Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar) header
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar) profile picture

यह श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है |

Patna, India
Joined August 2017
Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)Photo by Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. (@LRMWWDBihar)
श्रमिकों की हर समस्या का समाधान, एक कॉल से आसान! श्रम साथी हेल्पलाइन 155 214 बिहार के सभी कामगारों के लिए सहायता का भरोसेमंद माध्यम। स्थानीय, स्थायी, प्रवासी, संगठित एवं असंगठित—सभी कामगार श्रम संबंधी जानकारी और सहायता के लिए श्रम साथी हेल्पलाइन पर कॉल करें। #ShramSaathi
6
2
30
4,730
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
बिहार में पहली बार टाल और दियारा क्षेत्रों को व्यवस्थित करने के लिए गाद प्रबंधन नीति बनाकर खेतों की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp @WRD_Bihar #SiltManagement #BiharAgriculture #samratchoudhary #CMSamrat
2
15
2
15
2,934
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण तथा लाभुकों के बीच कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का वितरण एवं जिला में क्रियान्वित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास / उदघाटन तथा मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह-2026 का शुभारंभ। #MithilaVibhutiSmritiParv #NagendraJhaStadium #Darbhanga #CMSamrat #SamratChoudhary @samrat4bjp @officecmbihar @darbhanga_dm nitter.cf/i/broadcasts/2OdRaXkWl…
1
8
2
10
2,975
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
बिहार की सांस्कृतिक धरोहर का विश्वस्तरीय उत्सव। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2026 का आज होगा शुभारंभ। आप सभी का हार्दिक स्वागत है! #SonpurHaiTaiyar #SonepurMela2026 #BiharHeritage #SamratChoudhary #CMSamrat
1
11
1
18
2,948
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
दरभंगा के डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का सम्बोधन। #DarbhangaDevelopment #MithilaPride #samratchoudhary #CMSamrat
1
10
11
3,140
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा सोनपुर मेला का उद्घाटन । #SonepurMela #BiharTourism #CMSamrat #SamratChoudhary @samrat4bjp @officecmbihar @Saran_dm nitter.cf/i/broadcasts/2KoLBlJEz…
2
11
10
3,242
नई श्रम संहिताएँ – श्रमिकों के अधिकारों को सशक्त बनाने की पहल! चार नई श्रम संहिताओं के माध्यम से वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को समझना और उनकी जानकारी जन-जन तक पहुँचाना महत्वपूर्ण है। #श्रमसंहिताएँ #lrmwwdbihar
1
4
1,114
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज होटल मौर्या में उद्योग एवं ऊर्जा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘उद्यमियों से संवाद’ एवं ‘एमओयू एक्सचेंज’ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार में ₹2.25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू का हस्तांतरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेशक बिहार पर विश्वास करें, उद्योगों का विस्तार करें और राज्य की प्रगति में अपना योगदान दें। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि निवेश संबंधी स्वीकृति 30 दिनों के भीतर दी जाएगी। निर्धारित समय में निर्णय नहीं होने पर 31वें दिन स्वतः स्वीकृति (Deemed Approval) का प्रावधान लागू होगा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने रोजगार और महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में 13 लाख सरकारी नौकरियां और 2 करोड़ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी पांच वर्षों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार एवं सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। साथ ही, 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। अब तक 50 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भी राज्य सरकार निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। ₹23,000 करोड़ की बिजली सब्सिडी के माध्यम से 1.92 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, आज 11,000 मेगावाट बिजली के लिए समझौता किया गया। #samratChoudhary #CMsamrat
1
9
2
8
3,130
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
बिहार के गांवों और शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और हर वार्ड को व्यवस्थित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग ₹22,000 करोड़ की लागत से सड़क, बिजली, गली-नाली, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा – श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp #BiharInfrastructure #KayakalpAbhiyan #samratchoudhary #CMSamrat
5
19
4
23
3,398
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
📡#Live: जन्दाहा-राजापाकर, महुआ इंडस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स, वैशाली में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन (नीतीश सेतु) पुल के उद्घाटन एवं अन्य विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी । #PMNarendramodi #CMSamrat #samratchoudhary #Nitishsetu #Vaishali #BiharInfrastructure @narendramodi @samrat4bjp @nitin_gadkari @officecmbihar @VijayKChy nitter.cf/i/broadcasts/2nQqQAvgz…
2
27
4
22
3,959
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पटना और वैशाली को जोड़ने वाले 6 लेन ग्रीनफील्ड ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया गया है। इस पुल के निर्माण से गंगा पार आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। साथ ही व्यापार एवं रोजगार के नए अवसरों के सृजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। #NitishSetu #CMSamrat #samratchoudhary @RCD_Bihar
3
15
20
4,010
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में आज वैशाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का संबोधन। #PMNarendraModi #NitishSetu #TransformingBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
16
10
3,391
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
आज वैशाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन। #PMNarendraModi #NitishSetu #TransformingBihar #BiharDevelopment
2
21
14
3,382
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले नवनिर्मित "नीतीश सेतु" का लोकार्पण एवं वैशाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया। #PMNarendraModi #NitishSetu #samratchoudhary #CMSamrat
1
21
32
3,654
श्रमिकों के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ी हर जानकारी अब बस एक कॉल पर उपलब्ध है। किसी भी समस्या या सहायता के लिए बिहार सरकार की श्रम साथी हेल्पलाइन – 155214 पर संपर्क करें। श्रमिकों की सहायता, सुरक्षा और सम्मान—सुरक्षित भविष्य की पहचान। #ShramSathi #lrmwwdbihar
6
1,380
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज होटल ताज सिटी सेंटर में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘लेवरेजिंग एफटीएज – आउटरीच प्रोग्राम’ (Leveraging FTAs - Outreach Programme) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने एफटीए कार्ययोजना, निर्यातक पुस्तिका एवं एफएक्यू पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही, बिहार राज्य विपणन प्राधिकरण एवं आईआईएम बोधगया तथा गुड्स कैपिटल एवं एमएसएमई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़कर निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उद्योगों के विकास से बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में बिहार की लगभग 10 प्रतिशत भागीदारी के अनुरूप राष्ट्रीय उद्योगों एवं राजस्व में भी राज्य की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बेहतर उत्पाद, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावशाली मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही, ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ की नीति के माध्यम से बिहार के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। #samratChoudhary #CMsamrat
1
14
2
11
3,326
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
Accelerating Bihar’s Growth Through World-Class Infrastructure! The 9.76 km long, six-lane Nitish Setu (Kacchi Dargah-Bidupur Bridge) is a landmark in Bihar’s infrastructure journey. A remarkable addition to Bihar’s infrastructure, bringing people, opportunities and progress closer. कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल ‘नीतीश सेतु’ बिहार में विश्वस्तरीय निर्माण और आधुनिक इंजीनियरिंग के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। #NitishSetu #BiharInfrastructure #CMSamrat #samratchoudhary @RCD_Bihar
3
20
4
54
4,600
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने 'हर घर नल का जल' योजना के तहत शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रखरखाव एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिजली खर्च में कमी लाने के लिए सोलर पैनल के उपयोग की संभावनाओं पर कार्य करने, जल की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री जी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिकायतों के विश्लेषण, निगरानी और त्वरित समाधान की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। #samratChoudhary #CMsamrat
2
13
2
14
2,964
Labour Resources & Migrant Workers Welfare Dept. retweeted
बिहार का गर्व, छठ महापर्व इस बार छठ महापर्व-2026 सिर्फ घाटों की भव्य सजावट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भव्यता और दिव्यता ने देश-दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार के प्रयासों से आस्था का यह महापर्व बिहार की परंपरा का महाउत्सव बन गया। @samrat4bjp #BiharKaGarv_छठमहापर्व #JaiChhathiMaiya #BiharKaGarvChhathMahaparv #CMSamrat #samratchoudhary
1
14
2
19
2,718