
ALT सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में शोध उपकरणों का वैज्ञानिक विकास एवं प्रमाणीकरण आवश्यक : प्रो. विशाल सूद शोध एवं विकास प्रकोष्ठ (RDC) द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान : शोध उपकरणों का विकास, वैधता एवं मानकीकरण वर्धा, 30 सितंबर 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को अपराह्न 04:00 बजे से “समाज विज्ञान अनुसंधान में शोध उपकरणों का विकास, वैधता एवं मानकीकरण” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन मा. कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा के संरक्षण में किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के शिक्षा विद्यापीठ के आचार्य एवं अधिष्ठाता प्रो. विशाल सूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों एवं शिक्षकों को शोध उपकरणों के वैज्ञानिक विकास, परीक्षण एवं मानकीकरण की प्रक्रिया से परिचित कराना था।

ALT महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को “शहीद बाजी राउत की विरासत पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन : राष्ट्र-निर्माण हेतु युवा अभिप्रेरण” का उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने बाजी राउत के बलिदान का स्मरण किया। अक्तूबर 1938 में ढेंकानाल रियासत के प्रजामंडल आंदोलन के दौरान बारह वर्षीय बाजी राउत ब्राह्मणी नदी के घाट पर नाव की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने रियासत की पुलिस को नाव देने से इनकार किया और गोली लगने से शहीद हुए। उनके साथ छह अन्य ग्रामीण भी शहीद हुए। कुलपति ने कहा कि यह कहानी मूलतः उसी सत्याग्रह की कहानी है जो गांधी जी ने देश को सिखाया था: बिना शस्त्र के, सत्य और न्याय के पक्ष में दृढ़ता से खड़े रहना। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर 2026 को बाजी राउत के जन्म के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं।

ALT हिंदी विश्वविद्यालय में यूजीसी-नेट मार्गदर्शन कक्षाएं प्रारंभ वर्धा, 27 सितम्बर 2026: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए शिक्षक बनने के लिए आवश्यक मानी जाने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन कक्षाएं प्रारंभ कर दी हैं। इसकी पहल शिक्षा विद्यापीठ की ओर से की गई है। शिक्षा विद्यापीठ के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं नियोजन सेल के तत्वावधान में शिक्षाशास्त्र के विद्यार्थियों (M.A. Education, M.Ed. एवं एकीकृत B.Ed.–M.Ed.) हेतु यूजीसी-नेट‘UGC-NET मार्गदर्शन व्याख्यान शृंखला’ का शुभारंभ 25 सितंबर को कस्तूरबा सभागार में हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


































