Sukma retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले को दी 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।
सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी जिले की तस्वीर
📍विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम मिनी स्टेडियम, ग्राम - कंतेली, मुंगेली
#Mungeli #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #Development #GoodGovernance
Sukma retweeted
छत्तीसगढ़ मूलतः कृषि प्रधान प्रदेश है और इसे देशभर में 'धान का कटोरा' के नाम से जाना जाता है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत और उनके योगदान का सम्मान करते हुए ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी कर रही है।
इतना ही नहीं, किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए दो वर्षों के बकाया धान बोनस की ₹3,716 करोड़ की राशि 13 लाख किसानों को 25 दिसंबर 2023 को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर प्रदान की गई थी।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
मिनी स्टेडियम, ग्राम - कंतेली, मुंगेली
#किसान_हित #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #कृषक_उन्नति_योजना #सुशासन_सरकार
Sukma retweeted
किसानों की समृद्धि, खेती को नई दिशा
छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार निरंतर महत्वपूर्ण पहल कर रही है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।
कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2023 से 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को ₹35,904.90 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। अब किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की समान आदान सहायता दी जा रही है। वहीं, धान के स्थान पर अन्य फसलें अपनाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर ₹15,000 प्रति एकड़ की गई है।
दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की खेती के लिए ₹10,000 प्रति एकड़ सहायता का प्रावधान है। इसके साथ ही पीएम-आशा के तहत दलहन-तिलहन की एमएसपी पर खरीदी और श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, उपार्जन एवं प्रसंस्करण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
फसल विविधीकरण, उपज का उचित मूल्य और आर्थिक संबल सुनिश्चित कर सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #कृषक_उन्नति_योजना #किसान_कल्याण #कृषि_समृद्धि #सुशासन_सरकार
@AgriGoI @vishnudsai @ramvicharnetam @RaipurDistrict
Sukma retweeted
धान खरीदी तिहार 15 नवंबर से...₹3,100 का भाव, किसानों के चेहरे पर मुस्कान
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ होगा। किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। इस वर्ष 27.50 लाख से अधिक किसानों से खरीदी का लक्ष्य है। वहीं, 360 नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिलेगी। कम उपज पर भी प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए संकल्पित है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धानखरीदी #किसानहित #छत्तीसगढ़
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Sukma retweeted
विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम, मिनी स्टेडियम ग्राम कंतेली, मुंगेली nitter.cf/i/broadcasts/2QnYKlNyM…
Sukma retweeted
भूमकाल आंदोलन के नायक, बस्तर को एकजुट करने वाले जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताएं?
57%शहीद वीर गुंडाधुर
23%शहीद वीर नारायण सिंह
18%गेंद सिंह
2%लक्ष्मण नायक
60 votes • Final results Sukma retweeted
CM हेल्पलाइन 1076: समस्या का समाधान, जनता का सम्मान
सुकमा की युगेश्वरी यादव की आधार कार्ड में नाम की त्रुटि से जुड़ी समस्या सिर्फ 4 दिनों में सही मार्गदर्शन से दूर हुई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार की पहल CM हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#CMHelpline1076 #VishnuDeoSai #SushasanSarkar #जनता_के_द्वार #सुशासन #छत्तीसगढ़
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGgoodgov @SukmaDist
Sukma retweeted
शिक्षा और अधोसंरचना को पीपीपी मॉडल से नई रफ्तार
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।
नवा रायपुर, अटल नगर में लगभग 20 एकड़ में बने आधुनिक विद्यालय परिसर को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित होने वाले इस विद्यालय में 960 विद्यार्थियों के लिए सुविधा होगी, जिसमें आरटीई और शासकीय कोटे के तहत निःशुल्क सीटें भी शामिल रहेंगी।
वहीं, प्रदेश के 5 संभागों के 207 विद्यालयों को ओएमटी आधारित पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव की समीक्षा की गई। वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षा निःशुल्क जारी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर प्रोजेक्ट की भी विस्तृत समीक्षा कर परियोजना को गति देने पर चर्चा हुई।
सुशासन सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश के बेहतर अवसरों के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #PPP #Education #Infrastructure
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Sukma retweeted
हमने गन्ना उपार्जन की पुरानी दर ₹355 प्रति क्विंटल को बढ़ाकर ₹425 प्रति क्विंटल कर दिया है और अंतर की राशि गन्ना बोनस के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया है। पेराई सत्र 2025-26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़ी हुई दर पर किया जाएगा।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍प्रेसवार्ता, रायपुर
#FarmerWelfare #KisanKalyan #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Sushasansarkar
Sukma retweeted
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान का उपार्जन किया जाता है। हालांकि, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के कई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं कर पाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को 21 क्विंटल धान के मान से अंतर की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रत्येक किसान को प्रति एकड़ ₹13,839 की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍प्रेसवार्ता, रायपुर
#KrishiUnnatiYojana #KisanKalyan #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #GoodGovernance #Sushasansarkar
Sukma retweeted
अन्नदाताओं को आर्थिक संबल, खेती को मिलेगा नया बल
कृषक उन्नति योजना 2026-27 के तहत खरीफ सीजन में पात्र किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता मिलेगी। धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को समान दर से सहायता दी जाएगी। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान बेचने पर भी पात्र रकबे के अनुसार पूरी सहायता मिलेगी। सुशासन सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती, समृद्धि और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #KrishakUnnatiYojana #KisanKalyan #Chhattisgarh #किसान_कल्याण
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Sukma retweeted
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान... 6,691 जनजातीय गांवों में विकास का विस्तार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशों में प्रदेश के सभी 32 जिलों के 6,691 गांवों में 17 केंद्रीय मंत्रालयों की 25 से अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। भारत सरकार ने अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के लिए ₹733.258 करोड़ की स्वीकृति दी है, जिसमें 1,413 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 186 नए छात्रावास एवं आश्रम, 226 अतिरिक्त कक्षाएं, 226 विद्यालयों में शौचालय तथा जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्रों की स्थापना शामिल है।
सुशासन सरकार जनजातीय समाज के अधिकार, सम्मान और सर्वांगीण विकास के साथ गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #JanjatiyaGauravDiwas #जनजातीयगौरवदिवस
#DhartiAabaAbhiyan #TribalDevelopment #Chhattisgarh
@PMOIndia @TribalAffairsIn @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Sukma retweeted
महलोई में ₹5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्तमंत्री ने किया भूमिपूजन
रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महलोई को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज सीएसआर मद से ₹5 करोड़ 30 लाख की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया।
नए भवन में आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लासरूम सहित विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे महलोई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीक आधारित अध्ययन का बेहतर अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई उड़ान देना और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करना है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं पहुंचाकर विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Raigarh #Education #ModelSchool #Chhattisgarh
@vishnudsai @OPChoudhary_Ind @RaigarhDist
Sukma retweeted
शिलान्यास समारोह (MACIEET) NIT, RAIPUR, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर रायपुर nitter.cf/i/broadcasts/2OdXJbbVy…
Sukma retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#VishnuDeoSai #RamenDeka #Diwali2026 #Deepawali #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Sukma retweeted
नमो गोभ्यः श्रीमतीभ्यः सौरभेयीभ्य एव च।
नमो ब्रह्मसुताभ्यश्च पवित्राभ्यो नमो नमः ॥
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक गृह निवास, बगिया में गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गौसेवा की परंपरा निभाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।
#GovardhanPuja #GauSeva #Chhattisgarh #CGGovardhanPuja
Sukma retweeted
Chhattisgarh is emerging as a leading destination for industries, investments and entrepreneurship. Under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, the state's landmark reforms are set to benefit 15 lakh MSMEs, while investment proposals worth over ₹8 lakh crore open new avenues for industrial growth and employment.
#EaseOfDoingBusiness #MSMEGrowth #InvestmentHub #IndustrialGrowth #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh
Sukma retweeted
तकनीक से स्मार्ट होगा छत्तीसगढ़ का सुशासन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डेटा आधारित शासन को नई मजबूती मिल रही है। राज्य के जियो-पोर्टल पर 190+ GIS डेटा लेयर्स, 35+ GIS टूल्स और AI आधारित चैटबॉट के जरिए अब भौगोलिक जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इससे औद्योगिक विकास, बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की बेहतर प्लानिंग एवं क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
सुशासन सरकार तकनीक और नवाचार के माध्यम से पारदर्शी, सरल और परिणामोन्मुखी प्रशासन को सशक्त बना रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #DigitalGovernance #AI #GIS #Chhattisgarh #VishnuDeoSai
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Sukma retweeted
जनजातीय गौरव, संस्कृति और शौर्य के उत्सव का साक्षी बनेगा छत्तीसगढ़
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़, रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का होगा भव्य आयोजन
प्रदेशभर में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह में जनजातीय वीरों की शौर्यगाथाओं, लोकनृत्य, लोकगीत, परंपरागत ज्ञान और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
#JanjatiyaGauravDiwas #BhagwanBirsaMunda #TribalPride #TribalCulture #TribalHeritage



















