करवा चौथ के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रेम, विश्वास और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी परिवारों में सुख-शांति, खुशहाली और स्नेह सदैव बना रहे।
पुनः आप सभी करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#karvachauth
The honour bestowed upon Indian pilot Captain Smit Machchhar by the United Arab Emirates with the prestigious First Class Order of Zayed II is a proud recognition of courage, professionalism and an unwavering commitment to duty.
Remaining composed in challenging circumstances, upholding the highest standards of responsibility, and placing the safety of others above all else are hallmarks of true leadership. Captain Machchhar and the flydubai crew exemplified these values through their actions.
Their courage and dedication serve as an inspiration to future generations.
Heartiest congratulations to Captain Smit Machchhar and the entire flydubai crew on this well-deserved honour.
#CaptainSmitMachchhar #CourageAndDuty #IndianPride
On Infantry Day, my thoughts go back to the brave men I have had the honour of serving alongside, their courage in the face of adversity, their camaraderie in the toughest of circumstances, and their selfless commitment to the nation.
Having spent a lifetime in uniform, I know the sacrifices that lie behind every soldier's service, and those made by the families who stand beside them.
Today, I salute every Infantry warrior, past and present, with immense pride, affection and gratitude.
Jai Hind!
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਹਾਰਦਿਕ ਵਧਾਈਆਂ ਅਤੇ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਜੀਵਨ ਸਾਨੂੰ ਨਿਮਰਤਾ, ਸੇਵਾ, ਸਮਾਨਤਾ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਕਲਿਆਣ ਦਾ ਮਾਰਗ ਦਿਖਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਂਦੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਅਧਿਆਤਮਿਕਤਾ ਦਾ ਅਸਲ ਉਦੇਸ਼ ਮਨੁੱਖਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਭੇਦ ਕਰਨਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਹਰੇਕ ਮਨੁੱਖ ਅੰਦਰ ਨਿਹਿਤ ਗਰਿਮਾ ਅਤੇ ਏਕਤਾ ਨੂੰ ਪਛਾਣਨਾ ਹੈ।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬਾਣੀ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਵਰਗ ਤੱਕ ਸੀਮਿਤ ਰਹਿਣ ਦਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਮ, ਸਦਭਾਵਨਾ, ਸਮਰਸਤਾ ਅਤੇ ‘ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ’ ਦੇ ਸੂਤਰ ਵਿੱਚ ਜੋੜਨ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਗੁਰੂ-ਬਾਣੀ ਦਾ ਸੱਚਾ ਸਤਿਕਾਰ ਤਾਂ ਹੀ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਇਸ ਦੇ ਆਦਰਸ਼ ਸਾਡੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਵਧ ਕੇ ਸਾਡੇ ਆਚਰਨ ਵਿੱਚ ਉਤਰਨ ਅਤੇ ਸੇਵਾ, ਸਮਾਨਤਾ ਅਤੇ ਆਪਸੀ ਸਤਿਕਾਰ ਦਾ ਆਧਾਰ ਬਣਨ।
ਆਓ, ਇਸ ਪਾਵਨ ਅਵਸਰ ’ਤੇ ਅਸੀਂ ਸੰਕਲਪ ਲਈਏ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਕੇਵਲ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਨਾ ਬਣਾਈਏ, ਸਗੋਂ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਬਣਾਈਏ।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਸਭ ’ਤੇ ਆਪਣੀ ਕਿਰਪਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ।
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और मानवीय आदर्शों का अनुपम ग्रंथ है। उनका जीवन आत्मचिंतन, सत्य, करुणा और सदाचार की शक्ति का संदेश देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लें।
#ValmikiJayanti
आज भी जारी है ले. जन. गुरमीत सिंह का सेवा-संकल्प: पूर्व राज्यपाल का जीवन दर्शाता है कि सच्चे कर्मठ इंसान के लिए राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि है
swarbharat.com/आज/
It was a privilege to inaugurate the Year of Peace and Harmony at the World Peace Center, Gurugram, marking the completion of 20 glorious years of Ahimsa Vishwa Bharati.
I feel deeply honoured to be recognised by the World Peace Center as a Peace Ambassador and Honorary Lifetime Member.
Under the guidance of Revered Jain Acharya Shri Lokesh Muni Ji, Ahimsa Vishwa Bharati has made commendable contributions over the past two decades towards promoting non-violence, world peace, religious harmony, and social cohesion.
Today, the world needs dialogue over conflict, harmony over division, and cooperation over confrontation. The teachings of Bhagwan Mahavir—Ahimsa (Non-violence), Anekantavada (Respect for Diverse Perspectives), and Aparigraha (Non-possessiveness)—offer valuable guidance for achieving lasting peace.
In an era shaped by youth power and Artificial Intelligence (AI), it is equally important to align technological progress with human values, ethics, and human welfare.
Peace is not merely an ideal; it is our shared responsibility. Let us work together to build a more peaceful world through dialogue, compassion, and harmony.
@Munilokesh
भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस व अद्वितीय वीरता का परिचय देने वाले, परमवीर चक्र से अलंकृत सूबेदार जोगिंदर सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
मातृभूमि की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।@adgpi
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, राष्ट्रीय हित में दृढ़तापूर्वक कठिन निर्णय लेने का साहस, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपके अद्वितीय प्रयास ही आपके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान हैं।
इस विशेष अवसर पर मैं आपके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। वाहेगुरु आपको राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करें।
@AmitShah @HMOIndia
उत्तराखण्ड में राज्यपाल के रूप में बिताए गए पाँच वर्ष मेरे जीवन की सबसे अनमोल और अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे। लोक भवन परिवार से विदा लेते हुए मन भावनाओं से भरा है। यहाँ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बिताया गया समय, उनका स्नेह, समर्पण, सहयोग और टीम भावना मेरे लिए सदैव विशेष रहेंगे।
सेना में वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता के बीच काम करने, समाज के विभिन्न वर्गों से आत्मीय संवाद करने और उनके जीवन से सीखने का जो अवसर मिला, वह मेरे जीवन की अमूल्य पूँजी है। इस पावन भूमि ने मुझे जितना स्नेह और अपनत्व दिया है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
लोक भवन परिवार द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान और विदाई के लिए मैं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। पद और दायित्व समय के साथ बदलते हैं, लेकिन रिश्तों की आत्मीयता और साथ बिताए पलों की स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहती हैं। उत्तराखण्ड से मेरा जुड़ाव हमेशा बना रहेगा और यहाँ के लोगों का स्नेह मेरे हृदय में सदैव सुरक्षित रहेगा। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।
#Gratitude #MemoriesForLife #Devboomi #Lokbhavan #Uttarakhand
@rashtrapatibhvn @VPIndia @PMOIndia @narendramodi @HMOIndia @AmitShah
ॐ देवी महागौर्यै नमः।
शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिवस पर आदिशक्ति माँ महागौरी के श्रीचरणों में नमन।
माँ महागौरी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और पवित्रता का संचार हो। माँ सभी के कष्टों का निवारण कर जीवन को नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों से परिपूर्ण करें तथा प्रत्येक परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय माँ महागौरी!
#HappyNavratri #MaaMahagauri #JaiMataDi
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी द्वारा आयोजित विदाई समारोह में आत्मीय सम्मान और स्नेह प्राप्त हुआ। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
देवभूमि उत्तराखण्ड में राज्यपाल के रूप में बिताए गए पांच वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य स्मृतियों का हिस्सा रहेंगे। यहाँ के लोगों से मिला स्नेह, विश्वास और अपनत्व मेरे कार्यकाल की सबसे अनमोल उपलब्धि है। यहां की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा और लोगों का राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव मेरे हृदय में विशेष स्थान रखेगा।
उत्तराखण्ड से मेरा रिश्ता केवल संवैधानिक दायित्व तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मीयता और भावनाओं से जुड़ा है। देवभूमि के लोगों का प्रेम और यहां बिताए गए पल हमेशा मेरे साथ रहेंगे।
देवभूमि उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति करे, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए और विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे, यही मेरी हार्दिक कामना है।
जय हिन्द!
जय उत्तराखण्ड!
#Uttarakhand #Gratitude #JaiHind
@rashtrapatibhvn @VPIndia @PMOIndia @narendramodi @HMOIndia @AmitShah
लोक भवन में टीबी रोगियों, दिव्यांगजनों और अनाथ बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को जाना।
बच्चों को उपहार, टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार तथा जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें वितरित कीं। हर्षल फाउंडेशन के दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पाद उनके हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता के संकल्प की अभिव्यक्ति है।
मेरा विश्वास है कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले। आइए, सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से ऐसा समावेशी समाज बनाएं, जहाँ कोई भी व्यक्ति अवसरों के अभाव में पीछे न छूटे और हर किसी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले।
#Empowerment #TBFreeUttarakhand #PublicWelfare #SocialResponsibility #LokBhavan #Uttarakhand
@rashtrapatibhvn @VPIndia @PMOIndia @narendramodi @HMOIndia @AmitShah
लोक भवन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और उच्च शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान मिले स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं ने मन को भावुक कर दिया।
उत्तराखण्ड में बीते पाँच वर्षों की यात्रा मेरे लिए संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के साथ ही प्रदेश की देवतुल्य जनता से गहरे जुड़ाव और आत्मीयता का अनुभव रही है। प्रदेश के विकास, शिक्षा, नवाचार और जनकल्याण के लिए आप सभी के साथ मिलकर कार्य करने का अवसर मेरे लिए सदैव गौरव और संतोष का विषय रहेगा। आप सभी से मिला सहयोग, अपनत्व और विश्वास मेरी स्मृतियों में हमेशा बना रहेगा।
#SevaSamarpan #FiveYearsOfService #Devbhoomi #LokBhavan #Uttarakhand
@rashtrapatibhvn @VPIndia @PMOIndia @narendramodi @HMOIndia @AmitShah
ॐ देवी कात्यायन्यै नमः।
शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर आदिशक्ति माँ कात्यायनी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन।
माँ कात्यायनी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो। माँ सभी भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करें तथा उनके जीवन से समस्त बाधाओं को दूर कर हर कार्य में सफलता एवं परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखें।
जय माँ कात्यायनी!
#HappyNavratri #MaaKatyayani #JaiMataDi
आज देहरादून स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही गुरुद्वारा श्री गोबिंद नगर, रेसकोर्स में माथा टेककर अरदास की।
इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा और गुरु साहिब का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
#HanumanJi #Bajrangbali #GuruSahib #Gurudwara #Blessings #Dehradun #Uttarakhand
@rashtrapatibhvn @VPIndia @PMOIndia @narendramodi @HMOIndia @AmitShah
































