
Official handle of Pali Police, Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100, 02932- 251545, 46
पाली, राजस्थान (भारत)
Joined September 2017
- Tweets9.6K
- Following152
- Followers7.9K
- Likes2.6K
Pali Police retweeted
झालावाड़ में राजस्थान पुलिस का Digital Fraud और Blackmailing पर कड़ा प्रहार!
पुराने और दुर्लभ सिक्के खरीदने के नाम पर शुरू हुआ ठगी का यह जाल इस कदर खौफनाक हो गया था कि आरोपियों ने फर्जी पुलिस नोटिस, AI से तैयार डरावने वीडियो और झूठे मामलों में बेटे को फंसाने की धमकियों से प्रताड़ित कर एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 1500 किलोमीटर दूर बिहार में कार्रवाई की योजना बनाकर तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों को थानाधिकारी बकानी हरि सिंह, थानाधिकारी रायपुर मोहनलाल और थानाधिकारी मण्डावर रोहित कुमार के नेतृत्व में बिहार रवाना किया गया। बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजीत यादव समेत 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और हिरासत में लिया गया है।
सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं, और किसी भी फर्जी नोटिस या धमकी से डरें नहीं। याद रखिए, सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
यदि आपके साथ भी किसी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत Cyber Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #Jhalawar #CyberFraud #GroundZeroSuccessStory
Pali Police retweeted
राजस्थान की प्राचीन संस्कृति, लोक कला, सजे-धजे ऊंटों और अरावली की पहाड़ियों के आंचल में बसे पवित्र तीर्थ स्थल पुष्कर में 'पुष्कर मेला 2026' का भव्य शुभारंभ हो चुका है। यह मेला न केवल पशु व्यापार और कला का अनूठा केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।
मेले के दौरान पुष्कर सरोवर की अलौकिक महाआरती, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और लोक संगीत का आनंद लेने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु व सैलानी पहुँच रहे हैं।
आगंतुकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। मेले का आनंद लें, स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इसके अतिरिक्त मेले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर दें।
#PushkarMela2026 #PushkarCamelFair #RajasthanTourism #CulturalHeritage #RajasthanPolice
Pali Police retweeted
सड़क पर वाहन चलाते समय न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, बल्कि गाड़ी के सभी कानूनी दस्तावेज और आपातकालीन उपकरण साथ रखना भी उतना ही अनिवार्य है। यात्रा के दौरान Documents Checking में असुविधा से बचने तथा अनहोनी के दौरान तुरंत समाधान के लिए ये 5 चीजें हमेशा अपनी गाड़ी में रखें।
सुरक्षित और नियमबद्ध ड्राइविंग से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घर से निकलने से पहले हमेशा अपने दस्तावेजों की जांच कर लें।
जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#TrafficRules #RajasthanPolice #Documents #RoadSafety #SafeDriving
Pali Police retweeted
#Pali #सुमेरपुर: हल्थनी में सरपंच चुनाव के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला पहुंचा थाने
मनोहर सिंह ने थाने में चार लोगों के खिलाफ कराया मारपीट का मामला दर्ज, उत्तमसिंह,देवीसिंह,छेल सिंह दीनदयाल सिंह पर....
#RajasthanWithFirstIndia @PaliPolice
Pali Police retweeted
दीपावली का पावन पर्व उमंग, उल्लास और रोशनी का त्योहार है, लेकिन यह खुशियाँ तभी पूर्ण होती हैं जब हम और हमारे आस-पास के सभी जीव-जंतु सुरक्षित रहें। थोड़ी सी सावधानी इस पावन पर्व को पूरी तरह सुरक्षित बना सकती है।
इस दीवाली कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा पर्याप्त दूरी बनाए रखें, उन्हें हाथ में बिल्कुल न पकड़ें। यदि कोई पटाखा न जले, तो उसके तुरंत पास दोबारा न जाएं।
जिम्मेदारी से आतिशबाजी करें, सुरक्षित रहें, सबकी दीवाली सुरक्षित बनाएं!
आग से जुड़ी दुर्घटना होने पर तुरंत 101 डायल करें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#Safediwali #Rajasthanpolice #7Days7Promises #Diwali2026 #diwalisafety
Pali Police retweeted
राजस्थान पुलिस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता। 🇮🇳
राजस्थान पुलिस की एटीएस-एजीटीएफ के सतत प्रयासों एवं CBI और INTERPOL के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य एवं हथियार आपूर्तिकर्ता हरिचन्द जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिकी एजेंसी ICE द्वारा डिटेन किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध INTERPOL रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया तथा विभिन्न देशों को 14 इंटरपोल रेफरेंस भेजे गए।
आरोपी को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
राजस्थान पुलिस संगठित अपराध के विरुद्ध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है।
#RajasthanPolice #AGTF #ATS #INTERPOL
Pali Police retweeted
इनाम का लालच, ठगी का जाल हो सकता है!
“आपने ₹5 लाख जीते हैं” जैसे मैसेज, लिंक या कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
रुकें • जाँचें • फिर क्लिक करें।
अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जाँचें।
#RajasthanPolice #CyberSafety #CyberCrime #CyberFraud #CyberAwarenessq
Pali Police retweeted
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
राजस्थान पुलिस नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी सहायता हेतु त्वरित 112 (आपातकालीन), 1090 (महिला गरिमा) या 1091 (महिला हेल्पलाइन) पर संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #Radhaashtami #Radhradha #112 #1090
Pali Police retweeted
Digital world में हर चमकती चीज़ असली नहीं होती। किसी भी अज्ञात लिंक या लुभावने ऑफर पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना आपकी सुरक्षा के लिए ख़तरा बन सकता है।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
Pali Police retweeted
क्राइम पर राजस्थान पुलिस का Zero tolerance
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट का दौरा कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
#Rajasthanpolice #Lawandorder #saferajasthan #Jodhpur
Pali Police retweeted
साइबर ठग अक्सर आपकी जरा सी लापरवाही का फायदा उठाते हैं। याद रखें असली बैंक या कोई भी अधिकारी आपसे कभी भी आपका OTP, PIN या Password नहीं मांगता।
• अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखें:
• किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें।
• संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
• किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
#RajasthanPolice #CyberSafety #CyberAwareness
Pali Police retweeted
एक छोटी-सी गलती… और बड़ा Scam! 📱
Unknown APK download किया?
OTP किसी के साथ share किया?
बस यहीं से शुरू हो सकता है Cyber Fraud. ⚠️
Rule simple है:
1. Unknown APK install मत करो
2. OTP किसी से share मत करो
3. Suspicious link पर click मत करो
किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#CyberSafety
#CyberCrime
#CyberFraud
#OTPScam
#APKScam
#RajasthanPolice
Pali Police retweeted
महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090
छेड़छाड़, अशोभनीय हरकत या किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, आवाज़ उठाएँ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें।
एक कॉल – सहायता की ओर एक कदम।
1090 याद रखें, सुरक्षित रहें और इस संदेश को हर महिला तक पहुँचाएँ।
#Rajasthan Police
#GarimaHelpline1090
#1090
#ऑपरेशनगरिमा
#महिलासुरक्षा
#नारीसम्मान
Pali Police retweeted
धूम्रपान- एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे आपके जीवन को बीमारियों से बदरंग कर सकता है।
धूम्रपान का धुआँ सिर्फ धूम्रपान करने वाले के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषतः आपका परिवार प्रभावित होता है।
अपने और अपनों के स्वस्थ भविष्य के लिए आज ही धूम्रपान छोड़े।
धुंए के गुब्बार में जिंदगी को ना ढूंढे..... आज से धूम्रपान को ना कहें।
#Rajasthan Police
#NoSmoking
#QuitSmoking
#SmokeFreeLife
#HealthyLife
#SayNoToSmoking
Pali Police retweeted
जिन्होंने जिंदगी भर समाज को योगदान दिया है, अब हमारी बारी है उनका हाथ थामने की।
राजस्थान पुलिस ने गाँव एवं शहरों में विशेष अभियान चलाकर अकेले रह रहे बुजुर्गों से संवाद कर उनको सुरक्षित महसूस कराया,आवश्यक जानकारी दी। यह कार्य निरंतर जारी है।
वरिष्ठजनों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता हम सभी की जिम्मेदारी है।
यदि किसी वरिष्ठजन को किसी परेशानी का सामना करना पड़े या सहायता की आवश्यकता हो, तो तुरंत Senior Citizens Helpline- 14567 पर कॉल करें।
आपकी एक कॉल, किसी वरिष्ठजन के लिए सुरक्षा और भरोसे का सहारा बन सकती है।
#RajasthanPolice
#SeniorCitizensHelpline
#SeniorCitizens
Pali Police retweeted
सफर पर निकलने से पहले, एक जरूरी काम करें
........सीट बेल्ट लगाए
यह आपका सुरक्षा कवच है,कोई आफत नहीं ।
इसे गर्व से लगायें ,सुरक्षा का अनुभव करें ।
सीट बेल्ट लगाना, आदत बनायें ।
आदतें हमारा निर्माण करती हैं ।
यातायात नियमों की पालना करें।
#RajasthanPolice
#SeatBelt
#RoadSafety
#SafeDrive
#सड़कसुरक्षा
Pali Police retweeted
वर्चुअल दुनिया के झूठे जाल में न फंसें!
डेटिंग ऐप्स पर दोस्ती के बहाने ब्लैकमेलिंग और भारी-भरकम बिल वसूलने वाले साइबर ठगों से सावधान रहें।
अजनबी प्रोफाइल से दूरी: डेटिंग या सोशल मीडिया ऐप्स पर अनजान चेहरों और लुभावनी प्रोफाइल पर तुरंत भरोसा करने से बचें।
सार्वजनिक स्थान का चयन: यदि किसी से पहली बार मिलना तय हो, तो स्थान हमेशा आपकी पसंद का और सार्वजनिक (Public Place) होना चाहिए।
जबरन भुगतान का विरोध: किसी अनजान कैफे या रेस्टोरेंट में भारी-भरकम बिल के दबाव में न आएं, यह एक सुनियोजित ठगी हो सकती है।
तत्परता से शिकायत: किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#RajasthanPolice #CyberAlert
#FraudAlert
#CyberSafety #RajasthanPolice #CyberCrimeAwarness
Pali Police retweeted
सावधान! साइबर ठगों का नया जाल।
साइबर ठग अब 'फर्जी बॉस' या 'नियामक संस्था' बनकर वित्तीय कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं।
कैसे होती है ठगी?
अपराधी स्वयं को आपकी कंपनी का सीनियर अधिकारी (बॉस) या बैंकिंग/नियामक संस्था का प्रतिनिधि बताते हैं।
व्हाट्सएप या ईमेल पर आपातकालीन भुगतान या गोपनीय लेन-देन का दबाव बनाते हैं।
सॉफ्टवेयर या संदिग्ध ZIP फाइल भेजकर उसे तुरंत खोलने को कहते हैं।
धोखे के मुख्य संकेत:
अचानक और जल्दबाजी में भुगतान करने का दबाव।
अपरिचित नंबर या संदिग्ध ईमेल आईडी का उपयोग।
नियामक संस्थाओं के नाम से असामान्य व्हाट्सएप संदेश।
राजस्थान पुलिस का 'गोल्डन रूल' (सुरक्षा उपाय):
पुष्टि करें: भुगतान करने से पहले संबंधित अधिकारी से फोन या व्यक्तिगत रूप से बात कर पुष्टि अवश्य करें।
ऑटो-डाउनलोड बंद रखें: व्हाट्सएप पर मीडिया ऑटो-डाउनलोड को बंद रखें ताकि संदिग्ध फाइलें खुद डाउनलोड न हों।
स्कैन और सुरक्षा: किसी भी ZIP फाइल को खोलने से पहले एंटीवायरस से स्कैन करें। वित्तीय खातों में Two-Factor Authentication का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
ध्यान दें: आरबीआई या अन्य नियामक संस्थाएं कभी भी व्हाट्सएप पर ज़िप फाइल नहीं भेजती हैं।
यदि आपके साथ कोई संदिग्ध गतिविधि या वित्तीय धोखाधड़ी का प्रयास होता है, तो राजस्थान पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है: साइबर हेल्पलाइन: 1930, साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930/ 9257510100, ऑनलाइन शिकायत: cybercrime.gov.in
राजस्थान पुलिस का संदेश: छोटी सी सावधानी, बड़े नुकसान से बचाएगी!
सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।
#CyberSafety
#RajasthanPolice
#StaySafe
#CyberCrimeAwareness
Pali Police retweeted
सुरक्षित हेलमेट, सुरक्षित जीवन!
सड़क पर सफर करते समय आपकी सबसे पहली जिम्मेदारी है—हेलमेट पहनना।
हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में सिर को गंभीर चोट से बचाने वाली महत्वपूर्ण सुरक्षा ढाल है।
याद रखें,
दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट पहनें और उसे सही तरीके से हमेशा लॉक करें।
चालक के साथ पीछे बैठने वाला भी हेलमेट जरूर पहने।
गति सीमित रखें, यातायात नियमों की पालना करें।
हेलमेट पहनें, सुरक्षित चलें क्योंकि आपका परिवार आपकी राह देखता है।
#RajasthanPolice
#RoadSafety
#HelmetSafety
#WearHelmet
#SafeDriving
#TrafficRules
#सड़कसुरक्षा
#हेलमेटपहनें
#सुरक्षितजीवन
#यातायातसुरक्षा
#सुरक्षितसफर
#RajasthanTrafficPolice
Pali Police retweeted
नशे के सौदागरों पर राजस्थान पुलिस की सख्त कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य, IPS के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
हनुमानगढ़ टाउन में जिला विशेष टीम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के गोदाम से बड़ी खेप बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान करीब ₹17 करोड़ मूल्य की नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसमें कुल 4,12,332 नशीली एवं प्रतिबंधित टैबलेट्स/कैप्सूल शामिल हैं। बरामदगी में Buprenorphine Tablets, Pregabalin Capsules एवं Tapentadol Hydrochloride Tablets शामिल हैं।
मामले में 03 सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया तथा एक वाहन भी जब्त किया गया।
नशे के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस की मुहिम जारी है।
नशा तस्करों पर शिकंजा, युवा पीढ़ी की सुरक्षा हमारा संकल्प।
#RajasthanPolice
#HanumangarhPolice
#OperationChakravyuh
#RajasthanPolice
#SayNoToDrugs
#DrugFreeRajasthan
#AntiDrugCampaign
#NashaMuktRajasthan
#Hanumangarh
#PoliceAction


















