मनी भंडारी (@Manisha8445) profile picture

उंगलियों ने मेरी, जब पकड़ ली कलम...https://nitter.cf/t.co/K04hPhYpmQ writer (poetry/shyari/garhwali poetry)

chamoli/ dehradun
Joined October 2022
Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)Photo by मनी भंडारी (@Manisha8445)
कोई बीमार हो घर में, नहीं धीरज वो खोती है; छुपा अश्रु नयन के वो, कहीं कोने में रोती है। सघन अंधियार हरती जो संग उजियारे लाकर, सुसंस्कारी, सरल, सौम्य, वो गृहलक्ष्मी होती है। मनी भंडारी ✍🏻 #life #बेटियां #prem #hindi #sahitya
16
15
203
14,054
बहुत बार मन हुआ कि बाबा के लिए मन में उमड़ते भावों को शब्दों की माला में पिरोकर काग़ज़ पर उतारूँ; किंतु सच कहूँ,जब भी कलम और काग़ज़ लेकर बैठी, अधर मौन हो गए। बाबा पर लिखने को इतना कुछ है कि शायद शब्दों में बाँधने का प्रयास ही उनके प्रति मेरे भावों को सीमित कर दे। ~मनी भंडारी ✍🏻
2
15
333
लहर ऐसी उठी उर में, स्वयं ये पाँव चलते हैं, पकड़कर हाथ बूढ़ी माँ का, पीपल छाँव चलते हैं। देखें रंगत, सभी पंगत में भैला खेलते कैसे; चलो, इगास मनाने को हम अपने गाँव चलते हैं। — मनी भंडारी ✍🏻 #Uttarakhand #igaas #devbhumi #viral
1
2
1
15
437
कोई बीमार हो घर में नहीं धीरज वो खोती है छुपा अश्रु नयन के वो कहीं कोने में रोती है सघन अंधियार हरती जो संग उजियारे लाकर, सुसंस्कारी, सरल,सौम्य वो गृहलक्ष्मी होती है। ........~मनी भंडारी ✍🏻 #love #poetrycommunity #viral #मुक्तक #बेटियां
2
1
16
247
माँ सरस्वती! माँ शारदे! हे मात वीणावादिनी! कान्हा की मुरली सा मधुर, नित कंठ से मुखरित हो स्वर, हो शब्दों की धाराप्रवाह, दो वीणापाणि ऐसा वर। माँ सरस्वती! माँ शारदे! माँ शारदे! माँ सरस्वती! ......... मनी भंडारी ✍🏻 #सरस्वती_वंदना #poetry #viral #उत्तराखंड #hindi
1
16
364
करो संकल्प प्रिये ऐसा, सुखद परिणाम हो जाए। जुड़ा उपनाम जो तुमसे, मेरा उपनाम हो जाए। बजा दो प्रेम बाँसुरिया पुकारो तो मेरे प्रियवर; मैं राधा सी प्रतीक्षारत, तू घनश्याम हो जाए। मनी भंडारी ✍🏻 #poetrycommunity #viral #love #muktak
5
1
21
359
प्रेम मुक्तक ❤️ 🌼 अश्रु अपने, बहाना नहीं चाहती, प्राण! तुमको सताना नहीं चाहती। थी जो मंगल घड़ी, वो अमंगल हुई; दूर तुमसे, मैं जाना नहीं चाहती। मनी भंडारी ✍🏻 #love #hindi #sahitya #viral #uttarakhand
3
4
131
प्रेम केवल अधिकार जताना या क़ीमती उपहार भेंट करना मात्र नहीं है। न ही प्रेम मात्र अपनी खुशियाँ एक-दूजे के साथ साझा करना है, अपितु दुःख के क्षणों में भी अपने प्रियतम का साथ निभाना है।उनके जीवन-पथ से दुःख के काँटों को हटाकर सुख के पुष्प बिछाना है। — मनी भंडारी ✍🏻 #love #viralreels
2
3
147
प्रेम जब पूजा बन जाए, तब शब्द भी पुष्प बनकर बिछने लगते हैं… ✍🏻 अल्पना प्रीत की, मैं सजाती रही, नित नए गीत को, गुनगुनाती रही। शूल किञ्चित् न हों पदकमल आपके, पंथ पर हरसिंगार, मैं बिछाती रही। — मनी भंडारी ✍🏻 #love #hindi #sahitya #viral #uttarakhand #kavita #deep #dehradun
1
1
1
13
340
मेरी हर प्रतीक्षा का परिणाम दे दो, गुमनाम रिश्ते को एक नाम दे दो। जनकनंदिनी-सा आचरण धरूँगी, सुनो! प्राण मेरे, तुम मेरा राम दे दो। — मनी भंडारी ✍🏻 #prem #love #hindi #sahitya #viral #hindiprem
3
1
1
16
637
जब जंगल कटते हैं, तो केवल पेड़ नहीं गिरते—प्रकृति की एक जीवित देह क्षत-विक्षत होती है। प्रकृति के मौन को उसकी चेतावनी समझिए। मानव नहीं, दानव है तू, जो गर्व कर रहा; एक देह को कर क्षत-विक्षत, टुकड़ों में बाँटकर। — मनी भंडारी✍🏻 #forest #saveforest #pahad #environment #naturelovers
2
1
8
128
गीतांश ❤️❤️ #poetrycommunity #hindi #sahitya #love
2
1
12
417
संस्कृति के नाम पर प्रकृति के साथ ये कैसा खिलवाड़? वन्य जीवों को जगाया जा रहा, नित पहाड़ों को रुलाया जा रहा। सभ्यता और संस्कृति की आड़ में ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाया जा रहा। — मनी भंडारी ✍🏻 बाकी आप समझदार हैं... #उत्तराखंड #पहाड़ #viral #बद्रीनाथ #केदारनाथ #हिंदी #प्रकृति_प्रेमी
3
1
2
12
265
मनी भंडारी retweeted
अनमोल लेखन ✍️
18
99
1
418
12,294
आपके व्यवहार में आपके माता-पिता झलकते है, कोशिश कीजिए, वो सुंदर दिखें..!!
12
230
8
1,680
21,175
एक कोशिश 😀 आता तो नहीं है बस गुनगुना दिया😃 #नंदा_देवी #उत्तराखंड #song #गढ़वाली
1
3
18
1,292
हल्की सी बूँदा-बाँदी में, आज शहर की बारिश ने भी गाँव की उन पगडंडियों की याद दिला दी।🥺❤️ नयनों में नीर को लिए, मुझको निहारती, पगडंडियाँ मेरे गाँव की, मुझको पुकारती। हल्की सी बूँदा-बाँदी में, पुरवाई यूँ चली, हाथों को गाल पर रखे, मानो दुलारती। — मनी भंडारी ✍🏻 #village #viral #love
3
1
16
348
कुछ भाव, जिन्हें समझ लिया जाए तो ज़िंदगी थोड़ी आसान लगने लगती है। ✨📖 मेरे अपने, करीब हो जाएँ, दुःख के काँटे हबीब हो जाएँ। कोई बच्चा भूखा नहीं सोए, सबके ऐसे नसीब हो जाएँ। — मनी भंडारी ✍🏻 #hindi #poetry #viral #life #sahitya
3
2
17
250
भाषाएँ अलग अलग हो सकती हैं, भाव नहीं।❤️🌼 उच्चतम शिखर पहुँचे, एक ही पिपासा हो, हिंद हो वतन मेरा, हिंदी इसकी भाषा हो। ........ मनी भंडारी ✍🏻 #hindi #urdu #भाषाकागौरव #साहित्य #हिंदीहमारीपहचान #हिंदीसाहित्य #viral #poetrycommunity
2
2
10
109
प्रेम की पूर्णता मिलन में हो सकती है, किन्तु उसकी गहराई प्रतीक्षा में है। प्रिय के आगमन की उत्कंठा और विरह की टीस के बीच, प्रेम जाने कितने मौन संवाद रचता है। कुछ प्रतीक्षाएँ शब्दातीत होती हैं, समय के साथ अधिक गहरी होती जाती हैं। #viral #hindi #muktak #shayari #kavita #viral
2
2
12
350
जब किसी के वरण की अभिलाषा हृदय की सीमा लाँघकर प्रार्थना बन जाए,तब प्रेम केवल अनुभूति नहीं रहता, अपितु ईश-कृपा का साक्षात् प्रसाद बन जाता है।❣️🌼 मंत्र, श्लोकों, जप-तपों में माँगकर वो एक मन्नत, वरण कर तेरा हृदय से, हिय पर अधिकार कर लूँ। — मनी भंडारी ✍🏻 #प्रेम #साहित्य #viral
2
2
16
279