@UP_Educatesi
iAccount based inIndia
About this account
- Account based in
- India
- Connected via
- India App Store
Account-level information from X, not a live location or the device used for a specific post.
Uttar Pradesh
Joined November 2022
- Tweets1.1K
- Following19
- Followers1.5K
- Likes92
रंगीन छायाओं से बच्चों ने सीखा नया कॉन्सेप्ट
मोहनलालगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरकनगर में Learning by Doing के जरिए बच्चों ने प्रकाश, रंग और छाया को प्रयोग के माध्यम से समझा।
प्रयोग करें, सवाल पूछें और खुद सीखें!
‘मेरा गांव-मेरा स्कूल’ से शिक्षा में बढ़ेगी जनभागीदारी!
ग्रेटर नोएडा के 8 पीएमश्री विद्यालयों में नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के माध्यम से अभिभावक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक विद्यालय की गतिविधियों से जुड़ेंगे।
#Educates #MeraGaonMeraSchool #PMSchools
पढ़ाई से प्रयोग तक, सीखने का नया अंदाज!
प्रदेश के 586 पीएमश्री विद्यालयों में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
#Educates #LearningByDoing #PMSchools #ExperientialLearning #Innovation
उन्नाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौआ में विद्यार्थियों ने प्रयोग और मॉडल के जरिए कचरा प्रबंधन, जल शोधन, प्रदूषण, गार्डनिंग, रोबोटिक हैंड और साइकिल रिपेयरिंग गतिविधियां सीखीं।
Learning by Doing से बच्चों में प्रयोग, प्रश्न और समस्या-समाधान की क्षमता को मिल रहा बढ़ावा।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक शास्त्री जी का जीवन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#Governs #ShastriJayanti #LalBahadurShastri
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश से राष्ट्र को नई दिशा देने वाले महापुरुष के विचार और आदर्श सदैव हमें सत्य, सेवा एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#Governs #GandhiJayanti #GandhiJayanti2026 #MahatmaGandhi
NCC से सर्वोदय विद्यालयों में निखर रहा विद्यार्थियों का भविष्य!
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में NCC प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित हो रही है।
#Educates #NCC #StudentEmpowerment #Leadership #Discipline
17,519 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं।
40 जनपदों में ₹87.60 करोड़ से स्लाइड, झूले, सी-सॉ समेत आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे खेल-खेल में सीखने और बच्चों के शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रयोग से समझा प्रकाश के परावर्तन का विज्ञान।
जौनपुर के कंपोजिट स्कूल ओइना में विद्यार्थियों ने लेजर लाइट और दर्पण के प्रयोग से प्रकाश के गमन पथ एवं परावर्तन को समझा।
करके सीखने से बढ़ी जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच।
लर्निंग कॉर्नर से नन्हे कदमों की सीख होगी और रोचक!
वर्ष 2026-27 में 966 पीएम श्री विद्यालयों में लर्निंग कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण से बच्चों के लिए सीखना और अधिक आनंददायक व प्रभावी बनेगा।
#Educates
डिजिटल शिक्षा से सशक्त होती नई पीढ़ी
आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल संसाधन, आधुनिक लैब और कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।
UPITS-2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और नीतियों को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहलें युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रही हैं।”
— प्रो. दीप्ति वाजपेयी
डीन, कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, बादलपुर
उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में 3–6 वर्ष के बच्चों के लिए गतिविधि आधारित पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला रेवती में बाल-मैत्रीपूर्ण वातावरण के जरिए बच्चों में भाषा, संख्यात्मक समझ और सामाजिक कौशल की मजबूत नींव तैयार की जा रही है।
प्रयोग से सीखा विज्ञान, गतिविधि से समझा ध्वनि का परावर्तन
मेरठ के विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रयोग आधारित शिक्षण के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को सरलता से समझा।
#BasicEducation #UPGovt #ScienceEducation #LearningByDoing
बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक भोजन व्यवस्था की ओर एक और कदम।
उन्नाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में MDM शेड की सुविधा से विद्यार्थियों को धूप और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत के साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भोजन की सुविधा मिली।
डिजिटल शिक्षा से विज्ञान सीखने का नया अनुभव!
लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनगंज में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने विज्ञान शिक्षिका डॉ. वंदिता सिन्हा के मार्गदर्शन में PHET सिमुलेशन के जरिए विज्ञान की अवधारणाओं को प्रयोगात्मक रूप से समझा।
नियमित समीक्षा से स्कूलों में गुणवत्ता को मिलेगी नई मजबूती!
परिषदीय स्कूलों में हर महीने गुणवत्ता की समीक्षा और स्कूल रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से शैक्षिक व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी।
#Educates #SchoolEducation #QualityEducation #SchoolReportCard #NipunBharat
शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहन!
अमेठी में शिक्षकों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और BRC द्वारा शिक्षा एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किए जा रहे बेहतर प्रयासों को पहचान देने की पहल है।
#Educates #QualityEducation #EducationInnovation #TeacherEmpowerment #GirlsEducation
गोरखपुर के 2,500 परिषदीय विद्यालयों में 19 मानकों के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ। स्मार्ट क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित परिसर से बच्चों को मिल रहा बेहतर सीखने का माहौल और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव।
ऑपरेशन कायाकल्प से शिक्षा का विस्तार!
परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल संसाधनों के विस्तार से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल रहा है।
#Educates #OperationKayakalp #DigitalEducation #SmartClass #ICT #SchoolEducation #Varanasi #UttarPradesh