*अपराध नियंत्रण और लंबित कार्यों के निस्तारण को लेकर एसपी हिसार ने ली मासिक उपलब्धि समीक्षा एवं क्राइम मीटिंग, लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी*
*प्रत्येक क्राइम यूनिट में साइबर अपराधों की जांच एवं रोकथाम के लिए तैनात किए जाएंगे साइबर सेल के डेडिकेटेड कर्मचारी*
हिसार, 16 नवंबर 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण एवं विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा को लेकर मासिक उपलब्धि समीक्षा (Monthly Achievement Review Meeting) एवं क्राइम मीटिंग आयोजित की।
बैठक में डीएसपी क्राइम, प्रभारी पीओ स्टाफ, स्वैट स्टाफ, सोशल मीडिया सेल, साइबर सेल, प्रवक्ता शाखा, प्रभारी परिवहन शाखा, प्रभारी डीसीआरबी, टीएसआई सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखाओं के कार्यों, उपलब्धियों, लंबित मामलों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी, उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़, साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, रिकॉर्ड संधारण एवं विभागीय कार्यों में तेजी लाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*हर क्राइम यूनिट में तैनात होंगे साइबर सेल के डेडिकेटेड कर्मचारी*
एसपी हिसार ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों व क्राइम यूनिट को आपस में साइबर सेल से समन्वय बनाने को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निर्देश दिए कि साइबर सेल के डेडिकेटेड कर्मचारियों को प्रत्येक क्राइम यूनिट में तैनात किया जाएगा। इससे संबंधित क्राइम यूनिट में सामने आने वाले साइबर अपराधों की जांच, तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्य जुटाने तथा साइबर अपराधियों की पहचान एवं धरपकड़ में तेजी लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। सभी क्राइम यूनिट आपसी समन्वय के साथ साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्य करें।
एसपी हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही, कार्य में ढिलाई अथवा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा न करने की प्रवृत्ति को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में प्रत्येक शाखा की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी शाखाओं के समन्वित प्रयासों से ही आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान एसपी हिसार ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी रखें तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस हिसार का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि पुलिस कार्यप्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से कार्यों का मूल्यांकन किया जाता रहेगा।
एसपी हिसार ने कहा कि जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है। साइबर अपराध सहित हर प्रकार के अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
5
191
हिसार पुलिस
🚨 हरियाणा ATS को बड़ी सफलता!
पंचकूला क्लब फायरिंग से उजागर हुए अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार। ₹50,000 और ₹10,000 के इनामी आरोपी पंजाब से काबू। दोनों लगातार पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ATS श्री कुलदीप सिंह ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की।
एसओजी अंबाला की विशेष टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल।
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार। पहले गिरफ्तार आरोपियों से 2 अवैध पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 529 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 3 वाहन, एक मोटरसाइकिल और 3 कैश काउंटिंग मशीन बरामद। विदेशी हैंडलरों, हथियारों व नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और ड्रग मनी के फाइनेंशियल ट्रेल की जांच जारी।
#HaryanaPolice #HATS #AntiNarcotics #Panchkula
#HaryanaPolice #HATS #AntiNarcotics #panchkula
@cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
197
*सेक्टर-13 मार्केट में हुड़दंगबाजी और गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त नजर*
*एसपी हिसार के निर्देश पर स्वेट कमांडो टीम तैनात, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के साथ बैंक और एटीएम परिसरों की भी की जा रही निगरानी।*
हिसार, 15 नवंबर।सेक्टर-13 मार्केट में गाड़ियों के अंदर बैठकर शराब पीने, हुड़दंगबाजी करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने संबंधी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक हिसार ने गंभीरता से लिया है। आमजन एवं मार्केट में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसपी हिसार के निर्देशानुसार स्वेट कमांडो टीम को विशेष निगरानी एवं चेकिंग के लिए तैनात किया गया है।
स्वेट कमांडो टीम द्वारा सेक्टर-13 मार्केट में लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही बैंक एवं एटीएम परिसरों की भी सुरक्षा के दृष्टिगत जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
एसपी हिसार की स्पष्ट चेतावनी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने, आमजन को परेशान करने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मार्केट में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हिसार पुलिस का संदेश: बाजार में आएं, खरीदारी करें और शांति बनाए रखें। हुड़दंगबाजी और कानून तोड़ने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं।
*नशा तस्करों के छिपने के ठिकानों तक पहुंची हिसार पुलिस, डॉग स्क्वाड और स्वैट कमांडो टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान*
*झुग्गी-झोपड़ियों, सुनसान स्थानों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में की गई सघन जांच, नशा बेचने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर।*
*एसपी हिसार के निर्देश पर स्वैट कमांडो टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध स्थानों को खंगालकर की जा रही निगरानी।*
हिसार 15 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS के दिशा-निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिला हिसार को नशामुक्त बनाने तथा नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वैट कमांडो टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम हिसार द्वारा संयुक्त रूप से झुग्गी-झोपड़ियों, सुनसान स्थानों तथा झाड़ियों से घिरे क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां नशा तस्करों द्वारा छिपकर नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने अथवा नशा करने वालों द्वारा चोरी-छिपे बैठकर नशा करने की आशंका रहती है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से संभावित ठिकानों को खंगाला।
एसपी हिसार ने निर्देश दिए हैं कि जिले में नशा तस्करी और नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखें। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुनसान स्थानों, झुग्गी-झोपड़ियों, खाली पड़े भवनों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करें तथा नशे की बिक्री या सेवन से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
*एसपी हिसार का संदेश*
नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को इस बुराई से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
हिसार पुलिस की अपील: आमजन नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।
3
128
*पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र के नाम पर निशाना बना सकते हैं साइबर ठग, हिसार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी*
*1 से 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगों से रहें सतर्क, फर्जी कॉल, लिंक और APK फाइल के जरिए बैंक खाते में लगा सकते हैं सेंध।*
*एसपी हिसार की अपील- जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल, ATM PIN या आधार संबंधी गोपनीय जानकारी न दें।*
*हरियाणा सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों को प्रतिवर्ष नवंबर माह में अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करवाना होता है। इसके लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित अवधि के दौरान पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर साइबर ठग बुजुर्गों एवं पेंशनधारकों को अपना निशाना बना सकते हैं।*
हिसार 15 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS ने पेंशनधारकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, पेंशन विभाग या सरकारी कर्मचारी बनकर फोन कर सकते हैं। वे जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने, पेंशन चालू रखने या पेंशन संबंधी रिकॉर्ड सत्यापित करने के नाम पर व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।
*साइबर ठग अपनाते हैं ये तरीके*
1. पेंशन बंद होने या जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं होने का डर दिखाकर फर्जी फोन कॉल करना।
2. जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के नाम पर मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजना।
3. जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के बहाने APK फाइल डाउनलोड करवाना।
4. बैंक अधिकारी या पेंशन विभाग का कर्मचारी बनकर OTP, ATM PIN और बैंक खाते की जानकारी मांगना।
5. वीडियो कॉल के माध्यम से स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का नियंत्रण हासिल करना।
6. पेंशन खाते में राशि आने या पेंशन सत्यापन के नाम पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी प्राप्त करना।
*पेंशनधारक इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान*
- जीवन प्रमाण पत्र हमेशा अधिकृत बैंक शाखा, संबंधित पेंशन कार्यालय, अधिकृत केंद्र या आधिकारिक डिजिटल माध्यम से ही जमा करवाएं।
- किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर भरोसा करके अपनी बैंक डिटेल, ATM PIN, CVV, पासवर्ड या OTP साझा न करें।
- मोबाइल पर प्राप्त किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें और न ही किसी के कहने पर APK फाइल डाउनलोड करें।
- जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को मोबाइल का स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस न दें।
- यदि कोई व्यक्ति पेंशन बंद करवाने या खाते में समस्या आने का डर दिखाकर तुरंत जानकारी देने का दबाव बनाता है तो सतर्क रहें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति को आधार कार्ड, बैंक पासबुक या अन्य दस्तावेजों की फोटो WhatsApp पर न भेजें।
- अपने मोबाइल पर आने वाले बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन संबंधी SMS पर नजर रखें।
- बुजुर्ग पेंशनधारक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए अपने परिवार के किसी विश्वसनीय सदस्य की सहायता लें।
*साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत*
यदि किसी पेंशनधारक के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
*एसपी हिसार की विशेष अपील*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी अब बुजुर्गों और पेंशनधारकों को भी अपने ठगी के जाल में फंसाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए पेंशनधारक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर आंख बंद करके विश्वास न करें।
हिसार पुलिस आमजन की साइबर सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
हिसार पुलिस का संदेश: आपकी पेंशन आपकी मेहनत की कमाई है, इसे साइबर ठगों से सुरक्षित रखें। OTP किसी को न बताएं, अनजान लिंक न खोलें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
3
387
*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की मुहिम अब घर-घर तक, बच्चों की सुरक्षा से लेकर नशा पीड़ितों के उपचार तक जुटी नशा मुक्ति टीम*
*डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक।*
*गांव मिर्जापुर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक, 13 नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयां और काउंसलिंग की सुविधा दिलवाई।*
हिसार 15 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम ने थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव मिर्जापुर तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन हिसार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
*बाल दिवस पर बच्चों को दिया सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का संदेश*
बाल दिवस के अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन हिसार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 15 छोटे बच्चों एवं 25 बड़े छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के योगाचार्य श्री प्रवीण कुमार ने बच्चों को योग एवं प्राणायाम करवाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं बड़े विद्यार्थियों को खेल मैदान में कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया तथा बड़े छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, पढ़ाई एवं खेलों में रुचि लेने, साइबर अपराधों और महिला अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
*गांव मिर्जापुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया लामबंद*
नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव मिर्जापुर में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों एवं नशा पीड़ितों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास नशे की गतिविधियों पर नजर रखें और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।
*13 नशा पीड़ितों को उपचार एवं काउंसलिंग की सुविधा दिलवाई*
नशा मुक्ति टीम द्वारा नशा पीड़ितों को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हिसार जिले के 6 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं। उनके ब्लड टेस्ट करवाने के साथ काउंसलिंग भी करवाई गई।
इसके अतिरिक्त गांव मिर्जापुर सहित जिला हिसार के विभिन्न क्षेत्रों के 7 नशा पीड़ितों को टीम द्वारा उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार आज कुल 13 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायता की गई।
*एसपी हिसार का संदेश*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने नशा मुक्ति टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अपराधी की नजर से देखने की बजाय उन्हें उचित उपचार, परामर्श और सहयोग देकर मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार दिलवाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
हिसार पुलिस की अपील: नशे से दूर रहें, युवाओं को नशे से बचाएं। नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
1
100
*पराली जलाने वालों पर हिसार पुलिस की रहेगी पैनी नजर, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई : एसपी हिसार*
*एसपी हिसार ने किसानों से की अपील- पराली जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन करें, खेत*
*सभी थाना प्रभारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी रखने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश।*
हिसार 15 नवंबर।पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि फसल अवशेष (पराली) को किसी भी सूरत में आग न लगाएं। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, वायु गुणवत्ता खराब होती है तथा इसका दुष्प्रभाव आमजन के स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों और खेतों की उपजाऊ शक्ति पर भी पड़ता है।
एसपी हिसार ने कहा कि पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण में फैलकर सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनता है। इसके अलावा आग से खेतों में मौजूद मित्र कीट, सूक्ष्म जीव और मिट्टी के आवश्यक पोषक तत्व भी नष्ट होते हैं। पराली की आग आसपास के खेतों, पेड़-पौधों और आबादी वाले क्षेत्रों तक फैलने का खतरा भी पैदा करती है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन करें। कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए आधुनिक कृषि उपकरणों और फसल अवशेष प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जमीन की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
*पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई*
एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पराली जलाते हुए पाया जाता है या पराली जलाने की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाएं तथा गांवों के सरपंचों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों को जागरूक करें। पराली जलाने की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसपी हिसार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। किसानों के सहयोग से ही जिले को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।
हिसार पुलिस की अपील: पराली न जलाएं, पर्यावरण बचाएं। खेतों की मिट्टी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
2
86
*हिसार पुलिस ने चोरी की 10 वारदातों का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार*
*दुकानों व CSC सेंटरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर हिसार शहर व आसपास के क्षेत्रों में की थी चोरी की वारदातें, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।*
हिसार 15 नवंबर।पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS के दिशा-निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर हिसार पुलिस ने दुकानों एवं CSC सेंटरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 10 वारदातों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मामले में नकद रुपए भी बरामद किए हैं।
प्रभारी चौकी अनाज मंडी उप निरीक्षक सुमेर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर हिसार में दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपी अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से गांव खगरिया बाजार, जिला बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में भारत नगर, 12 क्वार्टर हिसार में प्रहलाद दूध डेयरी के सामने किराए पर रह रहा था।
*प्रारंभिक पूछताछ में 10 चोरी की वारदातों का खुलासा*
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर हिसार शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में दुकानों व CSC सेंटरों के ताले तोड़कर चोरी की 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा बताई गई वारदातों का विवरण निम्नलिखित है:
1. 11/12 नवंबर 2026 की रात: सरकारी अस्पताल हिसार के सामने साहिल मेडिकल हॉल के ऊपर स्थित CSC सेंटर का ताला तोड़कर करीब 1,000 रुपये नकद चोरी किए।
2. 11/12 नवंबर 2026 की रात: अनाज मंडी हिसार स्थित एक CSC सेंटर का ताला तोड़कर एक मोबाइल फोन व करीब 2,000 रुपये नकद चोरी किए।
3. 03/04 नवंबर 2026 की रात: हांसी बस स्टैंड के पास स्थित एक CSC सेंटर का ताला तोड़कर लैपटॉप, फिंगरप्रिंट डिवाइस व 1,000 रुपये नकद चोरी किए।
4. 03/04 नवंबर 2026 की रात: हांसी बस स्टैंड के पास एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 35,000 रुपये चोरी किए।
5. 03/04 नवंबर 2026 की रात: हांसी बस स्टैंड के पास एक किरयाणा दुकान का ताला तोड़कर करीब 2,000 रुपये चोरी किए।
6. 26 अक्टूबर 2026 की रात: नगर निगम हिसार के पास बालाजी फोटोस्टेट दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से करीब 5,000 रुपये चोरी किए।
7. 31 अक्टूबर 2026 की रात: पटेल नगर हिसार स्थित श्री श्याम किरयाणा स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से करीब 4,000 रुपये तथा सिगरेट, बीड़ी, साबुन आदि सामान चोरी किया।
8. 28 अक्टूबर 2026 की रात: आजाद नगर हिसार स्थित CSC सेंटर एवं मोबाइल रिपेयर की दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 मोबाइल फोन चोरी किए।
9. 13 सितंबर 2026 की रात: जिंदल मॉडल स्कूल हिसार के नजदीक दुर्गा कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर एक मोबाइल फोन व करीब 25,000 रुपये चोरी किए।
10. 27/28 अक्टूबर 2026 की रात: हिसार कैंट में TCP गेट नंबर-2 के सामने बीकानेर मिष्ठान वाली गली स्थित CSC सेंटर से करीब 25,000 रुपये चोरी किए।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों, चोरीशुदा सामान की बरामदगी तथा उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
हिसार पुलिस आमजन की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
2
254
*होटल से एलसीडी चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया*
हिसार 15 नवंबर।पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर (चौकी मोहल्ला डोगरान) पुलिस ने होटल से एलसीडी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शमशेर निवासी कुम्हारान मोहल्ला, हिसार के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सतीश ने बताया कि चौकी मोहल्ला डोगरान पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता शुभम शर्मा पुत्र रमेश कुमार निवासी मकान नंबर 460, गली नंबर 5, रामपुरा मोहल्ला, हिसार ने बताया कि उन्होंने रेड क्रॉस मार्केट, हिसार में 'डिजायर' नाम से होटल कर रखा है।
दिनांक 13.11.2026 की शाम को जब वे अपने होटल पर गए, तो देखा कि होटल का शटर खुला हुआ था। अंदर जाकर ऊपरी कमरे में जांच करने पर पाया कि वहां से एक 32 इंची काले रंग की चाइनीज एलसीडी गायब थी।
पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से आरोपी शमशेर को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
2
170
*नशामुक्त समाज का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे युवा, एसपी हिसार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*पंडित ठाकुर दास भार्गव जी की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुई 10 किलोमीटर साइक्लोथॉन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का दिया संदेश।*
*एसपी हिसार ने कहा- नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें युवा।*
हिसार 15 नवंबर।पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS ने आज राजगढ़ रोड स्थित ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल द्वारा पंडित ठाकुर दास भार्गव जी की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लोथॉन-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के माध्यम से नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा खेल, व्यायाम और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना रहा। साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों ने आमजन को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही एक मजबूत समाज की आधारशिला हैं।
इस अवसर पर एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि पंडित ठाकुर दास भार्गव जी की जयंती पर इस प्रकार का आयोजन उनके सामाजिक योगदान और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करने का सराहनीय प्रयास है।
हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से बचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।
*हिसार पुलिस का संदेश: नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती। आइए, मिलकर नशामुक्त हिसार का निर्माण करें।*
2
113
*एक्यूप्रेशर सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, सेंटर संचालक गिरफ्तार*
*डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने की रेड*
*महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में शामिल करवाने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में किया जाएगा पेश।*
हिसार 15 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने आदमपुर मंडी स्थित नागर एक्यूप्रेशर सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रही देह व्यापार की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए सेंटर संचालक डॉ. हवा सिंह निवासी आदमपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर का संचालक महिलाओं को पैसों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में शामिल करवाता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रिया शर्मा, HPS के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सेंटर पर रेड की।
रेड के दौरान सेंटर के अंदर एक महिला मिली। पुलिस टीम ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया कि सेंटर संचालक उसे पैसों का लालच देकर देह व्यापार के लिए बुलाता था। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर सेंटर संचालक डॉ. हवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह द्वारा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिसार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
2
475
*सेक्टर-13 मार्केट में शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त नजर, स्वेट कमांडो टीम तैनात*
*सेक्टर-13 मार्केट में गाड़ियों में बैठकर शराब पीने और हुड़दंगबाजी करने की शिकायतों पर एसपी हिसार ने लिया तुरंत संज्ञान।*
*संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, वाहनों की चेकिंग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश।*
हिसार, 14 नवंबर। सेक्टर-13 हिसार मार्केट में कुछ लोगों द्वारा गाड़ियों में बैठकर शराब पीने, हुड़दंगबाजी करने तथा सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने संबंधी सेक्टरवासियों की शिकायतों को पुलिस कप्तान हिसार ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसपी हिसार के निर्देशानुसार सेक्टर-13 मार्केट में स्वेट कमांडो टीम को तैनात किया गया है। कमांडो टीम द्वारा मार्केट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी रखेगी, जहां गाड़ियों में बैठकर शराब पीने और हुड़दंगबाजी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
*एसपी हिसार के सख्त निर्देश:*
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए।
मार्केट में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।
आमजन और सेक्टरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता, हुड़दंगबाजी और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि मार्केट एवं सार्वजनिक स्थानों पर शांति और मर्यादा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या हुड़दंगबाजी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
हिसार पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
2
98
*हिसार पुलिस की बाजारों में पैदल गश्त, अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता*
हिसार, 14 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय पैदा करने तथा पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार का उद्देश्य है कि बाजारों में व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिले तथा वे बिना किसी भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें। पैदल गश्त से पुलिस की मौजूदगी बढ़ने के साथ अपराधियों में कानून का भय और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होगा।
हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
हिसार पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, सातरोड़ कलां व कैंट एरिया में युवाओं और आमजन को किया जागरूक*
*एसपी हिसार के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने स्कूल, लाइब्रेरी और रिहायशी क्षेत्रों में चलाया अभियान; 11 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां उपलब्ध करवाईं, एक युवक नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल।*
हिसार, 14 नवंबर।
पुलिस अधीक्षक हिसार के नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार ने थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव सातरोड़ कलां तथा थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के कैंट एरिया में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
*स्कूली विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश*
गांव सातरोड़ कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में करीब 175 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री नरेंद्र कुमार, अध्यापक श्री विनोद कुमार तथा नशा मुक्ति टीम के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई और खेलकूद में रुचि लेने तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव और यातायात नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।
*लाइब्रेरी और रिहायशी क्षेत्रों में भी चलाया जागरूकता अभियान*
इसके अतिरिक्त गांव सातरोड़ कलां की लाइब्रेरी में कोचिंग के लिए पहुंचे करीब 25 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों, आदर्श कॉलोनी और कैंट क्षेत्र के निवासियों तथा नशा पीड़ितों से संवाद किया गया।
टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है। आमजन से अपील की गई कि वे नशे की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।
*नशा पीड़ितों को केवल जागरूक ही नहीं, उपचार से जोड़ने पर भी जोर*
हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उपचार, दवाइयां और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आज अभियान के दौरान 2 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से एक को पहली बार नागरिक अस्पताल से दवाइयां दिलवाई गईं। इसके अतिरिक्त 5 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, उनके ब्लड टेस्ट करवाए गए और काउंसलिंग करवाई गई।
वहीं, नशा मुक्ति टीम द्वारा घर जाकर 5 नशा पीड़ितों को पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार कुल 11 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाइयों की सुविधा से जोड़ा गया। अभियान के दौरान एक नशा पीड़ित युवक टीम की काउंसलिंग और प्रेरणा से नागरिक अस्पताल हिसार के नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए दाखिल हुआ।
*एसपी हिसार का संदेश*
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार और सही मार्गदर्शन देकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है।
उन्होंने आमजन, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हिसार पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और किसी युवा का भविष्य नशे की भेंट चढ़ने से बचाया जा सके।
1
2
174
*थाना आदमपुर पुलिस ने ट्यूबवेल केबल चोरी की गुत्थी सुलझाई; तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद*
हिसार, 14 नवंबर ।हिसार जिले की थाना आदमपुर पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा केबल बेचकर प्राप्त की गई राशि में से बचे हुए 700 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
शिकायत कर्ता सदलपुर निवासी कुलदीप पुत्र भजन लाल ने थाना आदमपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मौजा सदलपुर में भाणा पुल के पास स्थित उनकी कृषि भूमि पर लगे तीन ट्यूबवेलों से 01 नवंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने बिजली की केबल काटकर चोरी कर ली थी। चोरी हुई केबलों की अनुमानित कीमत 20,000 रुपये से अधिक थी। इस शिकायत पर थाना आदमपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई दलबीर सिंह द्वारा माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया:
1. चन्द्रमोहन निवासी सदलपुर
2. सुरेन्द्र निवासी गांव आदमपुर ढाणी कोहली
3. विकास निवासी कालीरावण
अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहन पूछताछ की गई और घटनास्थल की दुरुस्त निशानदेही करवाई गई। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर सदलपुर रोड खारा बरवाला के पास स्थित एक सुनसान मकान से चोरी की केबल बेचने पर मिले 6,000 रुपये में से बचे 700 रुपये के करेंसी नोट बतौर सबूत बरामद किए गए।
आज पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर उन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।
*थाना बरवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गांव बाडो पट्टी स्थित शराब ठेके में सेंधमारी कर नकदी व अंग्रेजी शराब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार*
हिसार 14 नवंबर।हिसार पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने गांव बाडो पट्टी स्थित एक शराब ठेके में हुई चोरी व सेंधमारी की वारदात को सुलझाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
शिकायतकर्ता मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी तलवंडी राणा हिसार ने थाना बरवाला में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि गांव बाडो पट्टी में उनका शराब का ठेका है। सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात चोरों ने ठेके की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 34,000 रुपये नकद तथा महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें (ब्लैक लेबल, बैलेंटाइन्स, ओल्ड मोंक आदि) कट्टों में भरकर चोरी कर लीं।
ठेके के साथ बने ऑफिस में सो रहे सेल्समैन ने आहट सुनकर जब शोर मचाया, तो आरोपी कुछ बोतलें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि, एक कैमरा सुरक्षित बच गया, जिसकी फुटेज की जांच करने पर मुख्य आरोपी की पहचान राजेन्द्र पुत्र बृजलाल, निवासी बहबलपुर (हिसार) के रूप में हुई।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना बरवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) व 324(4) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य सिपाही अजयदीप व मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र निवासी बहबलपुर को काबू कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 34,000 रुपये नकद एवं अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कर ली गई हैं। आरोपी से मामले में संलिप्त अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
1
138
*यातायात नियमों की अनदेखी पर हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एक सप्ताह में काटे 3,118 चालान*
हिसार 14 नवंबर ।जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन के कुशल मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस व जिला के सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने पिछले एक सप्ताह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुल 3,118 चालान किए हैं।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट कार चलाने, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान कर जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियम आमजन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस का यह सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
2
102
*नौकरी का लालच देकर आपकी मेहनत की कमाई पर नजर रखते हैं साइबर ठग, फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान : एसपी सिद्धान्त जैन*
*नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस या दस्तावेजों के सत्यापन के बहाने पैसे मांगने वालों से रहें सतर्क; बिना जांच-पड़ताल किसी अनजान व्यक्ति या लिंक पर भरोसा न करें।*
हिसार 14 नवंबर । पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने युवाओं एवं नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग बेरोजगार युवाओं को आकर्षक वेतन, घर बैठे नौकरी, विदेश में रोजगार तथा नामी कंपनियों में नियुक्ति का झांसा देकर उनकी मेहनत की कमाई ठग रहे हैं। ऐसे ठग फर्जी नियुक्ति पत्र, कंपनी के लोगो और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों का विश्वास जीतते हैं और फिर रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट, इंटरव्यू फीस या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगते हैं।
*एसपी ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले कुछ सामान्य तरीके इस प्रकार हैं:*
1.फर्जी जॉब ऑफर: सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से आकर्षक वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव भेजकर युवाओं को अपने जाल में फंसाना।
2.रजिस्ट्रेशन एवं सिक्योरिटी फीस: नौकरी पक्की करवाने, इंटरव्यू निर्धारित करवाने या नियुक्ति पत्र जारी करने के नाम पर पैसे मांगना।
3.फर्जी नियुक्ति पत्र: नामी कंपनियों के फर्जी लेटरहेड और लोगो का इस्तेमाल कर नियुक्ति पत्र भेजना तथा उसके बाद भुगतान की मांग करना।
4.फर्जी वेबसाइट और लिंक: नौकरी के आवेदन या सत्यापन के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य निजी जानकारियां हासिल करना।
5.ऑनलाइन इंटरव्यू का बहाना: इंटरव्यू या नौकरी की प्रक्रिया के नाम पर मोबाइल में संदिग्ध एप डाउनलोड करवाना अथवा स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति लेकर बैंक खाते तक पहुंच बनाने का प्रयास करना।
*फर्जी नौकरी के झांसे से बचने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान:*
•नौकरी देने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और संपर्क विवरण की स्वयं जांच करें।
•किसी भी नौकरी के नाम पर अनजान व्यक्ति के खाते, यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर न करें।
•बिना सत्यापन के रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट या अन्य किसी शुल्क का भुगतान न करें।
•व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर मिले नियुक्ति पत्र और जॉब ऑफर की प्रामाणिकता जांचें।
•अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
•अनजान लिंक पर क्लिक न करें और नौकरी के नाम पर भेजे गए संदिग्ध एप डाउनलोड न करें।
•नौकरी का प्रस्ताव अत्यधिक आकर्षक हो और बिना किसी प्रक्रिया के नियुक्ति का दावा किया जाए तो विशेष सावधानी बरतें।
*ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत*
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। शुरुआती समय में शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड करवाने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
**एसपी सिद्धान्त जैन ने युवाओं से अपील की कि नौकरी पाने की जल्दबाजी में अपनी मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हवा
112
*हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य ऐप’ बनेगा साइबर अपराधियों और धमकीबाजों के खिलाफ डिजिटल सुरक्षा कवच*
*अनजान विदेशी व वर्चुअल नंबरों से आने वाली संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल और संदेशों को रोकने में मददगार है ऐप, नागरिक अधिकृत एक्सेस के लिए एसपी कार्यालय से करें संपर्क : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार 14 नवम्बर । साइबर अपराधी अब इंटरनेट कॉलिंग, फर्जी मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को डराने, धमकाने, रंगदारी मांगने और ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे डिजिटल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और नागरिकों को तकनीकी सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। हिसार पुलिस द्वारा आमजन को इस ऐप के प्रति जागरूक करते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बताया कि ‘अभेद्य’ ऐप नागरिकों के लिए डिजिटल सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है। यह ऐप अनजान विदेशी, वर्चुअल और संदिग्ध नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल तथा संदेशों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने में मदद करता है। इसके माध्यम से संदिग्ध कॉल, चैट, वॉयस नोट और नोटिफिकेशन को उपयोगकर्ता तक पहुंचने से पहले रोका जा सकता है। वहीं, पुलिस के तकनीकी तंत्र को संदिग्ध नंबरों से संबंधित जानकारी का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलती है।
*क्या है ‘अभेद्य’ ऐप की खासियत?*
•अनजान विदेशी और वर्चुअल नंबरों से आने वाली संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल की पहचान कर उन्हें रोकने में मददगार।
•संदिग्ध नंबरों से आने वाले धमकी भरे संदेशों और डिजिटल उत्पीड़न से सुरक्षा।
•संदिग्ध कॉल को स्वतः अस्वीकार करने तथा नंबर ब्लॉक करने की सुविधा।
•संदिग्ध चैट, वॉयस नोट और नोटिफिकेशन को हटाने की सुविधा।
•संदिग्ध नंबरों से संबंधित जानकारी के पुलिस स्तर पर तकनीकी विश्लेषण में मदद।
*डिजिटल अरेस्ट और रंगदारी की धमकियों से रहें सावधान*
हिसार पुलिस ने नागरिकों को विशेष रूप से आगाह किया है कि साइबर अपराधी कभी पुलिस अधिकारी, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों से पैसों की मांग करते हैं। इसी प्रकार विदेशी नंबरों से कॉल करके रंगदारी मांगने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के मामले भी सामने आते हैं।
ऐसी किसी भी कॉल से घबराएं नहीं, किसी के दबाव में पैसे ट्रांसफर न करें और अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
*अभेद्य ऐप का अधिकृत एक्सेस कैसे प्राप्त करें?*
हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप एंड्रॉयड और एप्पल मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इसका अधिकृत एक्सेस प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक पुलिस अधीक्षक हिसार के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऐप को केवल अधिकृत माध्यम से प्राप्त करें और किसी अनजान लिंक से डाउनलोड न करें।
*एसपी हिसार की आमजन से अपील*
एसपी हिसार ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल सुरक्षा भी व्यक्तिगत सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। नागरिक आधुनिक तकनीक का समझदारी से उपयोग करें और साइबर अपराधियों के नए तरीकों के प्रति जागरूक रहें। हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित अभेद्य ऐप डिजिटल माध्यमों से मिलने वाली धमकियों और संदिग्ध संपर्कों के विरुद्ध सुरक्षा की महत्वपूर्ण पहल है।
हिसार पुलिस का संदेश : अपराधियों से डरें नहीं, उनकी धमकियों में आएं नहीं। तकनीक को बनाएं सुरक्षा का हथियार, ‘अभेद्य’ के साथ डिजिटल सुरक्षा को दें मजबूती।
68
*गोगामेड़ी के पास से भैंस की दो कटड़ियां चोरी करने के मामले में दूसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
*अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ने किया था अदालत में आत्मसमर्पण, पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामद*
हिसार 14 नवंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव नंगथला में गोगामेड़ी के पास से भैंस की दो कटड़ियां चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
*यह था मामला*
गांव नंगथला निवासी लिक्ष्मा देवी पत्नी नानक राम ने दिनांक 08.10.2026 को थाना अग्रोहा में शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 02.10.2026 को उनकी 3 वर्ष व 2 वर्ष आयु की दो कटड़ियां गांव में गोगामेड़ी के पास पेड़ से बंधी हुई थीं। दिन के समय कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों कटड़ियों को चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
*पहले आरोपी से 40 हजार रुपये बरामद*
जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी चांदी राम पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नंगथला का नाम सामने आया। पुलिस ने 29.10.2026 को उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कटड़ियां बेचकर प्राप्त राशि में से 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
*अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया आत्मसमर्पण*
मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र सूरजभान उर्फ बिल्लू निवासी नंगथला ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिनांक 13.11.2026 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद थाना अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
*आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद*
मामले के जांच अधिकारी ASI सुभाष चन्द्र ने आरोपी संजय कुमार की निशानदेही पर घटनास्थल तथा उस स्थान की पहचान करवाई, जहां चोरी की गई कटड़ियों को पिकअप वाहन में लोड किया गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नंबर HR20-BA-9986 भी बरामद कर ली है। दिनांक 14.11.2026 को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।
हिसार पुलिस आमजन की संपत्ति से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
2
110






























