"27 वर्षों की निष्ठावान, समर्पित और बेमिसाल सेवा पूरी करने पर आपको हार्दिक बधाई! आपकी मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"
@Avi_857
@ChghPolice
हरीराम चौधरी retweeted
जब किसी व्यक्ति, वर्ग या समाज पर अत्यधिक अत्याचार, दबाव या अन्याय किया जाता है, तो सहनशीलता की सीमा समाप्त होने पर वह विरोध या विद्रोह (क्रांति) करने के लिए विवश हो जाता है।
#ISupportACPManshviVashishth #ISupportDehliPolice
#dehlipolice @DelhiPolice
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सर जी।
@FageriaRanveer
1
2
100
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂🎁
@Amitta_Agarwal
Happy Birthday 🎂
मुकेश जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂
वीर तेजाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Happy Birthday 🎂
@kadvamukesh22
सीमा दी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂
वीर तेजाजी महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#HappyBirthday
@seemabadiyasar
आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂
भगवान देवनारायण से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#Happy_Birthday
#Hans
1
112
हरीराम चौधरी retweeted
मतदान से बढ़कर मानवता… 🇮🇳❤️
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खातेडी, शाहपुरा
बूथ नंबर – 26 | पार्टी नंबर – 52
लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है, लेकिन कभी-कभी मतदान केंद्र पर घटित कोई छोटी-सी घटना लोकतंत्र से भी बड़ी मानवता की तस्वीर सामने रख देती है।
इसी बूथ पर एक दिव्यांग व्यक्ति, जो दोनों पैरों से चलने में असमर्थ था, अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुँचा। मुख्य सड़क से मतदान केंद्र काफी अंदर था। उसके लिए यह दूरी सामान्य व्यक्ति के लिए जितनी आसान है, उतनी आसान नहीं थी।
लेकिन वहाँ मौजूद प्रेसाइडिंग ऑफिसर (PRO) श्री हेमराज मीणा जी, लेक्चरर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांभर और कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह, जयपुर ग्रामीण ने उसकी मजबूरी को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि उसे अपनी जिम्मेदारी समझा।
दोनों ने उस दिव्यांग व्यक्ति को गोद में उठाकर अंदर मतदान केंद्र तक पहुँचाया, उसका मतदान करवाया और फिर वापस उसी तरह उसे रिक्शे तक पहुँचाया।
यह सिर्फ एक व्यक्ति को बूथ तक पहुँचाना नहीं था…
यह उसके मताधिकार, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार को अपने कंधों पर उठाना था।
वर्दी और पद की असली खूबसूरती तब दिखाई देती है, जब उसके पीछे इंसानियत खड़ी होती है।
और शिक्षक की असली पहचान तब होती है, जब वह सिर्फ किताबों का पाठ नहीं, बल्कि मानवता का पाठ अपने कर्मों से पढ़ाता है।
आज इस घटना ने एक बात फिर साबित कर दी—
लोकतंत्र सिर्फ वोट डालने का नाम नहीं,
लोकतंत्र हर उस व्यक्ति तक पहुँचने का नाम है,
जो अपने अधिकार के लिए एक कदम भी बढ़ाना चाहता है।
श्री हेमराज मीणा जी और कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह जी को इस संवेदनशील और मानवीय कार्य के लिए दिल से सलाम। 🙏🇮🇳
कभी-कभी वर्दी और कर्तव्य की तस्वीर कैमरे में नहीं,
किसी जरूरतमंद की आँखों में उतरती है…
और वही तस्वीर सबसे खूबसूरत होती है। ❤️
@ECISVEEP @BhajanlalBjp
हरीराम चौधरी retweeted
सीकर पुलिस में कार्यरत महिला कॉन्स्टेबल सरिता डेंगू पीड़ित है जिसकी प्लेटरेट 15000 ही रह गई जो गेटवेल अस्पताल सीकर में भर्ती है। जिसका ब्लड ग्रुप A+ है। डोनर की जरूरत अतिआवश्यक है प्लीज जिस भाई बहिन का भी ब्लड ग्रुप A+ है वो तुरंत कांस्टेबल मनोज 6376605737 से संपर्क करें
@SikarPolice @RohitashBhdana @Bhincharpooja
हरीराम चौधरी retweeted
80वां स्वतंत्रता दिवस पर श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का सभी प्रदेशवासियों, पुलिस अधिकारियों व जवानों को शुभकामना संदेश।
#RajasthanPolice
#80thIndependenceDay
#IndependenceDay2026
हरीराम चौधरी retweeted
80वां स्वतंत्रता दिवस पर श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का सभी प्रदेशवासियों, पुलिस अधिकारियों व जवानों को शुभकामना संदेश।
#RajasthanPolice
#80thIndependenceDay
#IndependenceDay2026
हरीराम चौधरी retweeted
CLG- विश्वास का सेतु, सुरक्षा का आधार।
*माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नव-चयनित CLG सदस्यों से संवाद किया।*
बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय आमुखीकरण एवं संवाद समारोह में माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने CLG सदस्यों को जनभागीदारी बढ़ाने तथा पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
आमुखीकरण समारोह में श्री जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्य मंत्री, श्री जोगाराम पटेल, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री तथा श्री वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग एवं श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।
समारोह में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं विश्वास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, CLG सदस्यों को स्थानीय स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय कर सामुदायिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
🤝 CLG- पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की बनेंगे मजबूत कड़ी।
इसी क्रम में नव-नियुक्त सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया, ताकि वे कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामुदायिक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भागीदारी निभा सकें।
सशक्त जनभागीदारी • मजबूत सामुदायिक पुलिसिंग • सुरक्षित राजस्थान
#RajasthanPolice #CLG #CommunityPolicing #SafeRajasthan #cmo #dipr
















