Karnal Police (@PoliceKarnal) header
Karnal Police (@PoliceKarnal) profile picture

The official Twitter account of Karnal Police | #Dial112 for emergencies | You may report crime online on our #HarSamay portal | सेवा, सुरक्षा, सहयोग।

karnal, India
Joined July 2015
Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)Photo by Karnal Police (@PoliceKarnal)
Karnal Police retweeted
🏅 डीजीपी हरियाणा श्री अजय सिंघल से मिले एशियन पैरा गेम्स के कांस्य पदक विजेता हिमांशु नांदल, डीजीपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 5वें एशियन पैरा गेम्स, आइची-नागोया (जापान) में 3 कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा तैराक हिमांशु नांदल आज अपने माता-पिता के साथ पुलिस मुख्यालय, पंचकूला पहुंचे और डीजीपी हरियाणा से मुलाकात की। इस अवसर पर डीजीपी ने हिमांशु को उनकी शानदार खेल उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हिमांशु के पिता ASI श्री बलवान नांदल एवं माता श्रीमती कविता नांदल भी उपस्थित रहे। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस को हिमांशु की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। #HaryanaPolice #DGPHaryana #HimanshuNandal #AsianParaGames2026 #ParaSwimming #ProudHaryana #ProudMoment #SportsExcellence #HaryanaPride #InspiringChampion @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
24
22
1,402
Karnal Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कैथल में डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अध्यापिका से ₹1.23 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार 📌 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मात्र 4 दिन में दोनों आरोपियों को दबोचा। 📌 पुलिस ने करीब ₹40 लाख की राशि फ्रीज करवाई। 📌 आरोपियों ने पुलिस अधिकारी और फर्जी वकील बनकर फर्जी कोर्ट सुनवाई के जरिए महिला को डिजिटल अरेस्ट किया था। 📌 दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल, नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी। हरियाणा पुलिस की अपील: डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। किसी भी अनजान कॉल पर डरकर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
29
1
38
2,707
Karnal Police retweeted
🚨 पलवल पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार; अपहृत ट्रक ड्राइवर को भी सकुशल छुड़ाया। पलवल-हथीन रोड स्थित पियूश सिटी में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश ओमबीर उर्फ ओमी के पैर में लगी गोली। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली महिंद्रा थार बरामद। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व 4 खाली खोल बरामद किए। आरोपियों पर जिले में पिछली रात हुई तीन लूट की वारदातों तथा डायल-112 की गाड़ी को टक्कर मारने का भी आरोप है। वहीं, पुलिस जवानों ने जान की बाजी लगाकर अपहृत ट्रक ड्राइवर को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया। इस दौरान घायल हुए एसपीओ दयाराम का उपचार जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। #PalwalPolice #HaryanaPolice #CrimeControl #Dial112 @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
2
36
52
2,885
Karnal Police retweeted
🚨 हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ और साइबर ठगी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ पुन्हाना सदर थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 🔹 45 मोबाइल फोन, 139 ATM कार्ड 🔹 20 बैंक पासबुक, 13 चेकबुक 🔹 35 सिम कार्ड और 4 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद। आरोपी लोगों को बैंक खाते खुलवाने का लालच देकर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और जुए के पैसों के लेन-देन में करते थे। हरियाणा पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी। @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
3
37
87
13,607
#एनडीपीएस एक्ट के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की कार्रवाई, 425 एलप्राजोलम नशीली #गोलियों सहित #दो आरोपी गिरफ्तार। करनाल, दिनांक 17 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत #एंटीनारकोटिक्ससेल करनाल इंचार्ज उप निरीक्षक #राजन सिंह के नेतृत्व में टीम ने 425 एलप्राजोलम नशीली गोलियों सहित दो आरोपियों को डाचर चौक निसिंग से गिरफ्तार किया है। @igkarnal @police_haryana
1
2
117
Karnal Police retweeted
Strengthening ATM security through technology! Haryana Police is set to pilot an innovative ATM Security Alert System in 240 ATMs across all 23 districts in the first phase, with 10 ATMs in Gurugram initially. The system will enable real-time alerts for ATM break-ins, gas-cutter attacks, tampering and other security threats, with verified alerts forwarded to Dial-112 for swift police response. A proactive, technology-driven initiative to safeguard public money and strengthen security. #HaryanaPolice #ATMsecurity #Dial112 #SmartPolicing #HindustanTimes @NayabSainiBJP @cmohry @csharyana @DGPHaryana @htTweets
1
30
1
32
8,865
#करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की #साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार। कब्जे से एक मोबाईल फोन बरामद। करनाल, दिनांक 15 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर क्राइम थाना करनाल की टीम ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 2 लाख 43 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन निषाद पुत्र राम सिलोचन निवासी गांव लहसारी, थाना रामगढ़ताल, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन 15 प्लस मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत जिला जेल भेज दिया गया है। @igkarnal @police_haryana
1
1
187
Karnal Police retweeted
🏆 अंतरराष्ट्रीय मंच पर हरियाणा पुलिस का गौरव! जॉर्डन में आयोजित 5वें ITPF Tent Pegging World Cup 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। 🇮🇳 हरियाणा पुलिस के ASI जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि HC सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय कोच के रूप में टीम को मार्गदर्शन दिया। DGP श्री अजय सिंघल ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। #HaryanaPolice #TentPegging #ProudMoment #ITPFWorldCup2026 @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
11
41
73
8,097
Karnal Police retweeted
🚨 अब ATM से छेड़छाड़ होते ही हरियाणा पुलिस को मिलेगा अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा मजबूत करने के लिए विशेष सिस्टम तैयार किया है, जो बैंकों के ई-सर्विलांस सिस्टम को डायल-112 से जोड़ेगा। प्रदेश के 1,600 से अधिक ATM को इस सिस्टम से जोड़ने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 200 से अधिक ATM से शुरुआत होगी। तोड़फोड़ या संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। स्मार्ट तकनीक, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित बैंकिंग! #HaryanaPolice #Dial112 #CyberSecurity #SmartPolicing @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
37
2
45
6,052
🚨 करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार। #एंटी नारकोटिक सेल की 3 अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई। 🔹 आरोपियों के कब्जे से 7 अवैध देशी पिस्तौल व 4 मैगजीन बरामद। अवैध #हथियारों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी। @igkarnal @HaryanaPolice
1
1
5
249
Karnal Police retweeted
एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश अब नहीं रहेगी आसान! हरियाणा में 1,600 से अधिक एटीएम डायल-112 से जुड़ेंगे। एटीएम में तोड़फोड़ या छेड़छाड़ होते ही पुलिस को तत्काल अलर्ट मिलेगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी। हरियाणा पुलिस की यह पहल बैंक सुरक्षा को मजबूत करने और एटीएम अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षित बैंकिंग, सतर्क पुलिस और त्वरित कार्रवाई – हरियाणा पुलिस सदैव तत्पर। #HaryanaPolice #Dial112 #SmartPolicing #PublicSafety @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
6
36
44
8,102
#करनाल पुलिस की #बड़ी कार्रवाई, ईंटों से हमला कर #हत्या करने के मामले में #दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व हत्या में इस्तेमाल की गई ईंटें बरामद करनाल, दिनांक 12 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-32/33 पुलिस ने ईंटों से हमला कर रामफल सिंह मान की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र पप्पू तथा राजकुमार पासवान पुत्र ब्रह्मदेव पासवान, निवासी झुग्गी-झोपड़ियां, सेक्टर-32/33, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा हमला करने में इस्तेमाल की गई ईंटें भी बरामद की हैं। थाना सेक्टर-32/33 के प्रबंधक निरीक्षक #सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 05 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता सचिन मान निवासी नरसी विलेज, करनाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके चाचा रामफल सिंह मान अपनी एक्टिवा पर सेक्टर-9 मार्केट से घर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रामफल सिंह के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंटों से कई वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हमले में रामफल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामफल सिंह को उपचार के लिए पहले अमृतधारा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम ले जाया गया तथा बाद में आर्टिओस हॉस्पिटल, पानीपत में भर्ती करवाया गया। जहां दिनांक 10 नवंबर 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-32/33 में दिनांक 06 नवंबर 2026 को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक निरंजन की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गांव बुढ़ाखेड़ा, करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं हमला करने में इस्तेमाल की गई ईंटें भी बरामद कर ली हैं। @igkarnal @police_haryana
2
219
#करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राइस मिल में हुई हत्या के मामले में #दो अन्य आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे बरामद, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। करनाल, दिनांक 12 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस #अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तरावड़ी पुलिस ने राइस मिल में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल बाबू पुत्र पवित्र यादव और सचिन कुमार पुत्र हीरामन, निवासी बद्री राइस मिल डंडारी, जिला करनाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना तरावड़ी प्रबंधक निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि दिनांक 08 नवंबर 2026 की रात को बदरी एग्रो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल में दीवाली के पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया। इस दौरान राधेश्याम नामक व्यक्ति के सिर पर कस्सी से वार किया गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी राम भरोसे को गिरफ्तार किया था। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसमें मामले में उसके अन्य दो साथियों सचिन और लाल बाबू की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन तरावड़ी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं। आज पुलिस टीम द्वारा दोनों गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। करनाल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @igkarnal @police_haryana
2
190
Karnal Police retweeted
अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई, एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। कैथल के पाडला-गुहणा रोड पर एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने साहसिक एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं और रंगदारी न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #HaryanaPolice #CrimeControl #ZeroTolerance @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
9
47
1
91
7,703
Karnal Police retweeted
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज SC/ST एक्ट के तहत हरियाणा पुलिस की कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा की। डीजीपी श्री अजय सिंघल ने बताया कि वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में अपराधों में 28% की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में मामलों का निस्तारण दर 98% रहा। जिला कल्याण अधिकारियों को FIR की प्रतियां समयबद्ध उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा 5,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को अधिनियम के तहत प्रशिक्षित किया गया है। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय, प्रभावी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना हरियाणा पुलिस की प्राथमिकता है। #HaryanaPolice #SCSTAct #JusticeForAll #HaryanaGovernment #NayabSinghSaini #PublicSafety @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
69
82
29
199
123,214
करनाल पुलिस की कार्रवाई, राइस मिल में हुए हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दीवाली के पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, थाना #तरावड़ी पुलिस ने आरोपी #रामभरोसे को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की भूमिका की भी की जा रही जांच #करनाल, दिनांक 10 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तरावड़ी पुलिस ने राइस मिल में हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की #हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। @igkarnal @police_haryana.
1
1
158
#करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई, #महिला पर #जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद, करनाल, दिनांक 06 नवंबर 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री #करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक रामलाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय की टीम ने तलाकशुदा पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान #साहिल पुत्र जसपाल निवासी जाटों गेट, करनाल के रूप में हुई है। आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। @igkarnal @police_haryana
2
292
Karnal Police retweeted
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी! रेवाड़ी में मनोज उर्फ गोलू हत्याकांड के दो मुख्य फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। CIA रेवाड़ी व CIA धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने गोकलगढ़ बाईपास पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की फायरिंग में ASI सुनील कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि दो निरीक्षकों के कान के पास से गोलियां निकलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद। #RewariPolice #HaryanaPolice #CrimeControl @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana
4
39
1
100
10,713
Karnal Police retweeted
Replying to @police_haryana
Congratulations for all the commendable work Sir!!!
2
1
40
Karnal Police retweeted
*‘जेन जी’ का वैश्विक आक्रोश कैसे शांत हो? 🌍🔥* ‘जेन जी’ सिर्फ भारत का नहीं, पूरी दुनिया का नया चेहरा है। यूरोप के 12 से अधिक देशों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। इंटरनेट ने दीवारें तोड़ दी हैं। आज का युवा दिल्ली में हो या पेरिस में एक-दूसरे के संपर्क में है क्योंकि चुनौतियाँ एक जैसी हैं — शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, आवास, बेरोजगारी, कथित परीक्षा गड़बड़ियाँ, संस्थाओं की जवाबदेही पर सवाल। हरियाणा के डीजीपी श्री अजय सिंघल का insightful ✍️ लेख: ‘जेन जी’ पीढ़ी क्या चाहती है? वो उम्मीद करती है कि जिंदगी भी उतनी ही तेज रफ्तार से चले, जितनी तेजी से वो रील को स्क्रॉल करते हैं, पार्सल को ट्रैक करते हैं। महीनों तक नौकरी भर्ती के नतीजों का इंतज़ार अब उन्हें मंजूर नहीं। *उनकी झुंझलाहट स्वाभाविक है। यह पीढ़ियों का फासला (Generation Gap) है, जो असहमति की जड़ है।* हमें क्या करना चाहिए? हमें उन्हें मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक और भावनात्मक रूप से समझना होगा। पुलिस और सार्वजनिक संस्थाओं को भी उन्हीं के मंच पर उन्हीं की भाषा में संवाद करना होगा। टेक्नोलॉजी इंसानी जुड़ाव की जगह कभी नहीं ले सकती। दिल और दिमाग सिर्फ सार्थक संवाद से जीते जा सकते हैं। #GenZProtest #AutumnGenZ #GlobalUnrest #HaryanaPolice #PunjabKesari #NavodayaTimes #HindSamachar #Jagbani @PMOIndia @AmitShah @cmohry @NayabSainiBJP @csharyana @DGPHaryana @DgpChdPolice @dgpup @DGPMaharashtra @DGP_MP @DGPOdisha @TelanganaDGP @CPDelhi @DGPHaryana
6
33
6
50
5,887