Jhalawar Police (@JhalawarPolice) header
Jhalawar Police (@JhalawarPolice) profile picture

Official handle of Jhalawar Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100

Jhalawar, India
Joined December 2016
Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)Photo by Jhalawar Police (@JhalawarPolice)
Jhalawar Police retweeted
राजस्थान पुलिस CID Crime Branch ने सीकर में कार से 41.510 किलोग्राम गांजा किया जब्त! अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध), राजस्थान श्री बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में CID Crime Branch और सीकर पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर सीकर के बलारा थाना क्षेत्र में जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। राजस्थान पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैद और पेशेवर सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर कार को काबू में किया। कार की पिछली सीट और डिग्गी से कुल 20 पैकेटों में भरा 41.510 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹21 लाख है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार (निवासी खिरोड़, झुंझुनूं) से प्रारंभिक पूछताछ में उसके साथी विकास कुमार का नाम सामने आया है, जो बड़े स्तर पर इस नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी है और मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा! #RajasthanPolice #CID #GroundZeroSuccess #ActionAgainstDrugs #LawAndOrder
3
22
47
6,908
Jhalawar Police retweeted
साइबर ठगों के हर हथकंडे पर अब लगेगी लगाम, TELL I4C Chatbot बनेगा आपका डिजिटल सुरक्षा कवच! यदि आपके साथ कोई Cyber Fraud हुआ हो या करने का प्रयास किया गया हो तो चुप न बैठें। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा शुरू किए गए TELL I4C Chatbot के माध्यम से तुरंत इसकी रिपोर्ट करें। सिर्फ बचाव ही काफी नहीं, अपराधियों की जानकारी देना भी जरूरी है। आपकी एक छोटी सी रिपोर्ट साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क को तोड़ने में मदद कर सकती है! इसके अलावा Cyber Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते है। #RajasthanPolice #I4CChatbot #CyberSafety #CyberFraud #CyberCrime
6
27
56
20,748
Jhalawar Police retweeted
जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! भगवान बिरसा मुंडा जी का साहस, स्वाभिमान और जनजातीय संस्कृति के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हम सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। राजस्थान पुलिस उनके आदर्शों और मूल्यों को नमन करती है। #BirsaMunda #JanjatiyaGauravDivas #TribalPride #BirsaMundaJayanti #RajasthanPolice
5
31
1
90
3,008
Jhalawar Police retweeted
'सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस' यानी World Day of Remembrance for Road Traffic Victims के अवसर पर हम उन सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने सड़क हादसों में असमय अपना जीवन खो दिया। साथ ही, उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जो इस अपूरणीय क्षति का दर्द सह रहे हैं। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि हम खुद एक जिम्मेदार चालक बनें, Traffic नियमों का पालन करें और दूसरों को भी सुरक्षित Driving के लिए प्रेरित करें। सड़क पर दुर्घटना या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। #WorldDayOfRemembrance #RoadSafety #TrafficRules #SafeDriving #RajasthanPolice
17
31
2,945
Jhalawar Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 15.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
2
15
34
8,042
Jhalawar Police retweeted
आतंक के ख़िलाफ़ राजस्थान पुलिस ATS की बड़ी कार्रवाई! श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट की घटना का खुलासा करते हुए ATS राजस्थान एवं श्रीगंगानगर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गुरदासपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। 03 नवंबर 2026 को हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए DGP राजस्थान के निर्देश पर ATS, AFTF, ANTF एवं बीकानेर रेंज पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और केंद्रीय जांच एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। पंजाब पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2 विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस एवं नकदी बरामद की गई है। मामले में गहन पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान जारी है। राजस्थान पुलिस: आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर #RajasthanPolice #ATS #Rajasthan #SriGanganagar #PoliceAction
6
27
1
104
43,757
Jhalawar Police retweeted
आज के Digital युग में सफर करते समय या अकेले बाहर होने पर अपनी लोकेशन Share करना सुरक्षा का एक साधन माना जाता है, लेकिन यह तभी सुरक्षित है जब यह सही हाथों में हो। Social Media Platforms पर अपनी Live Location सार्वजनिक करना या अनजान व्यक्तियों के साथ शेयर करना आपकी Personal Privacy और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे Online Stalking और साइबर अपराधियों को आपके मूवमेंट की जानकारी मिल जाती है। अपनी Digital Privacy को लेकर हमेशा सख्त रहें। अनजान Links, Unverified Apps या सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। अपनी Location केवल परिवार के सदस्यों या अत्यंत विश्वसनीय मित्रों के साथ ही शेयर करें। किसी भी प्रकार के Cyber Fraud, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। #WomenSafety #DigitalPrivacy #OnlineStalking #RajasthanPolice #CyberSafety
25
1
45
3,931
Jhalawar Police retweeted
आज के इस डिजिटल दौर में हमारे बच्चे पढ़ाई, Gaming और मनोरंजन के लिए इंटरनेट से तेजी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित डिजिटल आदतें सिखाना माता-पिता और हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों का पहला Password केवल एक Code नहीं, बल्कि उनकी Online Privacy का पहला सुरक्षा कवच होता है। बच्चों को समझाएं कि वे कभी भी अपना Password दोस्तों के साथ Share न करें और अपनी Personal Details जैसे घर का पता, फोन नंबर या स्कूल का नाम अनजान Online Platforms पर Share करने से बचें। साथ ही बच्चों को Online games या Apps का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना सिखाएं। आपकी सतर्कता और समझदारी से ही बच्चों का डिजिटल सफर सुरक्षित बन सकता है! ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत Cyber Helpline 1930 या Child Helpline 1098 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1930 #Cybersecurity #children
2
23
35
6,733
Jhalawar Police retweeted
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और समाज को जागरूक करने वाले सभी पत्रकारों को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ! निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता न केवल आमजन की आवाज़ को सशक्त बनाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन-जागरूकता फैलाने और प्रशासन व जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य भी करती है। राजस्थान पुलिस पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और समाज निर्माण में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करती है। सत्य और पारदर्शिता की यह मशाल सदैव प्रज्वलित रहे और समाज को सकारात्मक दिशा देती रहे। #NationalPressDay #Journalism #MediaAwareness #RajasthanPolice #Press
1
23
1
61
3,366
Jhalawar Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 16.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
2
16
41
6,056
Jhalawar Police retweeted
पुलिस अधीक्षक, डीग द्वारा पान्हौरी स्थित पोलिंग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण! पंचायती राज आम चुनाव के अंतिम चरण के दौरान डीग जिले में मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, डीग श्री शरण कांबले गोपीनाथ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पान्हौरी स्थित पोलिंग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, कानून-व्यवस्था को संभाला तथा उपस्थित मतदाताओं एवं कार्मिकों से संवाद कर भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। राजस्थान पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षित माहौल और निष्पक्ष मतदान, एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान! #PanchayatChunav #Deeg #Election2026 #FairElections #RajasthanPolice
2
18
43
10,021
Jhalawar Police retweeted
सामाजिक कुरीतियों की आड़ में नाबालिग बालिकाओं के शोषण के खिलाफ राजस्थान पुलिस की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई! कथित परंपराओं की आड़ में नाबालिग बालिकाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए झालावाड़ पुलिस ने 6 मासूम बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मासूमों के भविष्य और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्थान पुलिस पीड़ित बालिकाओं के संरक्षण, उपचार और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है! ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 या 1090 डायल करें। #RajasthanPolice #Jhalawar #GroundZeroSuccess #ChildProtection #LawAndOrder
2
15
2
44
3,513
Jhalawar Police retweeted
नए आपराधिक कानूनों के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान ने नया मुकाम हासिल किया! केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक 'न्याय संहिता डैशबोर्ड' पर जारी रैंकिंग में, देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुलिस, फॉरेंसिक और न्याय प्रणाली के बीच बेहतर समन्वय से मामलों के त्वरित निस्तारण को अभूतपूर्व गति मिली है। यह शानदार उपलब्धि प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और त्वरित न्याय व्यवस्था देने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर! #RajasthanPolice #NyayaSanhita #SmartPolicing #SafeRajasthan #Achievement
5
19
1
35
17,248
Jhalawar Police retweeted
अनुसंधान और अभियोजन को मिलेगी नई कानूनी दिशा! ⚖️ राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका अनुसंधान अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक बनेगी। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने पुलिस मुख्यालय में पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। इसमें उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण चयनित निर्णयों, गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन, FIR, अनुसंधान एवं अभियोजन से जुड़े कानूनी प्रावधानों और व्यावहारिक दिशा-निर्देशों का संकलन किया गया है। चार प्रमुख भागों में तैयार इस पुस्तिका में नवीन एवं प्राचीन कानूनों की समतुल्य धाराओं तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों को भी शामिल किया गया है। इसका प्रकाशन प्रत्येक तीन माह में किया जाएगा। ‘विधि दर्पण’ — विधिसम्मत अनुसंधान, प्रभावी अभियोजन और बेहतर न्याय व्यवस्था की दिशा में राजस्थान पुलिस का अभिनव प्रयास। #RajasthanPolice #VidhiDarpan #RajasthanPoliceInitiative #LegalAwareness #Prosecution #JusticeDelivery
3
22
70
5,497
Jhalawar Police retweeted
दुनिया भर में शिक्षा का प्रसार करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और छात्रों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले 'अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस' की सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! विद्यार्थी किसी भी देश और समाज का भविष्य होते हैं। राजस्थान (विशेषकर जयपुर, कोटा व अन्य शैक्षणिक हब) में देश-विदेश से आकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हर एक छात्र की सुरक्षा, संरक्षा और एक सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। छात्रों से अपील है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, रैगिंग या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता के लिए Helpline नंबर 112 डायल करें। #InternationalStudentsDay #RajasthanPolice #StudentSafety #EducationMatters #Students
5
14
1
41
3,275
Jhalawar Police retweeted
देश के पहले प्रधानमंत्री 'पंडित जवाहरलाल नेहरू' जी की जयंती और बाल दिवस के इस अवसर पर सभी बच्चों को राजस्थान पुलिस की ओर से ढेरों शुभकामनाएँ और नेहरू जी को विनम्र श्रद्धांजलि! बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल पूंजी हैं। उन्हें एक सुरक्षित, भयमुक्त और सकारात्मक वातावरण देना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। राजस्थान पुलिस बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और एक सुरक्षित बाल-अनुकूल परिवेश के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दें। बच्चों के अधिकारों के हनन या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए Child Helpline 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। #ChildrensDay #BalDiwas #NehruJayanti #ChildSafety #RajasthanPolice
2
27
1
58
2,917
Jhalawar Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 14.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
19
46
4,834
Jhalawar Police retweeted
सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बसों या ट्रेनों में कई बार लावारिस अवस्था में बैग, पैकेट या वस्तुएं दिख जाती हैं। ऐसी स्थिति में जिज्ञासावश उनके पास जाना या उन्हें छूने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। अज्ञात या संदिग्ध वस्तुओं को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें। तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं, अन्य लोगों को भी दूर रखें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी जरा सी सजगता और सावधानी किसी बड़े खतरे को टाल सकती है। ऐसी स्थिति में सहायता के लिए Emergency नंबर 112 डायल करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है! #PublicSafety #StayAlert #PublicAwareness #RajasthanPolice #Suspicious
23
40
4,488
Jhalawar Police retweeted
12
21
515
Jhalawar Police retweeted
दीपावली के पावन पर्व के उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ, आज 5वीं बटालियन आरएसी (RAC), जयपुर में भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ADGP श्री रूपिंदर सिंघ जी ने शिरकत की। उनके सान्निध्य और मार्गदर्शन में बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं जवानों ने एक परिवार की तरह एकत्रित होकर एक-दूसरे को आत्मीय शुभकामनाएँ दीं। कठिन ड्यूटियों और अनुशासन के बीच जवानों के लिए यह आपसी मेल-मिलाप और उत्सव के पल बेहद ऊर्जावान रहे। #SnehaMilan #ArmedBattalion #RACJaipur #RajasthanPolice #SafeRajasthan
3
15
31
2,839