आज सरगुजा संभाग के तीन दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत जशपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी का स्वागत किया।
@sukhdeobhagat
कलार समाज के आराध्य एवं ईष्टदेव भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती पर समस्त समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी को सादर नमन। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
श्रद्धा, समर्पण और लोक परंपराओं से जुड़े पावन पर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश बना रहे तथा हर परिवार खुशहाली से परिपूर्ण हो।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की उपासना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जनजातीय अस्मिता और गौरव के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों से जनजातीय समाज में स्वाभिमान एवं अधिकारों की नई चेतना जगाई।
#बिरसा_मुंडा_जयंती
आज से हमारे खेतों में धान की कटाई का शुभारंभ हो गया है। इस बार फसल की कटाई की शुरुआत मेरी श्रीमती जी की देखरेख में हुई।
महीनों की मेहनत, धैर्य और उम्मीदों का फल अब घर-आंगन तक पहुंचने को तैयार है।
ईश्वर से कामना है कि हर किसान की मेहनत सफल हो और अन्न के भंडार खुशियों से भर जाएं।
बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान, जिज्ञासा और सपनों में एक बेहतर कल की उम्मीद छिपी है।
सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं महान दूरदर्शी नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और आत्मीयता की ऐसी अनमोल डोर है, जो जीवनभर स्नेह और अपनत्व से बंधी रहती है।
सभी प्रदेशवासियों को भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज परिवारजनों के साथ केशकाल स्थित निवास पहुंचकर अपनी छोटी माँ के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनकी अस्वस्थता से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद दें।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने पैतृक गांव टेडमुण्डा जाने का सुअवसर मिला। गांव की मिट्टी से जुड़ाव और खेतों में लहलहाती, पककर तैयार धान की सुनहरी फसल को देखकर मन आनंद और संतोष से भर उठा।
प्रकाश एवं उल्लास के महापर्व दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
कामना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रकाश समाज के हर कोने तक पहुँचे। शुभ दीपावली!🪔
#HappyDiwali
सभी प्रदेशवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह मंगलमय पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश लेकर आए। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो और प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली एवं उन्नति का नया सवेरा आए।
#HappyDiwali
भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस एवं पावन पर्व धनतेरस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। माता लक्ष्मी की कृपा से हर घर में खुशहाली आए यही कामना है।
#ShubhDhanteras
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महारैली में सम्मिलित हुआ।
महारैली में उमड़ा जनसैलाब, लोगों की भारी भागीदारी और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए एकजुट है।
प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली जनजातीय परंपरा अऊ अद्भुत ऐतिहासिक धरोहर ले भरपूर हमर छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन ला गाड़ा गाड़ा बधई अऊ सुभकामना।
#जय_छत्तीसगढ़
#छत्तीसगढ़_राज्य_स्थापना_दिवस
#ChhattisgarhFoundationDay
चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वो हर नागरिक के वोट की रक्षा करे, निष्पक्ष चुनाव करवाए और हर पार्टी को समान नजर से देखे।
लेकिन बदकिस्मती से आज इनमें से कुछ भी नजर नहीं आता है, इसलिए हमें मिलकर आवाज उठानी होगी, साथ में खड़ा रहना पड़ेगा।
: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के नासिर असलम जी
📍 दिल्ली



























