युवाशक्ति का संकल्प, राष्ट्रनिर्माण का विश्वास।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार विजय पर सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई।
यह सफलता छात्रहित, राष्ट्र प्रथम की भावना और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के प्रति विश्वास को दर्शाती है। ABVP के सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
युवाशक्ति का यह संकल्प सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्रसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आज मोतिहारी के गांधी मैदान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मैंने चंपा का पौधा रोपित किया।
चंपा का वृक्ष चंपारण की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘चंपारण’ नाम ‘चंपा-अरण्य’ से जुड़ा है, जिसका अर्थ है चंपा के पेड़ों का वन, ऐसे में चंपारण की धरती पर चंपा का पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण की पहल नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक जड़ों, प्रकृति और विरासत को पुनर्जीवित करने का भावपूर्ण संकल्प भी है। चंपा के वृक्ष से जुड़ी यह पहचान इस क्षेत्र की प्रकृति और इतिहास के उस गौरव को स्मरण कराती है, जिसकी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत रही है।
मेरे साथ सैकड़ों लोगों ने गांधी मैदान परिसर के अंदर एवं बाहर वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों के लिए किया गया सेवा कार्य है। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#SevaSankalpAbhiyan
#SevaMeraYogdan
#TreePlantation
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज बैरिया फुरसतपुर, मोतिहारी में आयोजित "विशेष विकास शिविर" का उद्घाटन कर शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विशेष विकास शिविर में बिहार सरकार के 16 विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग कैंप/शिविर लगाए गए, जहां आम लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजना के तहत मृत्यु लाभ की लाभार्थी रमा देवी को 2 लाख रुपये एवं विवाह सहायता लाभार्थी मंजू देवी को 50 हजार अनुदान का चेक प्रदान किया।
#SevaSankalpAbhiyan
#SevaMeraYogdan
#VisheshSevaShivir
Radha Mohan Singh retweeted
प्रधानमंत्री जी ने मुझे एक संदेश दिया था कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई की शुरुआत पंजाब की धरती से होनी चाहिए, क्योंकि मेरे पंजाब का नौजवान, मेरे पंजाब का भविष्य खतरे में है।
Radha Mohan Singh retweeted
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावितों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
राज्यसभा सांसद के रूप में मैं भी अपने तीन महीने के वेतन की राशि, ₹6,35,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करता हूँ।
राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹7,000 प्रति परिवार की वित्तीय सहायता के रूप में कुल ₹550 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई है। राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था के साथ NDRF एवं SDRF की टीमें बचाव कार्यों में तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
हम सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।
@samrat4bjp
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज अपने संसदीय कार्यालय मोतिहारी में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना स्नेह, सम्मान, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया।
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
एक साथ 25000 दिया—अद्भुत दृश्य
📍अटल पथ, मरीन ड्राइव (मोतिझील के किनारे)
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज मोतिहारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मोतिहारी के अटल पथ (मरीन ड्राइव), मोतीझील के किनारे संध्या 6 बजे 25 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हजारों दीपों की ज्योति से मोतीझील का पूरा किनारा आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोतिहारीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना स्नेह, सम्मान, शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त कीं।
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
#HappyBdayPMModi
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, करोड़ों देशवासियों के विश्वास और आकांक्षाओं के केंद्र, माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
एक साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक की आपकी यात्रा संघर्ष, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक कहानी है। आपका जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और देश के प्रति समर्पण से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री के रूप में आपके नेतृत्व में बीते वर्षों में देश के विकास को नई गति मिली है। गांव, गरीब, किसान, श्रमिक, युवा, महिलाएँ और समाज के वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएँ और जनकल्याणकारी पहल आगे बढ़ाई गई हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला, उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं के जीवन को आसान बनाया, आयुष्मान भारत ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का सहारा दिया, जल जीवन मिशन ने घर-घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में बड़ा काम किया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने किसानों को आर्थिक सहायता का आधार दिया।
स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला। डिजिटल इंडिया ने तकनीक को आम नागरिक तक पहुँचाने का मार्ग मजबूत किया। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा जैसी पहलों ने युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का वातावरण बनाया। देश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी निरंतर प्रयास हुए हैं।
आपके नेतृत्व में भारत ने अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत के प्रति आत्मविश्वास के साथ आधुनिक तकनीक, नवाचार और विकास की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज और वैश्विक सहभागिता को नई पहचान मिली है। आज देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आपका जीवन और आपकी कार्यशैली करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देती है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का आपका संकल्प देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। आप इसी समर्पण और सेवाभाव के साथ मां भारती की सेवा करते रहें तथा भारत को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
एक दीप आशीर्वाद का…🪔
जिनके 25 वर्षों के अटूट संकल्प और निःस्वार्थ सेवा ने करोड़ों घरों के अंधियारे को मिटाकर पक्की छत, स्वस्थ जीवन और खुशहाली की रोशनी फैलाई है—आइए, उनके सम्मान में अपने-अपने घरों, आंगन और मोहल्लों में 'आशीर्वाद का एक दीया' जलाएं और माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को दीर्घायु की शुभकामनाएं दें।
दिनांक : 17 सितंबर
समय : शाम 6 से 7 बजे
#AshirwadKaDiya
#SevaSankalpAbhiyan
जिसने जीवन सँवारा, उसे आशीर्वाद हमारा। 🪔
17 सितंबर को हमारे प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद का एक दीप अवश्य जलाएँ।
#AshirwadKaDiya
#SevaSankalpAbhiyan
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कल आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने को लेकर आज मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्री संघ एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों एवं संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर रेल यात्री संघ एवं रेलवे अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत कल संध्या 06:00 बजे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बापूधाम मोतिहारी परिसर एवं अमृत भारत रेलवे स्टेशन चकिया में 5,000-5,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार दोनों रेलवे स्टेशनों पर कुल 10,000 दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे स्टेशनों के विकास एवं आधुनिकीकरण के साथ-साथ जनभागीदारी की भावना को भी व्यापक रूप से सामने लाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं रेलवे से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी।
#SevaSankalpAbhiyan
मोतिहारी के दीनदयाल भवन में आज मोतिहारी जिला संगठन एवं समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक हुई।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम के तहत कल 17 सितंबर संध्या 06 बजे अटल पथ (मरीन ड्राइव) मोतीझील के किनारे 25000 दीप, कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी, कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी, मदर डेयरी प्लांट बथना, हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट हरसिद्धि, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बौद्ध स्तूप केसरिया, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बापूधाम मोतिहारी एवं अमृत भारत रेलवे स्टेशन चकिया में 5000-5000 दीप सहित 6 विधानसभा के सभी मठ-मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों के साथ साथ जिले के सभी बूथों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों के घरों पर दीप प्रज्वलित किया जाएगा।
#SevaSankalpAbhiyan
“सिलिकॉन की प्रतिमा में साकार हुआ वह व्यक्तित्व, जिसने नए भारत के सपनों को नई उड़ान दी—आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी।”
“प्रतिमा सामने थी, लेकिन एहसास ऐसा जैसे विचारों के उस महान व्यक्तित्व से साक्षात्कार हो रहा हो
आप सभी भी चरखा पार्क के पीछे नवनिर्मित दीनदयाल भवन में आइये और आधुनिक भारत के शिल्पकार, आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ सेल्फी लीजिए।
#SelfieWithModiJi
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस एक माह के महा-अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के भाव के साथ देशभर में विभिन्न सेवा गतिविधि एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में 17 सितंबर 2026, शाम 06 बजे अटल पथ, (मरीन ड्राइव) मोतीझील के किनारे 25000 दीप एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पीपराकोठी, कृषि विज्ञान केन्द्र परसौनी, मदर डेयरी प्लांट बथना, हिन्दुस्तान बॉटलिंग प्लांट हरसिद्धि, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी एवं बौद्ध स्तूप केसरिया में लभार्थी भाई- बहनों द्वारा 5000-5000 दीप प्रज्वलित किया जायेगा।
आइए, 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को और मजबूत करें।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना, सेवा और समर्पण की एक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इन 25 वर्षों में उन्होंने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर देश के विकास, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति आत्मविश्वास को नई दिशा देने का निरंतर प्रयास किया है।देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ाने से लेकर गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के प्रयासों ने करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
हमारे मोतिहारी और चंपारण की धरती पर भी अनेक परिवारों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव वास्तव में जनसेवा के उद्देश्य को सार्थक करते हैं।
प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के इस सेवाकाल के अवसर पर मैं उनके प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ व्यक्त करता हूँ।
17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच आइए, अपने घर पर एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करें। यह दीप केवल एक दीप नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी आशा का प्रतीक बने।
आइए, जनसेवा से देशसेवा की इस भावना को आगे बढ़ाएँ।
भारत माता की जय।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना, सेवा और समर्पण की एक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इन 25 वर्षों में उन्होंने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर देश के विकास, जनकल्याण और राष्ट्र के प्रति आत्मविश्वास को नई दिशा देने का निरंतर प्रयास किया है।देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ाने से लेकर गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के प्रयासों ने करोड़ों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
हमारे मोतिहारी और चंपारण की धरती पर भी अनेक परिवारों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव वास्तव में जनसेवा के उद्देश्य को सार्थक करते हैं।
प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के इस सेवाकाल के अवसर पर मैं उनके प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ व्यक्त करता हूँ।
17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच आइए, अपने घर पर एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करें। यह दीप केवल एक दीप नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी आशा का प्रतीक बने।
आइए, जनसेवा से देशसेवा की इस भावना को आगे बढ़ाएँ।
भारत माता की जय।
25 years of Jan Seva. One unwavering mission: Bharat First. 🇮🇳
From Gujarat to Delhi, PM Shri @narendramodi’s journey reflects Seva, Sankalp and Viksit Bharat.
#SevaSankalpAbhiyan
नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय पर राजस्थान की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार!
#कोने_कोने_में_भाजपा
सेवा संकल्प अभियान के निमित्त आज गोविंदगंज विधानसभा अंतर्गत अरेराज हाईस्कूल में इस अभियान से जुड़ी सभी विषयों पर उसके संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।