TRUE STORY (@TrueStoryUP) header
TRUE STORY (@TrueStoryUP) profile picture

भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र व डिजिटल प्लेटफार्म का अधिकृत X अकॉउंट

New Delhi, India
Joined April 2020
Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)Photo by TRUE STORY (@TrueStoryUP)
हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी के शव बरामद उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के पांडुकेश्वर के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला। जहां हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा पड़ा था, जबकि, शव जले अवस्था में मिले। सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों का विवरण सामने आया है। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली भी शामिल हैं। उनके अलावा कर्नाटक निवासी पांच अन्य लोगों की भी इस हादसे में जान गई। मृतकों की सूची.. कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), दिल्ली। प्रतापा (41 वर्ष), कर्नाटक। अरुण सालुंके (44 वर्ष), कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), कर्नाटक। सुधीर के. (50 वर्ष), कर्नाटक। #HelicopterMissing #Chamoli #joshimath
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में बदरीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर क्रैश हो गया। जिसमे 6 लोग सवार थे। बचाव व राहत कार्य जारी है।
5
14
1,305
कम शब्दों में विरोधियों को करारा जवाब दिया कैराना सांसद इकरा हसन ने। #viralvideo
3
14
807
MP क़े ग्वालियर में करवा चौथ क़े दिन जेठ ने भाभी को गिफ्ट में बिछिया दी तो हुए विवाद क़े बाद पति आनंद श्रीवास्तव ने सोते हुए अपनी पत्नि मधु को चेहरे पर मूसल क़े वार करके मार डाला। दोनों ने वर्ष 2010 में लव मैरिज की थी। शक था की मधु व जेठ रिलेशन में थे। इसी बात को लेकर पति ने हत्या कर डाली।
3
17
68
4,401
पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर पुलिसकर्मी की हत्या की साजिश, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार लखनऊ में वारदात को अंजाम देने के लिए तीन लाख रुपये का ऑफर, विदेशी पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद UP की एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ पुलिस के जवान की टारगेट किलिंग की साजिश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। एटीएस के मुताबिक, आरोपी प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके मोबाइल फोन से संदिग्ध चैट, वीडियो और महत्वपूर्ण संस्थानों की रेकी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि 30 अक्टूबर को यूपी एटीएस ने लखनऊ से पंजाब निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार और कृष्ण को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से विदेशी निर्मित एक पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं।
1
7
23
1,135
क्लेम रिजेक्ट करने में नम्बर -1 बनी स्टार हेल्थ इंश्योंरेंस कंपनी.. IRDA में शिकायत बीमार होने पर आर्थिक नुकसान से बचने क़े लिए लोग स्वास्थ्य बीमा कराते है। मगर यहाँ अब ब्लैक लिस्ट हॉस्पिटल बता क्लेम रिजेक्ट करने में @StarHealthIns ने रिकॉर्ड ही बना दिया है। ताज़ा मामला UP क़े मुज़फ्फरनगर से आया है जहाँ कंपनी ने ग्राहक को बताया की जहाँ आपने इलाज कराया है वह अस्पताल तो उन्होंने ब्लैक लिस्ट किया हुआ है। ग्राहक ने अपने क्लेम को लेकर @IRDA_OFICIAL व @PMOIndia से @star_orm की शिकायत की है। क्लेम संख्या: CIR/2027/161215/1053644 क़े मामले का सही निस्तारण न होने पर उपभोक्ता फोरम जाने की चेतावनी भी दी।
1
4
22
1,294
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में बदरीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर क्रैश हो गया। जिसमे 6 लोग सवार थे। बचाव व राहत कार्य जारी है।
3
1
18
1,889
करवा चौथ पर घर में मातम: चांद देखने से पहले ही छत से गिरी आरती की सांसे टूटी...छह साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया UP क़े हमीरपुर में करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने वाली आरती की खुशियां मातम में बदल गईं। पूजा की तैयारी के बाद चांद देखने के लिए छत पर पहुंची आरती अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पूजा के लिए छत पर पहुंची थी आरती.. लालपुर थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव निवासी आरती अपने पति नीतेश द्विवेदी, सास और देवरानी के साथ रहती थी। उसने #KarwaChauth का निर्जला व्रत रखा था। शाम को सोलह शृंगार करने के बाद वह सास और देवरानी के साथ पूजा के लिए छत पर पहुंची थी। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा... बताया गया कि इसी दौरान अचानक आरती का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण वह बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 6 साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया.. आरती की मौत से पति नीतेश और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। करवा चौथ की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। आरती अपने पीछे छह साल का बेटा छोड़ गई है। त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में भी शोक छा गया।
1
11
1
49
2,140
ऑपरेशन चक्रवात : 250 से ज्यादा अपराधी थाने पहुंचे, पुलिस ने भरवाया डोजियर कोहरे से पहले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, थानों में लगी पुराने अपराधियों की हाजिरी.. UP क़े मुजफ्फरनगर में सर्दियों और कोहरे की रातों में चोरी, लूट और डकैती रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन चक्रवात शुरू किया है। गुरुवार को नगर के चार थानों में 250 से ज्यादा पुराने अपराधियों को बुलाया गया। पुलिस ने सभी का डोजियर भरवाया, यक्ष ऐप से सत्यापन किया और भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई। पुलिस अब इनका नया रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि इनकी मौजूदा गतिविधियों और आपराधिक संपर्कों पर नजर रखी जा सके। पिछले चार-पांच साल की चोरी और छिनैती की घटनाओं का विश्लेषण कर हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जिससे रात की गश्त मजबूत हो सके। BYTE = अमृत जैन, एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर। #MuzaffarnagarPolice
6
19
1,315
मथुरा में करवा चौथ क़े दिन पति की दीर्घायु का व्रत, प्रेमी के साथ किराए के कमरे में जश्न! 😳 पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर मचा हंगामा करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने, उसके लिए हाथो पर मेहंदी रचाने की धार्मिक परम्परा क़े बीच मथुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चार बच्चों की मां अंजू को उसके पति ने करवा चौथ की रात प्रेमी संजय उर्फ गीतम के साथ किराए के कमरे में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अंजू की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। इसी बीच गांव के ही संजय के साथ कथित प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। पति को जानकारी मिलने पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद कमरे के बाहर जमकर हंगामा हुआ।यहा सजी धजी दुल्हन की तरह आई अंजू की उसकी देवरानी ने पिटाई भी कर डाली। अब सवाल यह है कि शादी जैसे रिश्ते में भरोसा और ईमानदारी की जिम्मेदारी आखिर दोनों की नहीं होनी चाहिए? #KarwaChauth क़े दिन हुई इस घटना की वीडियो वायरल हुई है। #viralvideo #Mathura
4
56
6
157
4,827
करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग, 22 वर्षीय काजल का फंदे पर लटका मिला शव मायके पक्ष का आरोप—दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित, पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप जहर देने का भी आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज UP क़े फिरोजाबाद में करवाचौथ के दिन एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नारखी थाना क्षेत्र के रुधऊ पहाड़पुर गांव में 22 वर्षीय काजल का शव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष ने काजल के पति कृपाल सिंह और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि काजल को जहर भी दिया गया। हालांकि, जहर देने के आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आरोपों की जांच में जुटी पुलिस मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज उत्पीड़न और जहर देने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा है और परिजन सदमे में हैं। #KarwaChauth File Photo
3
21
2
83
7,098
अपराधियों को विदेशी पिस्टल बेचने वाला गैंग पकड़ा.. अब ख़रीदारों की तलाश UP क़े मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने विदेशी असलाह क़े कारोबार पर प्रहार करते हुए 4 कारोबारी अरेस्ट किए है। यह लोग अपराधियों को विदेशी पिस्टल बेचते थे। मेरठ निवासी आकाश, सनी, निखिल व शुभम जेल गए है। 6 विदेशी पिस्टल व कारतूस क़े साथ बंदूक व तमंचे भी बरामद है।
1
8
25
1,775
UP क़े कौशांबी जिले में पत्नी की हत्या के 15 साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। क़ातिल पति धर्मेंद्र तिवारी ने अपनी पत्नि अनामिका को इलाज क़े नाम पर डॉक्टर क़े यहाँ ले जाते समय रास्ते में हत्या करके बदमाशों द्वारा लूट क़े बाद क़त्ल करने की कहानी बताई थी। पुलिस की जाँच में पता चला की भाभी क़े अवैध सम्बन्ध में धर्मेंद्र ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। #Justice #WifeMurder
1
11
58
2,017
UP क़े कानपुर में पुलिस ने दूसरे धर्म की युवती को शादी का झांसा देकर व नाम छुपाकर दोस्ती करक़े 6 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने क़े मामले में बिलाल नाम क़े युवक को अरेस्ट कर जेल भेजा है। युवती की बिलाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोप है की बिलाल ने अपना नाम समीर बताकर दोस्ती की। सिलसिला मुलाकात क़े बाद शारीरिक संबंध तक पहुँच गया। 6 वर्ष बाद युवती को पता चला की उसका बॉयफ्रेंड उसके धर्म का नहीं है। अब उसने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
8
11
3
67
3,778
7 वर्ष तक साथ रहने क़े बाद पता चला लिव इन पार्टनर का धर्म.. 3 बच्चो की माँ ने कराई FIR.. पुलिस ने भेजा जेल UP क़े जिला बिजनौर क़े हब्बीवाला में 7 वर्ष तक लिव इन रिलेशन में साथ रहने क़े बाद एक ऐसा राज खुला की महिला ने सीधे अपने पार्टनर पर नाम छिपाकर धोखा देने की FIR करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक सलमान को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। महिला का कहना था की सलमान ने उसे अपना नाम संदीप बताया था।शादी क़े वादे पर दोनों साथ रहे। 3 बच्चे हुए। अब 7 साल बाद उसे संदीप का असली आधार कार्ड मिला। जिसमे उसका नाम सलमान लिखा मिला। अब पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। उसे अरेस्ट किया गया। #Bijnor
43
31
10
152
15,327
UP क़े बुलंदशहर में कूड़ा बीनने वाली दो लड़कियों को सडक से गुजरते हुए परेशान करने व अश्लीलता करते हुए वीडियो वायरल होने क़े बाद पुलिस एक्शन में आई। आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी शाहरुख़ को जेल भेज दिया है। #viralvídeo
1
31
1
98
10,295
UPDATE NEWS लखनऊ में हुए ट्रिपल मर्डर का लाइव वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी ऋषभ शुक्ला ने एक क़े बाद एक करके 3 लोगो को मौत क़े घाट उतार दिया। परिवार क़े लोग लाश पर रो रहे थे। क़ातिल ने लाश पर रो रहे लोगो की भी जान ले ली। हत्या क़े बाद आराम से किसी को कॉल करता रहा। हत्या करते हुए जरा भी न डरा.. न किसी ने रोका.. कुल मिलाकर एक परिवार क़े 3 लोगो की सांसे एक मिनट में ही टूट गई। #Murder #Crime #Police #Lucknow #UttarPradesh #CrimeNews
UP की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई है। यहाँ नौबस्ता इलाके में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी आरोपी ऋषभ शुक्ला ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर मौत हो गई।जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की अस्पताल में मौत हुई।आरोपी ऋषभ शुक्ला अरेस्ट है। #Lucknow
9
104
3
253
23,881
सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश की हुंकार, मिशन 2027 का किया ऐलान! OBC-SC आरक्षण के वर्गीकरण की उठी मांग, अति पिछड़ों और महा दलितों के हक की आवाज बुलंद UP में मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने अतिपिछड़े एवं महादलित समाज के अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने OBC-SC आरक्षण के वर्गीकरण की मांग करते हुए राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। 🔥 मिशन 2027 पर नजर! देवेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश की करीब 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 📢 आरक्षण में वर्गीकरण से लेकर सियासी भागीदारी तक—महारैली में सामाजिक न्याय के मुद्दे छाए। #Muzaffarnagar #सामाजिक_न्याय #आरक्षण #Mission2027 #TrueStory
4
22
1,352
मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्लाबोल! गन्ने का भाव ₹600 करो, वरना आंदोलन होगा तेज.. ⚡ चीनी मिलें जल्द चालू कराने, बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने और MZN मेडिकल कॉलेज की अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग। UP क़े मुजफ्फरनगर में गन्ने के भाव को लेकर किसानों ने एक बार फिर आवाज बुलंद कर दी है। मंसूरपुर क्षेत्र में नावला के पास विनीत त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने धरना शुरू कर दिया। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने समेत आठ मांगें उठाते हुए स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, मांगों का समाधान करना होगा। धरने पर किसानों ने चीनी मिलों को जल्द चालू कराने, बिजली बिलों पर लगी पेनल्टी माफ करने और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी उठाई। किसानों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। 'आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए' विनीत त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी मांगों पर सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के जरिए किसानों ने साफ संकेत दिया कि गन्ने के भाव समेत अन्य मुद्दों पर वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। #FarmerProtest #Muzaffarnagar
7
26
1,299
पति पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में पत्नी और जिम ट्रेनर को पुलिस ने जेल भेजा गाजियाबाद में पति को रास्ते से हटाने की साजिश...गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात आई सामने UP क़े गाजियाबाद में पति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पत्नी प्रिया शर्मा और उसक़े प्रेमी जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रिया के पति शशांक कंठारिया पर हमले की साजिश रची। घटना में शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को प्रताप सिंह चाकू लेकर शशांक के घर पहुंचा और उन पर कई वार किए। आरोप है कि घटना के समय प्रिया घर का दरवाजा खुला छोड़कर बाहर चली गई थी। इससे हमलावर को घर में प्रवेश करने का मौका मिला।
पत्नी के जिम ट्रेनर पर पति को चाकू से गोदने का आरोप! वसुंधरा में सुबह 5 बजे वारदात, पत्नी से कथित संबंधों को लेकर विवाद की चर्चा..अब दोनों अरेस्ट है। UP क़े गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह पर सुबह करीब 5 बजे हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब प्रिया जिम जा चुकी थी।आरोप जिम ट्रेनर प्रताप सिंह पर है। बताया जा रहा है कि शशांक की पत्नी प्रिया जिम जाती थी और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से उसके कथित संबंधों को लेकर विवाद था। इसी विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। अब दोनों अरेस्ट है।
1
40
1
122
5,705
करवा चौथ से एक दिन पहले पत्नी की हत्या, तीन बच्चों के सामने कुल्हाड़ी से किए वार.. 6 साल के बेटे को लेकर भागा पति घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति फरार बेटी के दिल्ली में नौकरी करने के फैसले को लेकर हुआ था विवाद, मायके वालों ने पुलिस को बताई वजह UP के शाहजहांपुर में करवा चौथ से एक दिन पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्ष क़े अवनीश ने अपने तीन छोटे बच्चों के सामने पत्नी सुशीला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी पति अपने छह साल के बेटे को लेकर घर से फरार हो गया। दोनों की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। #Shahjahahapur
3
35
4
99
5,658