मजेदार बात यह है कि केंद्र के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य के पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा दोनों अलवर से ही आते हैं।
तब ये हालत है !
>ब्रो का नाम पवन कुमार उपाध्याय है।
>ब्रो 1992 बैच का इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर है,
>ब्रो की पोस्टिंग राजस्थान के फॉरेस्ट विभाग में है, ब्रो वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन के पद पर तैनात है और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) बनने का सपना देख रहा है,
>2024 में अलवर सहित 12 जिलों में फ्रांस की कंपनी AFD और राजस्थान वन विभाग के बीच पौधारोपण के लिए अनुबंध हुआ, जिसमें 1693 करोड़ का बजट था, पैसा AFD कंपनी दे रही थी,
>जिसमें से सिर्फ अलवर जिले में 17 करोड़ के घोटाले सामने आए जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ी, घोटाले की रकम बढ़ती गयी,
>ब्रो पर यह आरोप है कि अलवर में जब वन अधिकारी घोटाला कर रहे थे तो ब्रो उन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लगातार कार्डियो exercise कर रहा था, ब्रो ने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अपनी पूरी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया।
>आइए ब्रो पर लगे आरोपों को पूरे विस्तार से समझते हैं,
>2024 में अलवर के चीफ कंज़र्वेटर यानी ब्रो के जूनियर ऑफिसर राजीव चतुर्वेदी जी को वन विभाग के soil वर्क ऑपरेशन में ज़मीन खोदने के नाम पर सीधे-सीधे पैसों का घोटाला और कई खामियां दिखी,
>ब्रो के जूनियर यानी चतुर्वेदी जी ने सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल करते हुए सबूतों का पुलिंदा खोल दिया और जाली दस्तख़त और 17 करोड़ की खुली डकैती देखकर सीधे ACB के जाँच की माँग कर दी, और दो साथी अफ़सरों, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव और राजेंद्र कुमार हुड्डा को नोटिस भी थमा दिया!... पर शायद ब्रो को ये 'सिस्टम की सफ़ाई' बिल्कुल रास नहीं आई!
>ब्रो की किस्मत भी एकदम ज़बर निकली क्योंकि चतुर्वेदी जी की सिफ़ारिश अभी फ़ाइल में दबी ही थी कि इत्तेफ़ाक़ से वर्तमान मुख्य सरंक्षक अरिजीत बनर्जी साहब लंबी छुट्टी पर खिसक लिए, और ब्रो को उनके दफ़्तर का भी एक्स्ट्रा चार्ज मिल गया! फिर क्या था, ब्रो ने अपनी कलम से ऐसा तगड़ा रायता फैलाया कि फ़ाइलें भी चीख उठीं।
>Bro ने अपनी कुर्सी की नई पावर दिखाई और चतुर्वेदी जी की फ़ाइल को सीधे ठंडे बस्ते में सुला दिया! 6 महीने तक खुद के ऊपर जाँच वाली फ़ाइल पर कुंडली मारे बैठे रहे और माननीय सुप्रीम कोर्ट के नियमों की ऐसी-तैसी करते रहे...
>Bro को नई कुर्सी का नशा ऐसा सर चढ़कर बोला कि खुद के ऊपर जाँच वाली फ़ाइल को मन पसंद अधिकारी k kherva को इन्क्वायरी अफसर बना कर सौंप दी , जबकि असली डायरेक्टर यानी चतुर्वेदी जी पहले से ही सीट पर inquiry officer बने बैठे रहे
>Bro द्वारा नियुक्त नए अफ़सर ने भी वही किया जो एक वफादार सिपाही करता है! उन्होंने उस 17 करोड़ के कथित घोटाले में ACB जांच की सिफारिश करने से साफ हाथ खड़े कर दिए... और इन सबके बीच चतुर्वेदी जी लगातार आला अधिकारियों को जांच के लिए पत्र पर पत्र लिखकर कलम घिसते रहे
>लगा था कि ACS की चौखट पर मामला सुलझ जाएगा, पर Bro ने वहाँ भी अपनी चाल चल दी! ACS के ACB जाँच के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए Bro ने एक नई कमेटी बना दी, ये जाँचने के लिए कि दोनों रिपोर्टों में ज़मीन-आसमान का फ़र्क़ क्यों है। और चीफ़ किसको बनाया जाये? उसी महानुभाव को, जिन पर उदयपुर ज़मीन घोटाले का मामला पहले से ही झूल रहा है!
>Bro की किस्मत का गुब्बारा यहीं फुस्स हो गया! अरिजीत साहब वापस लौट आए और Bro की ही बनाई कमेटी ने उल्टे Bro को ही नहले पर दहला देते हुए रिपोर्ट दी कि भाई, घोटाला 17 करोड़ का नहीं, पूरे 21 करोड़ का है! और जब मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुँचा, तो समझो Bro की बची-कुची हवा भी टाइट हो गई!
>Bro के सितारे ऐसे गर्दिश में गए कि अक्टूबर 2026 में अलवर वाले कांड में लापरवाही का एक और केस सिर पर आ धमका और जाँच का शिकंजा कस गया! और, सबसे बड़ा झोल तो यह है कि राजस्थान के फॉरेस्ट मिनिस्टर साहब खुद उसी अलवर से आते हैं... अब आप खुद ही समझदार हैं कि उन्होंने कैसे इस इन्वेस्टिगेशन की फ़ाइल को महीनों तक अपनी दराज में कैद करके रखा था!
>Bro निकले थे दूसरे की लंका में आग लगाने, पर खुद ऐसे उलझे कि अब अपनी ही जलती हुई पूँछ लेकर ACB और court के चक्कर काटने पड़ेंगे, बाक़ी आप समझदार हैं, जैसी करनी, वैसी भरनी!
> अब कल ब्रो की ताजपोशी होनी हैं देखते हैं इस रिपोर्ट के बाद क्या होता है? जानने के लिए बने कैमरामैन कल्लू के साथ मैं खुरपेंच
> हम हर जिले में किए गए कामों में जाँच की माँग करते हैं
@RajCMO @BhajanlalBjp जाँच करवा पाओगे या जिसके ऊपर आरोप हैं उसको महाराजा बना दोगे?
कांग्रेस की “दिल्ली चलो” रैली में नहीं जाने पर राजस्थान यूथ कांग्रेस के 12 जिला अध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी सस्पेंड !
"तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे, क्या आपने RPSC में सदस्य नियुक्त नहीं किए थे, जो अब जेल में है, क्या आपने जल जीवन मिशन में घोटाला नहीं किया था, क्या आपका मंत्री जेल में नहीं है"
पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर भजनलाल शर्मा !
नरेश मीणा को गिरफ्तार करने सुबह 5:00 बजे पुलिस उनके घर पहुंच गई लेकिन नरेश मीणा घर पर नहीं मिले।
इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए जानकारी दी कि वह खुद 6 नवंबर को शाम 5:00 बजे गिरफ्तारी देंगे !
प्रधान आप बनाओगे तो BJP की ईंट से ईंट मैं बजाऊंगा। जिला प्रमुख कांग्रेस का बिठाओगे, तो जूते तो मैं दे दूंगा। हालांकि, जूते किसके दूंगा ये तो पता नहीं । मैं अफसरों की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़-जोड़कर काम करा लेता हूं।
:- टोंक के निवाई से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और निवाई पीपलू से बीजेपी विधायक रामसहाय वर्मा पंचायत चुनाव में वोट मांगने ग्राम पंचायत सन्देडा के हरिपुरा गांव पहुंचे थे। जहां उनकी कार गांव के एक नाले में गिर गई।
राजस्थान के भीलवाड़ा की फूलिया खुर्द ग्राम पंचायत से अपनी पत्नी कोमल साहू को सरपंच का चुनाव लड़वा रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पवन साहू को सिर्फ 277 वोट मिले और वो तीसरे स्थान पर रही।
नागौर में मेड़ता रोड गोटन पंचायत समिति की दधवाडा ग्राम पंचायत से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सास सुरज्ञान कंवर 737 वोटों से जीतकर सरपंच बन गई है।
शिखर अग्रवाल का तो नाम ही शिखर है। जैसा काम, वैसा नाम। शिखर की तरह ही उन्होंने काम किया है। 40 विला एक साथ लेने वाली जो खबर आई है। वो चौंकाने वाली खबर है। दोनों पति पत्नी विदेश बैठे हुए हैं। ऐसे मामलों में उन्हें तत्काल वापस आना चाहिए।
:- अशोक गहलोत
@ashokgehlot51
राजस्थान के झालावाड़ की सूमर ग्राम पंचायत में मनभर बाई नाम की सरपंच प्रत्याशी प्रचार के चक्कर में नामांकन भरना ही भूल गई। नामांकन भरने पहुंची तब तक समय गुजर चुका था।
ऐसे में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोककर नामांकन भरने देने की गुहार लगाई, रोने भी लगी, उसकी सास बेसुध भी हो गई लेकिन नामांकन नहीं भर सकी।
शिखर अग्रवाल APO कर दिए गए हैं !
CM भजनलाल का ये फैसला हिम्मत वाला है।
अपराधियों में विश्वास, आमजन में भय। राजस्थान पुलिस पर अब ये ही पंक्तियाँ सटीक बैठ रही है।
डीडवाना-कुचामन के परबतसर के पीवला थाना क्षेत्र में चेन सिंह पर हिम्मत सिंह और गिरधारी सिंह ने जानलेवा हमला किया। फोटो देखकर आप अंदाजा भी लगा सकते हैं कि मारपीट कितनी गंभीर थी।
पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की MLC नहीं करवाई और कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जमानत दे दी। जिसके बाद अब आरोपी पीड़ित के परिजनों को भी धमकियां दे रहे हैं। परिजन डर के साए में जी रहे हैं।
पुलिस से कठोर कार्रवाई की उम्मीद है।
@PoliceRajasthan @RajPoliceHelp @Didwanapolice @RajCMO
जयपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस प्रत्याशी यशवीर ने RLP राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अशोका तंवर पर जोरदार हमला बोला है। तंवर ने पहले 3 पार्टियां बदल ली। अब परिवार के ही तीन लोगों को चुनाव में उतार रखा है। जो अपनी विचारधारा के साथ नहीं है। वह किसी के साथ नहीं हो सकता।
@yashveershoora
"पंचायती राज चुनाव में टिकट बाटेंगे तो हम बाटेंगे"
सपोटरा के चुनाव समन्वयक अमीन पठान को यह बात कहते हुए करौली के सपोटरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कांग्रेस छोड़ने की धमकी दे दी है.
जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी के लिए कलेक्शन का काम करने वाला व्यक्ति 20 लाख रुपए लेकर आ रहा था। बीच में कचौरी खाने के लिए रुका और बैग को स्कूटी पर ही रख दिया। तभी 2 बदमाश बाइक पर आये और बैग उठाकर ले गए।
12वें BRICS Parliamentary Forum की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं।
@LokSabhaSectt @BRICSinfo












