Indore Talk (@IndoreTalk) header
Indore Talk (@IndoreTalk) profile picture

Indore’s Hyperlocal MediaTech & Content Network 📍 | News | Realty | Business | Events | Productions | PR | Creating Content That Connects Indore.

Indore, India
Joined September 2017
Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)Photo by Indore Talk (@IndoreTalk)
🚦 इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप से नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई जारी! 31 मई 2026 को शुरू हुए इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर 25 अक्टूबर 2026 तक कुल 1,922 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,597 का निराकरण किया जा चुका है। शेष 325 शिकायतें नगरीय इंदौर के बाहर की होने के कारण संबंधित क्षेत्रों को कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। 🚧 सबसे ज्यादा शिकायतें नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने, लंबे समय से लावारिस पड़े वाहनों और सड़क पर वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होने की हैं। शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों और मैदानी टीमों के जरिए कार्रवाई की जा रही है। 📲 यातायात संबंधी समस्या या गलत पार्किंग की शिकायत इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप या हेल्पलाइन 7049107620 पर दर्ज कराई जा सकती है। 🎙️ Indore Talk Take: बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, नागरिकों की जागरूकता और सड़क पर अनुशासन भी उतना ही जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #TrafficSaathi #RoadSafety #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
44
🏛️ इंदौर का ऐतिहासिक सेंट्रल म्यूजियम अब नए रूप में तैयार होगा! संग्रहालय में चल रहे आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों को गति देने के लिए इसे 26 अक्टूबर 2026 से लगभग 157 दिनों के लिए पर्यटकों हेतु बंद किया गया है। परियोजना पर ₹12.75 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। निर्धारित योजना के अनुसार, संग्रहालय के 31 मार्च 2027 तक दोबारा खुलने की संभावना है। 🔧 क्या बदलेगा? लिफ्ट, कैफेटेरिया, रैंप, आधुनिक गैलरी, इंटरप्रिटेशन सेंटर, डिजिटल डिस्प्ले, ऑडिटोरियम और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना अच्छी पहल है। अब देखना होगा कि तय समयसीमा में काम पूरा होकर शहर को इसका लाभ कब मिलता है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMuseum #IndoreHeritage #Tourism #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
43
🚧 इंदौर के रोबोट और रेडिसन चौराहे पर दो नए फ्लाईओवर की तैयारी तेज! रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण से पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। 💰 कुल स्वीकृत लागत ₹170.77 करोड़ ▪️ रोबोट चौराहा — ₹94.18 करोड़ ▪️ रेडिसन चौराहा — ₹76.59 करोड़ निर्माण से पहले पानी और ड्रेनेज की लाइनें, बिजली की लाइनें तथा अन्य बाधाएं हटाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम और बिजली कंपनी के साथ समन्वय किया जाएगा। रेडिसन चौराहे पर मेट्रो कॉरिडोर की संरचना को देखते हुए MR-10 से विजय नगर चौराहे के बीच फोरलेन फ्लाईओवर की योजना बनाई गई है। 🎙️ Indore Talk Take: फ्लाईओवर की योजना ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में अहम कदम है। अब जरूरी है कि निर्माण शुरू होने से पहले स्पष्ट डायवर्जन, पर्याप्त संकेतक और सुरक्षित यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #IndoreFlyover #InfrastructureUpdate #IndoreDevelopment #IndoreTalk – at Indore, India
1
125
🚧 इंदौर के आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी! रिंग रोड स्थित आईटी पार्क चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लायओवर का काम तेज करने के लिए यातायात पुलिस ने दो चरणों में ट्रैफिक डायवर्जन का प्रस्ताव तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एमपीआरडीसी की मांग पर यह योजना वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। ⚠️ पहले चरण में तीन ईमली की ओर से आईटी पार्क चौराहे आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। दूसरे चरण में आईटी पार्क चौराहे से प्रतीक्षा ढाबे की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह प्रस्ताव है, अंतिम आदेश अभी कलेक्टर को जारी करना है। व्यवस्था दीपावली के बाद लागू होने की संभावना है। डायवर्जन से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जाएगी। 🎙️ Indore Talk Take: निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन स्पष्ट डायवर्जन, पर्याप्त संकेतक और समय पर सूचना भी जरूरी हैं ताकि विकास के साथ वाहन चालकों की परेशानी न बढ़े। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreTraffic #ITParkIndore #FlyoverUpdate #TrafficDiversion #IndoreTalk
119
🔴 जिस इंदौर ने स्वच्छता में देशभर में पहचान बनाई, अब उसे पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए चालान काटने पड़ रहे हैं।💧 हाल ही में कैट रोड पर एक दुकानदार दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई कर रहा था। नगर निगम ने मौके पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया। महापौर ने खुद रुककर उसे समझाया कि पानी की बर्बादी अब बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई सही है, लेकिन सवाल सिर्फ उस दुकानदार का नहीं, पूरे शहर की आदतों और हमारी जल-व्यवस्था का है। इस साल इंदौर में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। यशवंत सागर और बिलावली जैसे जलस्रोत पूरी क्षमता तक नहीं भर पाए। आने वाले महीनों में पानी की किल्लत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब समझिए विडंबना। कल तक पानी पाइप में था, इसलिए उसकी कीमत नहीं थी। आज संकट की आशंका है, तो हर बहती धार पर नजर रखनी पड़ रही है। लेकिन पानी की बर्बादी सिर्फ पाइप से सड़क धोने तक सीमित नहीं है। टंकी का ओवरफ्लो, खुले नल, गाड़ियों की अनावश्यक धुलाई, RO का बेकार जाता पानी और लीकेज, हर छोटी लापरवाही मिलकर बड़ी समस्या बनती है। पानी की कमी एक दिन में नहीं आती। वह रोज़ की छोटी-छोटी बर्बादियों से भी बढ़ती है और आज नागरिकों से सवाल पूछने के साथ व्यवस्था से भी सवाल पूछना होगा की क्या शहर के जलस्रोत सुरक्षित हैं? क्या बारिश का पानी पर्याप्त मात्रा में जमीन में पहुँच रहा है? क्या पाइपलाइन के लीकेज रोके जा रहे हैं? क्या उपचारित पानी का पुनः उपयोग बढ़ रहा है? क्या जल-संकट की तैयारी सिर्फ चालान और टैंकर तक सीमित रहेगी? पानी बचाने की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है और शहर की जल-व्यवस्था संभालने वालों की भी। घर में RO से निकलने वाले पानी को उपयुक्त गैर-पेय कामों में इस्तेमाल कीजिए। कार पाइप से नहीं, बाल्टी या कम पानी वाली विधि से धोइए। टंकी का ओवरफ्लो रोकिए। लीकेज तुरंत ठीक कराइए और जहाँ संभव हो, वर्षाजल संचयन की व्यवस्था सचमुच काम करने लायक बनाइए। क्योंकि जब नल में पानी कम होगा, तब शिकायत करने से पहले हमें अपनी आदतों का हिसाब भी देना होगा। इंदौर को उम्मीद है कि अगली बारिश अच्छी होगी। लेकिन उम्मीद जल-नीति नहीं होती। स्वच्छता ने इंदौर को पहचान दी, अब जल-संरक्षण तय करेगा कि हम अपने भविष्य को कितनी समझदारी से बचाते हैं। आखिरकार, पानी की कीमत तब मत समझिए जब टैंकर के सामने कतार लगानी पड़े। पानी आज बचाइए वरना कल पानी ही आपकी दिनचर्या, आपकी सुविधा और आपकी लापरवाही का हिसाब याद दिलाएगा। — टीम इंदौर टॉक #IndoreWaterEmergency #SaveWater #WaterConservation #IndoreTalk #Indore – at Indore, India
2
251
🚗 इंदौर में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के लिए भी चुकाना पड़ सकता है शुल्क! नगर निगम ने शहर की 24 प्रमुख सड़कों को सशुल्क पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। योजना के तहत पार्किंग व्यवस्था ठेके पर दी जाएगी, ताकि वाहन व्यवस्थित तरीके से खड़े हों और सड़कों पर जाम की समस्या कम हो। 🅿️ पहले 5 सड़कों पर ट्रायल किया जाएगा। शुरुआत में बिना शुल्क लिए पार्किंग को व्यवस्थित किया जाएगा, जिसके बाद शुल्क आधारित व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय होंगे। पार्किंग शुल्क की दरें महापौर परिषद निर्धारित करेगी। यानी फिलहाल शुल्क की दरें और लागू होने की अंतिम तारीख तय नहीं हुई हैं। 🎙️ Indore Talk Take: पार्किंग शुल्क तभी सार्थक होगा, जब बदले में व्यवस्थित पार्किंग, स्पष्ट संकेतक और जाम से वास्तविक राहत मिले। नागरिकों से शुल्क लेने के साथ व्यवस्था की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreParking #IndoreTraffic #ParkingCharges #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
128
📢 प्लास्ट पैक 2026: इंदौर को देश के औद्योगिक निवेश के नक्शे पर और मजबूत बनाने की एक पहल, एक प्रदर्शनी से आगे की सोच उद्योग, निवेश, रोजगार और मध्य प्रदेश के आर्थिक भविष्य को जोड़ने का प्रयास। इंदौर की पहचान अब केवल स्वच्छता, खानपान और व्यापार तक सीमित नहीं रह गई है। तेजी से बदलता शहर अब औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और नए व्यावसायिक अवसरों के केंद्र के रूप में भी अपनी जगह बना रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्लास्ट पैक 2026 सामने आ रहा है। 31 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित प्लास्ट पैक 2026 का प्रमोशनल रोड शो इसी औद्योगिक विजन को आगे बढ़ाने की एक कोशिश रहा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन का भी इस आयोजन को सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है। सवाल सिर्फ स्टॉल बुकिंग का नहीं, निवेश आकर्षित करने का है! प्लास्ट पैक 2026 को लेकर आयोजकों की सोच इसे एक सामान्य ट्रेड एग्जिबिशन से आगे ले जाने की है। उद्देश्य देशभर के प्लास्टिक एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े निर्माताओं, कारोबारियों, उद्यमियों और निवेशकों को इंदौर लाना है। क्योंकि किसी भी औद्योगिक प्रदर्शनी की असली सफलता केवल उसमें लगने वाले स्टॉल या आने वाले विजिटर्स की संख्या से नहीं, बल्कि उससे पैदा होने वाले व्यावसायिक संबंधों, निवेश के अवसरों और भविष्य की साझेदारियों से भी तय होती है। मध्य प्रदेश जैसे राज्य के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण है। नए उद्योगों की स्थापना का अर्थ है स्थानीय स्तर पर रोजगार, सहायक उद्योगों का विकास, सप्लाई चेन का विस्तार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति। भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्लास्टिक एवं पैकेजिंग प्रदर्शनी बताई जा रही प्लास्ट पैक 2026 का आयोजन 27 से 30 नवंबर 2026 तक लाभगंगा एग्ज़िबिशन सेंटर, इंदौर में होगा। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) के अनुसार, उद्योग जगत से मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद के चलते अधिकांश स्टॉल बुक हो चुके हैं और अब सीमित स्टॉल उपलब्ध हैं। वहीं, विजिटर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर 2026 तक निःशुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए plastpack.in विज़िट करें। 📍 Indore Talk Media Network | Beyond the Headlines, Into the City's Story #PlastPack2026 #Indore #PlastPack #IndoreEvents #IndoreTalk – at Indore, India
89
कुछ प्रदेश सिर्फ नक्शे पर नहीं होते, वे करोड़ों दिलों की पहचान होते हैं। ❤️ यह है हमारा मध्य प्रदेश जहाँ इतिहास की गौरवगाथाएँ हैं, संस्कृति की अनमोल विरासत है, प्रकृति की अद्भुत सुंदरता है और संभावनाओं से भरा भविष्य है। राजा भोज की विरासत से लेकर माँ अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों तक, खजुराहो की कला से लेकर नर्मदा की पवित्र धारा तक हमारा मध्य प्रदेश विविधताओं में एकता और गौरव की अनूठी पहचान है। आइए, संकल्प लें कि इस धरती की विरासत, प्रकृति और संस्कृति को सहेजते हुए इसे विकास, संवेदनशीलता और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। टीम इंदौर टॉक की ओर से मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की अनंत मंगलकामनाएं! 🇮🇳 मेरा मध्य प्रदेश, मेरा अभिमान! ❤️ #MadhyaPradeshFoundationDay #MadhyaPradesh #MPFoundationDay #IndoreTalk #Indore – at Indore, India
1
87
✈️ इंदौर से बैंकॉक जाना होगा आसान! एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर–बैंकॉक सीधी उड़ान 2 दिसंबर 2026 से शुरू होने के लिए निर्धारित है। फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार संचालित होगी। इंदौर से उड़ान सुबह 9:40 बजे रवाना होगी, जबकि बैंकॉक से वापसी की फ्लाइट शाम 6:50 बजे इंदौर पहुंचेगी। 🛫 इस रूट पर लगभग 176 सीटों वाले बोइंग 737 MAX 8 विमान का संचालन प्रस्तावित है। जारी विंटर शेड्यूल के मुताबिक, उड़ान 26 मार्च 2027 तक निर्धारित है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के समय टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई थी, इसलिए यात्रा की योजना बनाने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक बुकिंग और शेड्यूल जरूर जांचें। 🎙️ Indore Talk Take: सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यात्रा का समय और कनेक्टिंग फ्लाइट की परेशानी कम हो सकती है। अब यात्रियों को बुकिंग शुरू होने का इंतजार है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreAirport #BangkokFlight #AirIndiaExpress #InternationalConnectivity #IndoreTalk – at Indore, India
72
🚱 इंदौर में पानी की बर्बादी पर अब होगी सख्ती! संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी बचाने के लिए निगरानी अभियान शुरू किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी और लोकमान्य नगर में रहवासियों से पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। ⚠️ कार्रवाई का तरीका: पहले 2–3 बार समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी पानी की बर्बादी जारी रहने पर वीडियो साक्ष्य के आधार पर नियमानुसार चालान किया जाएगा। विशेष निगरानी अभियान दीपावली तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। ♻️ छोटी आदत, बड़ी बचत: RO से निकलने वाले पानी को फेंकने के बजाय पौधों, वाहन धुलाई और घरेलू सफाई में दोबारा इस्तेमाल करें। 🎙️ Indore Talk Take: पानी की बचत किसी एक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहर का भविष्य इस बात पर भी निर्भर है कि हम रोजमर्रा में कितनी जिम्मेदारी से पानी इस्तेमाल करते हैं। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #WaterConservation #IndoreWater #WaterCrisis #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
67
✈️ इंदौर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू, रोजाना औसतन 11 हजार यात्री कर रहे हवाई सफर! 25 अक्टूबर 2026 से लागू विंटर शेड्यूल के तहत इंदौर से 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 17 शहरों के लिए 42 नियमित सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। 📍 दिल्ली सबसे व्यस्त रूट है, जहां रोजाना 9 उड़ानें हैं। मुंबई के लिए 8 और बेंगलुरु के लिए 4 उड़ानें उपलब्ध हैं। अहमदाबाद और जोधपुर के लिए नई उड़ानें शुरू हुई हैं, जबकि जबलपुर की सीधी हवाई कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। 🌏 बैंकॉक के लिए दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान 2 दिसंबर से प्रस्तावित है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार टिकट बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। विंटर शेड्यूल 30 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी में नए विकल्प जुड़ रहे हैं, लेकिन कुछ पुराने रूट बंद भी हुए हैं। यात्रियों के लिए जरूरी है कि टिकट बुक करने से पहले नया शेड्यूल जांच लें। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreAirport #FlightSchedule #AirConnectivity #IndoreNews #IndoreTalk
148
🎉 INDORE, YOUR PROPERTY MARKET IS GETTING A PHYSICAL ADDRESS. Introducing THE PROPERTY SHOW — Indore's on-ground Property Expo, presented by Indore Talk Realty & Future Events. For four days, bring your property search into the real world. 🏠 Explore residential properties 🏢 Discover commercial real estate 📍 Explore projects across locations 🤝 Meet developers and property professionals 🔎 Compare options and ask questions 💼 Discover property and investment opportunities Whether you're looking for your next home, exploring commercial spaces or evaluating property investments, this is your opportunity to experience the market face-to-face. SEE. MEET. EXPLORE. COMPARE. 📅 09–12 April 2027 📍 Labhganga Exhibition Centre, Indore 📞 For Enquiries & Participation 9907556324 | 9009048480 An initiative by Indore Talk Media Network & Future Events. The property market is waiting. We'll see you there! #ThePropertyShow #IndoreTalkRealty #FutureEvents #IndoreRealEstate #PropertyExpo
68
💧 इंदौर में संभावित जलसंकट से पहले नगर निगम की सख्ती शुरू! कम बारिश के चलते आने वाली गर्मियों में पेयजल की चुनौती को देखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने और वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए कदम तेज किए हैं। 🚨 क्या-क्या बदलेगा? नलों पर मोटर लगाकर पानी खींचने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी, फिर मोटर जब्त की जा सकती है। पानी बर्बाद करने वालों को 3–4 बार समझाइश के बाद चालान की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। निगम ने पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई भी शुरू कर दी है; आरआर कैट रोड स्थित सेवन स्टेप गार्डन के सामने ₹2,000 का स्पॉट फाइन किया गया। 🚰 इसके साथ ही शहर के सभी 85 वार्डों में प्याऊ, तालाबों के आसपास नए हाइड्रेंट और सरकारी बोरिंग से अवैध कब्जे हटाने की योजना बनाई गई है। 🎙️ Indore Talk Take: जलसंकट से निपटने के लिए सिर्फ मोटरें जब्त करना काफी नहीं। पानी की लीकेज रोकना, समान वितरण और हर नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreWater #WaterConservation #WaterCrisis #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
119
इंदौर... एक ऐसा शहर जहाँ लाखों लोगों के सपनों को घर देने के लिए हजारों इमारतें खड़ी हो रही हैं। लेकिन इसी शहर में हजारों परिंदों का बसा-बसाया संसार उजड़ने की कगार पर है। 🦜 रानी सराय के वे पेड़ सिर्फ पेड़ नहीं थे... वे हजारों तोतों की दुनिया थे। उनकी पीढ़ियों का आशियाना, उनकी पहचान और उनका अस्तित्व थे। आज वहाँ विकास के नाम पर आरी चल रही है। एक सवाल हम सबके सामने है... जब हम अपने बच्चों के लिए बेहतर शहर बना रहे हैं, तो क्या हम उनसे वह प्रकृति भी छीन रहे हैं, जिसमें कभी परिंदों की आवाज़ गूँजती थी? हम जमीन की कीमत लगा सकते हैं, पेड़ों की लकड़ी की कीमत लगा सकते हैं, लेकिन क्या किसी उजड़े हुए आशियाने और खत्म होती एक दुनिया की कीमत लगा सकते हैं? मेट्रो भी चाहिए, इमारतें भी चाहिए, विकास भी चाहिए... लेकिन क्या यह सब प्रकृति को बचाकर नहीं हो सकता? याद रखिए, जिस शहर के आसमान से परिंदे गायब हो जाएँ, उसकी ऊँचाई चाहे जितनी बढ़ जाए, उसकी खूबसूरती कहीं न कहीं कम हो जाती � – at Indore, India
1
113
🚧 राष्ट्रीय राजमार्गों पर गड्ढों से राहत के लिए NHAI ने तीन महीने का समय दिया! इंदौर हाईकोर्ट में राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति को लेकर हुई सुनवाई में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आश्वासन दिया कि अगले तीन महीने में गड्ढे, उबड़-खाबड़ सड़कें, जाम नालियां और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं की मरम्मत पूरी की जाएगी। अदालत ने आश्वासन रिकॉर्ड पर लेते हुए तीन महीने बाद अगली सुनवाई तय की है। 🎙️ Indore Talk Take: सड़क सुधार का असली पैमाना आश्वासन नहीं, जमीन पर दिखने वाला बदलाव है। अब निगाहें तय समयसीमा और मरम्मत की गुणवत्ता पर रहेंगी। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #NationalHighways #RoadSafety #NHAI #IndoreNews #IndoreTalk – at Indore, India
96
✈️ इंदौर एयरपोर्ट की रेटिंग सुधरी, लेकिन देश में एक पायदान नीचे खिसका! एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे की जुलाई–सितंबर 2026 की रिपोर्ट में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को 5 में से 4.90 अंक मिले हैं। पिछली तिमाही में 4.88 अंक के साथ इंदौर 9वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 10वें स्थान पर आ गया। सर्वे में शामिल 16 भारतीय एयरपोर्ट्स का औसत स्कोर भी 4.90 रहा, जबकि पुणे एयरपोर्ट 4.98 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। 🌏 एशिया-पैसिफिक रैंकिंग में इंदौर ने 80वें से 79वें स्थान पर सुधार दर्ज किया। राष्ट्रीय रैंकिंग में गिरावट के बावजूद स्कोर बढ़ना बताता है कि रैंकिंग केवल अपने प्रदर्शन से नहीं, दूसरे एयरपोर्ट्स के मुकाबले भी तय होती है। 🎙️ Indore Talk Take: इंदौर की पहचान और बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी के साथ यात्री अनुभव में निरंतर सुधार भी जरूरी है। लक्ष्य केवल बेहतर स्कोर नहीं, बेहतर सुविधाएं और भरोसेमंद अनुभव होना चाहिए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreAirport #AirportRanking #PassengerExperience #IndoreNews #IndoreTalk
112
🚇 इंदौर मेट्रो में टिकट लेना होगा और आसान! 30 अक्टूबर 2026 से इंदौर मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा शुरू हो रही है। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच स्टेशनों पर दो-दो मशीनें लगाई गई हैं, जिनसे यात्री लगभग 30 सेकंड में टिकट प्राप्त कर सकेंगे। 🎟️ टिकट लेने की प्रक्रिया: ▪️ मशीन पर गंतव्य स्टेशन चुनें। ▪️ स्क्रीन पर दिखने वाला किराया देखें। ▪️ QR कोड स्कैन करके UPI से भुगतान करें। ▪️ भुगतान सफल होने पर टिकट प्राप्त करें। दिव्यांग यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा भी दी जाएगी। यात्री मोबाइल ऐप और टिकट काउंटर से भी टिकट ले सकेंगे। 🎙️ Indore Talk Take: टिकटिंग में सुविधा बढ़ना अच्छा कदम है। अब जरूरी है कि आसान टिकटिंग के साथ मेट्रो की कनेक्टिविटी और यात्रियों के रोजमर्रा के सफर को भी बेहतर बनाया जाए। 📍 Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story #IndoreMetro #MetroUpdate #DigitalTicketing #PublicTransport #IndoreTalk – at Indore, India
109
खाने में मिलावट सिर्फ आपकी सेहत से खिलवाड़ नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य पर खतरा है! 🚨 होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल कैंटीन या बाजार, कहीं भी मिलावट दिखे, तो चुप न रहें। अपनी शिकायत दर्ज करें और सुरक्षित भोजन के अधिकार के लिए आवाज़ उठाएं। 📞 कलेक्टर हेल्पलाइन: 0731-181 📱 Indore 311 App 💬 WhatsApp: 94067-64084 जागरूक बनें, शिकायत करें, स्वस्थ इंदौर बनाएं! 💪 #FoodAdulteration #FoodSafety #Indore #PublicAwareness #IndoreTalk – at Indore, India
122
📍 INDORE, STAY INFORMED! 🔴 Your city. Your stories. One destination! 🏙️ 🌐 Visit indoretalk.com and stay one step ahead! From the latest city updates and local stories to business news and community highlights, stay connected with everything that matters to Indore. Indore Talk | Beyond the Headlines, Into the City's Story. #IndoreTalk #Indore #IndoreUpdates #LocalNews #StayInformed – at Indore, India
1
87
🌳🦜 सुबह जिन पेड़ों से उड़ते थे सैकड़ों पंछी, शाम को लौटे तो आशियाने ही कटे हुए जमीन पर मिले। विकास की मशीनें चलती रहीं, परिंदों के घर उजड़ते रहे। इंदौर के रानी सराय परिसर में पेड़ों की कटाई की खबर सिर्फ पेड़ों के काटने की कहानी नहीं है। यह उन सैकड़ों पक्षियों की कहानी भी है, जिनके लिए वही पेड़ घर थे, ठिकाना थे, पूरी दुनिया थे। सुबह जो परिंदे आसमान में दाना खोजने निकले, शाम को लौटे तो शायद उन्हें पता ही नहीं चला होगा कि उनका घर अब वहाँ है ही नहीं। कितनी अजीब बात है! इंसान विकास के नाम पर नक्शे बनाता है, मशीनें चलाता है, रास्ते चौड़े करता है और प्रकृति के बाकी जीवों से उनका घर छीनकर पूछता तक नहीं कि तुम अब जाओगे कहाँ? एक गीत की पंक्ति याद आती है “हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे…” और उस अंतरे का दर्द, जिसमें पंछी से उसका घर छीन लिए जाने की बात आती है। प्रेम में अपना संसार खो देने का दर्द इंसान गीतों में गाता है, लेकिन जब वही बेघर होने का दर्द किसी पंछी पर गुजरता है, तो क्या हमें कुछ महसूस होता है? हम अपने घर की एक खिड़की टूटने पर बेचैन हो जाते हैं। फिर उन परिंदों की बेचैनी कौन समझेगा, जिनका पूरा आशियाना एक ही दिन में उजड़ गया? वे शिकायत कहाँ दर्ज कराएँगे? किस अधिकारी के दरवाजे जाएँगे? किससे कहेंगे कि साहब, विकास करिए लेकिन हमारा घर तो रहने दीजिए! विकास जरूरी है। सड़कें, मेट्रो, इमारतें और बेहतर सुविधाएँ भी जरूरी हैं। लेकिन क्या विकास का मतलब सिर्फ कंक्रीट बढ़ाना और हरियाली घटाना है? क्या हर पेड़ रास्ते की रुकावट है और हर पक्षी केवल एक अदृश्य नुकसान? अगर किसी परियोजना के लिए पेड़ काटना अपरिहार्य है, तो सवाल यह है कि क्या कम नुकसान वाले विकल्पों की पूरी पड़ताल हुई? क्या पक्षियों के घोंसलों और उनके प्रजनन काल का ध्यान रखा गया? क्या हरित क्षेत्र बचाने की ठोस योजना है और क्या लगाए जाने वाले नए पौधे पुराने, विकसित पेड़ों की पारिस्थितिक भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त होंगे? एक पेड़ काटकर उसकी जगह पौधा लगा देना हिसाब बराबर करना नहीं है। पुराने पेड़ की छाया, घोंसले, भोजन और वर्षों में बना पारिस्थितिक संसार एक दिन में वापस नहीं आता। हम शहर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। लेकिन स्मार्टनेस सिर्फ चौड़ी सड़कों और ऊँची इमारतों में नहीं, उस संवेदना में भी होती है जो इंसान को अपने अलावा दूसरे जीवों के अधिकार याद दिलाती है। क्योंकि जिस विकास में इंसान के लिए जगह बढ़ती जाए और प्रकृति के लिए जगह घटती जाए, वहाँ तरक्की का उत्सव मनाने से पहले उसकी कीमत पूछना जरूरी है। आखिर सवाल यह नहीं कि शहर कितना बड़ा हुआ। सवाल यह है कि उसे बड़ा बनाते-बनाते हमने कितने जीवों की दुनिया छोटी कर दी। याद रखिए पेड़ सिर्फ पत्ते और लकड़ी नहीं, किसी का घर भी है और आसमान में उड़ता हर पंछी सिर्फ एक परिंदा नहीं, इस धरती पर जीवन का साझेदार है। विकास कीजिए, मगर इतना भी नहीं कि शाम को लौटते पंछियों को अपना ही आसमान पराया लगने लगे। — टीम इंदौर टॉक #Indore #SaveTrees #UrbanDevelopment #Biodiversity #IndoreTalk – at Indore, India
1
1
1
170