattisgarh @DoWRRDGR_MoJS @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
13
10
916
राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम, धनोरा, कोण्डागांव nitter.cf/i/broadcasts/2KoLLkOXW…
9
9
1,017
अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़, स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, पर्यटन और विरासत को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में 25 नवंबर को स्थानीय होटल में बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन होगा। इस मंच पर प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, फिल्ममेकर्स, फोटोग्राफर्स, ब्लॉगर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स की रचनात्मक प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा। 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों में उत्कृष्ट क्रिएटर्स को ₹10 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। समारोह में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेता क्रिएटर्स और प्रसिद्ध आरजे शरत विशेष रूप से शामिल होंगे। जाने-माने डिजिटल क्रिएटर राज शमानी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यशालाओं और विशेषज्ञ सत्रों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के क्रिएटर्स से सीखने और संवाद का अवसर भी मिलेगा। नागरिक 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तक innovatecg.in पर जाकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के लिए पब्लिक वोटिंग कर सकते हैं। सुशासन सरकार की यह पहल प्रदेश की रचनात्मक प्रतिभाओं को नया मंच, स्थानीय क्रिएटर्स को पहचान और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का सशक्त प्रयास है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #CGCreatorAwards2026 #DigitalChhattisgarh #MyGovCG #VishnuDeoSai @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @cgmygov @RaipurDistrict
9
9
1,006
अयोध्या की तर्ज पर रामगढ़ में साकार हो रही भव्य श्रीराम मंदिर की परिकल्पना छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर रामगढ़ को नई पहचान देने की दिशा में सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित रामगढ़ में अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था और वर्षों पुरानी आकांक्षाओं का प्रतीक बनेगा। साथ ही रामगढ़ की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय रोजगार, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। रामगढ़ की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाओं जैसी ऐतिहासिक धरोहरों तथा प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यह क्षेत्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होने की संभावनाएं रखता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। रामगढ़ को आस्था, इतिहास और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें: whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Ramgarh #Surguja #ShriRamMandir #ChhattisgarhTourism #VishnuDeoSai @vishnudsai @RajeshAgBJP @CGCultureDeptt @GoChhattisgarh @SurgujaDist
10
10
1,160
डिजिटल प्रतिभाओं को सम्मान, छत्तीसगढ़ को नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन कर रही है। 16 मुख्य अवॉर्ड, 46 पुरस्कार उपश्रेणियां और ₹10 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि के साथ यह आयोजन प्रदेश की संस्कृति, कला और विरासत को डिजिटल मंच पर नई पहचान देगा। 📍 होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर दोपहर 12 बजे संपर्क करें: 93118 51177 | 88202 64688 हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #CreatorAwards2026 #DigitalChhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @cgmygov @RaipurDistrict
10
11
978
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा, PRSU, रायपुर nitter.cf/i/broadcasts/2vyYYbPKz…
13
11
1,944