Nalanda Police (@PoliceNalanda) header
Nalanda Police (@PoliceNalanda) profile picture

Official Account of Nalanda Police. नालंदा पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर......

Nalanda, India
Joined January 2021
Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)Photo by Nalanda Police (@PoliceNalanda)
नालंदा जिला के पुलिस पदाधिकारियों के मोबाईल नंबर :-
16
1
1
30
13,165
फोटो वायरल करने की धमकी देकर जेवरात की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, जेवरात बरामद। @bihar_police
3
275
मोबाइल छिनतई कांड का 06 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन। 01 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल बरामद। @bihar_police
1
320
आज दिनांक 11.11.2026 को आगामी छठ पर्व के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर द्वारा संयुक्त रूप से बड़गांव (नालंदा) स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक
1
2
355
सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
23
तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत घटित गृह भेदन की घटना का 72 घंटा के अंदर सफल उद्भेदन। @bihar_police
318
कार्तिक छठ महापर्व 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित • दुर्गापूजा व दीपावली की भांति छठ महापर्व को भी पूर्ण सुरक्षा व सजगता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न कराने का संकल्प • खतरनाक घाटों पर होगी मजबूत बैरिकेडिंग व रेड जोन मार्किंग; गोताखोरों को पहननी होगी फ्लोरोसेंट जैकेट • श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे अस्पताल; भीड़ नियंत्रण के लिए बनेंगे बफर जोन और होल्डिंग एरिया • प्रशासनिक सतर्कता के साथ जनसहभागिता जरूरी: डीएम श्रीमती उदिता सिंह • डूबने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसपी श्री हृदयकांत *बिहारशरीफ, नालंदा:* लोक आस्था के महापर्व 'कार्तिक छठ 2026' को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी नालंदा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक (हाइब्रिड मोड - ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त (बिहारशरीफ नगर निगम), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, विभिन्न कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिले के तमाम जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक की शुरुआत विगत वर्षों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों (रहुई, हिलसा, बिहारशरीफ आदि) में सामने आई छोटी-बड़ी घटनाओं के विस्तृत ब्योरे के साथ हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि उन घटनाओं से सीख लेते हुए इस बार सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 28 चिह्नित स्थलों (12 नदी घाट एवं 16 तालाब) पर बैरिकेडिंग, पहुंच पथों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था युद्धस्तर पर पूरी की जा रही है। *सजगता, चाक-चौबंद सुरक्षा और रिस्पॉन्स टाइम पर का जोर* बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत ने दुर्गापूजा व दीपावली को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और छठ महापर्व को भी उसी प्रतिबद्धता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि छठ देश-विदेश में बिहार की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है, अतः बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव मिलना चाहिए। खतरनाक घाटों का चिन्हीकरण: घाटों की गहराई की जांच कर अधिक गहरे व खतरनाक घाटों को 'रेड जोन' घोषित कर बंद किया जाए तथा वहां डबल बैरिकेडिंग की जाए। श्रद्धालुओं को माइकिंग के माध्यम से सुरक्षित वैकल्पिक घाटों की ओर भेजा जाए। फ्लोरोसेंट जैकेट में तैनात होंगे गोताखोर: सभी प्रतिनियुक्त गोताखोरों/तैराकों को फ्लोरोसेंट जैकेट पहनना अनिवार्य होगा, ताकि भीड़ में उनकी स्पष्ट पहचान हो सके और आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टाइम के साथ सहायता मिल सके। यातायात एवं भीड़ नियंत्रण: छठ की रातों में अनिद्रा के कारण सुबह होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। बड़े वाहनों को शहर के बाहर चिह्नित स्थलों पर ही रोका जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया, बफर जोन एवं वाच टावर बनाए जाएं। कंट्रोल रूम एवं अफवाह नियंत्रण: कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा और जब तक अंतिम श्रद्धालु घाट से न लौटे, कर्मी तैनात रहेंगे। पटाखों के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। *जनसहभागिता, स्वास्थ्य एवं घाट प्रबंधन पर जिला पदाधिकारी के निर्देश* जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि छठ महापर्व जैसे विशाल आयोजन की शत-प्रतिशत सफलता केवल प्रशासन के बूते नहीं, बल्कि आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। 13 तारीख तक हर हाल में पूर्ण हो बैरिकेडिंग: सभी बीडीओ, सीओ एवं नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि 13 तारीख तक सभी प्रमुख घाटों पर मानक के अनुरूप मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों में समन्वय: प्रशासनिक घोषणाओं और आयोजन समितियों के लाउडस्पीकरों के बीच पूर्ण समन्वय हो, ताकि श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं बिना किसी भ्रम के स्पष्ट पहुंचें। 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे सभी अस्पताल: व्रतियों के 36 घंटे के निर्जला उपवास व स्वास्थ्य संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के सभी अस्पताल 24 घंटे खुले और हाई अलर्ट पर रहेंगे। घाटों पर बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। @samrat4bjp @officecmbihar #ChhathPuja2026
1
2
334
पर्व-त्योहार के मद्देनजर नालंदा पुलिस अलर्ट! शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
1
5
406
सरमेरा थाना अंतर्गत ग्राम प्रणावाँ में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को पीट कर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार। @bihar_police
3
2
8
1,034
एक अवैध देशी कट्टा एवं 15 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार। @bihar_police
4
549
Nalanda Police retweeted
बिहार पुलिस की ओर से आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। . . #BiharPolice #bihar #HappyDiwali #Diwali2026
8
24
24
4,489
साइबर ठगी में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार। @bihar_police
1
683
धनतेरस पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, नालंदा द्वारा रात्रि में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों एवं ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी
1
4
546
का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
82
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नालंदा ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन एवं रामचंद्रपुर बस स्टैंड का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। @bihar_police
1
12
531
परवलपुर थाना कांड संख्या 206/18 में 02 अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा। @bihar_police
2
609
सिलाव थाना कांड संख्या 79/10 में एक अभियुक्त को कारावास की सजा।
1
310
आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता। @bihar_police
1
6
381
आज दिनांक 06.11.26 को समय करीब 01:00 बजे दिन में इस्लामपुर थाना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोये हुए मोबाइल को बरामद कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय हिलसा-02 एवं पुलिस निरीक्षक अंचल इस्लामपुर और थानाध्यक्ष इस्लामपुर साथ पु०अ०नि० काजल कुमारी के द्वारा खोये हुए मोबाइल को बरामद कर
2
4
495
मूल स्वामी के बीच ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 27 (सत्ताईस) मोबाइल बरामद कर वितरण किया गया, जिसकी कीमत लगभग 6 (छः) लाख है।
1
1
100