Pukh Raj Parashar (@PParashar60) header
Pukh Raj Parashar (@PParashar60) profile picture

Former Chairman (State Minister Status), Redressal of Public Grievances Committee, Government of Rajasthan | Member AICC & PCC

Rajasthan, India
Joined March 2014
Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)Photo by Pukh Raj Parashar (@PParashar60)
जालोर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी ममता संजय बिश्नोई जी के निर्वाचित होने पर खुशी के कुछ यादगार पल। कुमारी ममता संजय बिश्नोई जी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। #Jalore #Rajasthan
2
10
37
697
आज जालोर जिला परिषद के उप प्रमुख की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी ममता संजय बिश्नोई ने नामांकन दाखिल किया। #Jalore #Rajasthan
1
3
24
589
वीरों के शौर्य को सलाम, अमर बलिदान को शत-शत प्रणाम। मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का अदम्य साहस, शौर्य एवं समर्पण राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
1
3
6
239
जनता का विश्वास, जालोर का विकास। श्री आसु राम जी देवासी के जालोर जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर जिला परिषद एवं राजीव गांधी भवन में जिले के सभी प्रमुख नेताओं, जिला परिषद सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशियाँ साझा की। श्री आसु राम जी देवासी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। #Jalore #Rajasthan
3
10
28
768
समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का आधार है। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं संविधान सभा के समस्त सदस्यों को सादर नमन करता हूँ। आइए, हम सभी संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें। जय हिंद, जय संविधान! 🇮🇳 #संविधान_दिवस #ConstitutionDay
2
5
15
264
Pukh Raj Parashar retweeted
प्रदेश के सभी निर्वाचित जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि सभी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांवों के विकास और जनसेवा के लिए काम करेंगे। कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों को विशेष बधाई। ग्रामीण जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन के विरोध में जो भरोसा जताया है, उसे सेवा भाव से निभाना आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप गांव, किसान और पशुपालक की आवाज़ बनेंगे। सस्नेह।
28
142
2
909
34,450
राजस्थान में कांग्रेस के सभी 24 नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत कांग्रेस के प्रति जनता के अटूट विश्वास और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नेतृत्व एवं कार्यकुशलता से ग्रामीण विकास, जनकल्याण और पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा देंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता का हृदय से आभार। #Rajasthan
6
8
24
733
जय जालोर, जय कांग्रेस 🙏 श्री आसु राम देवासी जी को जालोर के जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। #Jalore #Rajasthan
11
17
1
88
1,104
जनसेवा का संकल्प, विकास का विश्वास। जनहित को प्राथमिकता, प्रगति का प्रयास। कल सायंकाल जालोर जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में शामिल हुआ। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुमन यादव जी, पूर्व मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई जी, विधायक श्री समरजीत सिंह जी एवं श्री रतन देवासी जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल जी तथा श्रीमती सरोज चौधरी जी उपस्थित रहे।
2
10
1
39
809
Pukh Raj Parashar retweeted
आज जोधपुर में मीडिया से बातचीत की : लोगों में इससे और आक्रोश हुआ है कि मुख्यमंत्री जी, भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं के हारने के बाद ऑफिशियली जो कमेंट आना चाहिए , चाहे वो ये नम्रता के साथ स्वीकार करते कि हार मिली है , वो भी नहीं तो और कोई आर्गुमेंट दे सकते थे कि हमारी अपनी पार्टी की फूट का कारण है या कोई अन्य कारण ऐसे हो गए हैं, गलतफहमी ही हो गई,अच्छा काम कर रहे हैं पर जनता में बातें पहुंच नहीं पाईं, हमारे लोग पहुंचा नहीं पाए, कमेंट होते हैं, मैं जनरल कह रहा हूं, जनरल कमेंट यही होते हैं, हम जनता के सामने सिर झुकाते हैं, नम्रता के साथ हार को स्वीकार करते हैं, ये एक सेट लेंग्वेज समझ लो आप, कुछ तो भावना प्रकट करें, अभी तक अहम घमंड गया नहीं है। ये मुझे लगता है। इसलिए उनके बाकी लोग, जो केंद्रीय मंत्री हैं या राज्य के मंत्री हैं उनसे जो कमेंट करवा रहे हैं उससे खानापूर्ति नहीं हो सकती, उससे राजस्थान की जनता संतुष्ट नहीं होगी। जनता तब संतुष्ट होगी जब आप आगे आकर स्पष्ट कहो, विशेष रूप से मुख्यमंत्री जी को और बीजेपी अध्यक्ष को आगे आके अपनी बात रखनी चाहिए। ये तो मोदी की स्टाइल हो गई, मोदी जी अभी 12 साल में कभी मिले ही नहीं मीडिया वालों से, एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। इनकी जो इतनी बड़ी हार की स्थिति बनी है, उनको प्रेस कांफ्रेस नहीं बुलानी चाहिए थी ? बुला के खुलकर बात करते, उससे सबको अच्छा लगता, हमें भी अच्छा लगता और जनता को भी अच्छा लगता।
38
119
4
519
24,253
Pukh Raj Parashar retweeted
आज सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र, जोधपुर के मंडोर स्थित श्री शिवराम नत्थूजी टांक राजकीय जिला अस्पताल में विधायक निधि से स्वीकृत एक्स-रे मशीन को जनता को समर्पित किया। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
9
88
455
16,291
Pukh Raj Parashar retweeted
सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी और हेमू कॉलोनी चौराहा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु संगत दरबार में मत्था टेककर गुरु जी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की जनता की खुशहाली की अरदास की।
8
87
370
14,888
Pukh Raj Parashar retweeted
आज जोधपुर में रास्ते में एक दिव्यांग साथी से मुलाकात हुई। उनकी मुस्कान और हौसले ने दिन बना दिया।
65
399
14
3,142
95,768
Pukh Raj Parashar retweeted
आज जोधपुर सर्किट हाउस पर प्रेस वार्ता : मैंने कहा है कि अब जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रक्रिया बनाई है, जिसके अंतर्गत उन्होंने पर्यवेक्षक भेजे हैं सब जगह, सीनियर पर्यवेक्षक भेजे थे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी ने प्रोसेस जो बनाया गया है , उसी प्रोसेस को पूरा करते हुए टिकट के फैसले होंगे। दूसरों किसी का हस्तक्षेप नहीं होगा। आपको याद होगा मैंने बहुत पहले कहा था जब चुनाव शुरू हुए थे कि लोकल लोगों को मालूम होता है कि कौन सही है, कौन जीत सकता है, इसलिए स्टेट लेवल से कोई सिफारिश नहीं होगी। और मैंने कहा था कि अगर मैं भी कह दूँ किसी को, तो टिकट नहीं मिलना चाहिए, जब तक कि यह निश्चित नहीं हो जाए वह जीत सकता है। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिनके कहने पर टिकट दिए हैं, चाहे स्थानीय नेता थे, चाहे वह विधायक थे, चाहे पूर्व विधायक थे या प्रत्याशी रहे हुए थे या और कोई नेता थे, उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है कि वह जीत के आए हैं हम लोग, तो सुनिश्चित करें कि वह हमारे उम्मीदवार जो घोषित होंगे, उनको वह वोट देना निश्चित करें। और इनकी ( भाजपा की ) जो गुंडागर्दी चल रही है, नगर निगमों में चली, वही अभी भी चल रही है, जिसके लिए मैंने परसों ट्वीट भी किया था और कल प्रूव हो गया जब भरतपुर के 18 जीते हुए नुमाइंदों ने प्रदेश कांग्रेस में आ करके मीडिया के सामने कहा कि हम सब तय कर चुके हैं, हम कांग्रेस के साथ रहेंगे और कांग्रेस के टिकट पर जीत के आए हैं। उनके पीछे पड़े हुए थे, थाने वाले बार-बार जा रहे थे वहाँ। वही बात लागू होती है कि अब जो जिला प्रमुख के टिकट होंगे या उप प्रमुख के होंगे या प्रधान के होंगे, उप प्रधान के होंगे, तमाम प्रोसेस वही पूरा करेंगे। अब मुझसे मिलने आ रहे हैं सुबह से नेता लोग, सबको मैं समझा रहा हूँ, आप आपस में बातचीत करो, जिनके पक्ष में हों उनको टिकट मिले और जो पर्यवेक्षक हैं, उनको कन्विंस करें वह कि किसके साथ में कौन ज्यादा लोग हैं। पर्यवेक्षक चाहें तो सबसे वन टू वन बात कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट होगी। उसी ढंग से चुनाव प्रक्रिया चल रही है। हमें उम्मीद है कि ( भाजपा द्वारा) बेईमानी करने के बावजूद भी हम निश्चित तौर पर जीतेंगे। लोगों ने बहुत बड़ा मैंडेट दिया है, अब भी कोई बेईमानी करेगा, तो जनता उसको माफ नहीं करेगी, मेरा मानना है।
37
124
4
511
27,433
Pukh Raj Parashar retweeted
सवाल : सर, आपने कहा था कि आलाकमान चाहे तो मैं मुख्यमंत्री बनने को तैयार हूँ, मैं हिपोक्रेट नहीं हूँ। इस बयान के क्या मायने हैं? जवाब : ये मैं दो-तीन साल से बोल रहा हूँ। अब उसके लिए तो कोई डिकोडिंग करो आप लोग, ये मीडिया का काम है। मैं जो बोलता हूँ या बोला हूँ, उसकी डिकोडिंग आप करो। सवाल : सर, जनता ने ईवीएम से भी आपको मैंडेट दिया है, वैसे तो आप तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं जवाब : ये सवाल तो पुराने हो गए हैं। ये ईवीएम दूसरी है, नंबर एक। इनमें वीवीपैट भी नहीं था। नंबर दो, जब हिंदुस्तान की जनता चाहती है कि उनका विश्वास डेमोक्रेसी के अंदर बना रहना चाहिए, वो कहते हैं कि भाई ईवीएम हटा दो और बैलेट लेकर आ जाओ। अमेरिका के अंदर, इंग्लैंड के अंदर भी पहले मशीनें थीं, बाद में वहां बैलेट आ गया। यहां क्यों नहीं आ सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसमें वीवीपैट लगाओ। कौन गया था सुप्रीम कोर्ट? बीजेपी नेता गए, सुब्रमण्यम स्वामी गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसमें एक मशीन और लगाओ, वोट पता पड़े। पंद्रह हजार करोड़ खर्च किए भारत सरकार ने, मशीन लग गई। इसका मतलब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया इसमें टैंपरिंग, छेड़छाड़ संभव है। इसलिए उन्होंने कहा कि आप मशीन लगाओ, वीवीपैट लगाओ, ठीक है ना? सुप्रीम कोर्ट का फैसला था। जनता का विश्वास उठ गया मशीनों से, तो आप क्यों नहीं उस पे आ जाते हो? मशीनें ठीक काम कर रही होंगी मान लीजिए। कहते हैं ना भाई आप जीतते हो तो आप चुप रहते हो, जैसे आपने क्वेश्चन किया मुझसे और आप हारते हो तो कहते हो कि ईवीएम ने हरा दिया। तो लोगों में आशंका क्या है? कहीं-कहीं बीजेपी वाले जिता देते हैं कांग्रेस को, जिससे कि हम बड़ी बेईमानी करें बड़ी, पार्लियामेंट वाली, हमारे ऊपर शक नहीं हो। ये जो स्थिति चल गई देश के अंदर, इसका समाधान होना आवश्यक है, ये मेरा मानना है। सवाल : सर, जिस तरीके से परिसीमन की तैयारी चल रही है बिल लाने की सेंटर में, तो क्या ये 2028 का चुनाव समय पर होना आपको लगता है हो जाएंगे? जवाब : ये तो लगे हुए हैं कि कैसे तोड़-फोड़ करें। सुनिए आप, पार्लियामेंट मेंबर कैसे तोड़ें? जैसे पहले तोड़-फोड़ करके सरकारें गिराईं, हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं ये लोग। आठ एमपी आप पार्टी के ले गए , शिवसेना के छह लोग ले गए, खरीद-फरोख्त करके। ये चाहते हैं कि एक्ट पास नहीं हो पा रहा हमारा, इसमें कैसे हॉर्स ट्रेडिंग करें ये इनका प्रयास है अभी। ऑल पार्टी मीटिंग नहीं बुला रहे ये लोग। इतना बड़ा फैसला होने जा रहा है परिसीमन का भी, वन नेशन वन इलेक्शन का भी। आठ सौ-साढ़े आठ सौ सीटें करने का। चाइना में आठ सौ से नौ सौ सीटें हैं वहां पर। तो ये जो इसके धंधे हो गए शुरू और कहां ले जाएंगे मुल्क को, कोई पता नहीं पड़ेगा बाद में आपको। फिर पछताएंगे सब लोग। ये खतरनाक खेल खेल रहे हैं। जेन- ज़ी और राहुल गांधी जी का जो एक्ट था पीएम हाउस के बाहर संघर्ष करने का, फिर एमपीज ने मार्च किए जंतर मंतर की तरफ, अरेस्ट दी राहुल जी ने खुद ने अरेस्ट दी आप देख रहे हो। राहुल गांधी और खड़गे साहब पार्लियामेंट के अंदर भी, बाहर भी जो हवा बनाई है देश के अंदर, छात्रों की गूँज प्रोग्राम किए, उससे घबरा गए ये लोग। वरना पता नहीं अभी तक तो तोड़-फोड़ करके एक्ट पास करवा लेते ये लोग। सौ दिन हो गए, पार्लियामेंट अभी जो कहते हैं ना स्थायी रूप से सत्रावसान होना चाहिए, वो नहीं हुआ है। ये चाहें तो आज जो है, आज कह सकते हैं परसों पार्लियामेंट बुलाई जाएगी। एमपी पता नहीं कोई दौरे में गए होंगे, कोई विदेश गए होंगे, पीछे हम अपना काम कर दें। इस प्रकार की हरकतें जो करते हैं देश के अंदर, इसलिए मैं कहता हूँ लोकतंत्र में इनका यकीन नहीं है। सवाल : सर, कई जिला परिषद और पंचायत समितियों में पार्टी को बहुमत नहीं मिला, वहां बीएपी और आरएलपी जैसी पार्टियों की मदद... जवाब : ये तो देखिए डेमोक्रेसी है। इनका स्वागत करना चाहिए। डेमोक्रेसी में चाहे इंडिपेंडेंट हो, एक पार्टी चाहे वो आधा परसेंट वोट ले आए, एक परसेंट ले आए, दो परसेंट ले आए, डेमोक्रेसी है। अगर हमारा विश्वास डेमोक्रेसी में है तो क्यों एतराज करेंगे कि कौन खड़ा हो रहा है, कौन नहीं हो रहा है। पहले कई पार्टियां बनी थीं, वो पार्टियां चली गईं वापस, गायब हो गईं। अब जो अभी आए नए-नए आए हैं, देखते हैं कि आगे इनका क्या होता है। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारी विचारधारा महात्मा गांधी की, पंडित नेहरू की, सरदार पटेल की, मौलाना आजाद की, महापुरुषों की दी हुई है जो बड़े त्याग, बलिदान करके देश आजाद हुआ है। पंडित नेहरू जी का इन्होंने टारगेट बनाया, दस साल जेल में रहे देश के अंदर। और इन्होंने उंगली नहीं कटाई अपनी, उंगली नहीं कटाने वाले कौन हैं? आरएसएस, बीजेपी वाले हैं। और ये बड़े-बड़े दावे करते हैं।
50
222
2
1,520
114,671
Pukh Raj Parashar retweeted
इनका मुकाबला हम लोग करेंगे और कामयाब होंगे। सवाल : सर, एक छोटा सा सवाल, दो महीने में ऐसा क्या बदलाव हो गया कि एकदम जादू हो गया, इतना बड़ा समर्थन मिल गया जनता का? जवाब : वो धोखा था जो जीते इस नगर निगम के अंदर। मैं आपको समझा चुका हूँ, पुलिस की गुंडागर्दी से जीते, नंबर वन। दूसरा, वार्ड मेरे खुद के कॉन्स्टिट्यूएंसी में मान लो चार वार्ड थे, चालीस साल से हम जीतते आ रहे हैं, चारों को मिला के एक कर दिया। एक हो गया। उनके वार्ड थे आठ हजार के, तीन कर दिए तोड़ करके। तीन हो गए। इस प्रकार से दो हजार का वार्ड भी है, आठ हजार का भी है, पंद्रह हजार का वार्ड है। एक तो मैंने सुना पचासी वोट के वार्ड हैं। तीन सौ वोट का वार्ड है सिवाना के अंदर, ढाई सौ वोट का ही। और आठ हजार का भी वार्ड है। तो वार्डों की संख्या इस प्रकार हो गई। बाकी 0.94 % वोट का खाली डिफरेंस था उस वक्त। जोधपुर में करीब चौदह-पंद्रह हजार वोट ज्यादा थे। इसका मतलब जीते वो हैं, संख्या बराबर आई हमारी नंबर में। पर हॉर्स ट्रेडिंग कर ली। यहां तो खुला खेल हुआ आपको मालूम ही है। पंद्रह हजार वोट ज्यादा हमारे थे। डायरेक्ट चुनाव होता तो हम जीतते थे यहां पे, मेयर हमारा बनता। जयपुर में भी फर्क रहा मेंबरों के अंदर नंबर में। पर पंद्रह हजार वोट वहां भी ज्यादा रहे कांग्रेस के। दो बड़े शहरों की बात करें,। पच्चीस-तीस जगह ऐसी स्थिति बनी। तो ये जो इन्होंने हरकतें करी ना, उसका परिणाम भुगत रहे हैं ये लोग। और जो इन्होंने झूठे वादे किए ना, पोल खुल गई अब इनकी। सवाल : सर, इस बार तो संख्या ज्यादा है सर... जवाब : मिशन पच्चीस की बात करो।
5
36
54
2,221
Pukh Raj Parashar retweeted
सोमवार रात को जोधपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस : सवाल : इस पर क्या कहेंगे सर? पंचायत चुनाव में इतनी शानदार बहुमत प्रदान कर दिया आपने। जवाब : देखिए जो विजय हुई है, वो मैसेज है पूरे प्रदेशवासियों के लिए क्योंकि जिस रूप में विजय हुई है, मैं समझता हूँ कि लोगों में कितना बड़ा आक्रोश होगा दिलों के अंदर, जो उम्मीद हम भी नहीं करते थे, कांग्रेस भी नहीं करती थी, उससे ज्यादा विजय मिली है। इसके मायने क्या होते हैं? इसके मायने हैं कि इतना भयंकर आक्रोश पैदा हुआ तीन साल के अंदर, जिस प्रकार कुशासन दिया, विकास के काम रोक दिए, बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें खड़ी हैं जोधपुर सहित,वहां पर काम शुरू ही नहीं हो रहा और जिस रूप में बिहेव किया गया - एक साल बनाम पाँच साल। मतलब हमने एक साल में इतने काम कर दिए जितना कि पिछली सरकार पाँच साल में नहीं कर पाई। ये लैंग्वेज होती है डेमोक्रेसी के अंदर? हिंदुस्तान में कोई सरकार ऐसी नहीं होगी जिसने कहा होगा कि मैंने एक साल में काम इतने कर दिए कि पिछली गवर्नमेंट के पाँच साल से आगे मैं निकल गया हूँ। इतना घमंड, अहम किस काम का? अब भी ये जो चुनाव हारे हैं, और हम जीते हैं, तो इनमें कोई अभी भी अहम-घमंड में ही बात कर रहे हैं। इनके जो वक्तव्य आ रहे हैं, या तो मौन धारण कर रखा है मुख्यमंत्री जी ने, बीजेपी ने, या अहम-घमंड में ही बोल रहे हैं, वक्तव्य दे रहे हैं। अभी तो इनको अहसास होना चाहिए कि भाई इतना भारी आक्रोश है, इसका मतलब हमने कोई गलतियां की होंगी। विथ ह्यूमिलिटी, विथ नम्रता के साथ में जनता के सामने सिर झुकाना चाहिए था। गलती हुई होगी हमसे तब जा के ये आंकड़े आए हैं। हम भविष्य में सुधार करेंगे। कैसे, किस प्रकार से हम वापस लोगों के दिल जीतें ये भावना होनी चाहिए लोकतंत्र के अंदर। उसकी बजाय ये तो अभी भी घमंड में चल रहे हैं, अहम में चल रहे हैं। तो मैं समझता हूँ कि अब इनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, रुकने वाली नहीं है। राहुल गांधी जी ने कहा था कि ये राजस्थान के गांवों की जीत नहीं है खाली, हिंदुस्तान भर के गांवों के अंदर यही माहौल है। किस प्रकार से एनडीए गवर्नमेंट ने बिहेव किया है, क्या नारे लगाए थे, क्या षड्यंत्र किया था यूपीए गवर्नमेंट के खिलाफ में। कोलगेट, एक लाख सत्तर हजार करोड़ का घोटाला हो गया है। कौन कह रहा है? सीएजी कह रहा है। टू जी स्पेक्ट्रम में घोटाला हो गया। हमारे मंत्री जेल चले गए। सब पाक-साफ निकले। ये सरकार अब बारह साल हो गए इनको, इनके कोई आरोप सिद्ध हुए हैं ? और मोदी जी ने जो कहा था काला धन लेके आऊंगा, दो करोड़ नौकरियां दूंगा प्रतिवर्ष, अच्छे दिन आएंगे आपके, किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे हम लोग, महंगाई कम कर देंगे। महंगाई बढ़ा दी। पेट्रोल किस भाव था? अस्सी से एक सौ बीस पहुंच गया इनके वक्त में। वोट चोरी की जो बात की जा रही है, क्यों की जा रही है? जिस प्रकार का बिहेव किया गया, अगर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर पूछते भाई कि ये एसआईआर हम करें? कई जगह डबल वोट है, कई लोग मर गए हैं, कई लोग शिफ्ट हो जाते हैं, तो हम चाहते हैं कि लिस्ट परफेक्ट बन जाए। किसी को एतराज नहीं होता। जिस प्रकार का इन्होंने बिहेव किया एकतरफा, और तेरह करोड़ तीन हजार वोट काट दिए मुल्क के अंदर। बंगाल का आपके सामने है। नब्बे लाख वोट की बात छोड़ो, सत्ताईस लाख वोट जो तय हो गया कि ये जुड़ सकते हैं, वो जुड़ नहीं पाए चुनाव में, क्योंकि जो प्रक्रिया कही गई थी कि जुडिशियल ऑफिसर बैठेंगे, वो पूरी नहीं हुई। और फिर एक जज साहब ने कह दिया, "कोई बात नहीं, अगले ही साल चुनाव,अगली बार चुनाव में वोट दे देंगे।" इस कमेंट को लोग कभी भूल नहीं सकते। इस रूप में जो बिहेव किया गया, मैं समझता हूँ उसको समझने की आवश्यकता है पूरे देशवासियों को भी, पब्लिक को भी। क्योंकि माई-बाप तो पब्लिक ही है। तो आज देश में क्या हो रहा है, पूरा देश देख रहा है। हम बार-बार कह रहे हैं, ये खतरनाक खेल खेलना चाहते हैं पार्लियामेंट के अंदर कानून पास करके। कानून क्या? असम में परिसीमन उन्होंने किया, वही परिसीमन करना चाहते हैं देश के अंदर, हम अपनी मर्जी से। राजस्थान में किया नगरपालिका, नगर परिषद में, वही तरीका अपनाना चाहते हैं देशभर के लिए जिससे कि भविष्य में जो है चाइना की तरह, रशिया की तरह चुनाव हों नाम के। चुनाव जीतें हम लोग जीतें, खाली बस। आरएसएस, बीजेपी जीते, चुनाव नाम के हों। पक्ष-विपक्ष एक पार्टी का ही हो। जैसे बंगाल में क्या हुआ है, मैंने पहले भी कहा, बंगाल में चुनाव जीत गए मान लीजिए, कैसे जीत गए? जीत गए बीजेपी। अस्सी जीते ममता जी के, साठ तोड़ के बना दिया, नेता प्रतिपक्ष बना दिया उसमें से एक को। अब वहां मुख्यमंत्री भी है बीजेपी का और नेता प्रतिपक्ष भी बीजेपी का है। वो मॉडल चाहते हैं पूरे मुल्क के अंदर।
37
124
3
609
25,160
Pukh Raj Parashar retweeted
ये स्थिति चल रही है। इसलिए मैं तो आह्वान करूंगा सबको कि हम लोग सोचते हैं कि हमारा मिशन होना चाहिए, अगला चुनाव तो 2028 का हमें जीतना ही है और निश्चित तौर पर जीतेंगे। ये कई हथकंडे अपनाएंगे पहले की तरह, पाँच लाख बनाम पचास लाख। हिंदू को दे दिए पाँच लाख, मुसलमान को दे दिए पचास लाख। सबकी पोल खुल चुकी है। सवाल : सर, जिस तरीके से उन्होंने आज सुबह ही कहा है कि 2028 की सरकार तो हमारी होगी, वो तो 2033 की तैयारी करें। जवाब : देखिए, 2028 की हमारी होगी और पार्लियामेंट में मिशन पच्चीस लेकर हम चलेंगे। जो जनता ने विश्वास प्रकट किया है, हमारा मिशन पच्चीस होगा पार्लियामेंट के लिए भी। 2028 का चुनाव जीतेंगे हम लोग राजस्थान में और उनतीस को चुनाव मई में होगा, उनतीस में पार्लियामेंट का चुनाव होगा देश के अंदर। उस चुनाव में भी एनडीए गवर्नमेंट का सफाया होगा और यूपीए गवर्नमेंट, इंडिया गठबंधन, इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी और राहुल गांधी, खड़गे साहब ने तमाम इंडिया गठबंधन के नेताओं को, अखिलेश यादव जी सहित, सबको साथ ले के संकल्प कर रखे हैं डेमोक्रेसी को बचाने के लिए। मैं सबका आह्वान करना चाहूंगा, अभी रैली हुई थी अभी एक तारीख को दिल्ली के अंदर, तब भी मैंने कहा, रैली में अपने साधनों से जाओ, क्योंकि ये रैली जो है खाली कांग्रेस की नहीं है, ना ये इंडिया ब्लॉक की है ये रैली डेमोक्रेसी को बचाने की रैली है, लोकतंत्र बचाने की रैली है, ये मेरा मानना है। इसलिए हमारा मिशन पच्चीस होना चाहिए राजस्थान से। पिछली बार भी ग्यारह सीटें हम जीत के गए हैं, इनकी आंखें खुल गईं। राजस्थान में माहौल बन चुका है। अब ये माहौल कितनी कोशिश कर लें, ये तमाम केंद्रीय मंत्री बुरी तरह से हार गए। ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। मुख्यमंत्री अपने जिले में हमारे जो जीते हुए लोग हैं, उनमें तोड़-फोड़ कर रहे हैं, तीन बार थानेदार को भेज दिया है हमारे कैंप में। आज तमाम हमारे वो जो सदस्य हैं, उनको खड़ा किया गया पीसीसी के अंदर वार रूम में। पूरी मीडिया के सामने दिखाया गया, ये क्या बोल रहे हैं सुन लीजिए आप। तब भी आंखें नहीं खुलेंगी इनकी। एक उदाहरण हमारे सामने आया है, एक वोट खाली जीती बीजेपी। लगभग पंद्रह वोट कांग्रेस जीती या बारह जीते, तीन जीते होंगे इंडिपेंडेंट मान लो। एक वोट जीतने के बाद भी धमकी दी जा रही है कि तुम बीजेपी जॉइन कर लो। जो जीते हैं सबको लेके आ जाओ, हम तुम्हें प्रधान बना देंगे। ये इनकी हरकतें पूरे प्रदेश में चलने लग गई हैं जैसा इन्होंने गुंडागर्दी करी पुलिस के माध्यम से नगर निकायों में, नगरपालिकाओं में, नगर निगमों में। वो तरीका अभी अपनाने लग गए हैं। पर जनता अब समझ चुकी है। उस हार का बदला लिया जो गुंडागर्दी कराई, परिसीमन बेईमानी से किया, पुलिस का आतंक मचाया, जनता को पसंद नहीं आया। अब मैं समझता हूँ कि अब समझ गए, इनमें अक्ल आई होगी, अक्ल आ जाएगी नहीं आई है तो। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री जी का दो दिन, तीन दिन हो गए हैं, एक कमेंट नहीं आ पा रहा है। एज ए मुख्यमंत्री, तीन बार चुनाव लूज किया मैंने। परिणाम आया, मीडिया के सामने मैंने उसी वक्त कहा मैं अपनी जिम्मेदारी लेता हूँ क्योंकि मैं मुख्यमंत्री हूँ। हार हुई है, सरकार चली गई हमारी, मेरी जिम्मेदारी है। इतना हंबल रहना पड़ता है, इतना नम्र रहना पड़ता है और जनता के सामने सिर झुकाना पड़ता है कि भाई हमारी गलतियां हुई होंगी, आपने हमें हरा दिया, हम आगे अच्छा काम करेंगे जिससे कि वापस जीत के आ जाएं, और मैं तीन बार जीत के आ गया, तीन बार मुख्यमंत्री बन गया। ये सलाह मैंने दी मुख्यमंत्री जी को कि आप तो भले आदमी हो। मुझे पता नहीं कि भले आदमी आ के जोधपुर में कबाड़ा कर देंगे। मुझे नहीं मालूम था। मैंने कहा ये बहुत भले आदमी हैं। तो मैंने कहा मैं मेरे अनुभव बताता हूँ इनको, मैं इतना सीनियर हूँ। अब जमाना बदल गया है, ना सीनियरिटी का, ना अनुभव का और ना उम्र का, कोई लिहाज नहीं रखते। ये ऐसे लोग हैं।
6
37
49
1,815
Pukh Raj Parashar retweeted
गुरु पूरब की आप सभी को लख-लख बधाइयां। गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन, उनका तप, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
534
3,833
50
19,295
242,009
सिख धर्म के संस्थापक, मानवता के पथप्रदर्शक एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु नानक देव जी की पावन शिक्षाएं हमें सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरु साहिब की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। #GuruNanakJayanti #PrakashParv
4
7
1
20
319