श्री हनुमान स्तुति
जय महावीर हनुमान प्रभू , अब संकट सारे दूर करो ।
हे अंजनि सुत मारुति नन्दन, है संकट मोचन नाम तेरो ।
तब देवों के दुःख दूर करे, अब हम मनुजों पर कृपा करो ।
जय महावीर हनुमान प्रभू, अब संकट सारे दूर करो ।
हे अनिल पुत्र हे पवन तनय,अब तुम ही जग पर दया करो ।
हे अंजनि सुत मारुति नन्दन, है संकट मोचन नाम तेरो ।
सँजीवनि लक्षिमन हित खोजी, तब उनके प्राण बचाये थे ।
सीता माँ को मुदरी देकर, दुःख उनके तुम हर आये थे ।
दुःख राम प्रभू का दूर किया,अब हम बच्चों को क्षमा करो।
जग सौंपा प्रभु ने है तुमको, प्रभु जग वालों को क्षमा करो।
हे अंजनि सुत मारुति नन्दन, है संकट मोचन नाम तेरो ।
❣️
🪷❤️🪷🩵🪷💖🪷🩷🪷💕
🪷🧡🪷🩶🪷🤍🪷💛🪷
🙏🙏
जय श्रीराम, जय जय सियाराम 🚩🙏
जय बजरंगबली 🚩🙏
जय हनुमान जी महाराज 🚩🙏🏻🙏🏻
Sep 12, 2026 · 3:30 AM UTC


