Office of Shivraj (@OfficeofSSC) header
Office of Shivraj (@OfficeofSSC) profile picture

Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |

Bhopal
Joined February 2018
Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)Photo by Office of Shivraj (@OfficeofSSC)
Office of Shivraj retweeted
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र स्थान पर मत्था टेककर धन्य हुआ।
4
40
149
7,599
Office of Shivraj retweeted
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज सीहोर जिले के बोरी स्थित एकीकृत आयुष चिकित्सालय परिसर में पौधा रोपा। माँ समान प्रकृति की सेवा के इस अभियान में बुधनी विधायक श्री @RamakantOnline जी, सीहोर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा जी एवं अन्य साथियों के साथ पौधा रोपा। पौधरोपण की इस मुहिम से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें: shivrajsinghchouhan.co.in/en… #OnePlantADay
4
19
85
7,713
Office of Shivraj retweeted
पंजाब के ग्राम बदरपुर में प्रगतिशील किसान श्री भूपेंद्र सिंह जी के खेत पर इंटीग्रेटेड फार्मिंग का एक प्रेरक मॉडल देखा। एक ही खेत में सब्जियाँ, फल, आलू, मटर, चना और अन्य फसलों की विविधता खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा दिखाती है। किसानों से मेरा आग्रह है कि धान-गेहूँ के साथ खेती में विविधता अपनाएँ, इंटीग्रेटेड फार्मिंग की ओर बढ़ें और धरती की सेहत का ध्यान रखते हुए अपनी आमदनी बढ़ाएँ। #KhetbachaoAbhiyan
1
42
1
189
10,777
Office of Shivraj retweeted
खेती की बदलती तस्वीर अब ट्रैक्टर बिना चालक के भी खेत की जुताई कर सकता है। यही है Smart Farming की ओर बढ़ता कदम।
34
229
3
1,856
88,783
Office of Shivraj retweeted
मैं खेतीबाड़ी मंत्री हूँ, दिल्ली में बैठकर काम नहीं कर सकता। इसलिए किसानों के बीच जाता हूँ, खेतों में उनके साथ बैठता हूँ और उनसे बातचीत करता हूँ कि हम मिलकर खेती को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
22
133
6
849
21,957
Office of Shivraj retweeted
आज मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश में कृषि विविधीकरण का काम बहुत तेजी से हो रहा है और किसान भाई-बहन भी डायवर्सिफिकेशन की ओर बढ़ रहे हैं। बागवानी का उत्पादन हमारा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन बढ़कर 3,869.15 लाख टन होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2024-25 के 3,707.38 लाख टन की तुलना में 161.77 लाख टन यानी 4.36% अधिक है। किसान अपनी मेहनत और परिश्रम से मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए लगातार रिकॉर्ड पैदावार करने में सफल हो रहे हैं।
15
57
2
265
10,593
Office of Shivraj retweeted
फलों के उत्पादन में भी बंपर वृद्धि हुई है। केला, आम, पपीता, सेब, अनार और कटहल की शानदार पैदावार के चलते फलों का उत्पादन 54.18 लाख टन हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.60% अधिक है। सब्जियों, आलू और टमाटर में भी रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सब्जियों का कुल उत्पादन 4.35% बढ़कर 2,272.68 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है। खास तौर पर आलू का उत्पादन 12% बढ़कर 655.70 लाख टन और टमाटर का उत्पादन 214 लाख टन होने का अनुमान है। प्याज का कुल उत्पादन भी 288.96 लाख टन रहने की उम्मीद है। फूलों, मसालों और बागवानी फसलों में भी हमारी काफी बढ़ोतरी हुई है। फूलों के उत्पादन में लगभग 14.45% की बड़ी वृद्धि हुई है। वहीं, सुपारी, नारियल, काजू, पान के पत्ते और कोको जैसी रोपण फसलों का उत्पादन भी 7.56% बढ़कर 182.64 लाख टन होने की उम्मीद है। इसके अलावा सुगंधित एवं औषधीय पौधों का उत्पादन 9.28 लाख टन होने की उम्मीद है। इसके अलावा हल्दी, लहसुन, करी पत्ता और इलायची की फसल भी बहुत बेहतर हुई है। मसालों का उत्पादन भी बढ़कर 123.54 लाख टन पहुंचने की उम्मीद है। कुल मिलाकर बागवानी की फसलें, चाहे फल हों, सब्जियां हों, फूल हों या मसाले हों, सभी के उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। मैं अपने किसान भाई-बहनों को इसके लिए बधाई देता हूं।
6
70
3
271
10,532
Office of Shivraj retweeted
आज इंदौर में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित किरार कुंभ में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर समाज के संगठन को आगे बढ़ाने वाली विभूतियों और प्रतिभाशाली बेटा-बेटियों को सम्मानित भी किया। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी संवाद बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनके माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की इंदौर जिला इकाई को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
2
14
2
59
8,079
Office of Shivraj retweeted
गोधन और प्रकृति संरक्षण-संवर्धन के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! प्रकृति के प्रति कर्तव्यभाव का बोध कराने वाला यह पर्व आप सबके जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, भगवान श्री कृष्ण से यही प्रार्थना है। आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर वृक्ष मित्र परिवार के सदस्य देश भर में पौधरोपण कर रहे हैं। आइए, हम सब पौधरोपण कर अपनी प्रकृति को भी एक अनमोल उपहार दें । जय श्री कृष्ण!
5
33
4
187
3,796
Office of Shivraj retweeted
49 करोड़ 60 लाख यह केवल एक संख्या नहीं, करोड़ों परिवारों की बदलती जिंदगी की कहानी है।
21
69
2
472
15,209
Office of Shivraj retweeted
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ में किसान भाई-बहनों से आत्मीय चर्चा की। उनके अनुभव सुने, सुझाव जाने और कृषि को बेहतर तथा लाभदायक बनाने हेतु रणनीति पर व्यापक विमर्श हुआ। #KhetBachaoAbhiyan
4
36
4
104
9,841
Office of Shivraj retweeted
लखनऊ में खेती की आधुनिक तकनीक का एक अच्छा उदाहरण देखने को मिला। शुगरकेन कटर प्लांटर से गन्ने के छोटे टुकड़ों की बोनी और खाद-दवाइयों का प्रयोग एक साथ हो जाता है। इससे किसान का समय और मेहनत दोनों बचते हैं। #KhetBachaoAbhiyan
13
155
7
790
34,223
Office of Shivraj retweeted
आज लखनऊ में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत आयोजित पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता लोकतंत्र और विकास के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ मजबूती से खड़ी है। राहुल गांधी और कांग्रेस के षड्यंत्रों तथा अराजकता फैलाने की कोशिशों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी सहित राज्य सरकार के गणमान्य मंत्रीगण, कार्यकर्ता साथियों और नागरिकों के साथ पदयात्रा में सहभागिता की। लखनऊ की देवतुल्य जनता के अपार उत्साह और समर्थन के लिए हृदय से आभार। @BJP4UP #SaveDemocracyRemoveAnarchy
8
22
1
92
9,763
Office of Shivraj retweeted
कांग्रेस और इंडी गठबंधन गणतंत्र को गुंडा तंत्र में, राजनीति को रक्तनीति में और प्रजातंत्र को पीड़ा तंत्र में बदलना चाहते हैं। ये देश को बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं। #SaveDemocracyRemoveAnarchy
14
27
1
108
8,039
Office of Shivraj retweeted
इंडी गठबंधन घुसपैठिया Lover है। ये आधार कार्ड बनवाने की फैक्ट्रियां चला रहे हैं। #SaveDemocracyRemoveAnarchy
110
115
6
459
13,101
Office of Shivraj retweeted
केन्द्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत लखनऊ में विशाल पदयात्रा! #SaveDemocracyRemoveAnarchy
23
79
1
196
5,725
Office of Shivraj retweeted
करवा चौथ प्रेम, विश्वास और समर्पण का पर्व है। आज जीवन संगिनी साधना जी के साथ पूजा-अर्चना की और उन्हें जल ग्रहण करवाकर व्रत पूर्ण कराया। हमारे देश की माताएँ, बहनें और बेटियाँ अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए जिस श्रद्धा, प्रेम तथा तपस्या से यह व्रत रखती हैं, वह सचमुच अतुलनीय है। भारतीय नारी का यही त्याग और स्नेह परिवार को जोड़कर रखता है। करवा माँ से प्रार्थना है कि सभी माताओं-बहनों को अखण्ड सौभाग्य का आशीर्वाद मिले। हर घर में प्रेम, विश्वास और खुशियों का उजाला बना रहे।
57
185
7
2,263
76,961
Office of Shivraj retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹1,856.67 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ ‘Khelo India Sports Goods Manufacturing Scheme’ को मंजूरी दी है। यह योजना देश में खेल सामग्री निर्माण को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक स्तर पर खेल सामग्री निर्माण के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में नई गति प्रदान करेगी। #CabinetDecisions
3
23
3
98
6,954
Office of Shivraj retweeted
प्रिय किसान बहनों और भाइयों, आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! दीपावली की खुशियों के बीच, 30 अक्टूबर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी किसान सम्मान निधि की राशि सीधे आपके खातों में डालेंगे। इसके तहत ₹18,680 करोड़ की राशि 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुँचेगी। किसान का कल्याण, किसान की समृद्धि और किसान का सम्मान ही हमारा संकल्प है। आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि आए, यही शुभकामना है।
29
106
8
350
16,601
Office of Shivraj retweeted
आज नीलगढ़ में विस्थापित जनजातीय भाई-बहनों के बीच पहुँचा। उनके घरों को देखा, आँगन में खेलते बच्चों की किलकारियाँ सुनीं, तो मन भावुक हो उठा। कुछ दिनों बाद ये घर, चूल्हे-चौकी, पुरखों की जमीन और इनसे जुड़ी अनगिनत स्मृतियाँ पीछे छूट जाएँगी। वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए अपना घर-गाँव छोड़ने का इन भाई-बहनों का निर्णय त्याग और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम का अनुपम उदाहरण है। इनके इस त्याग को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। नए नीलगढ़ में इनके जीवन की नई शुरुआत होगी, लेकिन पुरखों की धरती और बचपन की यादें हमेशा इनके मन में रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि इनके नए आँगन भी खुशियों से सुगंधित होते रहें और इनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि बनी रहे।
12
41
2
172
10,210