R N Tagore retweeted
टीचर की विवशता
एक समय था जब शिक्षक के पास अनुशासन बनाए रखने के अपने तरीके होते थे। बच्चा शरारत करे, पढ़ाई को गंभीरता से न ले, होमवर्क न करे या दूसरे बच्चों को परेशान करे तो शिक्षक कह देता था—“अगली बार ऐसा किया तो मुर्गा बना दूँगा, चपत लगा दूँगा, अलग बैठा दूँगा या घर पर शिकायत कर दूँगा।” इन बातों का उद्देश्य अधिकांश मामलों में बच्चे को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि उसके भीतर उस काम के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पैदा करना होता था। हाँ, कई बार शिक्षक सीमाएँ भी पार करते थे, और वह गलत था। लेकिन हर सख्ती को हिंसा और हर अनुशासन को प्रताड़ना समझ लेना भी उचित नहीं है।
आज स्थिति बहुत बदल गई है। शिक्षक बच्चे से यह कहने में भी डरता है कि “बहुत मस्ती कर रहे हो, अगली बार ऐसा किया तो तुम्हें अलग बैठा दूँगा या तुम्हारी शिकायत घर पर करूँगा।” क्योंकि जवाब मिल सकता है—“मैं आपके खिलाफ शिकायत कर दूँगा”, “मैं केस कर दूँगा।” इस भय के पीछे केवल कानून नहीं, बल्कि हमारा बदलता हुआ सामाजिक और पारिवारिक वातावरण भी है। जब बच्चे को लगातार यह संदेश मिले कि “तुम्हें कोई कुछ नहीं कह सकता”, तो धीरे-धीरे शिक्षक का अधिकार और उसका आत्मविश्वास दोनों कमजोर होने लगते हैं।
हमें शारीरिक दंड वापस नहीं चाहिए, लेकिन हमें सख्त, स्पष्ट और सम्मानजनक अनुशासन जरूर चाहिए। शिक्षक को बच्चे को डराने का अधिकार नहीं, लेकिन गलत व्यवहार रोकने, सीमाएँ तय करने और उचित परिणाम देने की स्वतंत्रता अवश्य होनी चाहिए। माता-पिता को भी समझना होगा कि बच्चे की हर गलती पर उसके पीछे खड़ा होना और उसकी हर गलती का बचाव करना—दो अलग बातें हैं। बच्चे को अधिकार चाहिए, लेकिन उसके साथ जिम्मेदारी और सीमाएँ भी चाहिए।
गाँठ बाँधकर रखिए—शिक्षक का हाथ बच्चे पर नहीं, लेकिन शिक्षक की बात बच्चे तक प्रभावी ढंग से पहुँचनी चाहिए। अगर शिक्षक हर समय इस डर में रहेगा कि उसके हर अनुशासनात्मक कदम का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, तो वह धीरे-धीरे हस्तक्षेप करना ही बंद कर देगा। और जब शिक्षक गलत व्यवहार को रोकना छोड़ देगा, तो नुकसान केवल एक बच्चे का नहीं होगा—कक्षा, संस्था और अंततः पूरी पीढ़ी प्रभावित होगी। शिक्षक को भयमुक्त होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का वातावरण देना, बच्चों के भविष्य के लिए उतना ही जरूरी है जितना उन्हें अच्छी शिक्षा देना।
...................... निलेश जी के कलम से
R N Tagore retweeted
CM Samrat को Shatrughan Prasad Singh ने सौंपा ज्ञापन, Teachers के वेतन वृद्धि के लिए दिया अल्टीमेटम
R N Tagore retweeted
सूचना आ रही है कि 15 सितंबर की जगह अब 01 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक "SLET" के फॉर्म भरे जाएंगे। #librarianApplication – at Begusarai, India
R N Tagore retweeted
शिक्षक–एक पत्र अभियान लगातार जारी है।
आप भी शिक्षा मंत्री जी को अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित पत्र भेजें और इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपका एक पत्र—शिक्षकों की सामूहिक आवाज़! ✊
#एकशिक्षकएकपत्र #शिक्षकएकता #TeacherCampaign #BRVAS
@mkrtiwari_bjp
@samrat4bjp
@btetctet
@STET_QUALIFIED
@ShikshaBihar
@Bihartet19
@bihar
R N Tagore retweeted
शिक्षक–एक पत्र अभियान लगातार जारी है।
आप भी शिक्षा मंत्री जी को अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित पत्र भेजें और इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपका एक पत्र—शिक्षकों की सामूहिक आवाज़! ✊
#एकशिक्षकएकपत्र #शिक्षकएकता #TeacherCampaign #BRVAS
@Team_BRVAS @Anish97098 @psthakur96
R N Tagore retweeted
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री से पत्र के माध्यम से लगाई गुहार
R N Tagore retweeted
मध्यप्रदेश, अशोक नगर 📍
UGC Rollback, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो और सवर्ण नेताओं की अंतिम यात्रा निकाली गई।
R N Tagore retweeted
🏥 घोषणा के बावजूद शिक्षकों को नहीं मिला हेल्थ कार्ड!
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा शिक्षकों के हेल्थ कार्ड के संबंध में शिक्षा विभाग, पटना को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई थी।
सरकार एवं विभाग की ओर से हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद आज तक बड़ी संख्या में शिक्षक इससे वंचित हैं।
शिक्षक और उनके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कार्ड की सुविधा अत्यंत आवश्यक है।
सिर्फ घोषणा पर्याप्त नहीं—घोषणा का धरातल पर क्रियान्वयन भी होना चाहिए।
📌 हमारी मांग स्पष्ट है—
➡️ सभी विद्यालय अध्यापकों का हेल्थ कार्ड शीघ्र बनाया जाए।
➡️ इसकी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।
➡️ सभी शिक्षकों को स्वास्थ्य सुविधा का वास्तविक लाभ मिले।
घोषणा नहीं, अब क्रियान्वयन चाहिए।
शिक्षकों को हेल्थ कार्ड का अधिकार चाहिए।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
एकता • अधिकार • सम्मान
#HealthCard #शिक्षकहेल्थकार्ड #बिहारकेशिक्षक #शिक्षकअधिकार #शिक्षकसम्मान #BRVAS
R N Tagore retweeted
हेल्थ कार्ड निर्गत करने और कैशलेस इलाज की व्यवस्था की घोषणा को लागू करने के संबंध में।
R N Tagore retweeted
बिहार शिक्षा विभाग — शिक्षकों को कठघरे में समाज खड़ा करता है, लेकिन शिक्षकों के साथ होता क्या है, यह कोई नहीं जानता!
लोग कहते हैं—शिक्षक हमेशा मांग करते रहते हैं।
कभी यह चाहिए, कभी वह चाहिए…
लेकिन क्या कभी किसी ने यह जानने की कोशिश की कि एक शिक्षक किन परिस्थितियों से गुजर रहा है?
जब अपनी छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए महीनों कार्यालय का चक्कर लगाना पड़े, जबकि विभाग द्वारा कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि शिक्षकों की छुट्टियां जल्द से जल्द स्वीकृत की जाएं।
जब अपनी सेवा पुस्तिका बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें।
जब अपने बकाया एरियर के भुगतान के लिए बार-बार कार्यालय जाना पड़े, जबकि विभाग द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को भुगतान के लिए कई पत्र जारी किए जा चुके हैं—फिर भी परिणाम वही शून्य!
जब पूर्ण वेतनमान नहीं मिलने के कारण परिवार चलाने का संकट सामने हो।
जब किसी शिक्षक के रिकॉर्ड में कोई छोटी-सी डाटा संबंधी गलती हो जाए और उसे सुधारवाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ें, फिर भी समस्या का समाधान न हो।
और अब बात स्थानांतरण की…
कई शिक्षकों ने आवेदन किया, लेकिन उनका स्थानांतरण एक बार भी नहीं हुआ।
फिर से आवेदन किए हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई।
फिर सवाल उठता है—
क्या इन समस्याओं के बीच शिक्षक चिंता-मुक्त होकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकता है?
समाज शिक्षक को “राष्ट्र निर्माता” कहता है।
लेकिन क्या राष्ट्र निर्माता की वास्तविक समस्याओं को समझने की जिम्मेदारी किसी की नहीं है?
अन्य राज्यकर्मियों को जिन सुविधाओं और अधिकारों के लिए अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था मिल जाती है, उनके लिए उन्हें हर छोटी बात पर कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
लेकिन शिक्षक को अपनी ही छुट्टी, सेवा पुस्तिका, एरियर, डाटा सुधार, वेतन एवं स्थानांतरण जैसी मूलभूत चीजों के लिए बार-बार कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।
फिर जब शिक्षक अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करता है तो कहा जाता है—
“शिक्षक तो हमेशा मांग करता रहता है।”
नहीं!
शिक्षक मांग नहीं करना चाहता।
शिक्षक चाहता है कि उसकी जायज समस्याओं का समाधान समय पर और व्यवस्था के माध्यम से स्वतः हो।
शिक्षक को आंदोलन नहीं,
सम्मानजनक और सुचारु व्यवस्था चाहिए।
शिक्षक को कार्यालय का चक्कर नहीं,
समय पर अपनी सेवा-संबंधी सुविधाएं चाहिए।
शिक्षक को आश्वासन नहीं,
समस्या का वास्तविक समाधान चाहिए।
एक शिक्षक को चिंता-मुक्त कर दीजिए, वह पूरी निष्ठा से राष्ट्र का भविष्य गढ़ेगा।
शिक्षक की समस्याओं को “मांग” समझने से पहले, उसके पीछे छिपी मजबूरी को समझिए।
#बिहारशिक्षाविभाग
#शिक्षक_की_समस्या
#शिक्षक_सम्मान
#शिक्षक_कल्याण
#TeachersWelfareAssociation
#BRVAS @Anish97098 @Team_BRVAS @psthakur96 @brvas_wc
R N Tagore retweeted
🔥 एक कड़वी बात—बुरा लगे तो जरूर सोचिएगा!
शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई में लड़ने वाले कम हैं, लेकिन फायदा लेने वाले हजारों हैं।
वेतनमान चाहिए—सबको चाहिए।
सम्मान चाहिए—सबको चाहिए।
सुविधाएं चाहिए—सबको चाहिए।
लेकिन जब संघर्ष की बारी आती है तो…
“कोई दूसरा कर रहा है ना!”
व्हाट्सऐप ग्रुप में अभियान की पोस्ट आती है—
देख लिया… आगे बढ़ गए।
भाग लेने की अपील होती है—
चुप्पी साध ली।
कार्यालय चलने को कहा जाता है—
कोई बहाना बना लिया।
लेकिन जब परिणाम नहीं मिलता तो सबसे पहले सवाल भी यही लोग करते हैं—
“अब तक हुआ क्या?”
भाई, हुआ कैसे होता?
तुम लड़ाई में थे कहाँ?
एरियर के लिए चिंता है, क्योंकि पैसा तुरंत चाहिए।
लेकिन वेतनमान के लिए चिंता नहीं, क्योंकि उसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
छोटी समस्या के लिए शिकायत करनी है,
लेकिन बड़े अधिकार के लिए संघर्ष नहीं करना है।
और सबसे मजेदार बात—
जो शिक्षक अपनी नौकरी, समय और सम्मान दांव पर लगाकर आवाज उठा रहे हैं, उन्हें ही कभी-कभी कहा जाता है—
“ये लोग लड़कर क्या हासिल कर लेंगे?”
सच कहूं तो कभी-कभी लगता है—
मूर्ख वही है जो लड़ रहा है।
क्योंकि लड़ने वाला सरकार से सवाल करता है,
विभाग से सवाल करता है,
समाज की बातें सुनता है,
अपना समय और पैसा लगाता है…
और तमाशबीन?
वो बस इंतजार करता है कि संघर्ष सफल हो और फिर उसका लाभ उसे भी मिल जाए।
लेकिन याद रखिए—
🔥 अधिकार मुफ्त में नहीं मिलते।
🔥 संघर्ष में सिर्फ तालियां बजाने से बदलाव नहीं आता।
🔥 जो लड़ाई में शामिल नहीं होगा, उसे कम-से-कम लड़ने वालों को कोसने का अधिकार भी नहीं होना चाहिए।
आज आप दर्शक बने हैं,
कल जब अधिकार मिलेगा तो यह मत कहना—
“हमारी वजह से मिला।”
क्योंकि उस दिन सवाल सिर्फ इतना होगा—
जब लड़ाई चल रही थी, तब आप कहाँ थे?
संघर्ष कुछ लोगों का नहीं, हर शिक्षक की जिम्मेदारी है।
✊ अब तमाशबीन नहीं—भागीदार बनिए।
#शिक्षक_एकता
#वेतनमान_संघर्ष
#शिक्षक_अधिकार
#संघर्ष_से_अधिकार
#अबकी_बार_भागीदारी
R N Tagore retweeted
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक के लिए सातवें वेतनमान के पे मैट्रिक्स के अनुरूप लेवल 6 से लेवल 9 तक के वेतन स्तर निर्धारण के लिए विभाग को ज्ञापन सौंपा।
@Team_BRVAS @Anish97098 @imravisawarn @psthakur96 @aajtak
R N Tagore retweeted
*📢 पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर सचिवालय पहुँचा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ*
आज बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के *प्रदेश महासचिव P. S. Thakur* के नेतृत्व में संघ की टीम सचिवालय पहुँची।
इस दौरान पुनः माननीय शिक्षा मंत्री जी को विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक एवं HM/HT को पूर्ण वेतनमान प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया तथा इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
*शिक्षकों को उनका उचित एवं सम्मानजनक वेतनमान दिलाना संघ की प्राथमिकता है।*
*इस मांग को लेकर हमारा प्रयास और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।*
✊ पूर्ण वेतनमान — शिक्षकों का अधिकार है।
🤝 एकता के साथ संघर्ष, अधिकार की ओर कदम।
R N Tagore retweeted
किन किन जिलों में HRA 10% के बदले 5% पे भुगतान कर दिया गया है ?
@BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp
R N Tagore retweeted
🏥 घोषणा के बावजूद शिक्षकों को नहीं मिला हेल्थ कार्ड!
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा शिक्षकों के हेल्थ कार्ड के संबंध में शिक्षा विभाग, पटना को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई थी।
सरकार एवं विभाग की ओर से हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद आज तक बड़ी संख्या में शिक्षक इससे वंचित हैं।
शिक्षक और उनके परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कार्ड की सुविधा अत्यंत आवश्यक है।
सिर्फ घोषणा पर्याप्त नहीं—घोषणा का धरातल पर क्रियान्वयन भी होना चाहिए।
📌 हमारी मांग स्पष्ट है—
➡️ सभी विद्यालय अध्यापकों का हेल्थ कार्ड शीघ्र बनाया जाए।
➡️ इसकी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए।
➡️ सभी शिक्षकों को स्वास्थ्य सुविधा का वास्तविक लाभ मिले।
घोषणा नहीं, अब क्रियान्वयन चाहिए।
शिक्षकों को हेल्थ कार्ड का अधिकार चाहिए।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
एकता • अधिकार • सम्मान
#HealthCard #शिक्षकहेल्थकार्ड #बिहारकेशिक्षक #शिक्षकअधिकार #शिक्षकसम्मान #BRVAS @DineshBh06 @samrat4bjp @mkrtiwari_bjp @Anish97098
R N Tagore retweeted
सातवें वेतनमान हेतु प्रयास के क्रम में आज पुनः ज्ञापन सौपा गया ।
शिक्षा मंत्री जी को पूर्ण वेतनमान सिर्फ़ वित्तीय लाभ की बात नहीं है ।
ये हर एक कर्मचारी का सम्मान है , सम्मान देना ही होगा ; सरकार को हमारी बात सुननी होगी।
#BiharTeachersNeed7thPay
@Team_BRVAS @Anish97098
R N Tagore retweeted
शिक्षकों के सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने का मांग संबंधित पत्र शिक्षक नेता आनंद कौशल सिंह जी के द्वारा लिखा गया था उसको चीफ सेक्रेटरी के ऑफिस से फॉरवर्ड होकर सेक्रेटरी शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है । @AnandKaushalSi2


























