Udaiveersingh (@UDhakre) header
Udaiveersingh (@UDhakre) profile picture

Member of legislative council (March 2016 to March 2022) in up representing Samajwadi party. Media panelist of the party

Tundla, Uttar Pradesh
Joined September 2014
Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)Photo by Udaiveersingh (@UDhakre)
कृपया फ़ज़ी ट्वीट करके अफ़वाह ना फैलाए।मुझको कोई मीटिंग में नहीं जाना है।ऐसा कोई पार्टी का आदेश नहीं हुआ है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से 30 सीटों पर दावा किया है। सपा की ओर से विधायक आशु मलिक और प्रवक्ता उदयवीर सिंह बात रखेंगे। खबर ये भी है कि साथ में एक लठ भी तेल पिलाकर ले जाएंगे।
37
44
19
312
24,995
Udaiveersingh retweeted
आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है। दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा। हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है। आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है : जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है! इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया : संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा। इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।
174
820
19
4,403
81,426
Udaiveersingh retweeted
144
1,011
20
4,564
131,214
Udaiveersingh retweeted
अखिलेश के राममंदिर जाने से BJP में खलबली ! @UDhakre , सपा प्रवक्ता ◆ देखिये सबसे बड़ा सवाल अदिति नागर के साथ @NagarAdditi | #SabseBadaSawal | #SBS
2
15
3,128
Udaiveersingh retweeted
"कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश Nripendra Misra ने दिया था" : @UDhakre , सपा प्रवक्ता ◆ देखिये सबसे बड़ा सवाल अदिति नागर के साथ @NagarAdditi | #SabseBadaSawal | #SBS
1
2
19
4,384
कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश Nripendra Misra ने दिया था : श्री उदयवीर सिंह जी, सपा प्रवक्ता @Akhilesh @UDhakre @lakhangurjarsp
1
5
12
220
Udaiveersingh retweeted
#WATCH | 'बीजेपी सरकार सबको अपमानित करती है'- सपा प्रवक्ता, उदयवीर सिंह देखिए 'सीधा सवाल' संदीप चौधरी के साथ | @UDhakre | abplive.com/live-tv #UPElection2027 #BJP #SamajwadiParty #SeedhaSawaal #SandeepChaudhary #ABPNews
3
3
1
9
5,612
Udaiveersingh retweeted
‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं! समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा। पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताक़तों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज़ उठाएगा, उसकी ईमानदार आवाज़ अवाम तक पहुँचाने में हम सहयोग करेंगे। इसका एक फ़ायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ़ नहीं जाएंगे। बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा। इससे भाजपा को 2-3% वोटों की हानि और होगी। भाजपा तो कहीं की नहीं रहेगी। केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मक़सद होता है, जनता उनका सच समझती है। सच तो ये है कि ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र और भी मजबूत होता है, बशर्तें उसके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो, किसी तीसरे का काला-मंसूबा नहीं। अगर कोई सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता ज़मानत ज़ब्त भी करवा देती है। उम्मीद है सियासत में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ ख़त्म होगी और हर कोई अपने समाज के सच्चे हित के लिए काम करेगा। बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि उप्र के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज़्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहनेवाली जनता उसीकी तरफ़ जाएगी, और इस संदर्भ में ‘पीडीए’ से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं। हार्दिक शुभकामनाएँ!
518
975
145
5,659
697,990
Udaiveersingh retweeted
ये है क़ानून-व्यवस्था के दावे की कड़वी सच्चाई। जिनके परिवार नहीं वो बच्चों के अपहरण और हत्या का दर्द क्या महसूस करेंगे। हृदयहीन असंवेदनशील लोगों से देश-प्रदेश को बचाना ही होगा। घोर निंदनीय!
122
994
13
3,742
107,452
Udaiveersingh retweeted
‘गोपालकों’’को अपशब्द कहकर प्रकारांतर में गोपाल अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान उप्र के मुख्यमंत्री महोदय ने मंच से किया है वो अक्षम्य है। पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी में एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्त रहे और राज न खुल जाए इस डर से उन्हें क्लीन चिट दे दी। अब भगवान कृष्ण पर वार कर रहे हैं। ये सनातन धर्म से अलग अपनी सत्ता को स्थापित करने के मंसूबे के कारण ऐसे कुवचन बोल रहे हैं। इसी दुर्भावना के कारण इन्होंने वाराणसी में पाल समाज को लाठी से पिटवाया था और गडरियों के होल्कर समाज से आनेवाली शिवजी की परम भक्त राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग ली हुई प्रतिमा का वाराणसी में घोर तिरस्कार किया था। ये न भगवान शिव के सगे हैं, न भगवान राम के, न भगवान कृष्ण के और न ही देवी अहिल्याबाई जी के। ये इतने कमज़ोर पड़ गये हैं कि अब उप्र में किसी और ‘दुष्मुखी’ को बुलाया जा रहा है। इन दोनों में कई बातें समान हैं , वेशभूषा का स्वांग, दुर्रवचनी ज़ुबान और भगवान राम और भगवान कृष्ण का सरेआम अपमान करना। जनता कह रही है कि अब इनका प्रभाव शून्य हो गया है। अगर इनका प्रभाव शेष होता तो वो ऐसे असामाजिक व्यक्ति को कभी भी अपने प्रदेश में आने की अनुमति नहीं देते, जो उनके ही दिये गये नारे को सरेआम ठुकराकर समाज को बाँट रहा है। व्यक्ति जब कमज़ोर हो जाता है तो अनैतिक सहारा ढूँढने लगता है। अगर इनमें अंशमात्र भी शक्ति, सामर्थ्य और साहस शेष होगा तो वो ऐसे ईश विरोधी वक्तव्य देनेवालों को उप्र में प्रवेश नहीं करने देंगे लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो भी इन्हीं के विचारवंशी भी हैं और वचनवंशी भी। दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं। पुन: दोहरा रहे हैं क्योंकि एक बार में वो पढ़ नहीं पाते हैं और दस बार में भी समझ नहीं पाते हैं : कृपया सनातनी वस्त्रों को पहनकर इतनी निम्नस्तरीय भाषा न बोलें। अपने व्यक्तित्व के आंतरिक पक्ष को बाहर लाने से पहले सोचें कि आप अभी कुछ दिनों के लिए ही सही, एक सम्प्रदाय के सम्माननीय पद के साथ-साथ एक सांविधानिक पद पर भी विराजमान हैं। अपना श्रीमुख खोलने से पहले, सार्वजनिक मर्यादा के साथ ही, उन पदों की प्रतिष्ठा का भी ध्यान-मान रखें। हार को सामने देखकर बड़े-बड़े विचलित हो जाते हैं और भाषिक मर्यादा की सीमाएं भूलकर शाब्दिक अराजकता पर उतर आते हैं। आपका अहंकारी व्यवहार तो एक युवा मृतक की दुखी माँ तक का तिरस्कार कर चुका है और आदरणीय प्राचार्य हों, पत्रकार या ईमानदार अधिकारी, सबको अपशब्दों से अपमानित करता रहा है। आप शीघ्र ही इतिहास बननेवाले हैं, ये तो आपके ऊपर है कि जाने से पहले आप ‘भाषा-व्यवहार के इतिहास’ में अपना नाम काजल से लिखवाएं या स्वर्ण से। शालीन विचार से ही शालीन भाषा जन्म लेती है। दरअसल इनके संदर्भ में शालीनता का अभाव ही नहीं, घोर अकाल भी है। इसीलिए मृदु वचन की कोई भी संभावना यहां शून्य है। हम इन्हें क्षमा करते हैं क्योंकि ये परवश रहते हैं। जिसका अपनी इच्छाशक्ति पर ही नियंत्रण न हो, जो दिन भर थोड़े-थोड़े समय के बाद विचलित होने लगता हो, उससे शब्द नियंत्रण या संतुलन की अपेक्षा बेमानी है। इनके मन में हार की हताशा और आशंका जितनी बढ़ती जाएगी, भाषा उतनी ही नीचे गिरती जाएगी। बात इतनी सी है कि ये 2024, 2026 की हार से डर गये हैं इसीलिए इनके बोल बिगड़ गये हैं। ये 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे। अगर ये जीत रहे होते तो हमारी नहीं, अपनी और अपनी उपलब्धि की बात करते। ये जितना बुरा बोलेंगे, उतनी ही बुरी हार हारेंगे क्योंकि 2027 का चुनाव अब 5% अहंकारियों, वर्चस्ववादियों, प्रभुत्ववादियों बनाम 95% पीडीए के बीच हो गया है।अब तो पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी, अपमानित शामिल हो गये हैं, इसीलिए पीडीए का जनाधार 85% से बढ़कर 95% हो गया है।
401
1,176
66
5,078
627,735
Udaiveersingh retweeted
दस साल का हुआ नोटबंदी के समय जन्मा खजांची लेकिन नोटबंदी से क्या मिला ये सवाल है आज भी?
282
1,374
47
8,981
692,833
Udaiveersingh retweeted
चुनाव से जुड़े आंकड़ों के विश्लेषण, सीट शेयरिंग और अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर समाजवादी पार्टी नेता उदयवीर सिंह ने आजतक से की बात #ReporterDiary #UttarPradesh #Politics #Elections | @iSamarthS
11
143
9,534
Udaiveersingh retweeted
UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है। ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है। आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि: कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम पर टेंडर निकले अपना हर दम! मतलब ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई
142
752
22
2,651
176,395
Udaiveersingh retweeted
कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे। भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे। भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है। जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है। अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!
558
2,348
124
8,466
371,879
Udaiveersingh retweeted
भाजपाई एक्सप्रेसवे नहीं, अपने पैसे बनाते हैं। दरअसल भाजपा सरकार ने जो भी किया निर्माण, उसके पीछे सिर्फ़ एक मक़सद था ‘भ्रष्टाचार’!
172
1,240
13
5,795
112,343
Udaiveersingh retweeted
अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और सँवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी' बनाएंगे। हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहाँ कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी ग़रीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज़्ज़त और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे। हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और ज़मीन की जाँच बैठाएँगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके ख़ज़ाने खँगाले जाएँगे। हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।
667
1,278
136
6,184
253,566
इतना ज्ञान आपको है फिर भी @myogiadityanath जैसे नेता की जिंदाबाद बोल लेते हो।कितना मारना पड़ता होगा आपको अपनी समझ को,स्वाभिमान को, संस्कार को?
आदरणीय @yadavakhilesh जी, पिछले कुछ दिनों से आपके ट्वीट पढ़ रहा हूँ। आपकी भाषा और विचारों में कटुता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। “पापी”, “दरारजीवी”, “षड्यंत्रकारी”, “दुष्मुखी”—एक पूर्व मुख्यमंत्री की कलम से ऐसे शब्द प्रदेश की राजनीतिक गरिमा को गिराते हैं। किसी कथावाचक से असहमति है तो कानून का रास्ता खुला है। लेकिन किसी नागरिक के लिए ब्रज और अवध में “प्रवेश वर्जित” के बोर्ड लगाने की माँग करना और आयोजकों-प्रायोजकों को “लेन-देन पड़ने” की चेतावनी देना असहमति नहीं, धमकी की भाषा है। संतों-साधुओं, सनातन परंपरा और हमारे देवी-देवताओं के प्रति भाषा सदैव आदरपूर्ण होनी चाहिए। यह मर्यादा किसी एक विचारधारा या दल के लिए नहीं, सभी पर समान रूप से लागू होती है। “धन ही इनका धर्म होता है” जैसे वाक्य लिखकर आस्था को रोज़मर्रा की राजनीतिक बयानबाजी का हथियार बनाना भी इसी मर्यादा का उल्लंघन है। भगवान राम और भगवान कृष्ण करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र हैं, किसी राजनीतिक दल के चुनावी नारे नहीं। आज आपको आस्था की इतनी चिंता है, लेकिन रामचरितमानस विवाद के दौरान उसी नेता को राष्ट्रीय महासचिव किसने बनाया था? फ़तेहपुर के नौ अधिकारियों की जाति गिनाकर आप पूरे प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मैंने स्वयं शासकीय सेवा में कार्य किया है। किसी अधिकारी की पहचान उसकी जाति से नहीं, उसकी संवैधानिक शपथ, निष्पक्षता और कार्यक्षमता से होती है। यदि वंचितों के अधिकारों की इतनी ही चिंता थी, तो आपकी सरकार के कार्यकाल में UPPSC अध्यक्ष की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने अवैध ठहराकर निरस्त क्यों किया? उस दौर की भर्तियों में एक विशेष जाति को लाभ पहुँचाने के गंभीर आरोप लगे और सबसे अधिक नुकसान गरीब एवं मेहनतकश युवाओं को हुआ। आपका PDA सामाजिक न्याय का संकल्प कम और चुनावी समीकरण अधिक दिखाई देता है। SIR मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण है। इससे गरीबों की जमीन, लॉकर, गहने और राशन छिन जाने का डर दिखाना आखिर क्या है—अज्ञानता या जानबूझकर फैलाया जा रहा भ्रम? ड्राफ्ट मतदाता सूची में ही 25 लाख से अधिक नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए। किसी पात्र मतदाता का नाम छूट गया है तो उसे जुड़वाने में सहयोग कीजिए, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति भय और भ्रम मत फैलाइए। प्रदेश आपका शासनकाल भूला नहीं है। मुज़फ़्फ़रनगर दंगों में 60 से अधिक लोगों की जान गई और 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए। जवाहर बाग कांड में पुलिस अधिकारी शहीद हुए। इन घटनाओं की जवाबदेही से बचकर दूसरों को कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ाना आसान है। नारी सम्मान की बात करने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास भी देख लीजिए। “लड़के हैं, ग़लती हो जाती है”—यह बयान आपकी पार्टी के संस्थापक का था। आपके मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सज़ा हुई, इसके बावजूद उनके परिवार को आपने राजनीतिक संरक्षण और टिकट दिया। सज़ायाफ़्ता मुख़्तार अंसारी के घर जाकर रूस के नेता प्रतिपक्ष का उदाहरण देना अपराधियों के प्रति आपकी राजनीतिक सहानुभूति पर सवाल खड़े करता है। आपके ट्वीटों में तुकबंदी है, ताने हैं, जातियों की गिनती है। लेकिन प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप कहाँ है? उद्योगों को लेकर आपकी सोच क्या है? निवेश आकर्षित करने की आपकी योजना क्या है? एक ओर लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से रक्षा विनिर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है। प्रदेश उद्योग, निवेश, रोजगार और आधुनिक बुनियादी ढाँचे की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दुर्भाग्य है कि आपकी राजनीति अब भी जातीय समीकरणों और अतीत के विवादों में उलझी हुई है। सवाल पूछिए, सरकार की कमियाँ गिनाइए, आलोचना कीजिए—यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लेकिन राजनीतिक विरोध को नफ़रत, समाज को जातियों में बाँटने और आस्था को अपमानित करने का माध्यम मत बनाइए। आपने ही लिखा है कि समय से बड़ी किसी की अदालत नहीं होती। बिल्कुल सही कहा। उत्तर प्रदेश 2012-17 का समय देख चुका है और उस दौर का मूल्यांकन भी कर चुका है।
7
41
1
210
4,145
Udaiveersingh retweeted
चुनाव को लेकर सीधी-सरल मांग: - आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए। - ⁠काग़ज़ या प्लास्टिक की जगह ‘मेटल कार्ड’ बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें। - उँगलियों के निशान या आँख से होनेवाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इसीलिए भाजपा नक़ली वोटिंग नहीं करा पायेगी।
244
1,857
45
8,136
281,277
Udaiveersingh retweeted
🤖 Made with AI
425
1,562
94
10,573
268,948