
Jan Samadhaan – A Digital Platform for Resolving Public Grievances. Report issues with photos/videos and location by tagging @JanSamadhaan | #Rajasthan
Jaipur, Rajasthan
Joined March 2020
- Tweets646
- Following17
- Followers96.2K
- Likes115
शिकायत पर एक्शन: नागौर के मेड़ता अस्पताल में ठीक हुई टूटी पाइपलाइन, प्रसूता वार्ड में लौटी स्वच्छता
नागौर स्थित मेड़ता के सरकारी अस्पताल के प्रसूता वार्ड में, गंदगी व शौचालयों में पानी की कमी संबंधी शिकायत सामने आई।
रिपोर्ट के अनुसार, ओपीडी समय के दौरान पीछे चल रहे, नवनिर्मित भवन निर्माण कार्य में, जेसीबी से पाइपलाइन टूट जाने के कारण कुछ समय के लिए, नल कनेक्शन में, पानी की असुविधा हुई थी, जिसे दुरुस्त करवा दिया गया है और सभी बाथरूम व वार्ड की पूर्ण साफ-सफाई कर दी गई है।
वर्तमान में, वार्ड में भर्ती सामान्य व सिजेरियन प्रसव की महिलाओं से, ली गई जानकारी में भी सफाई व्यवस्था व सुविधाओं को लेकर, संतोषजनक स्थिति बताई गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
@RajuKhadav7
कोटा के एम.बी.एस. अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त, मरम्मत के निर्देश जारी
कोटा स्थित एम.बी.एस. चिकित्सालय के अस्थि रोग वार्ड के शौचालयों में, सीवरेज चौक होने और सफाई व्यवस्था संबंधी शिकायत सामने आई।
रिपोर्ट के अनुसार, अस्थि रोग वार्ड-ए के शौचालय सीवरेज चौक होने के कारण बंद हैं और फैली गंदगी की सफाई करा दी गई है। बाथरूम चौक व छत से, पानी टपकने की मरम्मत के लिए, संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Kota #Rajasthan
Replying to @GajendraKhimsar
@GajendraKhimsar @Dcdmkota @SwachhKota @ShantiDhariwal5 @ombirlakota @RajCMO @Rajsthn_Patrika @danikbhaskar @Smart_CityLATAM @SmartCityKota देखिए कोटा MBS के जरनल वार्ड के toilet, hospital ठेका रोज सफाई का लेकिन यहां तो लग रहा हैं सालो से कुछ नहीं हुआ।
#Jodhpur शिकायत से समाधान तक: बोरुन्दा में खराब मीटर बदलकर बहाल की गई बिजली आपूर्ति
जोधपुर रोड स्थित बोरुन्दा के धर्म कांटा क्षेत्र में, बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंधी शिकायत पर, जोधपुर डिस्कॉम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, समाधान कर दिया गया है।
जाॅंच में पाया गया कि उपभोक्ता का विद्युत मीटर खराब व बंद होने से, आपूर्ति बाधित थी। विभागीय टीम द्वारा खराब मीटर को बदलकर, नया मीटर लगाया गया और विद्युत सप्लाई पुनः चालू कर, परिवादी को राहत प्रदान की गई।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan
बोरुन्दा, धर्म कांटा, जोधपुर रोड पर पिछले 7–10 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। कई बार JdVVNL कार्यालय में शिकायत/निवेदन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कृपया मामले को गंभीरता से लेकर जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करवाएं। @ccc_jdvvnl
1
560
#Jhalawar शिकायत से समाधान तक: झालावाड़ के गाडरवाडा में पेयजल पाइपलाइन का लीकेज हुआ दुरुस्त
झालावाड़ के खानपुर उपखंड के अंतर्गत ग्राम गाडरवाडा में, पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से, नाले में पानी के रिसाव व पेयजल संबंधी शिकायत सामने आई।
पाइपलाइन लीकेज की सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर पहुॅंचकर, लीकेज की मरम्मत कर दी।
यदि आपके आसपास भी पेयजल या कोई अन्य समस्या है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan
झालावाड़ के खानपुर उपखण्ड के गांव गाडरवाड़ा डूंडी के लोग नाली का पानी पीने को मजबूर
भीम सागर की लाइन फूटने से घरों में पहुँच रहा है गंदा पानी
जलदाय विभाग की ये कैसी व्यवस्था नालियो में डाल रखी है पीने की पाइपलाइन , विभाग ख़ुद दे रहा बीमारियों को दस्तक।
@madandilawar @gssjodhpur
#Sirohi शिकायत पर त्वरित संज्ञान: सिरोही में दो मगरमच्छों का पोस्टमार्टम, अवैध विस्फोट और कचरे पर कार्रवाई की अनुशंसा
सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा स्थित एसाउ नदी में, दो मगरमच्छ एवं बड़ी संख्या में मछलियाँ मृत मिलने की शिकायत पर, वन विभाग और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा जाँच की गई।
वन विभाग द्वारा दोनों मृत मगरमच्छों का पोस्टमार्टम करवाकर, नियमानुसार दाह संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में, एक मगरमच्छ की मृत्यु का कारण Asphyxia एवं Acute Pneumonia पाया गया, जबकि दूसरे की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की टीम ने, जलभराव क्षेत्र से पानी के नमूने लेकर, जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जल नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद, मृत्यु के संभावित कारणों का आकलन किया जाएगा। साथ ही, ठोस अपशिष्ट हटाने एवं मछलियाँ पकड़ने के लिए, विस्फोट किए जाने की शिकायत की जाँच और आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan
#सिरोही #पिंडवाड़ा के ऐसाउ में मृत मिले दो मगरमच्छ और बड़ी संख्या में मछलियां वन विभाग बेखबर...
#sirohi @Dmsirohi @SirohiPolice @ForestRajasthan @RajCMO
शिकायत से समाधान तक: कोटपूतली में नाले में टूटी पेयजल पाइपलाइन हुई दुरुस्त
कोटपूतली में नाले में पेयजल पाइपलाइन टूटने से, संभावित बीमारियों के खतरे संबंधी शिकायत सामने आई।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, ज्योतिबा राव फुले क्षेत्र के पास नाले में, टूटी हुई पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर, उसे दुरुस्त कर दिया गया है। पाइपलाइन दुरुस्त होने के पश्चात क्षेत्र में, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से, बहाल कर दी गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan #Kotputli
जैसलमेर के धऊआ में एक माह बाद पेयजल आपूर्ति बहाल, ट्यूबवेल की मरम्मत कराई
जैसलमेर जिले की हार्दिक धऊआ ग्राम पंचायत मुख्यालय में, एक माह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने एवं जीएलआर खाली होने की शिकायत प्राप्त हुई।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जाँच के अनुसार, धऊआ गाँव में ट्यूबवेल की मरम्मत कर, जलापूर्ति पुनः सुचारु कर दी गई है। साथ ही, तत्काल राहत के लिए, टैंकर भेजकर पशुखेड़ी को भी भरवाया गया है।
#JanSamadhaan #Jaisalmer
Replying to @JanSamadhaan
@JanSamadhaan जैसलमेर जिले की हार्दिक धऊआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।जिसके चलते GLR खाली हे।लोगो को पेयजल के लिए दर दर भटकना पड़ रहा।जिला मुख्यालय से मात्र आठ किलोमीटर पर पेयजल व्यवस्था के ये हाल हे।विभाग को कई बार सूचित किया।।
3
563
शिकायत से समाधान तक: बूंदी NH-52 पर तुरंत सफाई अभियान
बूंदी में टनल के बाहर नेशनल हाईवे 52 पर कचरे के ढेर एवं खुले में मृत पशु पड़े होने से उत्पन्न गंदगी व बदबू संबंधी शिकायत सामने आई।
विभाग द्वारा मौके से, मृत पशु हटवाकर संपूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई करवा दी गई है। साथ ही, भविष्य में उक्त स्थान पर मृत पशु न डाले जाने व नियमित सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Bundi #Rajasthan
भरतपुर के न्योठा गांव में जलभराव की समस्या का समाधान, जल निकासी के बाद आवागमन सुचारू
भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अंतर्गत ग्राम न्योठा के मुख्य व आम रास्ते पर, जलभराव और आवागमन की समस्या को लेकर शिकायत सामने आई।
जाॅंच में पाया गया कि रास्ते के दोनों तरफ खेतों के काश्तकारों द्वारा फसल बचाव के लिए, सड़क किनारे मिट्टी डालकर, पानी रोके जाने से, जलभराव हो रहा था। विभाग द्वारा काश्तकारों से, समझाइश कर, कच्ची मिट्टी हटवाते हुए, जल निकासी करवा दी है तथा रास्ते से पानी निकालकर, आवागमन सुचारू कर दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Bharatpur #Rajasthan
मेन रोड गाँव न्योठा,तहसील नदबई, भरतपुर राजस्थान, की हालत खराब होने से गाँव वासी पैदल नहीं जा सकते, सभी गांवों के सरपंचों से हाथ जोड़कर निवदेन है गाँव में आने जाने के रास्तों की देखरेख करे,@bhajanlalsharma
सीकर के बारी गांव में पेयजल पाइपलाइन का लीकेज ठीक, पानी की बर्बादी रुकी और आपूर्ति सुचारू
सीकर जिले की रामगढ़ शेखावाटी तहसील के गॉंव बारी में, मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज हाेने की शिकायत सामने आई।
विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅंचकर, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत करवा दी है। अब पानी की बर्बादी पूरी तरह रुक गई है और ग्राम में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Sikar #Rajasthan
@BhajanlalBjp @RajCMO
Replying to @RajGovOfficial
@RajGovOfficial @RajCMO @Bhajanlalofc @BhajanlalBjp @OnlineKanhaiya @DcDmSikar @RajasthanPhed @CRPaatil
विषय: पानी की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की तत्काल मरम्मत
जिला सीकर की पंचायत समिति रामगढ़ शेखावाटी के ग्राम बारी में पिछले 15 दिनों से मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने
बीकानेर जिले की नोखा तहसील के अंतर्गत ग्राम जांगलू में, 11 केवी कृषि विद्युत लाइन के तार गिरने से, आग लगने एवं जर्जर खंभों के संबंधी शिकायत सामने आई।
क्षेत्र में, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल्स को बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा लाइन को दुरुस्त कर, उपभोक्ता की विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Power #Rajasthan
@BhajanlalBJP @RajCMO
Replying to @JdvvnlE
@JdvvnlE
@ccc_jdvvnl
बीकानेर जिले की नोखा तहसील से नोखा ग्रामीण ग्राम jangloo में कृषि कनेक्शन में 11000KV की लाइन में 4 खम्भों का वायर नीचे गिरकर आग लग गई तथा 4 खंभे जर्जर हालत में है दिनांक 17/11/2026
हमने शिकायत दर्ज तुरंत करवा दी थी, लेकिन सप्लाई भी चालू पड़ी है .
चाकसू के मनोहरा तालाब के घाटों पर गंदगी, विकास कार्य पूर्ण होने के बाद होगी सफाई
जयपुर जिले के चाकसू स्थित मनोहरा तालाब के घाटों पर, गंदगी एवं सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत पर, नगर पालिका द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है।
पालिका के अनुसार, तालाब में पूजन सामग्री विसर्जित किए जाने से, समय-समय पर गंदगी एकत्रित होती है, जिसकी सफाई करवाई जाती है। वर्तमान में, घाटों पर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य जारी होने से, सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसके शीघ्र पूरा होने के बाद, सभी घाटों की संपूर्ण सफाई करवाई जाएगी।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Rajasthan #JanSamadhaan #Jaipur
#Jaipur #चाकसू: गोलीराव तालाब के बाद अब मनोहरा तालाब की बदहाली भी आई सामने
घाटों पर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, पास ही स्थित गोपीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना और स्नान के लिए....
#RajasthanWithSB @DcDmJaipur
भीलवाड़ा के नया बापू नगर, वार्ड संख्या 8 में, मकान संख्या GH-29 के सामने क्षतिग्रस्त नाली कवर एवं आसपास के हिस्से की मरम्मत करवा दी गई है।
नगर विकास न्यास के अनुसार, नाली कवर को व्यवस्थित रूप से स्थापित कर, आवागमन के लिए स्थान को सुगम बना दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Bhilwara #Rajasthan
@RajCMO @BhajanlalBJP
नया बापू नगर ( भीलवाड़ा ) वार्ड नंबर 8
इस गड्डे को भी सही करवा ने की कृपा करे
पता = G H = 29
@JanSamadhaan @DmBhilwara @BhilwaraSb31050 @SUitbhilwara
बाड़मेर-बिशाला मार्ग पर खतरनाक बिजली पोल दुरुस्त, हादसे का खतरा टला
बाड़मेर-बिशाला मार्ग पर गोपाल गौशाला शाखा-2 के पास, खतरनाक स्थिति में झुकी बिजली लाइन और पोल से, संभावित हादसे की आशंका संबंधी शिकायत सामने आई।
डिस्कॉम द्वारा तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर, पोल पर नया स्टे लगाकर, उसे पुनः सीधा व सुरक्षित कर दिया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं मार्ग पर, आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Barmer #Rajasthan
@BarmerDm
Replying to @ccc_jdvvnl
Complain number 3301520141280
विभाग बोल रहा है कि हम यह नहीं कर सकते ये पोल चेंज हमारे अधीन नहीं आता वा!
1
709
बाड़मेर के भुरटिया में पानी के टांके से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई
बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत भुरटिया में, निजी पानी के टांके में कोबरा साँप फँसने की शिकायत पर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
जिला प्रशासन की जाँच के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को, बायतु रेंज के स्टाफ एवं रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर, साँप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Barmer #Rajasthan
@BarmerDm @BhajanlalBjp
बाड़मेर जिले के ग्राम पंचायत भुरटिया में एक निजी पानी के टांके में कोबरा सांप फंसा हुआ है, जिला प्रशासन एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि तुरंत प्रभाव से रेस्क्यू टीम को निर्देशित कर सांप का रेस्क्यू करने हेतु आदेश फरमावें। @RajCMO @Savi_IFS @BarmerDm @JanSamadhaan
शिवगंज बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या का समाधान
सिरोही के शिवगंज बस स्टैंड स्थित, शौचालय के पास गंदगी व जलभराव संबंधी शिकायत सामने आई।
जॉंच के अनुसार, मौके पर बजट घोषणा के तहत पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य चलने के कारण नाली के पानी का बहाव अस्थायी रूप से, अवरुद्ध हो गया था, जिससे जलभराव की स्थिति बनी थी। विभाग द्वारा नाली से, मलबा हटवाकर, जल प्रवाह को सुचारू कर दिया गया है तथा सड़क पर, जमा पानी को हटवा दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Sirohi #Rajasthan
@Dmsirohi @BhajanlalBjp
#sirohi #शिवगंज : बस स्टैंड बीच मूत्रालय में गंदगी का अंबार, बदबू से आमजन बेहाल
शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल,पालिका ईओ की मॉनिटरिंग के अभाव और सफाई निरीक्षक की उदासीनता के चलते सरकारी व निजी बस स्टैंड के बीच स्थित मूत्रालय में गंदगी पसरी हुई.
@Dmsirohi @JanSamadhaan #BreakingNews
डीग के कामां में पाइपलाइन लीकेज ठीक, पानी की बर्बादी पर रोक
डीग जिले के कामां कस्बे में, न्यू बस स्टैंड चौराहे के पास पाइपलाइन से, पानी व्यर्थ बहने की शिकायत पर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।
विभागीय जाँच के अनुसार, 17 नवंबर को अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत करवाई। साथ ही, स्लूज वाल्व से हो रहे रिसाव को भी ग्लैंड पैकिंग करवाकर, दुरुस्त किया गया है। विभाग ने, वर्तमान में कस्बे की पेयजल आपूर्ति संतोषजनक बताई है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Deeg #Rajasthan
@RajCMO @BhajanlalBJP
किशनगढ़ अस्पताल में गंदगी की शिकायत का समाधान, परिसर हुआ साफ
अजमेर के किशनगढ़ स्थित यज्ञनारायण जिला अस्पताल में, जैव चिकित्सीय अपशिष्ट कक्ष के बाहर गंदगी फैलने व स्वच्छता व्यवस्था संबंधी शिकायत सामने आई।
जाॅंच के अनुसार, अस्पताल में जैव अपशिष्ट के संग्रहण हेतु, पृथक से कक्ष बने हैं, जहाँ से सीटीएफ के माध्यम से, नियमित रूप से कचरा उठाकर, नियमानुसार निस्तारण किया जाता है। सामान्य कचरे के संबंध में स्पष्ट किया गया कि त्योहार के चलते, नगर पालिका द्वारा कचरा उठाने में, कुछ विलम्ब हुआ था, जिसे पालिका से, समन्वय स्थापित कर, तुरंत प्रभाव से उठवाकर, साफ करवा दिया गया है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Ajmer #Rajasthan
#Ajmer #किशनगढ़: यज्ञनारायण जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था की खुली पोल
जैव चिकित्सीय अपशिष्ट कक्ष के बाहर पसरी गंदगी, संक्रमण की आशंका के बीच अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल, मरीजों की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़
#RajasthanWithSB @Dmajmer
उदयपुर में बदहाल फाइबर शौचालयों की मरम्मत व नवीनीकरण की तैयारी
उदयपुर में, कॉलेजों एवं पर्यटन स्थलों के बाहर स्थापित, फाइबर शौचालयों की खराब स्थिति संबंधी शिकायत पर, नगर निगम द्वारा आवश्यक सुधार एवं नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
निगम के अनुसार, इन शौचालयों का स्थल निरीक्षण कर, उपयोगी स्थानों पर मरम्मत एवं क्षतिग्रस्त गेटों के स्थान पर नए गेट लगाए जाएंगे। जहाँ स्थायी शौचालय निर्माण की आवश्यकता होगी, वहाँ उपयुक्त स्थान का चयन कर, नियमानुसार निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही, शहर के फाइबर शौचालयों की नियमित सफाई जेटिंग मशीन एवं जेटिंग ऑटो के माध्यम से करवाई जा रही है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Udaipur #Rajasthan
@UdaipurDm @RajCMO
बालोतरा में खोखसर से धांधुपुरा जाने वाली मुख्य विद्युत सप्लाई लाइन के जर्जर पोल संबंधी शिकायत का समाधान किया गया।
तकनीकी टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुराने पोल को हटाकर, नया विद्युत पोल सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। उक्त कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में, विद्युत संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है और लाइन पूरी तरह सुरक्षित है।
यदि आपके आसपास भी कोई समस्या या अव्यवस्था है, तो विवरण, फोटो/वीडियो व लोकेशन के साथ @JanSamadhaan पर साझा करें।
#Balotra #Rajasthan
🚨 खोखसर से धांधुपुरा जाने वाली मुख्य विद्युत सप्लाई लाइन के कई पोल लंबे समय से जर्जर हैं। कई बार सूचित करने के बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कृपया तत्काल निरीक्षण करवाकर जर्जर पोल बदलवाएं।
@ccc_jdvvnl @RajCMO @DCDMBALOTRA @rpbreakingnews







































