
3rd Term MLA From Kasrawad District Khargone | Vice President Of @INCMP | Ex. Cabinet Minister (Agriculture, Food Processing And Horticulture) Govt. Of MP
Kasrawad, India
Joined September 2015
- Tweets10.9K
- Following297
- Followers75.7K
- Likes5.2K
निमाड़-मालवा की आस्था, लोकसंस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। ✨
मेरे द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर ग्राम खजूरी (तहसील राजपुर, जिला बड़वानी) स्थित संत सिंगाजी महाराज की जन्मस्थली और ग्राम सिंगाजी (तहसील मूंदी, जिला खंडवा) स्थित संत सिंगाजी मंदिर एवं समाधि स्थल पर भव्य 'संत सिंगाजी कॉरिडोर' विकसित करने की मांग की है।
इस कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण व क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित होगा।
#SantSingajiMaharaj #NimarMalwa #Khandwa #CulturalHeritage #ReligiousTourism
रविवार, 22 नवंबर 2026 को संयुक्त दौरा कार्यक्रम..
कल दिनांक 22 नवंबर 2026 (रविवार) को माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी के साथ संयुक्त रूप से प्रवास प्रस्तावित है।
इस दौरान सर्वप्रथम राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतनपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के बीच उपस्थित होकर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करेंगे।
तत्पश्चात जिला शिवपुरी के पोहरी में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित आमसभा में सहभागिता करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न राज्यों एवं संगठनात्मक दायित्वों के लिए नियुक्त सभी राष्ट्रीय सचिवों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सह-प्रभारियों के रूप में नियुक्त श्रीमती नीतू वर्मा सोइन जी, श्री पाल भाई अम्बालिया जी, डॉ. अजय कुमार पासवान जी एवं श्री ओमवीर यादव जी को विशेष बधाई ।
साथ ही, मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय सचिव एवं विभिन्न राज्यों के सह-प्रभारी बनाए गए श्री कुणाल चौधरी जी, सुश्री हिना कांवरे जी, श्री भूपेंद्र मरावी जी, श्री मनोज चौहान जी एवं श्री पोरलाल खरते जी को भी हार्दिक शुभकामनाएं ।
आप सभी के समर्पण और नेतृत्व से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और गति मिलेगी ।
संगठन की विचारधारा एवं जनहित की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए आप सभी को सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं ।
कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालाखेड़ी में श्री मुकेश पटेल जी के यहाँ आयोजित सौ. का. रागिनी के मांगलिक विवाह समारोह तथा ग्राम गवला में श्री देवकरण यादव जी के यहाँ आयोजित सौ. का. सारिका एवं सौ. का. वर्षा के विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदम्पत्तियों को सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। ✨
विधानसभा के ग्राम हिरापुर श्री रूपेश यादव के पूज्य पिताजी के निधन , मुलठान मे श्री पप्पू यादव की पूज्य माताजी के निधन एवं गवला मे श्री जितेंद्र पटेल के पूज्य पिताजी के निधन पर आज शुक्रवार को शोकाकुल परिवारजनों के निवास पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।
यादें ही वे अमूल्य धरोहर हैं जो अपनों के जाने के बाद भी उन्हें हमारे पास बनाए रखती हैं।
भारत कृषक समाज, जिला खरगोन के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. श्री भारत यादव जी (मौसाजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
समाज और किसानों के प्रति उनका समर्पण सदैव हमें जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की राह दिखाता रहेगा।
आज 20 नवंबर को खरगोन में श्री सुशील अग्रवाल जी की सुपुत्री पलक के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
आज 20 नवंबर को खरगोन में आयोजित मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 25 नवदंपत्तियों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहयोग की सुंदर मिसाल है।
सभी नवदंपत्तियों का जीवन प्रेम, विश्वास, खुशियों और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना है।
#सामूहिक_विवाह #Khargone
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 302वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार 19 नवंबर को महेश्वर में अखिल भारतीय गडरिया महासभा द्वारा आयोजित सामाजिक महाकुंभ एवं ग्राम पिपलगोन में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित ग्राम चौपाल एवं विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण की झलकियां ।
बुधवार को कसरावद विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे एवं विभिन्न ग्रामों में आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” चौपाल कार्यक्रम की कुछ यादगार झलकियाँ।
जनता के बीच पहुँचकर उनकी आवाज़ सुनने, लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संवाद का सिलसिला निरंतर जारी है।
जनता का विश्वास, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प!
#VoteBachaoDeshBachao #Congress
#SachinYadav #Kasrawad
देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आज 20 नवंबर को महेश्वर तहसील के ग्राम वणी में संत सिंगाजी गवली समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर 37 नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस शुभ अवसर पर सभी नवदंपत्तियों के जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।
साथ ही, इस पुनीत आयोजन के लिए आयोजक समाजजनों को साधुवाद एवं बधाई।
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#DevUthaniEkadashi #सामूहिकविवाह #महेश्वर
#संतसिंगाजी #गवलीसमाज
भगवान श्रीहरि विष्णु के जागरण एवं पावन देवउठनी एकादशी तथा तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो, यही प्रार्थना है।
#देवउठनीएकादशी #तुलसीविवाह
आज गुरुवार को ग्राम पिपलगोन में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होकर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।
खलमाय, भाग्यापुर, भत्याण बुजुर्ग, अमलाथा, नहारखेड़ी, ससाबड़, बाड़ी, दाभा, कोगावां, लेपा, टिंगरियाव, रणगांव, मिर्जापुर, काकरियांव एवं सामेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में उपस्थित साथियों का उत्साह और समर्थन इस अभियान की असली ताकत है।
मताधिकार जनता की ताकत है, लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के इसी अधिकार की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई है।
वोट की चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करना और हर मत की गरिमा सुरक्षित रखना हमारा संकल्प है।
#वोट_बचाओ_देश_बचाओ #लोकतंत्र_बचाओ
#ग्राम_चौपाल #जन_संवाद #कसरावद
सुसनेर विधायक श्री भेरू सिंह परिहार जी ‘बापू’ के ज्येष्ठ पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह परिहार जी (बबलू बना) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।
🤖 Made with AI
दुःख में भी, सुख में भी -
आपका बेटा, आपका भाई - सचिन यादव
हमेशा आपके साथ है ....
आज गुरुवार, 19 नवम्बर को शोकाकुल परिवारों के द्वार पर जाकर मैंने उनके दुःख में सहभागिता की।
कहीं किसी ने अपना पिता खोया था, कहीं माँ, कहीं किसी की धर्मपत्नी चली गई, तो कहीं किसी माँ-बाप ने अपना जवान बेटा खो दिया।
मैं जानता हूँ, मेरे जाने से उनका दुःख कम नहीं होगा, पर मेरा फर्ज है कि जब मेरे अपने परिवार पर दुःख का पहाड़ टूटे, तो मैं उनके आँसू पोंछने के लिए उनके पास खड़ा रहूँ।
राजनीति मेरे लिए कुर्सी नहीं, रिश्ता है। और यह रिश्ता सुख में ही नहीं, दुःख में भी निभाया जाता है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।
आपका अपना
सचिन यादव
विधायक, कसरावद
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 302वीं जयंती के अवसर पर आज महेश्वर में अखिल भारतीय गडरिया महासभा द्वारा आयोजित सामाजिक महाकुंभ में सहभागिता कर लोकमाता के चरणों में नमन किया।
मातृशक्ति के अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
🌾 किसानों की फसलों को बचाना और उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
निमाड़ सहित खरगोन जिले में कम वर्षा के कारण रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के अन्नदाताओं की समस्या को देखते हुए इंदिरा सागर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर परियोजना के कमांड क्षेत्र में आने वाली नदी-नालों में रात्रिकालीन समय में पानी छोड़ने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए राहत मिल सके।
किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूँ।





































