कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) में अपनी जिंदगी के एक बेहद दर्दनाक अध्याय का पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। उन्होंने जनवरी 1969 में अपने पहले बच्चे को खोने का शेयर किया है। सोनिया ने बताया कि समय से करीब दो महीने पहले जन्मे उनके बेटे की महज एक दिन बाद मौत हो गई थी। नवजात को उनके पति राजीव गांधी और देवर संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया था।
हार्पर कॉलिन्स की ओर से प्रकाशित यह संस्मरण मंगलवार को बाजार में आया। सोनिया लिखती हैं कि सितंबर, 1968 की एक सुबह उनके गर्भवती होने की खबर से गांधी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। आमतौर पर गंभीर रहने वाली इंदिरा गांधी ने उन्हें गले लगाया, चूमा और खुशी से कहा, "एक बड़ा बच्चा, एक और बच्चे को जन्म देने वाला है!"
हालांकि, परिवार की यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। सोनिया ने सामान्य प्रसव के जरिए निर्धारित समय से करीब दो महीने पहले बेटे को जन्म दिया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बच्चे की पहली आवाज सुनी, जब उसे इनक्यूबेटर में रखा जा रहा था। बाद में राजीव उन्हें बच्चे को दिखाने ले गए। वह घने काले बालों और लंबी, पतली उंगलियों वाला बेहद छोटा, लेकिन पूरी तरह विकसित बच्चा था। उन्होंने लिखा, "हम दोनों उसे देखते रहे। राजीव का हाथ मेरे कंधे पर था। हमें उससे पहली ही नजर में प्यार हो गया था।" हालांकि, चिकित्सकों ने बच्चे के बचने को लेकर आशंका जताई थी।
सोनिया के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे राजीव ने उन्हें बेहद दुखद खबर दी कि बच्चा नहीं रहा। उन्होंने लिखा, "मैं बार-बार पूछती रही, नहीं, ऐसा संभव नहीं है! क्यों, क्यों? हम दोनों सदमे में थे और टूट चुके थे। हमने एक-दूसरे को कसकर पकड़ लिया। मैं फूट-फूटकर रोई और राजीव भी खूब रोए।" इंदिरा गांधी उस समय शहर से बाहर थीं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और अस्पताल पहुंचीं। सोनिया लिखती हैं कि इंदिरा ने उन्हें गले लगाया। उनकी आंखें भी लाल और सूजी हुई थीं। वह काफी देर तक उनके साथ बैठी रहीं। इसके बाद बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सामने मुश्किल खड़ी हो गई।
#soniagandhi #rahulgandhi #congress #newsdiggy
32
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर एक बार फिर उनको खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने बस्तर में पीएम मोदी के भाषण का वीडियो साझा करते हुए कहा कि सीआरपीएफ जवानों के चेहरों से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं किया। राहुल ने मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि चर्चा होनी चाहिए कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है।
राहुल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नक्सली कहा है, लेकिन उनकी चुनौती अभी भी कायम है। राहुल ने सीआरपीएफ़ जवानों को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा, 'आपके चेहरों से सब कुछ साफ पता चल रहा था- आपने प्रधानमंत्री के झूठ पर यकीन नहीं किया। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती अभी भी कायम है। वह मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है। कभी भी, कहीं भी।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरी गारंटी है- बहस के बाद प्रधानमंत्री में किसी भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।'
#RahulGandhi #NarendraModi #DimagiNaxal #newsdiggy
20
बीते दिन देशभर में धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया गया. लोगों ने तरह- तरह के बम और फटाके चलाए, जिसके कारण दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी. हालांकि इसके लिए केवल दिवाली के पटाखों को दोष देना ठीक नहीं है. लेकिन सर्दियों की शुरुआत और बढ़ते प्रदूषण से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. जिसके बाद अब लोग अपने घरों की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं.
जिसका असर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है. ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी है. वहीं, अमोजॉन पर पिछले एक हफ्ते में एयर प्यूरीफायर की बिक्री दोगुनी हो गई है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है. हालांकि, अब मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में भी लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेलर्स का कहना है कि, पहले लोग पूरे घर के लिए एक एयर प्यूरीफायर खरीदते थे, लेकिन अब कई परिवार अलग-अलग कमरों के लिए भी इसे खरीद रहे हैं. दिल्ली के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में एयर प्यूरीफायर की मांग करीब 50% बढ़ गई है. कुछ ग्राहक दूसरा और तीसरा एयर प्यूरीफायर खरीदने के लिए भी वापस आ रहे हैं.
प्रदूषण और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एयर प्यूरीफायर के अलावा रूम हीटर, गीजर और इलेक्ट्रिक केटल की बिक्री भी बढ़ रही है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की रोजाना बिक्री करीब 29 लाख रुपये तक पहुंच गई. ये सितंबर के मुकाबले 55% ज्यादा है.
इस दौरान एयर प्यूरीफायर की रोजाना बिक्री 3.7 गुना बढ़कर करीब 9.6 लाख रुपये हो गई. वहीं, रूम हीटर की बिक्री भी 1.6 गुना बढ़कर लगभग 10 लाख रुपये प्रतिदिन पहुंच गई.
#AirPurifier #aqi #airpollution #delhincr #newsdiggy
56
पटाखों के धुएं से दमघोंटू हुई राजधानी की हवा, 2021 के बाद तीसरी सबसे प्रदूषित दिवाली। रात 12 बजे के आसपास आधे से अधिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन ने डेटा देना बंद किया। मौसम ने प्रदूषण का स्तर कुछ कम करने में निभाई भूमिका।
दिल्ली में इस साल दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर स्थिति पैदा कर दी। 2021 के बाद इस साल की दिवाली राजधानी के लिए तीसरी सबसे प्रदूषित दिवाली साबित हुई है। हालांकि, प्रदूषण की वास्तविक स्थिति इससे भी ज्यादा गंभीर हो सकती थी, क्योंकि दिवाली की रात राजधानी के आधे से अधिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन ने आधी रात के आसपास डेटा देना बंद कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन मॉनिटरिंग स्टेशनों से डेटा मिलता रहा, उनमें से लगभग 80 प्रतिशत स्टेशन दिवाली की रात 10 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक हवा की गुणवत्ता को 'गंभीर' यानी Severe श्रेणी में दर्ज कर रहे थे। इस श्रेणी में AQI 400 से ऊपर होता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली की रात 9 बजे तक 57 मॉनिटरिंग स्टेशनों से आंकड़े मिल रहे थे। इनमें से 61 प्रतिशत स्टेशनों पर AQI 400 या उससे अधिक दर्ज किया गया था। लेकिन इसके बाद रिपोर्टिंग करने वाले स्टेशनों की संख्या में अचानक गिरावट आ गई। इससे दिल्ली में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना मुश्किल हो गया। खास बात यह है कि जिस समय पटाखों का इस्तेमाल सबसे अधिक हो रहा था, उसी समय कई निगरानी केंद्रों का डेटा उपलब्ध नहीं था।
#aqi #airpollution #delhi #india #newsdiggy
57
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिग्गज क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ग्रुप ए के इस मैच में भारत की अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी. दूसरी ओर राहुल द्रविड के बेटे अन्वय द्रविड भी सस्ते में आउट हो गए.
टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पारी की दूसरी ही गेंद पर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी को अली रजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. कप्तान लक्ष्य के साथ आर्यवीर सहवाग ने ओपनिंग की थी. टीम को खराब हालत में जाता देख आर्यवीर डिफेंस मोड में आ गए थे.
26
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली 2026 के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. कपल ने बेटे विहान का पहली बार फेस रिवील किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है और बेटे के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है.
38
आप सभी को दिवाली बहुत मुबारक़ हो, लेकिन वायु प्रदूषण मुबारक़ नहीं हो सकता, पर दिवाली के साथ ये बड़ी भारी मात्रा में आ जाता है, फिर से दिवाली आयी और साथ में वायु प्रदूषण को लेकर आई। दिवाली के कारण फोड़े जाने वाले पटाखे, ठंडक, पराली, कारों का धुआँ और कुछ अन्य कारक मिलकर आने वाले कुछ महीने तक भारत को कैंसर का गढ़ बनाकर रखेंगे। बहुत लचर, कमजोर और निराशाजनक सरकारी नियंत्रण ने हर लिहाज से वायु प्रदूषण के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई को कमजोर किया है। येल सेंटर फॉर एनवायरमेंटल लॉ एंड पॉलिसी और कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक’ में भारत को 177 देशों में 176वाँ स्थान मिला है। भारत सिर्फ़ लाओस से बेहतर अवस्था में है। इसका मतलब ये है कि जैव-विविधता को नुक़सान, जंगलों की बेशुमार अंधाधुंध कटाई, घटता वन क्षेत्र और बदहाल वायु गुणवत्ता भारत की अब नई पहचान बन रही है। नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने कहीं बाहर गए हैं, सुरक्षा कारणों से यह नहीं पता कि पीएम दिवाली कहाँ मनायेंगे लेकिन यह तो तय है कि वो दिल्ली में नहीं रहेंगे।
स्विस शोधकर्ता समूह iQAir के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले शनिवार की सुबह दिल्ली बड़े शहरों में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। इसके अनुसार भारत में दिवाली के एक दिन पहले AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 581 था जबकि पड़ोस में स्थित लाहौर में यह 285 यानी आधा था। भारत के अपने मापांकों के अनुसार भी दिल्ली की हवा ‘बहुत ख़राब’ की श्रेणी में थी। सरकार की असफलता इस स्तर पर पहुँच चुकी है कि दिवाली के बाद दिल्ली में स्कूल बंद किए जाने की योजना है। सरकार ने आदेश दिया है कि स्कूल और ऑफिस घर से ही ऑनलाइन संचालित किए जाएँ। इसका मतलब यह है कि भारत सरकार इतनी अधिक लाचार है कि उसके पास देश को ‘ठप’ कर देने के अलावा कोई उपाय नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का नाम भी नहीं लेना चाहिए क्योंकि वहाँ देश के सर्वाधिक सम्मानित और विशेषाधिकार वाले लोग बैठते हैं। जो सरकारी सुविधा के लिए सुनवाई आगे बढ़ा देते हैं, सरकार को मौक़ा देते हैं और साल दर साल लोग भारत में वायु प्रदूषण से मरते जा रहे हैं।
28
राजीव के चले जाने के बाद मेरे आसपास की हर चीज़ मेरे नुकसान की गूँज बनकर रह गई थी। उनकी याद से जुड़े कामों में मुझे कुछ सुकून मिलता था, लेकिन जब भी सार्वजनिक रूप से सामने आने की ज़रूरत पड़ती, मुझे अपनी कमज़ोरी का एहसास होने लगता। इन मौकों से बचा नहीं जा सकता था। जिन अलग-अलग मेमोरियल ट्रस्टों की अध्यक्षता मैं कर रही थी, उनका काम जारी रखना था। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और व्याख्यान होते थे। ऐसे कार्यक्रमों में मुझे भाषण देकर मेहमानों का स्वागत करना होता था। कार्यक्रम से पहले के दिनों में मैं अपनी बेचैनी से जूझती रहती। इस डर से भी कि कहीं लोगों को संबोधित करते हुए अचानक मेरे आँसू न बहने लगें। ऐसा तब भी होता, जब लोग मुझसे मिलने आते और मेरे प्रति संवेदना जताते। मुझे याद है, जब महान दलाई लामा आए थे और उन्होंने अपने हमेशा की तरह सहज, सीधे-सादे अंदाज़ में मुझसे पूछा था, “क्या राजीव की हत्या करने वालों के प्रति आपके मन में बदले की भावना है?” मैंने जवाब दिया, “नहीं, ऐसी कोई भावना नहीं है,” और फिर फूट-फूटकर रो पड़ी।
वह असुरक्षा लंबे समय तक मेरे साथ बनी रही… पर धीरे-धीरे, बहुत धीरे-धीरे, दिन कम सूने और अंतहीन लगने लगे। नींद लौट आई। राजीव मेरे जीवन में एक चुभती हुई अनुपस्थिति की जगह मेरे भीतर मौजूद एक एहसास बन गए। हालाँकि जब भी हम- राहुल, प्रियंका और मैं- कोई अहम बात साझा करते, जीवन के किसी ऐसे पड़ाव से गुज़रते जिसमें राजीव की भागीदारी बेहद ज़रूरी होती, तो पीड़ा फिर पूरी ताक़त से लौट आती। जैसे बच्चों का दीक्षांत समारोह, उनकी बेटी की शादी और बाद में उनके नाती-नातिनों का जन्म।
#soniagandhi #rajivgandhi #inc #news #newsdiggy
25
News Diggy retweeted
ये है योगी जी की यूपी पुलिस!
बिना हेलमेट, बिना नंबरप्लेट स्कूटी पर ट्रिपलिंग की जा रही है नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की धज्जी उड़ा रहे हैं
फोटो मथुरा में ली गई है!
@myogiadityanath @dgpup
News Diggy retweeted
I will fight until the very end, no matter what happens.
#desiptrakar #newsdiggy
News Diggy retweeted
A WOMAN JOURNALIST ALLEGES MOLESTATION. INSTEAD OF AN FIR AGAINST THE ACCUSED COP, SHE FINDS HERSELF FACING ONE UNDER THE SC/ST ACT. THIS IS THE REAL STATE OF JUSTICE IN INDIA.
On October 3, independent journalist Rosy was covering the detention of AISA president Neha Bora during a protest in Delhi demanding the removal of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. She alleged that ACP Vivek Bhagat sexually harassed and manhandled her while she was recording the police action.
Rosy approached the police seeking action against the officer. Yet, while her sexual harassment complaint remained under inquiry, an FIR was registered against her and others on the ACP’s counter-complaint, alleging casteist remarks, obstruction of official duty and defamation. The case invokes provisions of the SC/ST (Prevention of Atrocities) Act.
Let that sink in.
A woman journalist alleges sexual misconduct by a serving police officer. Her complaint does not result in an FIR against him, but a counter-complaint against her results in an FIR against her.
The officer denies the allegations and has made allegations of his own. Those allegations, too, must be investigated fairly. But why should the complainant’s pursuit of justice become a reason to leave her facing criminal proceedings while her own complaint remains unresolved?
Enter Senior Advocate Indira Jaising.
Jaising took the fight to the Supreme Court, seeking an independent, gender-sensitive investigation into allegations of sexual harassment and violence against women journalists covering protests. The Court has now directed that no coercive action be taken against Rosy in the case against her, while considering a broader mechanism to examine complaints by women journalists.
That intervention matters. It gives Rosy breathing space and brings a deeply troubling question before the country’s highest court: who investigates allegations against the police when the complainant herself becomes a target of police action?
A uniform does not confer immunity. A journalist’s right to report from a protest site does not disappear because the authorities find her inconvenient. And invoking the protection of the SC/ST Act must never become a substitute for an impartial investigation of competing allegations.
The SC/ST Act exists to protect people against caste-based atrocities. Its seriousness must be respected—not diminished through political or institutional gamesmanship. Equally, allegations of sexual harassment must be investigated on their merits, without intimidation or retaliation.
Justice cannot mean that the powerful get the first FIR while the vulnerable are left fighting for theirs.
Rosy deserves a fair investigation. ACP Vivek Bhagat’s counter-allegations deserve a fair investigation. The evidence must decide both cases—not rank, uniform, influence or the convenience of the institution.
Credit where it is due: Indira Jaising stepped in when legal intervention became essential. The Supreme Court’s protection is an important development, but it is not the final verdict on the allegations.
The larger question remains: Will India protect women journalists who document the exercise of state power—or teach them that speaking up can put them in the dock?
#SCSTएक्ट
#JusticeForRosy #WomenJournalists #FreedomOfPress #RuleOfLaw #DelhiـPolice
News Diggy retweeted
𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐀𝐂𝐏 𝐀𝐜𝐜𝐮𝐬𝐞𝐝 𝐨𝐟 𝐆𝐫𝐚𝐛𝐛𝐢𝐧𝐠 𝐉𝐨𝐮𝐫𝐧𝐚𝐥𝐢𝐬𝐭’𝐬 𝐂𝐡𝐞𝐬𝐭 𝐃𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐏𝐫𝐨𝐭𝐞𝐬𝐭 — 𝐍𝐨 𝐅𝐈𝐑, 𝐁𝐮𝐭 𝐒𝐡𝐞 𝐆𝐞𝐭𝐬 𝐒𝐂/𝐒𝐓 𝐂𝐚𝐬𝐞 𝐀𝐠𝐚𝐢𝐧𝐬𝐭 𝐇𝐞𝐫
Journalist Rosy accuses Delhi Police ACP Vivek Bhagat of Sexually Assaulting her (Grabbing Her Chest) while covering Anti-CEC Protests at Jantar Mantar.
No FIR on Her Complaint—Shifted to Crime Branch.
He hits back with a counter-FIR under the SC/ST Act alleging Casteist Slurs, Obstruction and Defamation. #SupremeCourt has to Grant her Interim Protection from arrest.
Classic Power Play: Silence the Woman, Flip the Script. This is How The System Works When You Challenge The Uniform.
#JusticeForRosy #Whalefall
















